Hero MotoCorp टू व्हीलर सेक्टर की वो कंपनी के जिससे सबसे ज्यादा स्कूटर और बाइक इस सेगमेंट में मौजूद हैं। इस सेगमेंट में तेजी से बढ़ती प्रतियोगिता को देखते हुए कंपनी 30 जनवरी 2023 को अपना नया स्कूटर लॉन्च कर सकती है जो जिसका नाम हीरो जूम हो सकता है।
Jan 23, 2023•6 min•Ep. 781
सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में फंसे कर्जों में गिरावट आने से उसका एकल आधार पर लाभ दोगुना बढ़कर 2,245 करोड़ रुपये हो गया। बैंक ने शेयर बाजारों को दी गई सूचना में कहा कि एक साल पहले की समान तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 1,085 करोड़ रुपये रहा था।
Jan 20, 2023•6 min•Ep. 780
टाटा समूह के अग्रणी आभूषण ब्रांड तनिष्क ने न्यू जर्सी में अपना पहला स्टोर खोलने के साथ अब अमेरिका में भी अपना कदम रख दिया है। अमेरिकी संसद के सीनेटर रॉबर्ट मेनेंडेज ने न्यू जर्सी के मशहूर ओक ट्री रोड पर स्थित इस स्टोर का उद्घाटन किया।
Jan 20, 2023•6 min•Ep. 779
वॉलमार्ट के स्वामित्व वाले डिजिटल भुगतान ऐप फोनपे ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने निजी इक्विटी फर्म जनरल अटलांटिक की अगुवाई में 12 अरब अमेरिकी डॉलर के मूल्यांकन पर 35 करोड़ डॉलर जुटाए हैं। फोनपे ने एक बयान में कहा, ''मार्की ग्लोबल और भारतीय निवेशक भी इस दौर में भाग ले रहे हैं।''
Jan 19, 2023•6 min•Ep. 778
अगले साल के बजट में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को बजट पेश करेंगी। आने वाले बजट में भारतीय रेलवे के लिए कई बड़ी घोषणाएं की जा सकती हैं।
Jan 19, 2023•5 min•Ep. 777
अडाणी रिन्यूएबल एनर्जी होल्डिंग टू लिमिटेड एस्सेल इन्फ्राप्रोजेक्ट्स से एस्सेल सौर्य ऊर्जा कंपनी ऑफ राजस्थान में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। यह सौदा 15 करोड़ रुपये में होगा। अडाणी रिन्यूएबल एनर्जी होल्डिंग टू लिमिटेड अडाणी ग्रीन एनर्जी की इकाई है।
Jan 18, 2023•5 min•Ep. 776
मारुति सुजुकी इंडिया ने बुधवार को बताया कि उसने ऑल्टो के10, ब्रेजा और बलेनो मॉडल के 17,362 वाहनों को खराब एयरबैग की जांच करने तथा उन्हें बदलने के लिए वापस लिया गया है।
Jan 18, 2023•6 min•Ep. 775
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि डिजिटलीकरण से भारत में स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा या मेडिकल की पढ़ाई के क्षेत्रों को बड़ा प्रोत्साहन मिल रहा है। साथ ही इसने भ्रष्टाचार के खिलाफ सुरक्षा कवच भी दिया है।
Jan 17, 2023•5 min•Ep. 774
पिछले साल कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाई गईं पाबंदियों, रियल एस्टेट क्षेत्र में मंदी के कारण चीन की आर्थिक वृद्धि दर 2022 में घटकर तीन प्रतिशत पर आ गई है। यह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में 50 साल में दूसरी सबसे धीमी वृद्धि की रफ्तार है। मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।
Jan 17, 2023•6 min•Ep. 773
पिछले साल देश में प्रत्येक 10 में से नौ धनाढ्य व्यक्तियों की संपत्ति बढ़ी थी और 2023 में भी अत्यधिक संपन्न तबके की संपत्ति बढ़ने की उम्मीद है। संपत्ति सलाहकार फर्म नाइट फ्रैंक ने अपनी नवीनतम रिपोर्ट में वैश्विक सर्वेक्षण के नतीजों के आधार पर यह आकलन पेश किया है।
Jan 16, 2023•6 min•Ep. 772
भारत में एक प्रतिशत सबसे अमीर लोगों के पास अब देश की कुल संपत्ति का 40 प्रतिशत से अधिक हिस्सा है। दूसरी ओर नीचे से 50 प्रतिशत आबादी के पास कुल संपत्ति का सिर्फ तीन प्रतिशत हिस्सा ही है।
Jan 16, 2023•6 min•Ep. 771
एक्सिस बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक अमिताभ चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि अगर जमा वृद्धि दर कमजोर रही तो अगले साल कर्ज देने की रफ्तार घट जाएगी।
Jan 13, 2023•5 min•Ep. 770
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज 'एमवी गंगा विलास' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये इस कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए 1000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की कई अन्य अंतर्देशीय जलमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।
Jan 13, 2023•6 min•Ep. 5
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वैश्विक स्तर पर कर्ज से जुड़ी असुरक्षा की स्थिति का जिक्र करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि यह प्रणालीगत वैश्विक कर्ज संकट का खतरा पैदा कर रही है, ऐसे में विकास के सामाजिक आयाम और बढ़ते वित्तीय अंतर के विषय पर ध्यान देने की जरूरत है जिसका सामना कई देश कर रहे हैं।
Jan 12, 2023•6 min•Ep. 768
Auto Expo 2023 का के दूसरे दिन मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) से लेकर अल्ट्रावियोलेट तक 12 कंपनियां अपने व्हीकल को लॉन्च करने के साथ अनवील करेंगी। ऑटो एक्सपो के पहले दिन देश और दुनिया की कई कंपनियों ने 59 से ज्यादा गाड़ियों को लॉन्च करने के साथ अनवील किया था जिसमें हुंडई मोटर्स से लेकर का नाम प्रमुख तौर पर शामिल रहा।
Jan 12, 2023•6 min•Ep. 767
भारत के लोकप्रिय मोटर शो ‘ऑटो एक्सपो’ 2023 की बुधवार से यहां पर शुरुआत हुई है। इस अवसर पर सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन ने इलेक्ट्रिक कनसेप्ट एसयूवी ‘ईवीएक्स’ को पहली बार दुनिया के सामने पेश किया। यह गाड़ी 2025 तक बाजार में आएगी। कंपनी की भारतीय इकाई मारुति सुजुकी इंडिया भी इस शो में हिस्सा ले रही है।
Jan 11, 2023•6 min•Ep. 766
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने शुक्रवार को बताया कि एलन मस्क ने इतिहास में व्यक्तिगत संपत्ति के सबसे बड़े नुकसान का विश्व रिकॉर्ड हासिल किया है। एक ब्लॉग पोस्ट में GWR ने फोर्ब्स के अनुमान का हवाला दिया कि एलन मस्क को नवंबर 2021 से लगभग 182 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है।
Jan 11, 2023•6 min•Ep. 765
अमेरिका के आधिकारिक दौरे पर आए वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने निवेश एवं वित्तीय क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों के सीईओ के साथ कई बैठकें कीं। इनमें टिकाऊ भवन समाधान मुहैया कराने वाली कंपनी जॉनसन कंट्रोल्स के चेयरमैन एवं सीईओ जॉर्ज ओलीवर, निवेश प्रबंधन कंपनी ब्लैकस्टोन के चेयरमैन एवं सीईओ स्टीफन, मास्टरकार्ड के सीईओ माइकल मीबाक और निवेश फर्म कोल्बर्ग क्रेविस रॉबर्ट्स एंड कंपनी के सह-संस्थापक हेनरी क्रेविस शामिल हैं।
Jan 10, 2023•6 min•Ep. 764
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को अग्रणी वैश्विक कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों और उद्योग हितधारकों के साथ मुलाकात में भारत में निवेश की व्यापक संभावनाओं और अमेरिका के साथ व्यापारिक साझेदारी को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।
Jan 10, 2023•6 min•Ep. 763
ईरान से नए अनुबंध नहीं मिलने और संकट में फंसे श्रीलंका की चाय की गुणवत्ता और मात्रा को लेकर संदेह से उत्पन्न अनिश्चितताओं के बीच भारतीय चाय उद्योग की निर्यात संभावना समग्र रूप से और विशेष रूप से जी20 देशों के लिए उज्ज्वल है। अंशधारकों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, भारत ने चालू वित्त वर्ष 2022-23 की अप्रैल-अक्टूबर अवधि में 13 करोड़ 41.4 लाख किलोग्राम चाय का निर्यात किया है।
Jan 09, 2023•6 min•Ep. 762
वित्तीय समावेशन पर वैश्विक भागीदारी’ को लेकर जी20 की पहली बैठक सोमवार को कोलकाता में शुरू होगी। नीदरलैंड की रानी मैक्सिमा इसके उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगी।
Jan 09, 2023•6 min•Ep. 761
दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने हिसार और रोहतक में अपनी 5जी सेवा शुरू करने की घोषणा की। कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि यहां सेवाएं शुरू होने के साथ ही हरियाणा में अत्याधुनिक उच्च गति वाले नेटवर्क की पहुंच बढ़ गई है।
Jan 06, 2023•6 min•Ep. 760
राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय 2022-23 के लिए आर्थिक वृद्धि का पहला अग्रिम आकलन शुक्रवार शाम को जारी करेगा। इसके तीन हफ्ते बाद, एक फरवरी को लोकसभा में बजट पेश होगा।
Jan 06, 2023•6 min•Ep. 759
सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल 2024 में 5जी सेवाएं शुरू करेगी। केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बृहस्पतिवार को यह कहा। बीएसएनएल ने 4जी नेटवर्क शुरू करने के लिए टीसीएस और सी-डॉट के नेतृत्व वाले परिसंघ को चुना है, जिसे अनुबंध के तहत ऑर्डर देने के लगभग एक साल के भीतर 5जी में बदला जाएगा।
Jan 05, 2023•6 min•Ep. 758
केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने बुधवार को सभी मंत्रालयों की कौशल विकास योजनाओं और कौशल विकास के प्रयासों के बीच बेहतर तालमेल का आह्वान किया।
Jan 05, 2023•7 min•Ep. 757
राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण ने गूगल को उसपर भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग द्वारा लगाए गए 1,337.76 करोड़ रुपये के जुर्माने का 10 प्रतिशत अदा करने का निर्देश दिया है। एनसीएलएटी की दो सदस्यीय पीठ ने बुधवार को सीसीआई के जुर्माने के आदेश के खिलाफ गूगल की याचिका को स्वीकार कर लिया।
Jan 04, 2023•6 min•Ep. 756
भारतपे के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुहैल समीर ने पद छोड़ दिया है। समीर का कंपनी के पूर्व संस्थापक अशनीर ग्रोवर के साथ विवाद हुआ था। भारतपे ने एक बयान में कहा कि समीर सात जनवरी 2023 से रणनीतिक सलाहकार के रूप में सेवाएं देंगे।
Jan 03, 2023•6 min•Ep. 754
सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने सोमवार को 4:1 के बहुमत से केंद्र सरकार द्वारा छह साल पहले 500 रुपये और 1,000 रुपये के नोटों के विमुद्रीकरण के फैसले को बरकरार रखा। फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सरकार नोटबंदी से 6 महीने पहले से आरबीआई के साथ बातचीत कर रही थी।
Jan 03, 2023•6 min•Ep. 753
कर्ज में फंसी रिलायंस कैपिटल लिमिटेड के ऋणदाताओं की मंगलवार को होने वाली बैठक में कर्ज समाधान के लिए पेश टॉरेंट समूह और हिंदुजा समूह की बोलियों पर विचार किया जाएगा। अहमदाबाद स्थित टॉरेंट समूह ने रिलायंस कैपिटल के अधिग्रहण के लिए 8,640 करोड़ रुपये की बोली लगाई है।
Jan 02, 2023•6 min•Ep. 752
नई और पॉजिटिव उम्मीदों के साथ भारत साल 2023 में प्रवेश कर चुका है लेकिन साल 2022 जाते-जाते भी एक बुरी खबर दे गया। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) द्वारा रविवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2022 में भारत की बेरोजगारी दर बढ़कर 8.30 फीसदी हो गई।
Jan 02, 2023•6 min•Ep. 751