Jansatta - रुपया-पैसा - podcast cover

Jansatta - रुपया-पैसा

Express Audiowww.spreaker.com
यूं ही नहीं कहा गया... सबसे बड़ा रुपैया। पैसा सभी बचाना चाहते हैं लेकिन बैंक-बाजार की टेढ़ी-मेढ़ी बातें और नियम आसानी से समझ नहीं आते हैं। कैसे बचाएं पैसा और कैसे बढ़ाएं पैसा। जानना है यह मनी मंत्र तो सुनिए जनसत्ता का रुपया-पैसा पॉडकास्ट।
Last refreshed:
Follow this podcast in the Metacast mobile app to refresh it and see new episodes.
Download Metacast podcast app
Podcasts are better in Metacast mobile app
Don't just listen to podcasts. Learn from them with transcripts, summaries, and chapters for every episode. Skim, search, and bookmark insights. Learn more

Episodes

जल्द ही E-20 ईंधन से चलेगी यामाहा बाइक। रुपया-पैसा | 13.February | 7 pm

जापान की प्रमुख दोपहिया वाहन कंपनी यामाहा की भारत में सभी मोटरसाइकिलें इस साल के अंत तक ई-20 ईंधन से चलने लगेंगी। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Feb 13, 20236 minEp. 810

अडाणी की कंपनियों के शेयरों मे सुबह के कारोबार में गिरावट…रुपया-पैसा | 13. February | 3 pm

अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में सोमवार को सुबह के कारोबार में भी गिरावट का सिलसिला जारी रहा। समूह की प्रमुख कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर चार प्रतिशत से अधिक टूट गया।

Feb 13, 20235 minEp. 809

उत्तर प्रदेश में आदित्य बिड़ला ग्रुप करेगी भारी निवेश। रुपया-पैसा | 10.February | 7 pm

आदित्य बिड़ला समूह ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में अपने विभिन्न क्षेत्रों में 25,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की। समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने यहां 'उप्र वैश्विक निवेशक सम्मेलन' में कहा कि राज्य में यह निवेश मसलन सीमेंट, धातु, रसायन, वित्तीय सेवाओं और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्रों में किया जाएगा।

Feb 10, 20236 minEp. 808

विमानों से पक्षियों के टकराने को समस्या पर क्या बोले सिंधिया? रुपया-पैसा | 09.February | 7 pm

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि हवाई अड्डों पर पक्षियों के विमानों से टकराने की घटनाओं को रोकने के लिए सभी उपाय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डों साफ-सुथरा रखने की जरूरत होती है।

Feb 09, 20236 minEp. 806

ओला इलेक्ट्रिक जनवरी महीने में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचने वाला ब्रांड…रुपया-पैसा | 9. February | 3 pm

इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता कंपनियों द्वारा अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर बाइक की बिक्री के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं।

Feb 09, 20235 minEp. 805

अब G20 देशों से आने वाले यात्री इस्तेमाल कर पाएंगे UPI…रुपया-पैसा | 08.February | 7 pm

भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को जी-20 देशों से चुनिंदा हवाई अड्डों पर आने वाले यात्रियों को भुगतान के लिए यूपीआई का इस्तेमाल करने की अनुमति देने का फैसला किया। आरबीआई ने कहा कि बाद में यूपीआई के जरिये भुगतान सुविधा का लाभ यहां आने वाले सभी देशों के यात्रियों को मिलेगा।

Feb 08, 20236 minEp. 804

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा की मुख्य बातें …रुपया-पैसा | 8. February | 3 pm

प्रमुख नीतिगत दर रेपो को 0.25 प्रतिशत बढ़ाकर 6.50 प्रतिशत किया गया। ...मौद्रिक नीति समिति के छह सदस्यों में से चार ने रेपो दर बढ़ाने के पक्ष में मत दिया।

Feb 08, 20236 minEp. 803

क्या हाल रहा अडानी पोर्ट्स का? रुपया-पैसा | 07.February | 7 pm

अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन का दिसंबर, 2022 में समाप्त चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 12.94 प्रतिशत घटकर 1,336.51 करोड़ रुपये पर आ गया।

Feb 07, 20236 minEp. 802

अडाणी समूह की ज्यादातर कंपनियों के शेयर सुबह के कारोबार में चढ़े…रुपया-पैसा | 6. February | 3 pm

अडाणी समूह की ज्यादातर कंपनियों के शेयर मंगलवार का सुबह के कारोबार में चढ़ गए। समूह की प्रमुख कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 15 प्रतिशत की बढ़त के साथ अपनी ऊपरी सर्किट सीमा को छू गया।

Feb 07, 20236 minEp. 801

गिरते शेयर के बीच अडानी समूह का बड़ा फैसला। रुपया-पैसा | 06.February | 7 pm

अडाणी समूह ने सोमवार को कहा कि प्रवर्तक कर्जदाताओं के पास गिरवी रखे शेयरों को परिपक्वता अवधि से पहले छुड़ाने के लिये 111.4 करोड़ डॉलर का भुगतान करेंगे। इसकी परिपक्वता अगले वर्ष सितंबर में होनी है। समूह ने सोमवार को एक बयान में कहा कि गिरवी रखे गए ये शेयर अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन्स, अडाणी ग्रीन एनर्जी और अडाणी ट्रांसमिशन के हैं।

Feb 06, 20236 minEp. 800

अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट का सिलसिला जारी…रुपया-पैसा | 6. February | 3 pm

अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। सोमवार को शुरुआती कारोबार में अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 9.50 प्रतिशत नीचे आ गया।

Feb 06, 20236 minEp. 799

अडानी कंपनियों के शेयर में भारी गिरावट। रुपया-पैसा | 03.February | 7 pm

गौतम अडानी की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद गौतम अडानी की कंपनियों के शेयर लगातार गिर रहे हैं। अडानी ग्रुप की सबसे प्रतिष्ठित और फ्लैगशिप कंपनी अडानी इंटरप्राइजेज के शेयर शुक्रवार को 35% तक गिर गए।

Feb 03, 20236 minEp. 798

केरल बजट: महंगाई से निपटने के लिए 2,000 करोड़ रुपये का प्रावधान…रुपया-पैसा | 3. February | 3 pm

वित्त वर्ष 2023-24 के लिए केरल का बजट वित्त मंत्री के. एन. बालगोपाल ने शुक्रवार को पेश किया जिसमें मूल्य वृद्धि से निपटने के लिए 2,000 करोड़ रुपये का प्रावधान करने के साथ ही बुनियादी ढांचे और उच्च शिक्षा क्षेत्र के लिए कई पहलों की घोषणा की गई है।

Feb 03, 20235 minEp. 797

Ind vs SA Womens Cricket Highlights…खेल खबर | 3.February | 1 pm

दक्षिण अफ्रीका ने चोले ट्रायोन की नाबाद 57 रन की अर्धशतकीय पारी के दम पर गुरुवार को यहां फाइनल में टीम इंडिया को दो ओवर शेष रहते हुए पांच विकेट से हराकर वुमेंस टी20 ट्राई सीरीज जीत ली। भारतीय महिला टीम को धीमी पिच पर बल्लेबाजी करने में काफी मुश्किल हुई, जिससे वह टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट गंवाकर महज 109 रन ही बना सकी।

Feb 03, 20235 minEp. 762

अडानी ग्रुप को लेकर शेयर बाजार से संसद तक हंगामा। रुपया-पैसा | 02.February | 7 pm

अडाणी ग्रुप पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद शेयर बाजार में हलचल है। इस हलचल को देखते हुए खुद अडानी ग्रुप ने अडाणी एंटरप्राइजेस लिमिटेड के एफपीओ वापस ले लिया है। अब अडाणी ग्रुप को दिए गए ऋण को लेकर RBI भी एक्टिव हो गया है। गुरुवार को बजट सत्र के तीसरे दिन दोनों सदनों में इस मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ, जिस वजह से सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

Feb 02, 20236 minEp. 796

जी20 रोजगार कार्यसमूह की बृहस्पतिवार को जोधपुर में शुरू होगी…रुपया-पैसा | 2. February | 3 pm

इसमें टिकाऊ, समावेशी तथा रोजगार समृद्ध वृद्धि के लिए श्रम, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर बात होगी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह बैठक तीन दिन तक चलेगी और इसमें वैश्विक कौशल, योग्यता सामंजस्य और सामान्य कौशल वर्गीकरण की खातिर रूपरेखा विकसित करने के लिए रणनीतियां बनाने के प्रयास होंगे

Feb 02, 20236 minEp. 795

समझिए Budget 2023 का पूरा गणित। रुपया-पैसा | 01.February | 7 pm

देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण साल 2023-2024 के लिए केंद्रीय बजट पेश कर दिया है। इस बजट में उन्होंने कई बड़े ऐलान किए। मोदी सरकार 2.0 के आखिरी पूर्ण बजट में उन्होंने नौकरी-पेशा लोगों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने 7 लाख रुपये तक इनकम पर कोई टैक्स न लगाने का फैसला किया। इसे मीडिल क्लास के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है।

Feb 01, 20236 minEp. 794

Budget 2023: पीएम किसान योजना पर क्या बोलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन? रुपया-पैसा | 01.February | 3 pm

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा कि सरकार ने पीएम-किसान योजना के तहत 2.2 लाख करोड़ रुपये का नकद हस्तांतरण किया है। उन्होंने 2024 के आम चुनाव से पहले भाजपा की अगुवाई वाली राजग सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम पूर्ण बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार का मिशन ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है।

Feb 01, 20236 minEp. 793

विश्व के 10 सबसे अमीर लोगों की सूची से गौतम अडानी हो गए बाहर। रुपया-पैसा | 31.January | 7 pm

अरबपति गौतम अडानी की संपत्ति में लगातार गिरावट हो रही है। अब वो विश्व के 10 सबसे अमीर लोगों की सूची से बाहर हो गए हैं। ब्लूमबर्ग की लिस्ट के अनुसार गौतम अडानी अब दुनिया के 11वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। सोमवार को गौतम अडानी को 8.21 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ, जिससे वो 11वें स्थान पर आ गए।

Jan 31, 20236 minEp. 792

IMF ने बताया अगले वित्त वर्ष में कैसी होगी भारतीय अर्थव्यवस्था…रुपया-पैसा | 30. January | 3 pm

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मंगलवार को अनुमान जताया कि अगले वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि में कुछ नरमी आ सकती है और यह 6.1 फीसदी रह सकती है, जो 31 मार्च को खत्म होने जा रहे चालू वित्त वर्ष की 6.8 फीसदी की वृद्धि के मुकाबले कम है।

Jan 31, 20236 minEp. 791

अब सड़क पर नहीं चल सकेंगे 15 साल से पुराने सरकारी वाहन। रुपया-पैसा | 30.January | 7 pm

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि पंद्रह साल से पुराने नौ लाख सरकारी वाहनों के एक अप्रैल के बाद सड़क पर चलाने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इनके स्थान पर नए वाहन लगाए जाएंगे। ये वाहन केंद्रीय और राज्य सरकारों, परिवहन निगमों और सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में लगे हुए हैं।

Jan 30, 20236 minEp. 790

Hindenburg Report ने Adani के आरोपों को किया खारिज …रुपया-पैसा | 30. January | 3 pm

हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडाणी समूह के इन आरोपों को खारिज कर दिया है कि समूह के खिलाफ उसकी रिपोर्ट भारत पर हमला थी। अमेरिकी शॉर्ट सेलिंग इकाई ने सोमवार को कहा कि धोखाधड़ी को ‘राष्ट्रवाद’ या ‘कुछ बढ़ा-चढ़ाकर प्रतिक्रिया’ से ढंका नहीं जा सकता।

Jan 30, 20236 minEp. 789

क्यों चर्चा में है एयर इंडिया? रुपया-पैसा | 27.January | 7 pm

टाटा समूह द्वारा एयर इंडिया का अधिग्रहण पूरा किए जाने के एक वर्ष पूरा होने के मौके पर एयरलाइन ने शुक्रवार को कहा कि वह नए विमानों के ऐतिहासिक ऑर्डर को पूरा कर रही है। एयरलाइन के प्रमुख कैंपबेल विल्सन ने इस अवसर पर कहा कि विमानन क्षेत्र की कंपनी ने उल्लेखनीय प्रगति की है।

Jan 27, 20236 minEp. 788

TATA Motors लाने वाली है 2 CNG Cars…रुपया-पैसा | 27. January | 3 pm

Tata Motors ने सीएनजी कार सेगमेंट में अपनी पकड़ बनाने के लिए दो नई कारों को लॉन्च करने वाली है जिसमें पहली टाटा पंच सीएनजी (Tata Punch CNG) और दूसरी टाटा अल्ट्रोज सीएनजी (Tata Altroz ​​CNG) हैं।

Jan 27, 20235 minEp. 786

प्रत्येक चार भारतीयों में से एक को है नौकरी जाने की चिंता। रुपया-पैसा | 25.January | 7 pm

प्रत्येक चार भारतीयों में से एक को नौकरी जाने की आशंका है जबकि चार में तीन बढ़ती महंगाई को लेकर चिंतित हैं। इसके बावजूद करीब आधे लोगों का मानना है कि 2023 में देश की अर्थव्यवस्था बढ़ेगी। विपणन आंकड़ा एवं विश्लेषण कंपनी कांतार के सर्वेक्षण में यह निष्कर्ष निकाला गया है।

Jan 25, 20236 minEp. 786

गोवा में पांच लौह अयस्क खनन ब्लॉकों की नीलामी होगी…रुपया-पैसा | 24. January | 3 pm

गोवा सरकार ने पांच और लौह अयस्क खनन ब्लॉकों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि ये सभी खनन ब्लॉक उत्तरी गोवा जिले में स्थित हैं।

Jan 25, 20236 minEp. 785

देश का निर्यात हो रहा है बेहतर। रुपया-पैसा | 24.January | 7 pm

देश का सेवा निर्यात क्षेत्र काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को यह बात कही। गोयल ने यहां कहा कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद चालू वित्त वर्ष में सेवाओं का निर्यात करीब 20 प्रतिशत बढ़कर 300 अरब डॉलर के लक्ष्य को पार कर जाएगा।

Jan 24, 20236 minEp. 784

भारत-ब्रिटेन एफटीए में दोनों देशों को स्वीकार्य चीजों पर ध्यान दे रहे हैं : गोयल…रुपया-पैसा | 24. January | 3 pm

भारत-ब्रिटेन एफटीए में दोनों देशों को स्वीकार्य चीजों पर ध्यान दे रहे हैं : गोयल गांधीनगर, 24 जनवरी (भाषा) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत और ब्रिटेन के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए वार्ता में इस बात पर ध्यान दिया गया है कि दोनों देशों को क्या स्वीकार्य है।

Jan 24, 20236 minEp. 783

किस चीज में भारत है विश्व में सबसे आगे? रुपया-पैसा | 23.January | 7 pm

केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को कहा कि स्वदेश विकसित 5जी और 4जी दूरसंचार प्रौद्योगिकी की शुरुआत देश में इस वर्ष से शुरू हो जाएगी जबकि विश्व को इन मंचों की पेशकश अगले वर्ष से शुरू की जाएगी।

Jan 23, 20236 minEp. 782
For the best experience, listen in Metacast app for iOS or Android