अडाणी समूह ने मीडिया कंपनी एनडीटीवी के संस्थापक प्रणय रॉय और उनकी पत्नी राधिका रॉय के पास मौजूद 27.26 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण कर लिया है। अडाणी एंटरप्राइजेज ने शुक्रवार को शेयर बाजारों को इस अधिग्रहण की सूचना दी।
Dec 30, 2022•6 min•Ep. 750
भारत का विदेशी कर्ज चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में घटकर 610.5 अरब डॉलर पर आ गया है। यह जून, 2022 की तुलना में 2.3 अरब डॉलर कम है। वित्त मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
Dec 30, 2022•6 min•Ep. 749
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को उम्मीद जताई कि 2023 में कम से कम दो और मुक्त व्यापार समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे। गोयल ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि ब्रिटेन, यूरोपीय संघ और कनाडा के साथ बातचीत होनी है।
Dec 29, 2022•6 min•Ep. 748
केंद्र के वायु गुणवत्ता आयोग ने बुधवार को कहा कि दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में कोयला और अन्य प्रतिबंधित ईंधन का उपयोग करने वाले उद्योगों को एक जनवरी से बंद किया जाएगा और उन पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।
Dec 29, 2022•6 min•Ep. 747
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक पद पर अब मुकेश अंबानी को 20 साल पूरे हो गए हैं। उनकी अगुवाई में रिलायंस ने पिछले दो दशक में राजस्व, लाभ के साथ ही बाजार पूंजीकरण में लगातार दो अंकीय वृद्धि दर हासिल की है। इस दौरान कंपनी का बाजार पूंजीकरण 42 गुना बढ़ा है, तो लाभ में करीब 20 गुना की वृद्धि हुई है।
Dec 28, 2022•6 min•Ep. 746
सरकार ने राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय अधिकरण यानी कि National Company Law Appellate Tribunal एनसीएलएटी में तीन पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
Dec 28, 2022•6 min•Ep. 745
असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा दायरे का विस्तार और राज्यों को श्रम संहिता के लिए नियम बनाने को प्रेरित करना 2023 में सरकार के लिए प्रमुख प्राथमिकताएं होंगी। देश के श्रम बाजार को मजबूत बनाने के प्रयासों के तहत सरकार अपनी इन प्राथमिकताओं को पूरा करने पर विशेष ध्यान देगी।
Dec 27, 2022•6 min•Ep. 744
भारत बायोटेक की इंट्रानेजल वैक्सीन iNCOVACC को पिछले सप्ताह भारत के COVID-19 टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया गया था। प्राइवेट अस्पतालों को भारत बायोटेक से एक खुराक 800 रुपये की मिलेगी, इसके अलावा इसपर 5 प्रतिशत GST भी लगेगा।
Dec 27, 2022•6 min•Ep. 743
दूग्ध विक्रेता मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर इलाके में अपने दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाने की घोषणा की है। नई कीमतें मंगलवार से लागू होंगी। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र की प्रमुख दुग्ध विक्रेता मदर डेयरी की तरफ से दूध के दाम बढ़ाने का यह इस साल पांचवां मौका है।
Dec 26, 2022•5 min•Ep. 742
फ्लिपकार्ट और फोनपे ने अलग होने की प्रक्रिया पूरी कर ली है और दोनों कंपनियां अमेरिका की खुदरा कंपनी वॉलमार्ट के तहत काम करना जारी रखेंगी। शुक्रवार को एक संयुक्त बयान में यह जानकारी दी गई। फ्लिपकार्ट समूह ने 2016 में फोनपे का अधिग्रहण किया था।
Dec 23, 2022•6 min•Ep. 740
शिक्षा सामग्री कंपनी एस चंद एंड लिमिटेड कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और डेटा साइंस पर केंद्रित शिक्षा-प्रौद्योगिकी मंच इन्यूरॉन इंटेलिजेंस प्राइवेट लिमिटेड में अपनी पूरी हिस्सेदारी यूनिकॉर्न फिजिक्सवाला को करीब 14 करोड़ रुपये में बेचेगी।
Dec 22, 2022•6 min•Ep. 738
उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत के खुदरा क्षेत्र में अपनी स्थिति को और मजबूत करने की कवायद के तहत जर्मनी की कंपनी मेट्रो एजी के भारत में थोक परिचालन का 2,850 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करेगी।
Dec 22, 2022•6 min•Ep. 737
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को कहा कि महंगाई पर काबू के लिए केंद्र सरकार और केंद्रीय बैंक द्वारा ‘समन्वित रुख’ अख्तियार किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुद्रास्फीति को लेकर रिजर्व बैंक के साथ सरकार भी ’समान रूप से गंभीर’ है।
Dec 21, 2022•6 min•Ep. 736
भारत में खेती करने में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है जिसमें मुख्य परेशानियों में सिंचाई की सही व्यवस्था न होना है।इन समस्याओं से बचने के लिए सरकार किसानों के लिए एक नई योजना लेकर आई है। इसके स्कीम के तहत, सिंचाई के लिए सोलर पंपों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है।
Dec 21, 2022•6 min•Ep. 735
पुडुचेरी, लक्षद्वीप और गोवा सामाजिक प्रगति सूचकांक में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्य रहे हैं। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद ने यह रिपोर्ट तैयार करवाई है। ईएसी-पीएम के चेयरमैन विवेक देवरॉय ने मंगलवार को यह रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट के अनुसार, आइजोल, सोलन और शिमला सामाजिक प्रगति के मामले में तीन सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले जिले रहे हैं।
Dec 20, 2022•6 min•Ep. 734
Maruti Suzuki भारत में अपनी नई ऑफ रोड एसयूवी मारुति जिम्नी 5 डोर को लॉन्च करने वाली है लेकिन लॉन्च से पहले ही इस मारुति जिम्नी को स्पॉट किया गया है जिसमें इसके डिजाइन, एक्सटीरियर और इंटीरियर की काफी जानकारी सामने आई है।Maruti Suzuki Jimny 3 Door वेरिएंट इंटरनेशनल मार्केट में मौजूद है जो अपने सेगमेंट में काफी पॉपुलर भी है।
Dec 20, 2022•6 min•Ep. 733
कंपनी ने बताया कि वह इंडिया डिजिटाइजेशन फंड के जरिए महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप्स में निवेश पर ध्यान केंद्रित करेगी। कंपनी ने कहा कि गूगल ऐसे स्टार्टअप में निवेश करेगा, जो महिलाओं द्वारा नेतृत्व किये जा रहे हैं और फंड की कमी से जूझ रहे हैं।
Dec 19, 2022•6 min•Ep. 732
ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने एक पोल ट्वीट किया है जिसमें ट्विटर यूजर्स से उन्हें सीईओ के रूप में पद छोड़ना चाहिए या नहीं के सवाल पर वोट करने के लिए कहा गया है। मस्क ने वादा किया है कि जो भी परिणाम होगा वह उसे पूरी तरह मानेंगे।
Dec 19, 2022•6 min•Ep. 731
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उद्योग जगत से कहा कि वह पश्चिम में मंदी की आशंका के बीच ऐसी रणनीति बनाए जिससे विकसित देशों में परिचालन कर रही कंपनियां भारत को एक उत्पादन या खरीद केंद्र के रूप में देख सकें।
Dec 16, 2022•5 min•Ep. 730
सरकार ने वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल के साथ-साथ डीजल और विमान ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर लगाए जाने वाले अप्रत्याशित लाभ कर में कटौती की है।
Dec 16, 2022•5 min•Ep. 729
आज देश को 36वां आईएएफ राफेल विमान मिल गया है। Indian air force ने मीडिया से बातचीत में बताया कि राफेल डील के बाद देश का अंतिम और 36वां IAF राफेल विमान आज भारत पहुंचा है। आईएएफ ने आगे बताया कि विमान यूएई वायु सेना के टैंकर से मध्य हवा में तेजी से ईंधन भरने के बाद फ्रांस से भारत पहुंचा।
Dec 15, 2022•5 min•Ep. 728
उद्योगपति एलन मस्क ने इस सप्ताह इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी टेस्ला के 3.58 अरब डॉलर के शेयर बेचे हैं। हालांकि इससे प्राप्त आय का क्या उपयोग किया गया है इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है
Dec 15, 2022•6 min•Ep. 727
दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने बुधवार को लखनऊ में अपनी अत्याधुनिक 5जी सेवाएं शुरू करने की घोषणा की। कंपनी पूरे शहर में सेवाओं को उपलब्ध कराने के लिए अपने नेटवर्क का तेजी से विस्तार कर रही है।
Dec 14, 2022•6 min•Ep. 726
दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क (Elon Musk) की दौलत में गिरावट आने से वह अब दूसरे नंबर पर आ गये हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, 51 वर्षीय एलन मस्क की संपत्ति में इस साल जनवरी से अब तक 100 बिलियन डॉलर की कमी हुई है।
Dec 14, 2022•6 min•Ep. 725
गोवा सरकार को चालू सीजन में पर्यटकों की आवाजाही महामारी-पूर्व के स्तर पर पहुंचने की उम्मीद है। महामारी से पहले 2019 में गोवा में 81 लाख पर्यटक आए थे। राज्य के पर्यटन मंत्री रोहन खुंटे ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि उत्तरी गोवा जिले में मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के उद्घाटन से इस क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा।
Dec 13, 2022•6 min•Ep. 724
भारत की जी20 अध्यक्षता में वित्त एवं केंद्रीय बैंक के उप-प्रमुखों (एफसीबीडी) की पहली बैठक कर्नाटक के बेंगलुरु में चल रही है। बैठक में वैश्विक अर्थव्यवस्था, अंतरराष्ट्रीय वित्तीय ढांचा, अवसंरचना और टिकाऊ वित्त पर सत्रों का आयोजन होगा।
Dec 13, 2022•6 min•Ep. 723
नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को दिल्ली हवाई अड्डे का दौरा किया और यहां भीड़ से निपटने के तरीकों पर हितधारकों के साथ बात की। हाल के दिनों में हवाई अड्डे पर लंबी कतारें लगने और इंतजार की लंबी अवधि को लेकर यात्रियों ने शिकायतें की थीं।
Dec 12, 2022•5 min•Ep. 722
चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से नवंबर के बीच शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 24 प्रतिशत बढ़कर 8.77 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। आयकर विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी।
Dec 12, 2022•6 min•Ep. 721
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का मानना है कि जी20 की अध्यक्षता भारत के लिए दुनिया को अपनी ‘ताकत’ दिखाने का अच्छा अवसर है। उन्होंने शुक्रवार को यहां आईसीएआई के बहरीन चैप्टर द्वारा ‘न्यू होराइजन बेकॉन्स’ विषय पर आयोजित 14वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक है।
Dec 09, 2022•6 min•Ep. 720
Renault India ने साल के आखिरी महीने दिसंबर 2022 में अपनी मौजूदा कारों पर आकर्षक डिस्काउंट जारी किया है जिसमें कंपनी ग्राहकों को 50 हजार रुपये तक के बेनिफिट दे रही है। जिन तीन कारों पर कंपनी ने डिस्काउंट जारी किया है वो Renault Triber, Renault Kwid और Renault Kiger हैं।
Dec 09, 2022•6 min•Ep. 719