Jansatta - रुपया-पैसा - podcast cover

Jansatta - रुपया-पैसा

Express Audiowww.spreaker.com
यूं ही नहीं कहा गया... सबसे बड़ा रुपैया। पैसा सभी बचाना चाहते हैं लेकिन बैंक-बाजार की टेढ़ी-मेढ़ी बातें और नियम आसानी से समझ नहीं आते हैं। कैसे बचाएं पैसा और कैसे बढ़ाएं पैसा। जानना है यह मनी मंत्र तो सुनिए जनसत्ता का रुपया-पैसा पॉडकास्ट।
Last refreshed:
Follow this podcast in the Metacast mobile app to refresh it and see new episodes.
Download Metacast podcast app
Podcasts are better in Metacast mobile app
Don't just listen to podcasts. Learn from them with transcripts, summaries, and chapters for every episode. Skim, search, and bookmark insights. Learn more

Episodes

हीरो मेस्ट्रो 110 का नया अवतार…रुपया-पैसा | 23. January | 3 pm

Hero MotoCorp टू व्हीलर सेक्टर की वो कंपनी के जिससे सबसे ज्यादा स्कूटर और बाइक इस सेगमेंट में मौजूद हैं। इस सेगमेंट में तेजी से बढ़ती प्रतियोगिता को देखते हुए कंपनी 30 जनवरी 2023 को अपना नया स्कूटर लॉन्च कर सकती है जो जिसका नाम हीरो जूम हो सकता है।

Jan 23, 20236 minEp. 781

कितने लाभ में रहा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया? रुपया-पैसा | 20.January | 7 pm

सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में फंसे कर्जों में गिरावट आने से उसका एकल आधार पर लाभ दोगुना बढ़कर 2,245 करोड़ रुपये हो गया। बैंक ने शेयर बाजारों को दी गई सूचना में कहा कि एक साल पहले की समान तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 1,085 करोड़ रुपये रहा था।

Jan 20, 20236 minEp. 780

तनिष्क ने अमेरिका में खोला अपना पहला स्टोर…रुपया-पैसा | 20. January | 3 pm

टाटा समूह के अग्रणी आभूषण ब्रांड तनिष्क ने न्यू जर्सी में अपना पहला स्टोर खोलने के साथ अब अमेरिका में भी अपना कदम रख दिया है। अमेरिकी संसद के सीनेटर रॉबर्ट मेनेंडेज ने न्यू जर्सी के मशहूर ओक ट्री रोड पर स्थित इस स्टोर का उद्घाटन किया।

Jan 20, 20236 minEp. 779

जनरल अटलांटिक की अगुवाई में फोनपे ने जुटाए 35 करोड़ डॉलर। रुपया-पैसा | 19.January | 7 pm

वॉलमार्ट के स्वामित्व वाले डिजिटल भुगतान ऐप फोनपे ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने निजी इक्विटी फर्म जनरल अटलांटिक की अगुवाई में 12 अरब अमेरिकी डॉलर के मूल्यांकन पर 35 करोड़ डॉलर जुटाए हैं। फोनपे ने एक बयान में कहा, ''मार्की ग्लोबल और भारतीय निवेशक भी इस दौर में भाग ले रहे हैं।''

Jan 19, 20236 minEp. 778

Budget में Indian Railways के लिए शानदार ऐलान हो सकते हैं…रुपया-पैसा | 19. January | 3 pm

अगले साल के बजट में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को बजट पेश करेंगी। आने वाले बजट में भारतीय रेलवे के लिए कई बड़ी घोषणाएं की जा सकती हैं।

Jan 19, 20235 minEp. 777

ग्रीन एनर्जी के अधिग्रहण की तरफ अडानी का रुख। रुपया-पैसा | 18.January | 7 pm

अडाणी रिन्यूएबल एनर्जी होल्डिंग टू लिमिटेड एस्सेल इन्फ्राप्रोजेक्ट्स से एस्सेल सौर्य ऊर्जा कंपनी ऑफ राजस्थान में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। यह सौदा 15 करोड़ रुपये में होगा। अडाणी रिन्यूएबल एनर्जी होल्डिंग टू लिमिटेड अडाणी ग्रीन एनर्जी की इकाई है।

Jan 18, 20235 minEp. 776

मारुति सुजुकी ने खराब एयरबैग कंट्रोलर को ठीक करने के लिए 17,362 वाहन वापस लिए…रुपया-पैसा | 17. January | 3 pm

मारुति सुजुकी इंडिया ने बुधवार को बताया कि उसने ऑल्टो के10, ब्रेजा और बलेनो मॉडल के 17,362 वाहनों को खराब एयरबैग की जांच करने तथा उन्हें बदलने के लिए वापस लिया गया है।

Jan 18, 20236 minEp. 775

“डिजिटलीकरण से भारत को मिल रहा है प्रोत्साहन।” रुपया-पैसा | 17.January | 7 pm

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि डिजिटलीकरण से भारत में स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा या मेडिकल की पढ़ाई के क्षेत्रों को बड़ा प्रोत्साहन मिल रहा है। साथ ही इसने भ्रष्टाचार के खिलाफ सुरक्षा कवच भी दिया है।

Jan 17, 20235 minEp. 774

चीन की आर्थिक वृद्धि दर 2022 में घटकर तीन प्रतिशत पर आ गई है।…रुपया-पैसा | 17. January | 3 pm

पिछले साल कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाई गईं पाबंदियों, रियल एस्टेट क्षेत्र में मंदी के कारण चीन की आर्थिक वृद्धि दर 2022 में घटकर तीन प्रतिशत पर आ गई है। यह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में 50 साल में दूसरी सबसे धीमी वृद्धि की रफ्तार है। मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

Jan 17, 20236 minEp. 773

भारतीय धनाढ्यों की संपत्ति वर्ष 2023 में भी बढ़ने की उम्मीद…रुपया-पैसा | 16. January | 7 pm

पिछले साल देश में प्रत्येक 10 में से नौ धनाढ्य व्यक्तियों की संपत्ति बढ़ी थी और 2023 में भी अत्यधिक संपन्न तबके की संपत्ति बढ़ने की उम्मीद है। संपत्ति सलाहकार फर्म नाइट फ्रैंक ने अपनी नवीनतम रिपोर्ट में वैश्विक सर्वेक्षण के नतीजों के आधार पर यह आकलन पेश किया है।

Jan 16, 20236 minEp. 772

भारत में 1% सबसे अमीर लोगों के पास अब देश की कुल संपत्ति का 40% से अधिक हिस्सा…रुपया-पैसा | 16. January | 3 pm

भारत में एक प्रतिशत सबसे अमीर लोगों के पास अब देश की कुल संपत्ति का 40 प्रतिशत से अधिक हिस्सा है। दूसरी ओर नीचे से 50 प्रतिशत आबादी के पास कुल संपत्ति का सिर्फ तीन प्रतिशत हिस्सा ही है।

Jan 16, 20236 minEp. 771

जमा वृद्धि दर नहीं बढ़ी तो अगले साल घट जाएगी कर्ज देने की रफ्तार: Axis Bank। रुपया-पैसा | 13.January | 7 pm

एक्सिस बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक अमिताभ चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि अगर जमा वृद्धि दर कमजोर रही तो अगले साल कर्ज देने की रफ्तार घट जाएगी।

Jan 13, 20235 minEp. 770

पीएम मोदी ने ‘एमवी गंगा विलास’ को दिखाई हरी झंडी, टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा। रुपया-पैसा | 13.January | 3 pm

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज 'एमवी गंगा विलास' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये इस कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए 1000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की कई अन्य अंतर्देशीय जलमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।

Jan 13, 20236 minEp. 5

वैश्विक स्तर पर कर्ज से जुड़ी असुरक्षा की स्थिति पर क्या बोलीं निर्मला सीतारमन। रुपया-पैसा | 12.January | 7 pm

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वैश्विक स्तर पर कर्ज से जुड़ी असुरक्षा की स्थिति का जिक्र करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि यह प्रणालीगत वैश्विक कर्ज संकट का खतरा पैदा कर रही है, ऐसे में विकास के सामाजिक आयाम और बढ़ते वित्तीय अंतर के विषय पर ध्यान देने की जरूरत है जिसका सामना कई देश कर रहे हैं।

Jan 12, 20236 minEp. 768

Auto Expo Second Day Update। रुपया-पैसा | 12.January | 3 pm

Auto Expo 2023 का के दूसरे दिन मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) से लेकर अल्ट्रावियोलेट तक 12 कंपनियां अपने व्हीकल को लॉन्च करने के साथ अनवील करेंगी। ऑटो एक्सपो के पहले दिन देश और दुनिया की कई कंपनियों ने 59 से ज्यादा गाड़ियों को लॉन्च करने के साथ अनवील किया था जिसमें हुंडई मोटर्स से लेकर का नाम प्रमुख तौर पर शामिल रहा।

Jan 12, 20236 minEp. 767

Auto Expo 2023: पहली बार दुनिया के सामने आई सुजुकी की SUV eVX…रुपया-पैसा | 11.January | 7 pm

भारत के लोकप्रिय मोटर शो ‘ऑटो एक्सपो’ 2023 की बुधवार से यहां पर शुरुआत हुई है। इस अवसर पर सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन ने इलेक्ट्रिक कनसेप्ट एसयूवी ‘ईवीएक्स’ को पहली बार दुनिया के सामने पेश किया। यह गाड़ी 2025 तक बाजार में आएगी। कंपनी की भारतीय इकाई मारुति सुजुकी इंडिया भी इस शो में हिस्सा ले रही है।

Jan 11, 20236 minEp. 766

Elon Musk ने हांसिल किया व्यक्तिगत संपत्ति के सबसे बड़े नुकसान का विश्व रिकॉर्ड। रुपया-पैसा | 11.January | 3 pm

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने शुक्रवार को बताया कि एलन मस्क ने इतिहास में व्यक्तिगत संपत्ति के सबसे बड़े नुकसान का विश्व रिकॉर्ड हासिल किया है। एक ब्लॉग पोस्ट में GWR ने फोर्ब्स के अनुमान का हवाला दिया कि एलन मस्क को नवंबर 2021 से लगभग 182 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है।

Jan 11, 20236 minEp. 765

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की दिग्गज कंपनियों के सीईओ के साथ बैठक। रुपया-पैसा | 10.January | 7 pm

अमेरिका के आधिकारिक दौरे पर आए वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने निवेश एवं वित्तीय क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों के सीईओ के साथ कई बैठकें कीं। इनमें टिकाऊ भवन समाधान मुहैया कराने वाली कंपनी जॉनसन कंट्रोल्स के चेयरमैन एवं सीईओ जॉर्ज ओलीवर, निवेश प्रबंधन कंपनी ब्लैकस्टोन के चेयरमैन एवं सीईओ स्टीफन, मास्टरकार्ड के सीईओ माइकल मीबाक और निवेश फर्म कोल्बर्ग क्रेविस रॉबर्ट्स एंड कंपनी के सह-संस्थापक हेनरी क्रेविस शामिल हैं।

Jan 10, 20236 minEp. 764

अमेरिकी दौरे पर गोयल ने दिग्गज कंपनियों के सीईओ से की मुलाकात। रुपया-पैसा | 10.January | 3 pm

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को अग्रणी वैश्विक कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों और उद्योग हितधारकों के साथ मुलाकात में भारत में निवेश की व्यापक संभावनाओं और अमेरिका के साथ व्यापारिक साझेदारी को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

Jan 10, 20236 minEp. 763

G20 देशों के लिए कितना फायदेमंद है भारतीय चाय का निर्यात? रुपया-पैसा | 09.January | 7 pm

ईरान से नए अनुबंध नहीं मिलने और संकट में फंसे श्रीलंका की चाय की गुणवत्ता और मात्रा को लेकर संदेह से उत्पन्न अनिश्चितताओं के बीच भारतीय चाय उद्योग की निर्यात संभावना समग्र रूप से और विशेष रूप से जी20 देशों के लिए उज्ज्वल है। अंशधारकों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, भारत ने चालू वित्त वर्ष 2022-23 की अप्रैल-अक्टूबर अवधि में 13 करोड़ 41.4 लाख किलोग्राम चाय का निर्यात किया है।

Jan 09, 20236 minEp. 762

वैश्विक भागीदारी’ को लेकर जी20 की पहली बैठक सोमवार को कोलकाता में शुरू होगी। रुपया-पैसा | 9.January | 3 pm

वित्तीय समावेशन पर वैश्विक भागीदारी’ को लेकर जी20 की पहली बैठक सोमवार को कोलकाता में शुरू होगी। नीदरलैंड की रानी मैक्सिमा इसके उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगी।

Jan 09, 20236 minEp. 761

हिसार और रोहतक में 5G सेवा शुरू करेगी भारती एयरटेल। रुपया-पैसा | 06.January | 7 pm

दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने हिसार और रोहतक में अपनी 5जी सेवा शुरू करने की घोषणा की। कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि यहां सेवाएं शुरू होने के साथ ही हरियाणा में अत्याधुनिक उच्च गति वाले नेटवर्क की पहुंच बढ़ गई है।

Jan 06, 20236 minEp. 760

सरकार 2022-23 के लिए आर्थिक वृद्धि का पहला अग्रिम अनुमान शुक्रवार को जारी करेगी। रुपया-पैसा | 6.January | 3 pm

राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय 2022-23 के लिए आर्थिक वृद्धि का पहला अग्रिम आकलन शुक्रवार शाम को जारी करेगा। इसके तीन हफ्ते बाद, एक फरवरी को लोकसभा में बजट पेश होगा।

Jan 06, 20236 minEp. 759

2024 में 5G की शुरुवात करेगी दूरसंचार कंपनी BSNL… रुपया-पैसा | 05.January | 7 pm

सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल 2024 में 5जी सेवाएं शुरू करेगी। केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बृहस्पतिवार को यह कहा। बीएसएनएल ने 4जी नेटवर्क शुरू करने के लिए टीसीएस और सी-डॉट के नेतृत्व वाले परिसंघ को चुना है, जिसे अनुबंध के तहत ऑर्डर देने के लगभग एक साल के भीतर 5जी में बदला जाएगा।

Jan 05, 20236 minEp. 758

प्रधान का मंत्रालयों की कौशल विकास योजनाओं के बीच बेहतर तालमेल का आह्वान। रुपया-पैसा | 5.January | 3 pm

केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने बुधवार को सभी मंत्रालयों की कौशल विकास योजनाओं और कौशल विकास के प्रयासों के बीच बेहतर तालमेल का आह्वान किया।

Jan 05, 20237 minEp. 757

गूगल को देना होगा 10% जुर्माना। रुपया-पैसा | 04.January | 7 pm

राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण ने गूगल को उसपर भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग द्वारा लगाए गए 1,337.76 करोड़ रुपये के जुर्माने का 10 प्रतिशत अदा करने का निर्देश दिया है। एनसीएलएटी की दो सदस्यीय पीठ ने बुधवार को सीसीआई के जुर्माने के आदेश के खिलाफ गूगल की याचिका को स्वीकार कर लिया।

Jan 04, 20236 minEp. 756

भारतपे के सीईओ ने छोड़ा अपना पद। रुपया-पैसा | 03.January | 7 pm

भारतपे के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुहैल समीर ने पद छोड़ दिया है। समीर का कंपनी के पूर्व संस्थापक अशनीर ग्रोवर के साथ विवाद हुआ था। भारतपे ने एक बयान में कहा कि समीर सात जनवरी 2023 से रणनीतिक सलाहकार के रूप में सेवाएं देंगे।

Jan 03, 20236 minEp. 754

RBI बोर्ड को नहीं थी नोटबंदी की जानकारी । रुपया-पैसा | 2.January | 3 pm

सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने सोमवार को 4:1 के बहुमत से केंद्र सरकार द्वारा छह साल पहले 500 रुपये और 1,000 रुपये के नोटों के विमुद्रीकरण के फैसले को बरकरार रखा। फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सरकार नोटबंदी से 6 महीने पहले से आरबीआई के साथ बातचीत कर रही थी।

Jan 03, 20236 minEp. 753

रिलायंस कैपिटल को लेकर कल हो सकता है बड़ा फैसला। रुपया-पैसा | 02.January | 7 pm

कर्ज में फंसी रिलायंस कैपिटल लिमिटेड के ऋणदाताओं की मंगलवार को होने वाली बैठक में कर्ज समाधान के लिए पेश टॉरेंट समूह और हिंदुजा समूह की बोलियों पर विचार किया जाएगा। अहमदाबाद स्थित टॉरेंट समूह ने रिलायंस कैपिटल के अधिग्रहण के लिए 8,640 करोड़ रुपये की बोली लगाई है।

Jan 02, 20236 minEp. 752

दिसंबर 2022 में भारत में श्रम भागीदारी दर में भी इजाफा हुआ । रुपया-पैसा | 2.January | 3 pm

नई और पॉजिटिव उम्मीदों के साथ भारत साल 2023 में प्रवेश कर चुका है लेकिन साल 2022 जाते-जाते भी एक बुरी खबर दे गया। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) द्वारा रविवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2022 में भारत की बेरोजगारी दर बढ़कर 8.30 फीसदी हो गई।

Jan 02, 20236 minEp. 751
For the best experience, listen in Metacast app for iOS or Android