Teen Taal - podcast cover

Teen Taal

Aaj Tak Radiowww.aajtak.in
Teen Taal is a witty, comedy oriented Hindi podcast where three musketeers talk about various issues with a pinch of humour and fun. The topic of conversation varies from politics, Indian society, jokes, Viral stuff on social media, food, movies and many more. Catch your share of fun every Saturday with Kamlesh Kishore Singh, Kuldeep Mishra & Asif Khan.


इस पॉडकास्ट के नायक और खलनायक हैं,तीन तिलंगे- कमलेश किशोर सिंह, आसिफ खान और कुलदीप मिश्र. ये तीनों लोग हफ़्ते की घटनाओं पर अतरंगी अंदाज़ में बातें करते हैं, ठहाकों के साथ और अपने अपने biases के साथ. ये पॉडकास्ट सबके लिए नहीं है. जो घर फूंके आपना, सो चले हमारे साथ. यानी वही लोग सुनें जिनका आहत होने का पैरामीटर ज़रा ऊंचा हो. हर शनिवार, आज तक रेडियो पर. जय हो.
Last refreshed:
Follow this podcast in the Metacast mobile app to refresh it and see new episodes.
Download Metacast podcast app
Podcasts are better in Metacast mobile app
Don't just listen to podcasts. Learn from them with transcripts, summaries, and chapters for every episode. Skim, search, and bookmark insights. Learn more

Episodes

असली सावरकर कौन, ईश्वर का अप्रेज़ल और मुर्गों की मणिकर्णिका: तीन ताल, S2 E2

तीन ताल S2, E2 में कमलेश 'ताऊ', कुलदीप ‘सरदार' और आसिफ़ ख़ान के साथ सुनिए:- -तीन ताल सीजन 2 पर प्रतिक्रियाएं. नई संसद भवन की डिजाइन में किसको और क्यों दिखता है ताबूत? -सावरकर कितने हैं? ताऊ सावरकर पर क्यों टिप्पणी नहीं करते? गोडसे भी देशभक्त था क्या! -राहुल गांधी अमेरिका में फुल फॉर्म में हैं लेकिन क्या उन्हें फुल मार्क्स दिए जा सकता हैं? -भगवान से बात करना क्या इल्यूजन है? ताऊ, आसिफ़ जी और सरदार ईश्वर से क्या बात करते हैं? -ईश्वर से लोगों की अजीबोगरीब चाहत. ईश्वर; एक अवधारणा के तौर पर. -मुकेश के द...

Jun 03, 20231 hr 25 min

गांव का 'दू हजारा', टोनी डिकोस्टा प्रसंग और सैचरडे पुराण: तीन ताल, S2 E1

तीन ताल के दूसरे सीजन के पहले एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', कुलदीप ‘सरदार' और आसिफ़ ख़ान से सुनिए: -'अल्पविराम' कितना अल्प रहा? 'तीन ताल' के बग़ैर कैसा बीता ताऊ का ढाई महीना. -ताऊ ने किसे कहा दाल-भात? आसिफ़ खान का परिचय. जंगली किस्म के लोग. -वाइल्डलाइफ जानने के लिए सबसे ज़रूरी चीज़ क्या है? सरदार ने क्यों कहा 'हर तरफ़ जंगलराज है'. -'तीन ताल' के प्रोमो में इस्तेमाल हुए ऑलिव ऑयल, मटर और घुइयां का क्या हुआ? -इस हफ़्ते की कुछ बेहद अतरंगी तस्वीरों पर गपशप. ट्रक पर सवार राहुल गांधी, प्रधानमंत्री मोदी के चरणों में प...

May 27, 20231 hr 25 min

1 से 125 तक की झांकियाँ: तीन ताल, Ep X

तीन ताल के स्पेशल 'X' एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए 1 से लेकर 125वें एपिसोड की कुछ ख़ास झलकियां. विशेषकर वे प्रसंग जो सभी की स्मृतियों में बैठ गए और जिनसे तीन ताल पहचाना गया. बारातियों का दृश्य, पर्यावरण बचाने के चोंचलों से लेकर कबरबिज्जू प्रकरण, ज्ञान के मोती, जवानी के दिनों के गाने और ढेर सारी बिज़ार कहानियाँ. प्रड्यूसर ~ शुभम तिवारी साउंड मिक्सिंग ~ अमृत रेज़ी

May 20, 20232 hr 3 min

बाबा की विदाई, चिरकीन का चरणामृत और तीन ताल का भविष्य: तीन ताल, Ep 125

तीन ताल के 125वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: -प्रिय तीन तालियों के आह्लाद, परिपक्वता, भावुकता, हास्य और संज़ीदगी से ओतप्रोत प्रेमपत्र. -'तीन ताल' क्या अब बंद हो जाएगा? बाबा ने क्यों कहा; उन्होंने तीन ताल की हत्या कर दी. -जीवन में वनवास की उपयोगिता. अब अवध में दिवाली कब मनेगी? -तीन ताल का झोला. राजाभातखावा की सुंदरता. -तीन अवसर जब ताऊ फ़ोन किनारे रख देते हैं! -नकलची टॉपर्स. अंग्रेज़ी में ब्याह के कार्ड. -विनोद कुमार शुक्ल को पेन नाबोकोव सम्मान मिलना क्यों भारती...

Mar 04, 20231 hr 49 min

टीप टॉप जोड़ियां, 30ML का कमाल और गुमशुदा बसंत: तीन ताल, Ep 124

तीन ताल के 124वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: -जावेद अख़्तर का घुटना. बॉलीवुड के भिंडी और नारंगी. -बाबा ने किसे 'इंग्लिश विवेकानंद' कहा? जावेद अख़्तर का सर्जिकल स्ट्राइक! -मौसम का ग्रे एरिया. प्रकृति का ध्रुवीकरण. -NDRF की ट्रेनिंग. गुफा और टनल का फ़र्क़. -वायलेंट इस्लामिक रिवोल्यूशन का सही अर्थ. -जोड़ियां क्यों स्पेशल होती हैं? संगीत, सिनेमा, खेल और राजनीति जगत की कुछ कमाल की जोड़ियां. -सुधार की दिशा में सबसे पहली चीज़ क्या है? -जोड़ी क्या संयोग है? जोड़ियों की विचि...

Feb 25, 20231 hr 34 min

BBC का सच, रट्टू तोतों के भ्रम और बेस्ट टाइप की रोटी: तीन ताल, Ep 123

तीन ताल के 123वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: -बाबा का समंदर वाला सर्वे. BBC का 'सच' और नॉस्टेल्जिया. -BBC की पुष्टि का महत्त्व. प्राइवेट और पब्लिक ब्रॉडकास्टर का फ़र्क़. -विश्वसनीयता, संतुलन के मामले में बीबीसी औए अलजज़ीरा. -परीक्षाएं क्या सिखाती हैं? परीक्षाएं कुल कितनी हैं? -बाबा ने क्यों कभी प्रश्न छोड़ा नहीं? गोची मारना क्या होता है? -परीक्षाओं की धुकधुकी. नकल एक उत्सव के तौर पर. -बाबा ने नकल की या कराई? क्यों एक परीक्षा नकल की भी होनी चाहिए? -तीन तरह के पर...

Feb 18, 20231 hr 45 min

बीमारियों के चुटकुले, सोच का घोड़ा और बंदा-बंदी की दिक़्कत: तीन ताल, Ep 122

तीन ताल के 122वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: -सलमान रुश्दी की तस्वीर देख ताऊ, बाबा और सरदार को क्या याद आया? -द सैटेनिक वर्सेज़ का एडवांस्ड वर्ज़न और क्राफ्ट. -तुर्किये की कुछ तस्वीरें. प्रलय की आदर्श अवस्था कौन सी है? -PAC की दक्षता! क्या घर बनाना व्यर्थ है? -विश्व बीमार दिवस 1981 में ही तय हो गया था? -बीमारी क्या है और क्यों है? बीमारी की अलग-अलग अवस्थाएं! -बीमार बाबूजी का प्रतिरोध. टीबी, कॉलरा, लकवा और चेचक जब आम बीमारी थी! -'मरता क्या न करता' का उद्गम. बी...

Feb 11, 20231 hr 53 min

अमीरी और मोटापा, ब्याह कटवा रिश्तेदार और आशिक़ों की अर्झापेल धमकियाँ: तीन ताल, Ep 121

तीन ताल के 121वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: -शुभांक एपिसोड में तीन तालियों से सरदार की अपील. -न्यू बनाम ओल्ड रिजीम. बजट में बाबा के काम का क्या था? -पुराने बजटों में शेर-ओ-शायरी की ज़रूरत क्यों पड़ती थी? -'सदन कम्फर्ट & सिगरेट बजट'. -सरकार और देश के बजट का अंतर. बजट का लघुशंका और दीर्घशंका. -आपका बजट न बिगड़े, इसका तरीका क्या है? भगौड़ों के समर्थन में बुरा क्या है? -सिबिल स्कोर की चोंचलेबाजी. फिस्कल डेफिसिट का मज़ा! फॉर्च्यून & फॉर्च्यूनर का कनेक्शन. -म...

Feb 04, 20231 hr 45 min

टिकचुक कलम, लौझड़ का मतलब और टनाटन सनातन: तीन ताल, Ep 120

तीन ताल के 120वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: -सनीमा मरते दम तक. पप्पा, पप्पू और बबली की कहानी. -'पठान' क्या ताऊ देखेंगे? ताऊ, बाबा और सरदार की ओर से कुछ फ़िल्म और वेब सीरीज के सुझाव. -कलम की बीमारी और आदत. रसरंजनोपरांत रक्तरंजित कविता लेखन. -स्वयं को संदेश क्यों भेजें? सुलेख वाली कलम. -ताऊ के बताया कलम से लिखने का एक फ़ायदा. उर्दू में नोट्स. -चलता हुआ पेन. कलमी आम और ग़ुलाब. -पेड़ के भीतर पेड़ की प्रक्रिया. सरकंडे की कैपेलरी थियरी. -कलम और पेन का फ़र्क़. टिकचुक कल...

Jan 28, 20231 hr 50 min

राहुल की दाढ़ी, आधा पाव एटम बम और भोजन की छुआछूत: तीन ताल, Ep 119

बदकहाव पॉडकास्ट 'तीन ताल' के 119वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: -दरवाज़े के दो हिस्से. दरवाज़ा और किवाड़ का फ़र्क़. -ताऊ की तेजस्वी सूर्या पर गम्भीर टिप्पणी. करना कब रिस्की हो सकता है? -परमाणु बम कितने हैं हमारे पास? परमाणु बम का फुटकर विक्रेता. -ताऊ तेजस्वी सूर्या की किस चीज़ पर मुग्ध हए? बाबा ने क्यों कहा; गरियाने के लिए पढ़ना पड़ता है. -नाव की लंबी और रोचक यात्रा. गंगा विलास का कॉमर्स. अपनी ही टट्टी पर टहलने का दृश्य! -भारत जोड़ो यात्रा से राहुल गांधी को लेकर क्या...

Jan 21, 20232 hr

घुटना-स्पर्श प्रणाम, सबसे काहिल रिश्तेदार और ऑस्ट्रेलिया का जैकिया: तीन ताल, Ep 118

तीन ताल की 118वीं कड़ी में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: -चंगू-मंगू, देवी लाल और शरद यादव का एक किस्सा. शरद यादव कैसे याद किये जायेंगे? -बतौर राजनेता शरद यादव की सबसे सुंदर और ताकतवर चीज़. -ए बी वर्धन की चुटकी! शरद यादव का 'याने'. -भारतीय राजनीति की तिकड़ी. शरद यादव का ठेला. -लोकप्रिय और विचारप्रिय नेता का फ़र्क़. नीतीश कुमार के दो अपराध! -ताऊ ने चुकाया पिछले हफ्ते का एक उधार. -ताऊ का फेवरेट एनिमल. ताऊ क्यों कबरबिज्जू बनना चाहते हैं? -इवोल्यूशन (Evolution) का अजीब नमूना. -पैर...

Jan 14, 20232 hr 4 min

सिनेमाघरों का धनतेरस, जंगल के कबरबिज्जू और मूत्र रोकने का हैक: तीन ताल, Ep 117

तीन ताल के 117वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: -लकड़बग्घे की हंसी और घड़ियाल के आंसू. लकड़बग्घा और घड़ियाल का ड़. -सरदार ने जब बाबा से पूछा 'कैसी कट रही है' प्रवृत्ति का मारा व्यक्ति. -लकड़बग्घे से ताऊ का एनकाउंटर. लकड़बग्घे के प्रिय शिकार. सियारों का नारा. -'कबरबिज्जू' का काम. लोकतंत्र का जूतमपैजार और झांव झांव. ताऊ ने किसे दिया 5/10 अंक? -सिनेमाघरों का कबाड़ा किसने किया? पहले और अब के सिनेमाघरों के कुछ दृश्य. -महंगे सिनेमाघर. सिनेमाघरों को ताऊ ने क्यों स्नैक्स की द...

Jan 07, 20231 hr 50 min

उर्दू में सेल्फी, फ़िल्मों के मस्त कॉमेडीबाज़ और 2022 की सड़ांध: तीन ताल, Ep 116

तीन ताल के 116वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: -सरदार की अधूरी ख़्वाहिश. जीवन की कुछ कैंचियां. कैंची हरे कृष्णा. -नज़ीर अकबराबादी की 360 डिग्री नज़्म. -ठंड दिल्ली में कब आएगी? गुजरात में जाड़े का अर्थ. -उर्दू में सेल्फी को क्या कहेंगे? लोन का सही मतलब. -ताऊ, बाबा और सरदार को इस साल तीन ताल के कौन से एपिसोड याद रह गए? मुशायरा लूटने वाला तीन ताल कौन सा था? -सबसे बेहतरीन जोड़ी. JOMO का आनन्द. -ईयर एंडर में सरदार का 'अजी हां' और बाबा का 'वाह'. -ताऊ ने इस साल की सबसे श...

Dec 31, 20221 hr 55 min

मज़ेदार फ़ूड एक्सपेरिमेंट, मच्छरों का आवास विकास और सफ़ाई का सिविक सेंस: तीन ताल, Ep 115

तीन ताल के 115वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: -छोटे दिन और लंबी रात पर दो युवा रचनाकारों के ललित निबंध. प्रकृति का दम इंसान ने दिन में अधिक घोंटा या रात में? -ताऊ ने क्यों कहा 'सूरज कभी डूबता ही नहीं'. बाबा को क्यों रात पसन्द है? -ताऊ का '10 मिनट' ट्रिक. बाबा को अचानक ओशो की कौन सी बात याद आई. -नाइट लाइफ आदमी को सिंगिंग की ओर ले जाता है या ड्रिंकिंग की ओर? रात में दो बजे बाबा कहाँ पहुंच जाया करते थे? -बाबा की रेव पार्टी. रेव पार्टी का दाएं बाएं. -पुणे, 'बैंग...

Dec 24, 20222 hr 12 min

हवाई यात्राओं के हेन तेन, बिहार का गाँजा और घिनौने हेयरस्टाइल: तीन ताल, Ep 114

तीन ताल के 114वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: -'पठान' चलेगी या नहीं? रंग बेशर्म होता है या आदमी? -सबसे बड़ी प्रतिस्पर्धा इन दिनों किस चीज़ की है? कौन सा गाना ताऊ की ज़ुबान पर चढ़ गया है? -ChatGPT से उपजी ग़ुलामी. ChatGPT के साथ ताऊ, बाबा और सरदार के प्रयोग और दुरुपयोग. -फ्रंटल लोब के बग़ैर आदमी. बिहार का गांजा. -हवाई यात्रा की भसड़ पर गपशप. पहले और अब के एयरपोर्ट में अंतर. -पायलट की आवाज़. एयरपोर्ट की चुप्पी. हाई स्पीड ट्रेन की ज़रूरत. -दिल्ली से जयपुर जल्दी क्यों आ ...

Dec 17, 20221 hr 59 min

पंचमुखी BJP, देसी वर्ड ऑफ द ईयर और ताज़ा सब्ज़ी पहचानने की ट्रिक: तीन ताल, Ep 113

तीन ताल के 113वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: -सरदार की शुरुआत पर ताऊ ने बताई कमाल की चीज़. ट्रिस्काडेकाफोबिया (triskaidekaphobia) क्या होता है? -सेक्टर 13 क्यों नहीं होता? 113 में क्या कोई बुराई है? -G20 को लेकर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक की तस्वीरों पर ताऊ, बाबा की टिप्पणी. बाबा क्यों चाहते हैं इन तस्वीरों को बड़ी इमारतों पर चस्पा करा दिया जाए? -मौजूदा राजनीति को ताऊ ने क्यों गैंग्स्टर राजनीति कहा? राजनीतिक शिष्टाचार की अलग-अलग अवस्था. -पत्राचार वाली राजनीति. ने...

Dec 10, 20222 hr 9 min

खट्टा-मीठा गुजरात, चूहों के अधिकार और कबूतर का स्वाद: तीन ताल, Ep 112

तीन ताल के 112वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: -ताऊ की मंद-मंद मुस्कान. केक और पेस्ट्री में क्या कोई फ़र्क़ है? बर्थडे विश कैसे किया जाए? -ताऊ क्यों जन्मदिन को छुप जाना चाहते हैं? दिसम्बर का बिखरना और जमना. -गुजरात की उद्यमशीलता, खान-पान और भाषा. गुजरात में व्यपार को लेकर रुझान इतना गहरा क्यों है? -पैसे से पैसे बनाने की कला. ताऊ ने क्यों कहा; 'विपदा बहुत कुछ सिखाती है'. -गुजरात ने क्या भोगा और उसका हासिल क्या रहा? -गुजराती क्या कंजूस होते हैं? अडानी का पास्ट. -...

Dec 03, 20221 hr 54 min

चम्पी जेल मालिश, क़तर का दोगलापन और नींद के नुस्ख़े: तीन ताल, Ep 111

तीन ताल के 111वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: -फुटबॉल की शुरुआत कैसे हुई? क्यों क़तर में हो रहा फीफा? ईरान की टीम ने क्यों नहीं गाया राष्ट्रगान? -पूरी दुनिया में भारत के ख़िलाफ़ माहौल कैसे बनाता है क़तर? जब कुछ लोगों के हाथ में आ जाता है देश! -एमएफ हुसैन का निर्वासन. ताऊ क्यों इस बार फुटबॉल नहीं देख रहे हैं? बाबा की फेवरेट टीम. -सतेंदर जैन की मसाज का पूरा वीडियो कहाँ है? ताऊ ने क्यों किया जेल मालिश का समर्थन. -मसाज क्यों एक सज़ा है? सतेंदर जैन क्यों जेल से बाहर न...

Nov 26, 20222 hr 11 min

लिव इन का बंधन, धरती के चमोकन और दौलत की चाट: तीन ताल, Ep 110

तीन ताल के 110वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: -हत्या की वजह असुरक्षा है या आक्रमण? प्रवृत्तिजन्य और परिस्थितिजन्य ह्त्या में फ़र्क़. -आदमी हत्या क्यों कर देता है? अल्बेयर कामू की उपन्यास 'The Outsider'. -हिंसा का सामाजिक समायोजन और प्रकटीकरण. टेक्नोलॉजिकल हिंसा की चाहत. -क्या लोग श्रद्धा वॉकर की हत्या से अचंभित नहीं हैं? ताऊ क्यों मर्डर नहीं कर सकते हैं? -लिव इन रिलेशनशिप को लेकर समाज की असहजता. ताऊ क्यों लिव इन रिलेशनशिप के ख़िलाफ? -बढ़ती आबादी कलंक या उपलब्धि?...

Nov 19, 20221 hr 52 min

इंग्लैंड का ठाकुरवाद, इमरान ख़ान की सीडी और झारखंड की तस्वीरें: तीन ताल, Ep 109

तीन ताल के 109वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: -मशरिक़ और मग़रिब का फ़र्क़. शुरुआत के दस ओवर में टीम इंडिया का खेल. -क्या वर्ल्ड कप भारत में आ रहा है? बाबा क्यों फाइनल में इंग्लैंड को सपोर्ट कर रहे हैं? -इंग्लैंड क्यों एक ठेठ सामंत है? ताऊ का एक सवाल - रोहित शर्मा टीम में क्यों हैं? -पाकिस्तान में असली चुनाव कौन सा होता है? इमरान के यूथिये. पाकिस्तान के दो डिक्टेटर. -भेड़िया और चरवाहा का एक किस्सा जिसके सहारे समझ सकते हैं पाकिस्तान की राजनीति और तानाशाही. -क्यों भ...

Nov 12, 20222 hr 3 min

ताऊ का डीप स्टेट, टेढ़ुई की मज़ार और पाकिस्तानी मोहब्बत की बिज़ार कहानियां: तीन ताल, Ep 108

तीन ताल के 108वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: -रंगों के बदलते अर्थ. ब्लू, रेड और ग्रीन की समयानुसार अभिलाषा और उनको देख बरती जाने वाली सावधानी. -ब्लू टिक बनाए रखने के लिए हर महीने 8 डॉलर देंगे ताऊ, बाबा और सरदार? ताऊ ने क्यों कहा; 'ट्विटर ने कभी उन्हें यूज नहीं किया' -108 के महात्म्य पर बातचीत. बाबाओं के नाम के आगे 108 क्यों लगता है? 107 या 109 को ये रुतबा क्यों हासिल नहीं. -हमारे 'बाबा' और 'ताऊ' कैसे थे? ताऊ और बाबा ने कभी मनका लेकर जाप किया क्या? -बाबा के ...

Nov 05, 20221 hr 47 min

ब्रिटेन का गोबर, स्नान की विंटर विधि और विलुप्त होता आश्चर्य: तीन ताल, Ep 107

तीन ताल के 107वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि 'बाबा' और कुलदीप 'सरदार' श्रीलाल शुक्ल के 'राग दरबारी' की प्रासंगिकता पर बात करते हैं। यूके के नए पीएम ऋषि सुनक के भारतीय मूल और बीफ न खाने पर चर्चा होती है। भारत-पाकिस्तान की प्रतिद्वंद्विता को पड़ोसियों की लड़ाई बताया गया। ईरान के अमो हाजी के 60 साल बिना नहाए रहने और नहाने के बाद मौत पर स्वच्छता के वैज्ञानिक और सामाजिक पहलुओं पर रोचक बहस होती है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के उपयोग और बर्बादी पर चिंता जताई गई। भारतीय नोटों पर किसकी तस्वीर हो, इस पर हल्के-फुल्के अंदाज में सुझाव दिए गए। अंत में, श्रोताओं की मजेदार चिट्ठियां शामिल हैं, जिनमें शादी, विलुप्त होते आश्चर्य, पॉडकास्ट सुनने की आदतें और अन्य विषय शामिल हैं।

Oct 29, 20222 hr 7 min

शादी के बाद की मांडवाली, बुद्धू होने के फ़ायदे और आतिशबाजों के क़िस्से: तीन ताल, Ep 106

तीन ताल के 106वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: -राहुल का Sin, Cos, Tan. क्या ताऊ और बाबा सनस्क्रीन लगाते हैं? -ताऊ के अनुसार क्यों मल्लिकार्जुन खड़गे सही कांग्रेस अध्यक्ष? खड़गे जी 84 में कहां थे? -कांग्रेस को ताऊ की एक सलाह. किन सलाहवीरों से कांग्रेस को दूर रहने की है ज़रूरत. -1 हजार रुपए में क्या कुछ हो सकता है? बाबा क्यों न गिफ्ट लेते हैं, न देते हैं? ताऊ के मुताबिक दिवाली का मतलब. -अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाईडेन की एक सलाह (जब तक 30 के नहीं हो जाते…) के बहाने ...

Oct 22, 20222 hr 33 min

ट्रक-टेम्पो वाले गाने, कियो कार्पिन का ज़माना और डबल मीनिंग क़व्वाली मुक़ाबले: तीन ताल, Ep 105

तीन ताल के 105वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: -सुर और सूर का फ़र्क़. अमीरों की जलती है तो क्यों वो परफ्यूम बन जाती है? -ताऊ नहीं बोलने को कैसे डील करते हैं? टेस्ला के बहाने तसले पर चर्चा और तसले के शहरी उपयोग. -वीकेंड जोक्स. ताऊ ने क्यों बालू माफिया को मोरंगजेब कहा. -मशाल और तलवार-ढाल वाले चुनावी चिह्नों के बहाने देसी सिम्बल्स की कहानी. -पेंटर और आर्टिस्ट का फ़र्क़. दीवार पर चुनाव चिह्न बनाने की कला. गाय पर निबंध. -ऑटो, बस और पब्लिक ट्रांसपोर्ट में बजने वाले लो ...

Oct 15, 20222 hr 33 min

फ़र्राटा पंखे की हवा, रामलीला के देसी डायलॉग और कैरेक्टर सर्टिफिकेट के चोंचले: तीन ताल, Ep 104

ठेला पॉडकास्ट 'तीन ताल' के 104वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: -अक्टूबर में एसी और पंखे की किस समस्या से जूझ रहे हैं बाबा? ताऊ ने क्यों ज़हीर आलम को ज़हर आलम कहा? -ताऊ को दिल्ली वाले मच्छर क्यों नहीं काटते? मच्छरों का गाना. -हेयरकट के बाद बाबा की उलझन. बाबा ने पगार पर कौन सी शिकायत ताऊ से की? -बाबा, ताऊ और सरदार का फेवरेट पंखा. किस टेबल फैन से हत्या की जा सकती थी? -आरा मशीन पर लकड़ी कटते, सरसों को पेरते हुए देखने का सुख. -बारिश में भीगते राहुल गांधी की HD तस्वीर...

Oct 08, 20222 hr 13 min

व्रत का ज़ायक़ा, कांग्रेस को सनीचरा की तलाश और ताऊ-बाबा की लॉटरी: तीन ताल, Ep 103

तीन ताल के 103वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: - कांग्रेस का 'भरत' कौन बनेगा और क्या मजबूरी का नाम मल्लिकार्जुन है? - यूएन का चुनाव हारकर कांग्रेस में आए थरूर अध्यक्ष का चुनाव हारकर कहां जाएंगे - राहुल का चलना और चलने के फ़ायदे - क्या कांग्रेस सबसे बड़ा NGO बनने जा रही है - बाबा ने कांग्रेस को 'न्यू लेफ़्ट' क्यों कहा - गांधी परिवार को क्या सिर्फ 'अश्वमेध का घोड़ा' चाहिए - कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव से क्या क्या स्पष्ट हो गया - आलाकमान पर अशोक गहलोत का 'जादुई' व...

Oct 01, 20221 hr 38 min

बूढ़े शेर की मेहरारू, मल्टी-कल्चरलिज़्म की नाकामी और ईरान की औरतें: तीन ताल, Ep 102

तीन ताल के 102वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: -लेस्टर तनाव के बहाने बहुसंस्कृतिवाद की बुनियादी समस्या पर चिंतन. 'इंडिया-पाकिस्तान', 'हिन्दू-मुसलमान' क्यों हो जाता है? -'हिंदुत्व' किसके लिए ख़तरनाक. धर्म और अध्यात्म का फ़र्क़. बहुसंस्कृतिवाद क्यों कई बार विनाशकारी हो जाता है? -ताऊ किस कम्युनिटी को माइनॉरिटी मानते हैं? ब्रिटेन को Spelling ठीक करने की सलाह. -ईरान में हिजाब के ख़िलाफ़ हो रहे प्रदर्शन के बहाने ईरानी समाज, संस्कृति, सिनेमा और संगीत की बात. -क्यों ईरान ...

Sep 24, 20221 hr 41 min

नेताओं के 'सस्ते' कॉस्ट्यूम, मर्सिडीज़ का मर्सिया और लुंगी में शीर्षासन: तीन ताल, Ep 101

तीन ताल के 101वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: -नए मिज़ाज के पॉडकास्ट में शामियाने के उठ जाने के बाद का खालीपन. तीन ताल सम्मेलन में बनी भिंडी का ब्रीफ क्या था? 100वें एपिसोड में नहीं पहुंच पाने वालों के लिए बाबा का एक दृष्टांत. - नेताओं को महंगे परिधानों में देख कर ताऊ क्यों चकित नहीं होते? बाबा नेताओं की किस सरलता के हैं क़ायल? -राहुल गांधी नेता नहीं होते तो कितने का सैंडल पहनते? बाबा क्यों 100 रुपये की तीन टीशर्ट खरीदते थे? -बाबा के पास कितनी तरह की लुंगी. क्...

Sep 17, 20221 hr 41 min

वकीलों की खुरपेंच, प्रेम की तेरहवीं और मृत्युभोज की मौज : तीन ताल सम्मेलन, Ep 100

तीन ताल के 100वें एपिसोड / सम्मेलन में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: - देश के कोने-कोने से आजतक रेडियो के आंगन में उतरे तीन तालियों की गरिमामय मौजूदगी में जब हुई रिकॉर्डिंग. आज के समय में तीन ताल, रेडियो और व्यंग्य क्यों जरूरी है? - वकीलों की ज़िंदगी से जुड़े मज़ेदार क़िस्से. वकालत में किस तरह का क्लास डिवाइड है और बाबा ने दिया सक्सेसफुल वकालत का नुस्ख़ा. - कानून की भाषा इतनी उलझाऊ क्यों है? वकील का इकलौता काम क्या है, बाबा और ताऊ का कचहरी से कैसा रिश्ता रहा है? - बिज़ार ख़बर म...

Sep 10, 20223 hr 1 min

ख़ून से ख़त लिखने के टिप्स, आदमी मारने की दवा और रात की कारगुजारियाँ: तीन ताल, Ep 99

तीन ताल के 99वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: -क्यों सृजन से अधिक विध्वंस आकर्षित करता है इंसान को? ताऊ ने ट्विन टॉवर ही के तर्ज़ पर क्यों कुछ और विध्वंस की वकालत की? -दिल्ली में 'आप' विधायकों के रतजगा के बहाने देर से सोने और सुबह जल्दी उठने पर बतकही. ताऊ जल्दी सोते हैं या देर से? -रात के जीवन, प्रहरी और उसकी अहमियत की बात. रचनात्मक कामों के लिए रात बेहतर या सुबह. -रात में पेशेवर तौर पर जागने वालों के किस्से. रात को जागने वाले शहर और रात के इर्द-गिर्द फिल्माए ...

Sep 03, 20222 hr 3 min
For the best experience, listen in Metacast app for iOS or Android