Teen Taal - podcast cover

Teen Taal

Aaj Tak Radiowww.aajtak.in
Teen Taal is a witty, comedy oriented Hindi podcast where three musketeers talk about various issues with a pinch of humour and fun. The topic of conversation varies from politics, Indian society, jokes, Viral stuff on social media, food, movies and many more. Catch your share of fun every Saturday with Kamlesh Kishore Singh, Kuldeep Mishra & Asif Khan.


इस पॉडकास्ट के नायक और खलनायक हैं,तीन तिलंगे- कमलेश किशोर सिंह, आसिफ खान और कुलदीप मिश्र. ये तीनों लोग हफ़्ते की घटनाओं पर अतरंगी अंदाज़ में बातें करते हैं, ठहाकों के साथ और अपने अपने biases के साथ. ये पॉडकास्ट सबके लिए नहीं है. जो घर फूंके आपना, सो चले हमारे साथ. यानी वही लोग सुनें जिनका आहत होने का पैरामीटर ज़रा ऊंचा हो. हर शनिवार, आज तक रेडियो पर. जय हो.
Last refreshed:
Follow this podcast in the Metacast mobile app to refresh it and see new episodes.
Download Metacast podcast app
Podcasts are better in Metacast mobile app
Don't just listen to podcasts. Learn from them with transcripts, summaries, and chapters for every episode. Skim, search, and bookmark insights. Learn more

Episodes

गालियों की लयकारी, प्याज रोटी की फिलिंग और टेबल शेयरिंग का अर्थ: तीन ताल, Ep 98

तीन ताल के 98वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: -ताऊ और बाबा सौ रुपये में कैसे चलाएंगे दिन भर का खर्चा? सिक्के का इस्तेमाल 'क्लेरैटी' के लिए करें या 'चैरिटी' के लिए? -'नून, तेल, भात' का बिम्ब. सरसों का तेल क्यों तेल नहीं एक पदार्थ है? -कुछ 'गालीबाज' वाले वायरल वीडियो के बहाने गालियों की नवैयत पर बतकही. गाली का काट क्या है? ताऊ से कोई हिंसा करे तो क्या करेंगे? -गालियों का सहज इस्तेमाल और उन के पीछे का मनोविज्ञान. 'सम्मानजनक' गालियों के उदाहरण. -रचनात्मक गाली के ...

Aug 27, 20221 hr 26 min

उल्टी साफ करने का दर्द, तलाक के फ़ायदे और दिहाड़ी वाली पुलिस : तीन ताल, Ep 97

तीन ताल के 97वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: -कृष्ण किस चीज़ के नायक? बाबा को क्यों कृष्ण आकर्षित करते हैं. कृष्ण के बाल्य से विकराल रूप तक की बात. कृष्ण और क्रुष्ण का फ़र्क़. गीता पर क्यों एक शोध की है ज़रूरत? -अहमदाबाद की एक ख़बर और डार्लिंग्स फ़िल्म के बहाने घरेलू हिंसा के वजूहात पर चर्चा. क्या शराब भी घरेलू हिंसा की एक वजह है? घरों में सीसीटीवी लगाने से डोमेस्टिक वायलेंस क्यों नहीं रुकता? -न्यायपालिका का ज़िक्र सुन क्यों ताऊ को आई हंसी? क्या तलाक एक समाधान है? ...

Aug 20, 20221 hr 50 min

नीतीश का फ़ोटोक्रोमैटिक चश्मा, तिरंगे का आदर और जिन्ना का ईगो: तीन ताल, Ep 96

तीन ताल के 96वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: -नीतीश कुमार के 'पलटने' पर ताऊ का गायन. बाबा ने क्यों नीतीश की तुलना घास और आमिर ख़ान से की. ताऊ ने क्यों कहा 'देश का नेता कैसा हो, नीतीश कुमार जैसा हो' -15 अगस्त पर ताऊ और बाबा क्या डीपी बदलेंगे? तिरंगे को आदर देने और प्रेम करने का फ़र्क़. तिरंगा लगाने समय कौन सी सावधानी बरतें? -विभाजन की तस्वीर विकृत क्यों है? पलायन और विभाजन का फ़र्क़. विभाजन के नफ़े और नुकसान. देशप्रेम की इकलौती शर्त शर्त क्या है? -पार्टिशन कैसे एक ...

Aug 13, 20221 hr 50 min

अमीरों की एड़ियाँ, शेखों के शौक और शंका समाधान: तीन ताल, Ep 95

तीन ताल के 95वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: - आज तक रेडियो के श्रोताओं के लिए ख़ुशखबरी - आज तक रेडियो के बच्चे और तीन ताल के माट साब - अनर्थ करने वाले बाबा को क्या 'अर्थ' से प्यार है - क्या पैसे का तिलस्म अन्याय पर आधारित है - बाबा ने 'अर्थ' को जीवन का उपला क्यों कहा - उंगलियों के घर्षण से पैसे का इशारा - बाबा का अर्थ संकोच और अर्थ विस्तार - पैसे की वैल्यू क्या है और धनोपार्जन क्यों आवश्यक है - ताऊ ने क्यों कहा पैसा घर की नहीं बाज़ार की चीज़ है - पैसे की पहचान...

Aug 06, 20221 hr 35 min

तोंद के फ़ायदे, मकान मालिकों की किचकिच और मुर्गे की तेरहवीं: तीन ताल, Ep 94

तीन ताल के 94वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: - चौड़ा गाँव के लड़के और चौड़े माथे का वाङ्गमय - निकले हुए पेट की खूबियां - बॉलीवुड अभिनेत्रियों को खाना क्यों खिलाना चाहते हैं बाबा - ताऊ और बाबा ने फिट लोगों का मज़ाक क्यों उड़ाया - रणवीर सिंह के न्यूड फ़ोटोशूट पर बाबा का पहला रिएक्शन क्या था - रणवीर के फ़ोटोशूट में क्या कमियां थीं और क्या मिसिंग था - रणवीर सिंह पर मुकदमा क्यों होना चाहिए था - अच्छे और बुरे न्यूड फ़ोटोशूट - संस्कृत में बात करने वाले बाबा के बनारसी मित्र...

Jul 30, 20221 hr 41 min

खपरैल पर चलने का हुनर, छाता कैसे पकड़ें और Hi-Hello का मर्म: तीन ताल, Ep 93

तीन ताल के 93वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: - आज तक रेडियो के नए रिकॉर्डिंग स्टूडियो का चित्रण - बाबा और ताऊ आजकल क्या देख रहे हैं - Peaky Blinders की मज़ेदार देसी व्याख्या - बाहर की कॉमेडी क्यों बाबा के पल्ले नहीं पड़ती - सावन पर बाबा की टेक और पानी क्यों उत्साहित करता है - सावन में ताऊ की कांवड़ यात्रा और घुघनी का सेवन - शहरों की बारिश और ट्रैफिक जाम - बारिश का साग जो बाबा चाव से खाते हैं - बरसात के मौसम में बचपन में इरिटेट करने वाली चीज़ें जो मिस करते हैं - ...

Jul 23, 20221 hr 48 min

संसद का ‘वर्ड वॉर’, श्रीलंका में ‘माचा माचा’ और अच्छे रेस्तराँ के गुण: तीन ताल, Ep 92

तीन ताल के 92वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: - श्रीलंका के राष्ट्रपति भवन में घुसे आम लोगों की तस्वीरों को देखकर ताऊ और बाबा को कैसा लगा - राजपक्षे को लेकर ताऊ और बाबा की तुकबंदी - ताऊ और बाबा के श्रीलंका भ्रमण के अनुभव, सबसे रोचक दृश्य और 'माचा-माचा' - संसद की कार्यवाही से निकाले गए शब्दों की नवैयत - ताऊ ने इसे टेक्स्ट नहीं कॉन्टेक्स्ट का मसला क्यों कहा - संसद के गिरगिट, गधे और क्लासिक ह्यूमर - जयचंद के साथ इतिहास में क्या बुरा हुआ है - संसद की कार्यवाही से...

Jul 16, 20221 hr 51 min

91 के कीवर्ड्स, देसी सेल्समैन का हुनर और लंगूरों की दबंगई: तीन ताल, Ep 91

तीन ताल के 91वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: - 91 को देखकर बाबा को क्या याद आता है, 1991 में बाबा कहाँ थे - 91 के कीवर्ड्स, खाड़ी युद्ध की बातें और मिसाइलों को ब्रह्मास्त्र मानते लोग - 91 का उदारीकरण और इसका तिपहिया वाहन - उदारीकरण के बाद कैसे सरस्वती और लक्ष्मी साथ साथ चलने लगी - प्री-उदारीकरण के बंधन और अमेरिका को क्यों माना जाता था विलेन - राजीव गाँधी की हत्या के बाद सियासत में आने से क्यों कतरा रहा था गांधी परिवार - प्राइवेटाइजेशन को लेकर लोग असहज क्यों ह...

Jul 09, 20222 hr 1 min

उदयपुर घटना की जड़, ग़ायब होती डिटेलिंग और खुले में सोच के नुक़सान: तीन ताल, Ep 90

तीन ताल के 90वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: -असली तीन ताल क्यों 90वें एपिसोड के बाद खुलेगा? शिव सेना कहें या शिंदे सेना? ताऊ ने उद्धव ठाकरे और शिवसेना पर बाबा से उलट भविष्यवाणी की. -उदयपुर नृशंसता की जड़ कहां है? तथाकथित मूल्यों का लबादा ओढ़े समाज की सोच क्यों अब भी कबीलाई है? आदमी में सतत बदलाव और आदमी के बदलने के बीच का फ़र्क़. -दण्ड और मानवीयता का घालमेल. सर कलम करना 'इस्लाम' सिखाता है या नहीं? तथाकथित एडवांस्ड देशों की गंदगी. -इस्लाम को किस तरह के आत्मावलोक...

Jul 02, 20221 hr 53 min

डेमोक्रेसी का ‘एकनाथ’, बहरों की दुनिया और दो मिनट वाली इमरजेंसी : तीन ताल, Ep 89

तीन ताल के 89वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: -आधारकार्ड से बेहतर क्यों है विक्टिमकार्ड? ताऊ ने क्यों 'लोकतंत्र' को लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं कहा. -उद्धव ठाकरे के कन्फ्यूजन की वजह. भारतीय लोकतंत्र में 'ठोकतंत्र' की शुरुआत कब से हुई? -ताऊ ने शेर, बकरे और भेड़ के सहारे महाराष्ट्र की एक कहानी सुनाई. क्यों राष्ट्रीय राजनीति में सिर्फ़ लालू यादव के पास बारगेनिंग पॉवर? -बहरेपन पर आई फ्रांस की एक स्टडी के बहाने भारतीय समाज के लाउडनेस पर बात. 'बहरा समाज' किसके लिए वरदान...

Jun 25, 20222 hr 4 min

कांग्रेस का ‘इलेक्टाइल डिसफ़ंक्शन’, प्रोटेस्ट के अलबेले किरदार और जवानी के झामफाड़ गाने: तीन ताल, Ep 88

तीन ताल के 88वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: - देश का राष्ट्रपति कैसा होना चाहिए, प्रेसिडेंट कुर्ता-पायजामा क्यों नहीं पहनते और कोई युवा भारत का राष्ट्रपति क्यों नहीं बनता? - बाबा बचपन में राष्ट्रपति मगर बड़े होकर राष्ट्रपति के चीफ़ शेफ क्यों बनना चाहते थे? - ताऊ ने ED का असली मतलब क्या बताया? -.पिछले एक हफ़्ते में हुए प्रोटेस्ट्स की दो सबसे मज़ेदार तस्वीरें कौन सी हैं? - बाबा ने कांग्रेस के प्रोटेस्ट को बिना पकी उड़द की दाल क्यों बताया. - राहुल गांधी कहां चूक गए...

Jun 18, 20222 hr 15 min

अरब का वितंडा, पुराने ज़माने की कुटाई और गर्मी की छुट्टियों के मतलब: तीन ताल, Ep 87

तीन ताल के 87वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: - सत्ता के गलियारे होते हैं या नहीं? - क्या अरब कंट्रीज़ कहीं का गुस्सा कहीं निकाल रहे हैं और नूपुर शर्मा की असल सज़ा क्या है . - धर्मनिरपेक्षता के लिए सहिष्णुता क्यों ज़रूरी है, अच्छे हिंदू और मुसलमान बनने से पहले अच्छा इंसान बनने पर ज़ोर क्यों हो. -.ताऊ ने मुसलमानों और हिंदुओं से क्या फ़ॉलो करने को कहा. - कबीर अभी होते तो क्यों कूटे जाते, ताऊ के हिसाब से देश के दो सबसे बड़े फ्रिंज कौन हैं और तीन ताल में फ्रिंज पर इतनी...

Jun 11, 20222 hr 31 min

करेले की चतुराई, पंजाब का पास्ट-प्रजेंट और जनवासे के माइकल कोलिन्स: तीन ताल, Ep 86

तीन ताल के 86वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: -उपनिषद का कौन सा सूत्र ताऊ का फ़ेवरेट. साइकिल चलाने वाले पर्यावरण बचा पाएंगे? साइकिल से कहीं जाने और साइकिल चलाने के बीच का अंतर. -पर्यावरण बचाने का इकलौता तरीका ताऊ ने सुझाया. बाबा, बनारस और लकड़ी का किस्सा. -'कन्जयूमर क्रांति' के नुकसान. गरीबी और पर्यावरण का कनेक्शन. ताऊ ने क्यों जीवन को एक STD कहा जो घातक और लाइलाज है. -सिद्धू मूसेवाला के बहाने पंजाब के खाने, गाने और साणे लोगों पर बातचीत. पंजाब में कैसे पनपते ह...

Jun 04, 20222 hr 4 min

अखिलेश के हाथ की ‘सैफई’, अनूठे लाइटर और बारातों की दारूबंदी: तीन ताल, EP 85

तीन ताल के 85वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: - इंटरनेशनल बुकर प्राइज विनर 'रेत समाधि' को हिंदी में क्यों पढ़ें? अनुवाद के मामले में भारत क्यों पिछड़ा हुआ देश है? - यूपी विधानसभा में अखिलेश की भाषा पर बात. योगी आदित्यनाथ के लिए उनका नया उद्बोधन और केशव प्रसाद मौर्य के लिए अपमानजनक बातें. बाबा ने क्यों कहा कि पिछड़ी जाति के नेताओं के बीच संवाद का सुख अगड़े उठा रहे होंगे? - ताऊ ने अखिलेश के यादवत्व की तुलना बाबा के ब्राह्मणत्व से क्यों की और व्यवहार से विप्र होने क...

May 28, 20221 hr 49 min

पंचायत का ‘विनोद’, चिकन सैंडविच बनाम ढोकला और पावरकट का मज़ा : तीन ताल, Ep 84

तीन ताल के 84वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: -84 एपिसोड की यात्रा में क्या मुक्त हुआ. ताऊ और सरदार की नज़र से पंचायत वेब सीरीज पहले सीजन से बढ़िया या ख़राब? ताऊ ने क्यों पंचायत के आठवें एपिसोड को अवॉइड करने सलाह दी. -हार्दिक पटेल के इस्तीफ़े के बहाने हाथ के बुरे दिनों पर बात. वो लीडरशिप कैसी है जिसका नाम नहीं लिया जाता. -चिकन सैंडविच की मैसेजिंग. बाबा ने कहां के सैंडविच को रद्दी कहा. जातियों के मजबूत होने से क्या हिन्दू मजबूत हो रहा है? -बात करते समय फ़ोन देखना ...

May 21, 20221 hr 55 min

ताज महल का हाइप, वीडियो बनाने की लत और रुपए का बुढ़ापा : तीन ताल, Ep 83

तीन ताल के 83वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: -जब बाबा को सरदार ने फोन चलाने पर टोका. अस्वस्थता के बावजूद 'ऐतिहासिक' एपिसोड में शामिल हुए बाबा और ताऊ. -शिशु अवतार में भारत की जनता. ताऊ ने क्यों किया भारतीय जनमानस के साहस का सम्मान. -बाबा ने क्यों ताजमहल को गिराने की वक़ालत की. औरंगजेब की जल्दबाजी और ज्ञानवापी पर 'साइनबोर्ड' का आइडिया. -रुपये और लोगों के गिरने में अंतर. ताऊ और बाबा ने कभी गिरा हुआ रुपया क्यों नहीं उठाया? गिरना क्यों आवश्यक है. क्या गिरना हमारे ...

May 14, 20221 hr 23 min

पार्टी ऐनिमल लीडरान, मई और मे के लफड़े और कटखने चूहे: तीन ताल, Ep 82

तीन ताल के 82वें एपिसोड में पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: -सरदार ने बाबा से ली हिंदी उधार. छोटा रिचार्ज वाला ‘तीन ताल’ जिसमें ताऊ बने श्रोता. -मई होता है या मे? मई दिवस की ठसक. मई के बादल को बाबा ने क्यों दयनीय कहा. - नेता भारत में पार्टी बना सकता है, पार्टी कर क्यों नहीं सकता? हिंदी पट्टी का पाखण्ड और स्टीरियोटाइपिंग. संघर्ष की लड़ाई कैसे लड़ी जानी चाहिए? -बिज़ार ख़बर में यूपी के मंत्री जी की चर्चा जिन्हें चूहे ने काट लिया. चूहों का मई कनेक्शन. क्या चूहे एंटी-नेशनल होते हैं? -चूहों की स...

May 07, 20221 hr 13 min

समोसे का त्रिकोण, भूलने के फ़ायदे और कांग्रेस की स्टोरीटेलिंग: तीन ताल, Ep 81

तीन ताल के 81वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: - प्रशांत किशोर और इलोन मस्क की चाहतों का अंतर. पीके की तपस्या में क्या कमी रह गई? - कॉंग्रेस के पास स्टोरी का अभाव या स्टोरीटेलिंग का? बाबा ने क्यों कॉंग्रेस को दूब कहा. -लॉजिक और इमोशन में कौन सर्वोपरि. क्या आम खाना हराम है? -भूलने और याद रखने के नफ़े-नुकसान. क्या भूलने और याद करने को नियोजित किया जा सकता है? -बाबा, ताऊ और सरदार कौन सी चीज़ अक़्सर भूल जाते हैं? ताऊ ने जब एक साधक को बीयर पिलाया. जब सरदार ने सुनी जीव...

Apr 30, 20221 hr 59 min

जेसीबी की पॉलिटिक्स, कोहनी मारने का एक्सप्रेशन और जॉइंट फ़ैमिली के रायते : तीन ताल, Ep 80

तीन ताल के 80वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: -जेसीबी पर सवार शून्य को क्या दिखता होगा? बुलडोज़र पर बोरिस. ब्रिटेन के पीटर और पटेल. -पीले पंजे को नीले करने पर तुले पीके की बात. नव निर्माण और विध्वंस का कनेक्शन. -एकल बनाम संयुक्त परिवार. परिवार के सदस्यों से अच्छे सम्बन्ध बनाने के लिए दोनों में कौन सा ठीक? -जड़ों की तरफ लौटने की समस्याएं. संयुक्त परिवारों के प्रेम के पीछे की दारुण कथा. कोहनी मारने का एक्सप्रेशन. जॉइंट फैमिली क्यों बिना तानाशाही के नहीं चल सकती. ...

Apr 23, 20221 hr 32 min

आर्ट्स-साइंस का भेद, कटिया फँसाने की तकनीक और गोधरा के बाद का जुलूस: तीन ताल, Ep 79

तीन ताल के 79वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: -कोरोना को लगा 79 का चक्कर. कोई चीज़ 79, 89 और 99 की ही क्यों मिलती है? ताऊ ने क्यों कहा हमें चीन जैसी समृद्धि और राष्ट्रवाद नहीं चाहिए? -यूजीसी के एक आदेश के बहाने कला और आर्ट्स के बीच का सामंजस्य तलाशने की कोशिश. ताऊ ने क्यों पॉलिटिकल साइंस पढ़ा जबकि वो असल में हिस्ट्री पढ़ना चाहते थे? -ह्यूमैनिटीज़ के ग़ायब होने से नुकसान. पढ़ाई और नौकरी के बीच किस बात का रिश्ता. ताऊ ने क्यों आर्ट्स को महतारी और बाबा ने अरहर की दाल क...

Apr 16, 20221 hr 39 min

इस summer में कौन तटस्थ, हलाल-हराम का फ़र्क़ और काफ़िर नींबू की खूबियाँ : तीन ताल, Ep 78

तीन ताल के 78वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: -AC की तैसी. आपराधिक किस्म की गर्मी में ताऊ को क्यों आयी रामधारी सिंह दिनकर की याद. दिल्ली की सरकार जो प्याज़ की भेंट चढ़ गयी. -नवरात्र में मीट की दुकान बंद कराने वाले मेयर को लानत. कैसे एक-एक इंच आज़ादी छीनी जा रही? मुर्दों की धरती कब मुर्गों की धरती हो जाएगी. हिंसा और अहिंसा के बीच का फ़र्क़. -हलाल क्या है और हराम क्या है? हलाल का उल्टा क्या झटका होता है. हलाल सर्टिफिकेशन के खेल की पड़ताल. नमक शब्द हराम से कैसे जुड़ गय...

Apr 09, 20222 hr 23 min

स्माइल के पीछे छिपे कांड, शराब से जुड़ी नागरिकता और एड़ा बनकर पेड़ा खाने के फ़ायदे : तीन ताल, Ep 77

तीन ताल के 77वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: -77 का अंक-विन्यास. तीन ताल सुनने पहुंचे कांति, आभा, रौनक और स्माइल. -किस की स्माइल पसन्द थी ताऊ और बाबा को? सबसे भयानक मुस्कान किसकी. किसने छीन ली राम की मुस्कान और मृत्यु के बाद की मुस्कान. -विल स्मिथ ने थप्पड़ मारा या तमाचा. क्या कॉमेडी है क्या नहीं. कॉमेडी की सीमा भी है क्या कोई? ताऊ ने क्यों क्रिस रॉक को 'मर्द' कहा? -किस चीज़ का मज़ाक नहीं उड़ाना चाहिए? अच्छा श्रोता होना क्यों शिव होना है. कॉमेडियन को हंसना चाहिए...

Apr 02, 20222 hr 5 min

मास्टर मुरली का ख़ुमार, गधों की घटती आबादी और इमरान ख़ान की प्रॉब्लम : तीन ताल, Ep 76

तीन ताल के 76वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: -मार्च और मच्छर का कनेक्शन. गुजरते मार्च की कुछ दुखदायी और सुखमय तस्वीरें. -स्कूली किताबों के ज़िक्र पर ताऊ और बाबा को किस बात का मलाल हुआ? LHS=RHS का असली मतलब. जब रोल नम्बर 1 ताऊ हुए फेल. -शहंशाह-ए-क़व्वाली, क़व्वाली के 'मास्टर' मुरली से मुलाकात. ताऊ, बाबा और सरदार की मास्टर मुरली से मुलाकात. -ताऊ की नज़र से क़व्वाली का अजीबोगरीब डेफिनिशन. क़व्वाली की तकरार शैली का जादू. साढ़े तीन क़व्वाल क्या है? -भारत में गधों की घटती...

Mar 26, 20222 hr 11 min

पॉलिटिक्स का पालतू सिनेमा, सामान्य मानविकी के डर और राम सलाम की याद : तीन ताल, Ep 75

तीन ताल के 75वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: -तीन ताल का अमृत महोत्सव. होली से कितने दिन पहले होने लगती है होली. रँगभरी एकादशी और मणिकर्णिका घाट का महत्व. -हरिश्चन्द्र घाट को हाईकोर्ट और मणिकर्णिका को सुप्रीम कोर्ट क्यों कहा बाबा ने. ताऊ, बाबा और सरदार ने कहाँ मनाई होली. बनारस की होली का विस्तृत वर्णन. -‘द कश्मीर फाइल्स’ के बहाने सिनेमा और सियासत की हमजोली पर बात. कश्मीर फाइल्स का सबसे बड़ा झूठ क्या. राजनीतिक फ़िल्म बनाने का क्यों बाबा ने किया बचाव. -वामपंथ और...

Mar 19, 20221 hr 44 min

कमंडल के भीतर मंडल, बुलडोज़र का संदेश और रंग का अर्थ विस्तार : तीन ताल, Ep 74

तीन ताल के 74वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: -तीन ताल में इस बार बाबा के साथ बाबा जी कौन आ गए. उत्तरप्रदेश क्या है? -उत्तरप्रदेश और पंजाब चुनाव नतीजों का हासिल. ताऊ ने क्यों कहा 'कमण्डल के अंदर मंडल घुस गया है.' नए ओबीसी, ईबीसी और 'महिला जात' की बात. -बीजेपी और अखिलेश के एमवाई का अंतर. मायावती की सियासत को ख़त्म समझा जाए? -राजनीति में रंग बदलने वाले मेंढकों, नेवलों का क्या हुआ. राजनीति में long term प्लानिंग होनी चाहिये या short term. -होली के बहाने रंगों पर...

Mar 12, 20221 hr 43 min

शानदार वॉर फ़िल्में, सिनेमा टाकीज़ के क़िस्से और लिंग दोष का फ़र्ज़ी नैरेटिव : तीन ताल, Ep 73

तीन ताल के 73वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: - ताऊ ने क्यों बाबा और सरदार को विजयी भवः का आशीर्वाद दिया. तीन ताल ने ताऊ को कैसे अनुशासित किया? तीन ताल में चौथा कौन है? - बाबा ने क्यों की रूस की तरफदारी. रूस-यूक्रेन युद्ध में ताऊ को क्या समझ नहीं आ रहा? -रूस की मजबूरी और यूक्रेन के सविनय अवज्ञा आंदोलन का विश्लेषण. यूरोप और पुतिन को किस ग़लती का है इंतज़ार. नेटो क्यों नहीं कुछ रचनात्मक कर पाया. -वर्ल्ड सिनेमा की कुछ बेहतरीन वॉर मूवीज़ और उनके दृश्यों पर बतरस. वॉ...

Mar 05, 20222 hr 14 min

रूसी दादागिरी का नतीजा, फ़रवरी का इकलौता फ़ायदा और श्रीवल्ली का चार्म : तीन ताल, Ep 72

तीन ताल के 72वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: -बाबा के कौन से नए राज़ उद्घाटित हुए. फ़रवरी का एकमात्र फ़ायदा क्या? क्यों बाबा को 28 का अंक पसंद. -रूस-यूक्रेन युद्ध पर विस्तार से बात. युद्ध को कैसे समझें? पुतिन किस धुन में. -दुनिया में कितने SHO होने चाहिए? रूस और अमेरिका की कोतवाली में अंतर. अमेरिका की दादागिरी का नुकसान कितना और किसे हुआ. -ताऊ ने क्यों पेट काटकर अपनी सुरक्षा करने की वक़ालत की. यूएन नाम की एक संस्था का नाम सुन क्यों ताऊ हंसने लगे. -रूस पर लग रहे ...

Feb 26, 20221 hr 59 min

जय मटन राष्ट्र, तकिए की महक और मानस पाठ के अलबेले सम्पुट : तीन ताल, Ep 71

तीन ताल के 71वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: -सियासी गर्मी के बीच बाबा को याद आए कंटाप मारते सूर्य देवता. यूपी से कहाँ आगे निकल गया पंजाब. -बाबा नए शहर के नए होटल में जाते ही क्यों सबसे पहले तकिया सूंघते हैं? बाबा की दाल के चर्चे कहाँ तक? -महाराष्ट्रियन थाली में मिसल पाव, पूरन पोली और वड़ापाव के अलावा और क्या. क्या मोदक एक ओवररेटेड मिठाई है? -महाराष्ट्र के किन तीन परिवारों की थाली देख लार चुआते हैं बाबा. ताऊ को कब लगा महाराष्ट्र मतलब 'मटन राष्ट्र'? -कीर्तन कर...

Feb 19, 20221 hr 48 min

हिजाब का हिसाब किताब, अलबेले बायोडेटा और शिशु मंदिरों का सच: तीन ताल Ep 70

तीन ताल के 70वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: -बाबा के जन्मदिन की तैयारियाँ. वैलेंटाइंस डे के कुछ दिनों पर बतकही. टेडी हमेशा भालू क्यों. पांडा का आलसपन. पंडे गोल क्यों? -हिजाब के मुक़ाबले में भगवे पटका निकालने की बीमारी पर बात. औरतों के परदे के रिलिजियस, पोलिटिकल और साइकोलॉजिकल पहलुओं पर बात. -ताऊ ने क्यों चाहते हैं कि अदालत का फ़ैसला लड़कियों के पक्ष में आए और फिर वे लड़कियों से कहें कि जीतने के बावजूद तुम्हारी लड़ाई ग़लत थी. -तीन मुस्लिम औरतें जिनकी खूबसूरत...

Feb 12, 20222 hr 22 min

यूपी टाइप घाघ, तकिया बरतने का शऊर और बसंत का पीलापन: तीन ताल Ep 69

तीन ताल के 69वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: -बजट की व्याख्या सुन सरदार को याद आई एक ‘बौद्ध कथा’. बाबा आर्थिक प्रबंधन से क्यों डरते हैं? -25 तारीख़ के बाद बाबा को किस SMS का होता है इंतजार. ताऊ क्यों 'खुले हाथ' के समर्थक? -वित्तमंत्री की एक टिप्पणी के बहाने 'यूपी टाइप' की बानगी पर चर्चा. आधुनिक भारत के सर्वोत्तम दार्शनिक कौन. -'यूपी टाइप' किसने गढ़ा. यूपी-बिहार के घाघ लोगों में समानता क्या. यूपी में कौन सा बिहार है? -सरदार को हर नीरस चीज़ क्यों पतझड़ लगती थी? दि...

Feb 05, 20221 hr 35 min
For the best experience, listen in Metacast app for iOS or Android