Teen Taal - podcast cover

Teen Taal

Aaj Tak Radiowww.aajtak.in
Teen Taal is a witty, comedy oriented Hindi podcast where three musketeers talk about various issues with a pinch of humour and fun. The topic of conversation varies from politics, Indian society, jokes, Viral stuff on social media, food, movies and many more. Catch your share of fun every Saturday with Kamlesh Kishore Singh, Kuldeep Mishra & Asif Khan.


इस पॉडकास्ट के नायक और खलनायक हैं,तीन तिलंगे- कमलेश किशोर सिंह, आसिफ खान और कुलदीप मिश्र. ये तीनों लोग हफ़्ते की घटनाओं पर अतरंगी अंदाज़ में बातें करते हैं, ठहाकों के साथ और अपने अपने biases के साथ. ये पॉडकास्ट सबके लिए नहीं है. जो घर फूंके आपना, सो चले हमारे साथ. यानी वही लोग सुनें जिनका आहत होने का पैरामीटर ज़रा ऊंचा हो. हर शनिवार, आज तक रेडियो पर. जय हो.
Last refreshed:
Follow this podcast in the Metacast mobile app to refresh it and see new episodes.
Download Metacast podcast app
Podcasts are better in Metacast mobile app
Don't just listen to podcasts. Learn from them with transcripts, summaries, and chapters for every episode. Skim, search, and bookmark insights. Learn more

Episodes

'ड़' का भौंडापन, सरकारी नौकरी की सनक और लैटरीन के अर्थ अनेक : तीन ताल Ep 68

तीन ताल के 68वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: -'ड़' क्यों रहा हमेशा अछूता. किसने इसे बचाया. ताऊ को किन अक्षरों से चिढ़ और ताऊ की 'ड़' केंद्रित कविता. -बाबा कौन सी सीरीज देख रो रहे हैं इन दिनों. सरदार का कम एपिसोड वाले सीरीज से प्रेम की वजह और ताऊ की ओर से कुछ फिल्मों के सुझाव. -सरकारी नौकरी की मार्केट वैल्यू. सरकारी और प्राइवेट नौकरी में कौन सी बेहतर. सरकारी नौकरियों की विडम्बना क्या. ताऊ ने क्यों रोजगार और नौकरी को अलग बताया? -एफडी और सरकारी नौकरी का रिश्ता. ता...

Jan 29, 20221 hr 57 min

रेफ़रेंडम के नुक़सान, अच्छे केले की पहचान और रिपब्लिक की क़िस्में : तीन ताल Ep 67

तीन ताल के 67वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: -तीसरी लहर में कोविड की गिरफ़्त में सरदार. किस बाइसिकल की घंटी से बाबा को डरने की ज़रूरत. -आप दिन में कितना पैदल चलते हैं? ताऊ ट्रेडमिल पर दौड़ने के क्यों ख़िलाफ़. अनजान शहरों को देखने का तरीका. -बाबा को जब ताऊ में समाजवादी सौष्ठव दिखा. यूपी की सभी पार्टियों में छिपा 'पा'. - आम आदमी पार्टी की रेफरेंडम पॉलिटिक्स के मायने. जनमत संग्रह क्यों आरती संग्रह जैसा. - रेफ़रेंडम में कितनी डेमोक्रेसी और कितनी अराजकता. हिटलर, ब्रिट...

Jan 22, 20222 hr 24 min

सुअर को सम्मान, इस्तीफ़ों की टेंपी हुई भाषा और पान थूकने का सही समय: तीन ताल Ep 66

तीन ताल के 66वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: -ताऊ का पहला 'मील का पत्थर' और बाबा को क्यों पसन्द है 66. ताऊ के अंग्रेज़ी और बाबा के हिन्दी सीखने वाले गेम्स. -चुनाव से पहले इस्तीफा क्यों ज़रूरी. इस्तीफ़ों की भाषा क्यों तयशुदा. शादी ब्याह और भोज की चिट्ठी-पत्री की भाषा. -इस्तीफ़े में छिपा 85 और 15 का खेल. कुर्सी पर बैठने का सर्टिफिकेट और यूपी में माननीय का मतलब. - अटल बिहारी वाजपेयी की लिखी दो ज़ोरदार राजनीतिक चिट्ठियाँ. -पान खाने का शऊर और थूकने की कला. कितना थू...

Jan 15, 20222 hr 11 min

कोरोना का ताऊ वेरिएंट, PM की सुरक्षा और ‘टू मच डेमोक्रेसी’ के साइड इफ़ेक्ट: तीन ताल Ep 65

तीन ताल के 65वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए -बाबा के बिना पहला तीन ताल. 'ताऊ' वेरिएंट कैसा होगा. ब्लैकबेरी का टशन किस तरह उसे लील गया. -प्रधानमंत्री की 'सुरक्षा चूक' के लिए सही शब्द क्या. काफिलों के भौकाल और उसकी ज़रूरत पर बात. -ताऊ कब काफ़िले में फंसे और क्या वीवीआईपी कल्चर और सुरक्षा एक टिपिकल थर्ड वर्ल्ड प्रॉब्लम है. भारत में किसी माननीय की सुरक्षा बढ़ना चिंता की बात क्यों. -अखिलेश यादव के सपने में कौन से 'कृष्ण' आ रहे हैं? सपनों की राजनीति और राजनीतिक सपनों की महत्ता. ...

Jan 08, 20221 hr 34 min

नए साल पर ज्ञान के मोती, पुरातन बिहार के क़िस्से और मैं बनाम हम: तीन ताल, Ep 64

तीन ताल के 64वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: -इस न्यू ईयर में कितना उत्साह. नए साल की शुरुआत ताऊ के words of wisdom के साथ. - जीवन में दर्शक कैसे बने रहें? ताऊ क्यों नहीं लेते राजनीति की खेमेबाज़ी में हिस्सा. जाति का उन्मूलन क्यों दूर की कौड़ी. -मरना हो तो ऐसे मरें. ज़लज़ले के समय क्या कर रहे होंगे ताऊ, बाबा और सरदार. -तेज प्रताप यादव के यूट्यूब चैनल के बहाने पुरातन बिहार के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक हालात के क़िस्से. - बिहारियों में IAS बनने की उत्कंठा का...

Jan 01, 20222 hr 6 min

शाप देता विपक्ष, गूगल दी गल्लां और नान खटाई के गुण : तीन ताल, Ep 63

तीन ताल के 63वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: -36 और 63 अंकों के बहाने ‘पीठ पीछे’ और ‘सम्मुख’ का फ़र्क़. सरदार को तुलसीदास, बाबा को सुंदरकांड और ताऊ को सियाराम चन्द्र की आई याद. -ताऊ ने क्यों किया हेट स्पीच का समर्थन. क्या देश में कानून का राज नहीं. बाबा का लकी नम्बर कौन सा. -शीतकालीन सत्र नियत वक़्त से पहले ही साइन डाई क्यों हो गया. सबसे उपयोगी फूल कौन सा. किसने सुना गुलाब को. -जया बच्चन के शाप पर ताऊ ने कौन सा गीत गाया. कौन शाप देता है और कौन शाप खाता है. -ग...

Dec 25, 20211 hr 36 min

थार में मुरझाती टहनियाँ, अज़ीज़ मियाँ को कैसे सुनें और पेनकिलर के नए अर्थ : तीन ताल, Ep 62

तीन ताल के 62वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: - असली ठंड कैसी होगी. नैतिक और आधार का फ़र्क़. सबके पास आधार होने के बावजूद क्या नहीं. - अजय मिश्रा ‘टेनी’ का वायरल वीडियो. बंद कमरों में राजनीति की भाषा कैसी होती है? नेताओं के अभिनय की सीमा क्या है? - उत्तर प्रदेश में चाचा भतीजे की मुलाकात का सुंदर और बदसूरत पहलू. अखिलेश के ट्वीट को ताऊ,बाबा और सरदार ने किया डिकोड. - भारत में क़व्वाली किस तरह फूली फली. क़व्वाली के विश्वनाथ अज़ीज़ मियाँ पर बात. ‘गॉड ऑफ़ म्यूज़िक’ को सु...

Dec 18, 20211 hr 41 min

देश को जोड़ता सैनिक, बाँटती टोपियाँ और मिस कॉल वाले रिश्तेदार: तीन ताल, Ep 61

तीन ताल के 61वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: - तीन ताल क्यों वर्णन या विस्तार नहीं, घटना है. सरदार ने किया ‘ऑफ़-माइक तीन ताल’ का उद्घाटन. - ताऊ को सुबह-सुबह याद आए दुष्यंत, कचौरी और आलू चना. - सैनिक की ज़िंदगी ज़्यादा महत्वपूर्ण क्यों. कौन सा सूत्र दक्षिण और उत्तर भारत को जोड़ता है. - टोपी पर छिड़ा गीत युद्ध. भाजपा और सपा के संगीत चुनाव में फ़र्क़ क्या. - सपा के साथ 'क्रांतिकारी' शब्द जोड़ना तमगा है या आरोप? टोपी पहनाने का ट्रेंड कब से शुरू हुआ. - टोपियों का कल्चर...

Dec 11, 20211 hr 23 min

6 दिसंबर को कहाँ थे, हंगामे के फ़ायदे और जैकेट की परिभाषा : तीन ताल Ep 60

तीन ताल के 60वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: -एजेंडा आजतक में बाबा और ताऊ ने क्या खाया, क्या छोड़ा. 6 दिसम्बर 1992 को बाबा और ताऊ कहाँ थे. बाबरी विध्वंस पर एक कमेंट्री. -बिहार में शराब की खाली बोतल खोजते डीजीपी पर ताऊ ने किस शर्म की बात कही. -पराग अग्रवाल के ट्विटर सीईओ होने पर गर्व होना चाहिए या नहीं. बाबा ने कौन सी दो चीज़ों को फ्रॉड बताया. ताऊ ने कौन सा गाना गुनगुनाया. - जैकेट, कोट और ब्लेज़र में फ़र्क़. टेक कम्पनियों के CEO टीशर्ट क्यों पहनते हैं? -हंगामे...

Dec 04, 20211 hr 40 min

नार्कोस का नरक, योगी का संकोच और रेलवे का रोग : तीन ताल Ep 59

तीन ताल के 59वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: -Preamble (प्रस्तावना) को बाबा ने क्यों संविधान की जाति कहा. ताऊ के जन्मदिन का सरप्राइज. -Narcos (नार्कोस) निपटाते वक़्त बाबा को क्यों याद आती रही 'पहली मोहब्बत'. नार्कोस का नरक से क्या लेना देना? -बाबा और ताऊ की नज़रों से मोदी-योगी की तस्वीर का मतलब. क्यों संकोच से भरे दिख रहे हैं योगी. -लहसन को अदरक कहने वाले पाकिस्तानी मंत्री फवाद चौधरी को ताऊ ने क्यों मवाद चौधरी कहा. सब्जियों और मसालों के नाम जिनको लेते हुए लटपट...

Nov 27, 20211 hr 33 min

अपना अपना इंडिया, जम्हूरियत के जमूरे और टीवी के बीज : तीन ताल Ep 58

तीन ताल के 58वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: -जमूरा और जम्हूरियत में फ़र्क़. जाड़े में सरदार का जो सुख, वही ताऊ और बाबा का दुःख. -कृषि कानून वापस लिए जाने पर बाबा को याद आयी कौन सी कहानी. कौन से सवाल रहे अनबुझे जिन पर सोचने की ज़रूरत. -बाबा ने किसको भारतीय राजनीति का 'नास्त्रेदमस' बताया. और ताऊ क्यों कर रहे हैं बार-बार चुनाव कराने की वकालत. -वीर दास के एक्ट से निकली 'टू इंडिया' वाली बहस में किस बात से सहमति और किस से असहमति. पश्चिम को हमें और हमारा पश्चिम को देख...

Nov 20, 20211 hr 42 min

ठेकुआ की ठेकेदारी, कूल ब्रोज़ के पचड़े और गमछे के सदुपयोग : तीन ताल Ep 57

तीन ताल के 57वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: -बाबा को फोम से याद आये हरिओम. दिल की आग और यमुना की झाग पर बतरस. साथ ही, सत्तावन का शब्द और मर्म विन्यास. -छठ और ठेकुआ से बाबा और ताऊ के साक्षात्कार और इस पर्व के कुछ मार्मिक दृश्यों पर बात. -छठ में बाजार कहाँ और कब घुस गया? ताऊ ने क्यों छठ को सेक्युलर पर्व कहा. -1996 के बाद पैदा हुए बच्चों की नवईयत. क्यों बाबा ने उनकी भाषा को आईबी और एनआईए के सामने एक चुनौती बताया. इनके खान-पान, वस्त्रों के चुनाव में दिक्कत क्या...

Nov 13, 20211 hr 53 min

56 भोग का रायता, कंजूसों की मजबूरियाँ और मय्यत का ह्यूमर : तीन ताल Ep 56

तीन ताल के 56वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: -ताऊ को पॉल्यूशन देख क्यों मज़ा आ गया. बारूद और पेट्रोल की महक का आकर्षण. नशेड़ियों की राष्ट्रभक्ति. -56वें एपिसोड में सुनिये 56 भोग का महत्व और किन सवालों का जवाब है 'अब तक छप्पन'. -कंजूसी और कंजूसत्व पर बतरस. बाबा और ताऊ के खर्च करने का तरीका क्या है और सबसे बड़ी समस्या पैसे बचाने की है या कमाने की? -क्या हुआ जब बाबा कर घर एक चोर आया? कंजूसों की घर वापसी क्या सम्भव है? -बिज़ार ख़बर में मेडिकल ट्रीटमेंट के दौरान रोने ...

Nov 06, 20212 hr 1 min

स्टूपिड और बेवक़ूफ़ का फ़र्क़, दिवाली सफ़ाई के टिप्स और कम्युनिस्ट चोर का क़िस्सा : तीन ताल, Ep 55

तीन ताल के 55वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: -ठंड की आमद के साथ सरदार को क्यों याद आये बाबा अमीर खुसरो. स्टोव की पिन का मेटाफर और उसको इस्तेमाल करने की दक्षता. -फेसबुक के नाम बदलने के पीछे की मंशा. ये एक तैयारी या साज़िश? ताऊ ने क्यों कहा कि 'मेटा भाई' को अमेरिका का राष्ट्रपति होने की ज़रूरत नहीं, -क्या भकचोन्हर गाली है? ताऊ और बाबा ने बताया इसका असल मतलब. स्टुपिड और बेवक़ूफ़ में फ़र्क़ -लालू प्रसाद यादव का फोनेटिक जस्टिस और आँचलिक शब्दों का इस्तेमाल. क्या हो जब स...

Oct 30, 20211 hr 33 min

ब्यूटी पार्लर वाली पॉलिटिक्स, चुटपुटिया डॉक्टरों की बातें और सेल्फ़ी की मजबूरियाँ : तीन ताल, Ep 54

तीन ताल के 54वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: -लम्बे अरसे बाद तीन ताल की स्टूडियो में रिकॉर्डिंग. बाबा ने कहा खुद को प्रस्तोता और ये सुनकर ताऊ के उड़ गए तोते. -वैक्सीनेशन के 100 करोड़ आँकड़े पर तीन तालियों की राय और को ताऊ की बाहर निकलने वालों को सलाह. -प्रियंका गाँधी की बात आते ही बाबा को याद आता है कौन सा गाना? उनकी राजनीति में शामिल आनन्द और कौतूहल के दृश्यों के बीच छीपी बुनियादी समस्या पर बात. -जवानी के कम्युनिस्ट और बूढ़ापे के कम्युनिस्ट का फ़र्क़. -तस्वीर खीं...

Oct 23, 20211 hr 28 min

माफ़ीनामे के उपयोग, संडे का मज़ा कैसे लें और बॉस को क्या न बताएँ : तीन ताल, Ep 53

तीन ताल के 53वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: -भारतीयों की 'हाय' कहने की बीमारी. पत्रकारिता का अपशकुन क्या है और ताऊ क्यों अन्दर-बाहर का रावण नहीं जलाते? -क्यों गति शक्ति योजना पर बाबा की रहेगी नज़र और ताऊ क्यों आर्यन ख़ान ड्रग्स केस के ट्रायल से 'पगला' गए हैं? -क्यों इतिहास से नफ़रत करने में कोई बुराई नहीं है? 'वीर' सावरकर के माफ़ी माँगने में दिक्कत है या नहीं, इस पर ताऊ और बाबा की एक नज़र. किस से माफ़ी मांगे और किस से नहीं और माध्यम क्या हो माफ़ी माँगने का? -बिज़ार...

Oct 16, 20211 hr 56 min

ज़बरदस्ती का जस्टिस, मधुर हॉर्न की समस्याएँ और आलू कचालू का घमासान : तीन ताल, Ep 52

तीन ताल के 52वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: -निक़ाह और विवाह में छिपी आह और मैरेज के रेज पर ताऊ की राय. बाबा ने क्यों कहा कि अब नवरात्र में वो उत्साह कहाँ. -कोई त्योहार हर साल कुछ दिन आगे-पीछे क्यों हो जाता है? और क्या हो अगर होली नवम्बर में पड़े. -बाबा को लखीमपुर खीरी की कौन सी दो मिठाईयाँ याद आयीं? दो ध्रुवों में बंट चुके समाज के बीच में ताऊ को वहाँ क्या नज़र आता है और और सरदार ने किस बात पर कहा कि 'हमारा लड़का है ये इम्पोर्टेन्ट है'. -इस्तीफा देने की नैतिकता...

Oct 09, 20211 hr 49 min

कन्हैया बनने के टिप्स, सिक्कों के क़िस्से और अक्टूबर का कनफ़्यूजन : तीन ताल, Ep 51

तीन ताल के 51वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: - तीन ताल के श्रवण जयंती एपिसोड के बाद सरदार हुए भावुक. बिटिया के ब्याह के बाद की उदासी. - ठोको ताली वाले सरदार और तीन ताल के सरदार के बीच का फ़र्क़. क्यों अक्टूबर को कमबख्त कहने का मन नहीं करता और अक्टूबर आठवां महीना है या दसवाँ. - गाँधी के आदर्शवाद की समस्याएँ. ताऊ ने गाँधी को क्यों 'देवता' कहा और सरदार ने क्यों ‘जंक्शन’ कहा? - इंटरनेशनल पॉडकास्ट डे के बहाने ताऊ, बाबा और सरदार की पॉडकास्ट यात्रा और कुछ पॉडकास्ट के...

Oct 02, 20212 hr 1 min

श्रवण जयंती पर तीन तालियों के मज़ेदार सवाल, मीडिया के सूत्र और सोमवार की मनहूसियत: तीन ताल, Ep 50

तीन ताल के 50वें (श्रवण जयंती) एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: -पिछले एपिसोड में इंजीनियरों को हौंकने पर बाबा पर चलें प्रतिक्रियाओं के बाण. बाबा ने किसे किया तीन ताल का जामवन्त मनोनीत और ताऊ ने किस प्रख्यात समाजसेवी और विचारक की बात कहकर तीन ताल के तकरीबन साल भर के सफ़र को किया याद? -तीन लोगों की ताल कैसे बन गयी तीन ताल? ताऊ और बाबा एक दूसरे को क्यों छेड़ते हैं? -श्रवण जयंती पर आई चिट्ठियों के बहाने शहरों के नाम, संयुक्त और एकल परिवारों की करुण कथा का ज़िक्र. मीडिय...

Sep 25, 20212 hr 20 min

iPhone की तेरहवीं, इंजीनियर दिखते क्यों नहीं और उपमुख्यमंत्रियों की दिक़्क़तें : तीन ताल, Ep 49

तीन ताल के 49वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: -रेडियो के सामने खड़े होकर जॉर्ज पंचम को सुनने का दर्द और दुविधा. 2021 में कैसे छा गए हैं पंचम दा? -ताऊ ने क्यों कहा आईफोन का 'तेरहवाँ' संस्करण एकदम ख़तम रहा? ताऊ कैसे आईफोन से ‘अनहैपिली मैरिड’ हैं? -विश्वकर्मा पूजा और उसकी विशुद्ध भारतीयता पर बात. इंजीनियर को क्यों कोई क्रेडिट नहीं देता? क्यों इंजीनियर स्टैंड अप कमेडियन हो जाते हैं? -उप, वाइस और डेप्युटी लोगों की समस्याओं पर बात. ‘उप’ वाले पदों का सांत्वना पुरस्कार...

Sep 18, 20211 hr 48 min

ख़ाक-ए-नशेमन को बोसे क्यों, तालिबानियों का खोया बचपन और हिंदी का हास्य: तीन ताल, Ep 48

तीन ताल के 48वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: - ताऊ और सरदार के 'महँगे' माइक पर बाबा का जनेऊनुमा इयरफोन कैसे हावी? - बाबा, ताऊ और सरदार के फेसबुक, ट्विटर और व्हॉट्सऐप बायो की बातें. क्या हर कव्वाली ग़ज़ल है? ताऊ ने क्यों कहा कि अज़ीज़ मियाँ क़व्वाली में धमकी देते है? -ताऊ का लोहगढ़ और चम्बल के पानी से कनेक्शन. 'मैंने खाक ए नशेमन को बोसे दिए' के मोह में 'सरदार' की खुद को खोने की ख्वाहिश. ताऊ ने किस तरह 'रिवेंज' की प्रवृत्ति को काबू किया? -पत्रकारिता मुश्किल पेशा क्य...

Sep 11, 20212 hr 2 min

ठोकने वाले टीचर, अर्धनग्न विधायक का दस्त-ए-तनहाई और पनीर के पीछे की हिंसा : तीन ताल, Ep 47

तीन ताल के 47वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: -‘तीन तालिये’ व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने का न्योता और वहाँ के आचार-विचार. तीन ताल के पक्के वाले पंखे इस ग्रुप में शामिल होने के लिए नीचे दिया गया लिंक चटकाएं - https://chat.whatsapp.com/H1IH48xr8lg05OZTckVDv7 -शिक्षक दिवस के बहाने मरकहे और अनकहे मास्टरों के क़िस्से. ताऊ ने क्यों कहा कि उन्हें अच्छा गुरु नहीं मिला और बाबा क्यों ताऊ से इस पर असहमत? -प्राइवेट स्कूल को पब्लिक स्कूल कह देने का अर्थ संकोच. समाज के हिसाब स...

Sep 04, 20212 hr 5 min

गाढ़ी दाढ़ी के क़िस्से, ख़राब सड़कों का उपयोग और मंगलसूत्र खाने वाली गाय : तीन ताल, Ep 46

तीन ताल के 46वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए : - ताऊ क्यों इन दिनों पुराने गाने सुन रहे हैं और सरदार कौन से मीम के टुकड़े को पहाड़ों में गुनगुना रहे हैं जबकि बाबा इन शास्त्रीय गायकों के साथ रील्स के एक गाने में अटक गए हैं. - बनारस पर आई एक नई फिल्म जो बाबा ने देखी और उस अंधेरे की बात जो बनारस में व्याप्त हो गया है. - एक्टरविस्ट स्वरा भास्कर की आस्था पर सवाल कितना ज़ायज़. वामपंथ का कोई भारतीय संस्करण हो सकता है क्या? - ताऊ ने क्यों कहा कि लुक्खे हमारी संस्कृति का ...

Aug 28, 20211 hr 51 min

गोरखधंधा शब्द का मतलब, फ़्राइड चिड़िया के उपयोग और अफ़ग़ान आइडेंटिटी की ताक़त : तीन ताल, Ep 45

तीन ताल के 45वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि 'बाबा' और कुलदीप 'सरदार' से सुनिए : - ताऊ की खरखराती हुई आवाज़ और उनके व्यक्तित्व पर जी डी पांडेय की बारीक़ नज़र और हिन्दी सीखने की उनकी ललक के क़ायल कुलदीप सरदार. - हरियाणा में गोरखधंधा शब्द बैन हुआ. इस बहाने इस शब्द के जन्म, अर्थ और इस्तेमाल पर बात. - शहरों के नाम बदलने पर क्या लोग नये नाम के आदी हो जाते हैं? काण्ड शब्द से परहेज़ क्यों है? सुंदर काण्ड सही है तो 'काकोरी काण्ड' में क्या दिक़्क़त है - बिज़ार ख़बरों में 'ट्विटर बर्ड' को फ़्राई करने वाले क...

Aug 21, 20211 hr 30 min

गोरखधंधा शब्द का मतलब, सबसे अनूठे प्रोटेस्ट और अफ़ग़ान आइडेंटिटी की ताक़त : तीन ताल, Ep 45

तीन ताल के 45वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि 'बाबा' और कुलदीप 'सरदार' से सुनिए : - ताऊ की खरखराती हुई आवाज़ और उनके व्यक्तित्व पर जी डी पांडेय की बारीक़ नज़र और हिन्दी सीखने की उनकी ललक के क़ायल कुलदीप सरदार. - हरियाणा में गोरखधंधा शब्द बैन हुआ. इस बहाने इस शब्द के जन्म, अर्थ और इस्तेमाल पर बात. - शहरों के नाम बदलने पर क्या लोग नये नाम के आदी हो जाते हैं? काण्ड शब्द से परहेज़ क्यों है? सुंदर काण्ड सही है तो 'काकोरी काण्ड' में क्या दिक़्क़त है - बिज़ार ख़बरों में 'ट्विटर बर्ड' को फ़्राई करने वाले क...

Aug 21, 20211 hr 30 min

गोरखधंधा शब्द का मतलब, फ़्राइड चिड़िया के उपयोग और अफ़ग़ान आइडेंटिटी की ताक़त : तीन ताल, Ep 45

तीन ताल के 45वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए : - ताऊ की खरखराती हुई आवाज़ और उनके व्यक्तित्व पर जी डी पांडेय की बारीक़ नज़र और हिन्दी सीखने की उनकी ललक के क़ायल कुलदीप सरदार. - हरियाणा में गोरखधंधा शब्द बैन हुआ. इस बहाने इस शब्द के जन्म, अर्थ और इस्तेमाल पर बात. - शहरों के नाम बदलने पर क्या लोग नये नाम के आदी हो जाते हैं? काण्ड शब्द से परहेज़ क्यों है? सुंदर काण्ड सही है तो ‘काकोरी काण्ड’ में क्या दिक़्क़त है - बिज़ार ख़बरों में 'ट्विटर बर्ड' को फ़्राई करने वाले क...

Aug 21, 20211 hr 30 min

पाकिस्तान को कब काटेगा तालिबान, आज़ादी क्या होती है और चुटिया कट जाने का ग़ुस्सा : तीन ताल, Ep 44

तीन ताल के 44वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि 'बाबा' और कुलदीप 'सरदार' से सुनिए: - आज तक रेडियो के व्हाट्सएप नम्बर की लॉन्चिंग. क्या भेजें और क्या नहीं? किसी ज़माने में बाबा को लोग डायरेक्टरी क्यों कहते थे? - व्हाट्सएप जोक्स कितनी तरह के होते हैं? फ़ैमिली जोक्स के एस्थेटिक्स इतने बुरे क्यों? 'जय ब्राह्मण' ग्रुप की कहानी. - अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान के बढ़ते कब्ज़े के बहाने वहाँ के हालात पर बात. ताऊ ने क्यों कहा कि तालिबान से पहले पाकिस्तान का कुछ करने की ज़रूरत है. - धर्म चाहने वालों को भी धार्म...

Aug 14, 20211 hr 40 min

पाकिस्तान को कब काटेगा तालिबान, आज़ादी क्या होती है और चुटिया कट जाने का ग़ुस्सा : तीन ताल, Ep 44

तीन ताल के 44वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए: - आज तक रेडियो के व्हाट्सएप नम्बर की लॉन्चिंग. क्या भेजें और क्या नहीं? किसी ज़माने में बाबा को लोग डायरेक्टरी क्यों कहते थे? - व्हाट्सएप जोक्स कितनी तरह के होते हैं? फ़ैमिली जोक्स के एस्थेटिक्स इतने बुरे क्यों? ‘जय ब्राह्मण’ ग्रुप की कहानी. - अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान के बढ़ते कब्ज़े के बहाने वहाँ के हालात पर बात. ताऊ ने क्यों कहा कि तालिबान से पहले पाकिस्तान का कुछ करने की ज़रूरत है. - धर्म चाहने वालों को भी धार्म...

Aug 14, 20211 hr 40 min

ओलम्पिक के सबसे यादगार दृश्य, ट्रेन यात्राओं की ख़ुराफ़ातें और क़िस्मत खोलने वाला मीम: तीन ताल, Ep 43

तीन ताल के 43वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि 'बाबा' और कुलदीप 'सरदार' से सुनिए : -बाबा की लखनऊ यात्रा और पंचायत आजतक का सारतत्व. सोशल मीडिया पर डाले गए नीलकमल की तस्वीर में छिपा सन्देश. -लोक और शास्त्रीय गायक कैसे बताशे और गट्टे का इस्तेमाल करते थे? -ओलम्पिक के टेकअवेज. बाबा ओलम्पिक में किस पदक के जीतने पर प्रेम में विभोर हैं और क्यों सरकारों का पारितोषिक दुखांत लिए हुए है. -ओलम्पिक के अच्छी तस्वीरों में नत्थी कुरूपता, भ्रष्टाचार, फर्ज़ीवाड़ा और नौकरशाही का दबाव. -क्रिकेट को गरियाये बिना क्या द...

Aug 08, 20211 hr 44 min

ओलम्पिक के सबसे यादगार दृश्य, ट्रेन यात्राओं की ख़ुराफ़ातें और क़िस्मत खोलने वाला मीम: तीन ताल, Ep 43

तीन ताल के 43वें एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि ‘बाबा’ और कुलदीप ‘सरदार' से सुनिए : -बाबा की लखनऊ यात्रा और पंचायत आजतक का सारतत्व. सोशल मीडिया पर डाले गए नीलकमल की तस्वीर में छिपा सन्देश. -लोक और शास्त्रीय गायक कैसे बताशे और गट्टे का इस्तेमाल करते थे? -ओलम्पिक के टेकअवेज. बाबा ओलम्पिक में किस पदक के जीतने पर प्रेम में विभोर हैं और क्यों सरकारों का पारितोषिक दुखांत लिए हुए है. -ओलम्पिक के अच्छी तस्वीरों में नत्थी कुरूपता, भ्रष्टाचार, फर्ज़ीवाड़ा और नौकरशाही का दबाव. -क्रिकेट को गरियाये बिना क्या द...

Aug 08, 20211 hr 44 min
For the best experience, listen in Metacast app for iOS or Android