Tech Tonic with Munzir - podcast cover

Tech Tonic with Munzir

Aaj Tak Radiowww.aajtak.in
Ever wondered what's brewing in the ever-evolving tech realm? Brace yourselves, for tech virtuoso Munzir Ahmad, a seasoned tech journalist, will be your weekly guide in this sensational podcast. Each week, he'll unravel the mysteries of how technology can either smoothen your journey through life or throw you into a whirlwind of challenges. He'll take you on a voyage to explore the uncharted waters of the future.

In Tech Tonic, you can expect nothing less than a full-blown injection of trailblazing technology every week. But, alongside these revolutions, the tech world poses daily enigmas that could shatter your world completely. When will your intimate conversations inadvertently become public knowledge? When might your video calls turn into tools of extortion? When could your identity be stealthily swiped? These questions loom like shadows because, every day, countless individuals fall victim to unforeseen tech pitfalls. In this captivating podcast, the future of technology, along with tips and the intricacies of cybersecurity, will be unveiled each and every weekend. Stay tuned for an exhilarating ride through the fascinating world of tech!

टेक जर्नलिस्ट टेक की दुनिया में क्या चल रहा है इसकी ख़बर तो होगी ही. टेक जर्नलिस्ट मुन्ज़िर अहमद इस पॉडकास्ट में आपको हर हफ़्ते ये बताएंगे — किस तरह से टेक्नोलॉजी आपकी लाइफ़ आसान और मुश्किल बना सकती है और फ्यूचर में क्या आने वाला है. हर हफ्ते आपको Tech Tonic में मिलेगा ग्राउंडब्रेकिंग टेक का पूरा डोज़. बदलाव के साथ साथ टेक की दुनिया में हर दिन ऐसे चैलेंजेज हैं जो आपकी ज़िंदगी पूरी तरह बर्बाद कर सकते हैं. कब आपके बेडरूम की बातें लीक हो जाएँ, कब आपका वीडियो कॉल स्कैमर्स के लिए ब्लैकमेलिंग टूल बन जाए, कब आपकी आईडेंटिटी ही चोरी हो जाए, कोई पता नहीं. क्योंकि हर दिन देश में हज़ारों लोग विक्टिम बन रहे हैं. इस पॉडकास्ट में फ्यूचर टेक, टिप्स से लेकर साइबर सिक्योरिटी से जुड़ी चीजों से जुड़ा डोज़ मिलेगा...हर मंगलवार.
Last refreshed:
Follow this podcast in the Metacast mobile app to refresh it and see new episodes.
Download Metacast podcast app
Podcasts are better in Metacast mobile app
Don't just listen to podcasts. Learn from them with transcripts, summaries, and chapters for every episode. Skim, search, and bookmark insights. Learn more

Episodes

ज़हरीली हवा से बचने के लिए Air Purifier यूज़ करें मगर सही तरीक़ा ये है: Tech Tonic, Ep 57

दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में प्रदूषण का ये आलम है कि बिना सिगरेट पीए भी फेफड़ों में 30 सिगरेट के बराबर धुआं घुसा जा रहा है. लोग तरह-तरह की परेशानियों का सामना कर रहे हैं. खांसी, साँस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं तो आम हैं ही, ये प्रदूषण इतना ख़तरनाक है कि हमारी-आपकी ज़िंदगी के 10 साल कम कर दे रहा है. लेकिन इस घनघोर समस्या के बीच एयर प्यूरीफायर को एक समाधान की तरह पेश किया जाता है. इस प्रोडक्ट की मार्केटिंग भी कुछ ऐसे ही की जाती है और कई तरह के Air Purifiers मार्केट में उपलब्ध हैं. अब ब...

Nov 20, 202415 min

डिजिटल अरेस्ट से करोड़ों की उगाही, समाधान के नाम पर ठन ठन गोपाल: Tech Tonic, Ep 56

कुछ हफ़्ते पहले ही हमने अपने एपिसोड नंबर 51 में हमने बात की थी, इस साल सबसे ज़्यादा होने वाले स्कैम के बारे मे, उन्हीं में से एक है डिजिटल स्कैम. हाल ही में PM Modi ने भी 'मन की बात' में ये मुद्दा उठाया था. इससे कैसे बचें और जाल में फंसने पर कहां रिपोर्ट करें, यही सब बता रहे हैं Munzir Ahmad 'Tech Tonic' के इस एपिसोड में. प्रोड्यूसर और साउंड- नितिन रावत

Nov 13, 202413 min

AI Chat Bot से प्यार 14 साल के बच्चे को कैसे ले डूबा?: TechTonic, Ep 55

आज के एपिसोड में एक ऐसी घटना के बारे में बताएंगे कि आप भी कन्फ्यूज हो जाओगे कि एक AI से बात कर के कैसे कोई सुसाइड जैसा बड़ा कदम उठा सकता है! क्या था पूरा मामला, 'Tech Tonic' में बता रहे हैं Munzir Ahmed. प्रोड्यूसर और साउंड- नितिन रावत

Nov 05, 202415 min

Elon Musk लाएंगे India में इंटरनेट क्रांति, जानिए Starlink का पूरा प्लान: Tech Tonic, Ep 54

हाल ही में चल रहे Jio और Starlink के spectrum battle में Starlink इन्टरनेट सर्विस प्रोवाइडर कंपनी का भारत में रास्ता बनता दिखाई दे रहा है, लेकिन उसके बाद क्या, Elon Musk ने स्पेस में 42000 सेटेलाइट लॉन्च करने का दावा किया है जो कि हाई स्पीड इन्टरनेट प्रोवाइड करेंगी, ना कोई केबल का झंझट ना कोई टावर का बस एक अकेला डिवाइस आपको पूरे भारत के किसी भी कोने में इन्टरनेट देगा, तो क्या है ये खेल और कैसे बदलाव लाएगा Elon Musk कि कंपनी Starlink का ये डिवाइस इन्टरनेट में क्रांति सुनिए Munzir Ahmed से Tech To...

Oct 29, 202413 min

Ambani vs Elon Musk, इंटरनेट की जंग में कौन मारेगा बाजी?: Tech Tonic, Ep 53

Mukesh Ambani और Elon Musk का नाम दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल है. लेकिन इतने बड़े बिजनेसमैन के बीच किसी चीज को लेकर ज़ोरदार कॉम्पिटिशन हो जाए तो किसका फ़ायदा होगा? क्योंकि ऐसी ख़बरें चल रही हैं कि Jio Air Fiber को झटका देने आ रही है एलन मस्क की इंटरनेट प्रोवाइडर कंपनी Starlink. क्या है ये पूरा मामला और किस तरह का टेक्निकल कॉम्पीटिशन हमें देखने को मिल सकती है, बता रहे हैं मुन्ज़िर अहमद 'Tech Tonic' के इस एपिसोड में. प्रड्यूसर: नितिन रावत

Oct 22, 202413 min

आपकी कॉल टैप या रिकॉर्ड कर रहा कोई... या हो रही स्पूफिंग? जानिए कैसे होता है ये खेल: Tech Tonic, Ep 52

आज कल हम बिना ध्यान दिए कोई भी ऐप डाउनलोड कर लेते हैं. कभी किसी को फ्री में VPN चलाना होता है, कभी प्लेस्टोर पर ना मिलने पर App को ब्राउजर से डाउनलोड कर लेते हैं.0लेकिन यहीं हमसे भूल हो जाती है और वही ऐप हमारे फ़ोन में इनस्टॉल होने के बाद बहुत सी परमिशन ऑन कर लेता है जैसे कि लोकेशन, कॉल रिकार्ड्स, कैमरा एक्सेस, पासवर्ड्स. क्या है कॉल स्पूफ़िंग और उससे भी ज़्यादा ख़तरनाक टेक्निक्स जिससे आपकी हर कॉल रिकॉर्ड या आपके नंबर का क्लोन तक बनाया जा सकता है. इन्हीं सबके बारे में बता रहे हैं 'Munzir Ahmed' आज T...

Oct 15, 202412 min

2024 में सबसे ज़्यादा होने वाले Scams कौन-से हैं? बचने के क्या हैं उपाय? Tech Tonic, Ep 51

आपने तमाम Scams के बारे में सुना होगा, लेकिन ये पांच स्कैम पिछले दो सालों में तेज़ी से बढ़ रहे हैं. हो सकता है इनमें से किसी स्कैम से आप रूबरू भी हुए हों. इन स्कैम्स को होने से पहले ही कैसे पहचाने? अगर आप जाने-अनजाने में इन स्कैम्स में फंस गए हैं तो बाहर निकलने के क्या तरीके हैं? जानिए 'Tech Tonic with Munzir' के इस एपिसोड में. साउंड & प्रड्यूसर : नितिन रावत

Oct 08, 202415 min

Metaverse का फूट गया गुब्बारा, Facebook को क्यों हुआ अरबों का नुकसान?: Tech tonic, Ep 50

Metaverse क्या अब हवा हो चुका है? 2021 में दुनिया भर में मेटावर्स Buzzword रहा. बताया जाने लगा कि 2023 तक मेटावर्स का ट्रिलियन डॉलर्स में आ जाएगा. लेकिन अब कहानी बदल गई है और अब ऐसा लग रहा है कि इसका कोई फ्यूचर है भी या नहीं! लेकिन Metaverse का गुब्बारा क्यों फूटा, इस स्पेस में सभी कंपनियां क्यों फेल हो रही हैं...TechTonic के इस एपिसोड में Munzir बता रहे हैं क्यों Metaverse की वजह से फेसबुक और दूसरी कंपनियों को अरबों का नुकसान उठाना पड़ रहा है. प्रड्यूस & साउंड मिक्स: नितिन रावत

Oct 01, 202412 min

iphone 16 Series क्यों ना खरीदें?: Tech tonic, Ep 49

iphone के दीवानों के लिए खुशियों के दिन चल रहे हैं. हाल ही में Apple iphone 16 series लॉन्च हुई है. क्या हैं specs और किसको खरीदना चाहिए ये फ़ोन? ये एक अच्छा अपग्रेड है या फिर पैसा उड़ाने का एक मात्र ज़रिया, बता रहे हैं Munzir Ahmed 'Tech Tonic' के इस episode में. प्रड्यूस & साउंड मिक्स: नितिन रावत

Sep 24, 202412 min

टोल फ्रॉड से बचाएगा ये नया सिस्टम: Tech Tonic, EP 48

भारत में टोल को लेकर नियम तो बहुत हैं जैसे कि टोल के 20Km के दायरे में कोई टोल नहीं लगेगा. टोल पर 10 Second से ज़्यादा रुकना पड़ा तो टोल माफ़ लेकिन आप और हम सब ही जानते हैं कि असलियत इस कल्पना से कोसो दूर है. देश के Transport Minister नितिन गडकरी ने GNSS( Global navigation satellite system ) इसी महीने 10 तारीख को लागू किया है. तो इस सिस्टम के pros or cons क्या है? आज के एपिसोड में Munzir Ahmed से सुनिए ' Tech Tonic'

Sep 17, 202412 min

iPhone 16 Series - नए iPhones में Apple ने क्या खेल किया है: Tech Tonic, Ep 47

अब तक का बेस्ट iPhone लॉन्च. ये मैं नहीं Apple CEO टिम कुक अपने हर iPhone लॉन्च पर कहते हैं. iPhone 16 सीरीज लॉन्च हो चुकी है. Apple ने अपने स्पेशल ग्लोइंग इवेंट में iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max लॉन्च कर दिया है. इसके साथ ही कंपनी ने Apple Watch Series 10 और Apple Watch Ultra 2 भी मार्केट में उतारा है. इसके अलावा AirPods 4 और AirPods Pro भी लॉन्च हुए हैं. मुंज़िर अहमद ने इस पूरे इवेंट को बड़े ध्यान से फॉलो किया है. तो 'Tech Tonic' के इस एपिसोड में iPhone 16 के नए व...

Sep 10, 202410 min

एक Social Media पोस्ट से Bank Account खाली? Tech Tonic, Ep 46

दुनिया में तरह-तरह के स्कैम्स अपने देखे होंगे, कुछ असल दुनिया में और कुछ फिल्मों के हाई टेक स्कैम्स. लेकिन दिल्ली-NCR में एक स्कैम सामने आया है, जिसमें Social Media की एक Photo या Post से Identity चोरी हुई और फिर Bank Account खाली. बता रहे हैं Munzir Ahmed आज के इस एपिसोड में. पूरी कहानी जानने के लिए सुनिए Tech Tonic का ये एपिसोड

Sep 03, 20249 min

Telegram के CEO क्यों गिरफ़्तार हुए, भारत में बैन होगा मैसेजिंग ऐप?: Tech Tonic, Ep 45

जब भी कोई मुफ़्त में कोई फ़िल्म देखनी हो या फ्री में Netflix का content खोजना हो या फिर अनलिमिटेड स्टोरेज की ज़रूरत हो, लोग टेलीग्राम का रुख करते हैं. इसी Telegram ने ऐसा क्या ग़लत कर दिया कि उसके CEO को जेल हो गई? बता रहे हैं Munzir Ahmed आज के एपिसोड में. सुनिए Tech Tonic With Munzir Aaj tak Radio पर. Producer & Sound : Nitin Rawat

Aug 27, 202414 min

Google Pixel 9 सीरीज भारत में क्या कमाल कर पाएंगे? परफॉर्मेंस से लेकर कैमरा तक: Tech Tonic, Ep 44

Google ने हाल ही में Pixel 9 Series लॉन्च की हैं. कंपनी ने इस बार चार नए स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं. इनमे Google Pixel 9, Pixel 9 Pro, Pixel 9 Pro XL और Pixel 9 Pro Fold शामिल हैं. डिजाइन नया है, सॉफ्टवेयर कमाल का है, लेकिन क्या AI में चूक हो गई? क्योंकि फोन का कैमरा भी जबरदस्त है. पिछले कुछ दिनों Pixel 9, Pixel 9 Pro XL यूज करने के बाद TechTonic में Munzir बता रहे हैं Google के इन नए स्मार्टफोन्स के बारे में.

Aug 21, 202417 min

Spam Calls और Messages से मिलेगा निजात, ये हैं स्टेप्स: Tech Tonic, Ep 43

Spam calls or Messages किसी भी तरीके के हो सकते हैं, चाहे call centre वाले हो या Auto Generated bot recordings. परेशान तो सभी करते हैं। आजकल लग-भग सभी Smart Phones में 'Restrict spam callers' और 'Block unknown calls' जैसे फीचर आ गए हैं. इनके फीचर्स के अलावा बचाव के और क्या स्टेप्स हैं? बता रहे हैं Munzir Ahmed आज के एपिसोड में. सुनिए Tech Tonic With Munzir. Producer & Sound- Nitin Rawat

Aug 13, 202410 min

Hike से लेकर Koo तक, क्यों फ्लॉप हो जाते हैं इंडियन ऐप्स?:Tech Tonic, Ep 42

भारतीय सोशल मीडिया और चैट ऐप्स WhatsApp, Insta जैसे ऐप्स को टक्कर क्यों नहीं दे पाते हैं? क्यों इंडिया में बने ऐप्स ग्लोबल ऐप्स के साथ कम्पीट नहीं कर पाते हैं? TechTonic With Munzir के इस एपिसोड में Munzir उन वजहों के बारे में बता रहे हैं जिसके चलते Hike से ले कर Koo तक फ्लॉप हो चुके हैं.

Aug 06, 202413 min

iPhone 16 सीरीज़ में क्या नया, क्या पुराना? लॉन्च से पहले जानें सबकुछ!: TechTonic, Ep 41

सितंबर में Apple Event होगा और इस दौरान iPhone 16 सीरीज लॉन्च होगी. iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max लॉन्च किए जाएंगे. डिजाइन से लेकर लगभग ज्यादातर फीचर्स लीक हो चुके हैं. इस बार कंपनी क्या खास करने वाली है और क्या पुराना होगा. TechTonic में Munzir बता रहे हैं iPhone 16 सीरीज़ से जुड़े तमाम लीक्स के बारे में जो लॉन्च से पहले ही आ चुके हैं

Jul 30, 202413 min

एक छोटी सी गलती और दुनियाभर का नुकसान...कैसे होता है इंटरनेट शटडाउन!: Tech Tonic, Ep 40

हाल ही में Crowdstrike की एक छोटी सी गलती की वजह से दुनिया भर में IT संकट आ गया. Crowdstrike की तरफ से Windows कंप्यूटर में एक फॉल्टी अपडेट पुश किया गया जिससे कंप्यूटर में ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ आ गई. दुनिया भर में अफरा-तफरी मच गई और एविएशन से लेकर कई सेक्टर्स घंटों तक प्रभावित रहे. ये पहला मौका नहीं है जब एक गलती से दुनिया भर में सर्विसेज प्रभावित हो गईं. इससे पहले 2022 में Cloudflare नाम की एक कंपनी की वजह से दुनिया भर की बड़ी वेबसाइट्स घंटों डाउन रहीं. 'Tech Tonic' के इस एपिसोड में Munzir बता रह...

Jul 23, 202414 min

Samsung के नए फोल्डेबल फोन और स्मार्ट रिंग, फोन में AI का सही यूज यहां हो रहा!: Tech Tonic, Ep 39

Samsung ने Paris में Unpacked 2024 इवेंट के दौरान टोटल 7 प्रोडक्ट्स लॉन्च किए. ग्राउंड जीरो पर जा कर AajTak Radio ने भी इन सभी प्रोडक्ट्स को यूज किया. एक तरफ जहां कंपनी ने Galaxy Buds 3 Pro के साथ अपने ईयरबड्स का डिजाइन पूरी तरह से बदल दिया, वहीं दूसरी तरफ Galaxy Z Fold 6 के डिजाइन में ज्यादा कुछ नहीं बदला. Galaxy AI के जरिए कंपनी फोन में AI की भरमार कर रही है और इनमें से ज्यादातर AI फीचर्स वाकई कमाल के हैं. 'Tech Tonic' के इस एपिसोड में Munzir बता रहे हैं सैमसंग के फोल्डेबल और दूसरे प्रोडक्ट्स ...

Jul 16, 202412 min

मार्केट में Delivery Scam का Comeback: Tech Tonic, Ep 38

जैसे जैसे नई तकनीक आती जाती है वैसे वैसे टेक उपभोक्ताओं को सुविधा मिलती है, लेकिन इसी तकनीक का फायदा उठाकर कुछ लोग इसे घोटाले के लिए इस्तेमाल करते हैं. अब कई सारे स्कैम्स आपने सुने होंगे पहले जैसे कि पेटीएम पर प्राइज़ विन कर लेना, अचानक लॉटरी लगने का मैसेज आना वगैरह. लेकिन अब एक नया स्कैम आ गया है बाजार में और ये काफी जेन्युइन लगता है दिखने में, क्योंकि स्कैमर्स आपको ऐसे लिंक शेयर कर रहे हैं जिनमें HTTPS इस्तेमाल हुआ है, जो काफी सुरक्षित माना जाता है. ऐसे ही स्कैम के बारे में बता रहे हैं मुन्ज़िर...

Jul 09, 20249 min

मोबाइल नंबर से कैसे ट्रैक की जाती है किसी की लोकेशन, जानें पूरा फंडा: Tech Tonic, Ep 37

कभी ना कभी आपको भी अनजान नंबर से उल्टे सीधे मैसेज़ आए होंगे और आपका दिल चाहता होगा कि कैसे भी इस नंबर की लोकेशन पता चल जाए. एक बार पता मिलते ही फिर तो बस..... आपने देखा होगा फिल्मों में लोग गूगल करके लोकेशन निकाल भी लेते हैं. यहां तक कि कुछ लोगों ने आपको ऐसा करने के टिप्स बताए होंगे. इसी बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं Munzir Ahmed, सुनिए कि क्या कोई भी नंबर आप ट्रेस कर सकते हैं, सुनिए "Tech Tonic with Munzir" में

Jul 02, 202410 min

ज़्यादा गर्मी से फ़ोन ब्लास्ट हो रहे हैं, कैसे बचें: Tech Tonic, Ep 36

गर्मी के मौसम में टेंप्रेचर लगातार बढ़ रहा है. अब तो हाल ये है कि फोन भी थोड़ी देर इस्तेमाल कर लो तो फोन तपने लगता है. बहुत सारे यूज़र्स ये शिकायत कर रहे हैं कि उनके मोबाइल का पैनल काफी गर्म हो जाता है. और तो और, बहुत सारी वीडियोज़ में आपने देखा होगा कि गर्मी की वजह से मोबाइल फोन ब्लास्ट हो जाते हैं. देर तक फोन को चार्जिंग पर लगाने या देर तक उस पर गेम खेलने से ऐसा हो सकता है. पर वो कौन सी सावधानियां हैं जिनसे इन हादसों से बचा जा सकता है - 'Tech Tonic With Munzir' के इस एपिसोड में मुंज़िर से फ़ोन क...

Jun 25, 20249 min

बम की तरह कैसे फट सकता है फ़्रिज-फ़ोन, जानमाल का नुकसान होने से ऐसे बचाएं: Tech Tonic, Ep 35

गर्मी के मौसम में टेंप्रेचर लगातार बढ़ रहा है. दिल्ली समेत कई छोटे-बड़े शहरों की हालत और भी खराब है. गर्मी की वजह से कहीं फ्रिज फटने तो कहीं एसी ब्लास्ट करने की ख़बरें लगातार आ रही हैं. ऐसे में कुछ लोगों की मौत भी हो चुकी है और लोगों को बड़ा नुकसान भी हुआ है. फ्रिज को लेकर आम तौर पर हम काफी सारी गलती करते हैं जिससे कभी भी हादसा हो सकता है. 'Tech Tonic With Munzir' के इस एपिसोड में मुंज़िर से फ्रिज और फ़ोन जैसे उपकरणों की हिफ़ाज़त के टिप्स सुनिए. प्रड्यूस एंड साउंड मिक्स: नितिन रावत

Jun 18, 202410 min

Air Conditioners लगातार फट क्यों रहे हैं, तुरंत कर लें ये काम...: Tech Tonic, Ep 34

इस सीजन में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. पारा 50 डिग्री को पार कर चुका है और लोगों के लिए राहत की आख़िरी उम्मीद एयर कंडीशनर (AC) है. घर से लेकर कार और दफ़्तरों में AC फुल ऑन चल रहा है. लेकिन इस बीच कई जगहों से AC फटने और उसके चलते आग लगने की ख़बरें आ रही हैं. ऐसे में ये जानना ज़रूरी है कि AC में ब्लास्ट हो कैसे रहे हैं और कैसे इसको रोका जा सकता है. 'Tech Tonic' के इस एपिसोड में यही सब बता रहे हैं Munzir Ahmed. प्रड्यूस & साउंड मिक्स: नितिन रावत

Jun 11, 202414 min

OpenAI के सामने क्यों नहीं टिक पा रहा Google: Tech Tonic, Ep 33

Artificial Intelligence के इस रेस में OpenAI ने Google को पीछे छोड़ दिया है, चाहे वो Gemini हो, Gemini Pro या Gemini Ultra, वहीं OpenAI ले आया ChatGPT 4o और किस तरह ये इंसानों के लिए फ्यूचर को शेप कर रहा है, बता रहे हैं "Munzir Ahmed" इस पॉडकास्ट में जिसका नाम है "TechTonic"

Jun 04, 202411 min

Google का ये फीचर वेबसाइट्स की तबाही का कारण बनेगा? : Tech Tonic, Ep 32

Google सर्च अब बदल रहा है. AI Overview आने के बाद सर्च का तरीका बदल चुका है. अमेरिका में इस फीचर के आने के बाद जल्दी ही भारत के यूजर्स को भी ये सुविधा मिलेगी. फिलहाल AI Overview के आते ही दुनियाभर के पब्लिशर्स वेबसाइट-ट्रैफिक को लेकर चिंता में हैं. Google ने Search Result पेज पर जो AI फीचर दिया है उससे वेबसाइट्स के लिए क्या मुश्किलें आएंगी? क्या है ये नया फीचर और कैसे काम करता है? TechTonic With Munzir में Munzir बता रहे हैं इस नए फीचर का सारा तिया-पांचा.

May 28, 202412 min

AC- फ्रिज मार्केट में तहलका मचा पाएगा Reliance?: Tech Tonic, Ep 31

टेलीकॉम इंडस्ट्री में तहलका मचा कर रिलायंस अब कंज़्यूमर इंडस्ट्री में आ रहा है. मुकेश अम्बानी की बेटी ईशा अम्बानी लेकर आ रही हैं Wyzer, जिसके बारे में ये दावा किया जा रहा है कि ये कंपनी स्मार्ट और सस्ते इलेक्ट्रॉनिक सामान आपके घर तक लाएगी। तो क्या क्या दावे हैं और कौन से नए स्मार्ट एप्लायंस ला रहा है Wyzer, बता रहे हैं मुंज़िर अहमद 'Techtonic with Munzir' के इस एपिसोड में.

May 21, 20249 min

कौन सा AC आपके लिए होगा बेहतर जो स्मार्ट भी है और बिजली भी बचाएगा: Tech Tonic, Ep 30

गर्मी बढ़ चुकी है और मार्केट में AC की भरमार है. Smart AC या Non Smart AC? पुराने AC को स्मार्ट कैसे बनाएं? कितने टन का AC खरीदें? आपके जेहम में भी AC से जुड़े ऐसे कई सवाल होंगे. TechTonic With Munzir के इस एपिसोड में आज बात होगी Consumer Electronics की. भारत में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉ़निक्स का मार्केट तेजी से बढ़ रहा है और धीरे धीरे घर की तमाम चीजें स्मार्ट हो रही हैं. इसी कड़ी में Munzir आज आपको बताएंगे कि आपके लिए कौन सा AC बेहतर होगा.

May 14, 202411 min

पार्सल लेते समय रहें सावधान...चल रहा है बड़ा स्कैम!: Tech Tonic, Ep 29

भारत में इन दिनों साइबर क्रिमिनल्स पार्सल स्कैम कर रहे हैं. खुद को पुलिस या कस्टम ऑफिसर बता कर लोगों को डरा रहे हैं. हाल ही में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहां लोगों के लाखों रुपये उड़ गए. 'Tech Tonic With Munzir' के इस एपिसोड में पार्सल और डिलिवरी स्कैम के बारे में विस्तार से बात कर रहे हैं मुंज़िर अहमद से. जानिए ये स्कैम कैसे किए जा रहे हैं और आप इनसे कैसे बच सकते हैं.

May 07, 202411 min

WhatsApp अपने इस फीचर को लेकर भारत सरकार से क्यों भिड़ गया?: Tech Tonic,Ep 28

व्हाट्सऐप बड़े काम का App बन गया है. ताऊ जी के गुड मॉर्निंग वाले मैसेज से लेकर दफ़्तर के काम निपटाने में भी WhatsApp काम आता है. लेकिन ऐसा क्या हुआ कि WhatsApp ने भारत से एग्जिट लेने की बात कह दी है? क्या है ये पूरा मुद्दा और साइबर सिक्योरिटी से कैसे जुड़ा है, बता रहे हैं मुंज़िर अहमद से 'Techtonic with munzir' के इस एपिसोड में.

Apr 30, 202415 min
For the best experience, listen in Metacast app for iOS or Android