Tech Tonic with Munzir - podcast cover

Tech Tonic with Munzir

Aaj Tak Radiowww.aajtak.in
Ever wondered what's brewing in the ever-evolving tech realm? Brace yourselves, for tech virtuoso Munzir Ahmad, a seasoned tech journalist, will be your weekly guide in this sensational podcast. Each week, he'll unravel the mysteries of how technology can either smoothen your journey through life or throw you into a whirlwind of challenges. He'll take you on a voyage to explore the uncharted waters of the future.

In Tech Tonic, you can expect nothing less than a full-blown injection of trailblazing technology every week. But, alongside these revolutions, the tech world poses daily enigmas that could shatter your world completely. When will your intimate conversations inadvertently become public knowledge? When might your video calls turn into tools of extortion? When could your identity be stealthily swiped? These questions loom like shadows because, every day, countless individuals fall victim to unforeseen tech pitfalls. In this captivating podcast, the future of technology, along with tips and the intricacies of cybersecurity, will be unveiled each and every weekend. Stay tuned for an exhilarating ride through the fascinating world of tech!

टेक जर्नलिस्ट टेक की दुनिया में क्या चल रहा है इसकी ख़बर तो होगी ही. टेक जर्नलिस्ट मुन्ज़िर अहमद इस पॉडकास्ट में आपको हर हफ़्ते ये बताएंगे — किस तरह से टेक्नोलॉजी आपकी लाइफ़ आसान और मुश्किल बना सकती है और फ्यूचर में क्या आने वाला है. हर हफ्ते आपको Tech Tonic में मिलेगा ग्राउंडब्रेकिंग टेक का पूरा डोज़. बदलाव के साथ साथ टेक की दुनिया में हर दिन ऐसे चैलेंजेज हैं जो आपकी ज़िंदगी पूरी तरह बर्बाद कर सकते हैं. कब आपके बेडरूम की बातें लीक हो जाएँ, कब आपका वीडियो कॉल स्कैमर्स के लिए ब्लैकमेलिंग टूल बन जाए, कब आपकी आईडेंटिटी ही चोरी हो जाए, कोई पता नहीं. क्योंकि हर दिन देश में हज़ारों लोग विक्टिम बन रहे हैं. इस पॉडकास्ट में फ्यूचर टेक, टिप्स से लेकर साइबर सिक्योरिटी से जुड़ी चीजों से जुड़ा डोज़ मिलेगा...हर मंगलवार.
Last refreshed:
Follow this podcast in the Metacast mobile app to refresh it and see new episodes.
Download Metacast podcast app
Podcasts are better in Metacast mobile app
Don't just listen to podcasts. Learn from them with transcripts, summaries, and chapters for every episode. Skim, search, and bookmark insights. Learn more

Episodes

फर्जी ख़बरों की बाढ़ में सच पता करने के सबसे आसान टूल्स:Tech Tonic, Ep 27

आजकल चल रहा है इलेक्शन का मौसम और हो रही है फ़ेक न्यूज़ और वीडियोज़ की झमाझम बारिश. तो इसमें असलियत की पहचान कैसे करें, मुन्ज़िर अहमद से जानिए फैक्ट चेक के आसान टूल्स, 'टेक्टॉनिक विद मुन्ज़िर' के इस एपिसोड में

Apr 23, 202412 min

Bug Bounty, ग़लतियां ढूंढ़ करोड़ों कमा रहे लोग, आप भी हो सकते हैं मालामाल: Tech Tonic, Ep 26

Bug bounty एक टेस्टिंग प्रोग्राम होता है जहां कंपनी की कमजोरियों और सुरक्षा खामियों को पहचानने के लिए हैकर्स, सिक्योरिटी रिसर्चर्स और प्रोफेशनल्स को रिवॉर्ड दिया जाता है. आप भी ये रिवार्ड्स हासिल कर सकते हैं और बना सकते हैं लाखों-करोड़ों, Tech Tonic With Munzir के इस एपिसोड में Munzir से सुनिए, इसका पूरा प्रोसेस क्या है

Apr 16, 202410 min

Whatsapp आपके फ़ोन का बोझ कम कर सकता है?:Tech Tonic, Ep 25

Chatting करनी हो चाहे Video call या UPI, व्हाट्सएप पर सब एक क्लिक में मौजूद है. आजकल व्हाट्सएप हमारी रोज़मर्रा की ज़िन्दगी का ज़रूरी हिस्सा बन चुका है, कम से कम भारत में तो ऐसा है ही. अगर आप एक टेक-गीक हैं और अपनी डेली एप्स को हमेशा अपडेट रखते हैं तो आपके लिए हम लाए हैं नए अपडेट्स की जानकारी Tech Tonic With Munzir में हम.इस एपिसोड में Munzir बताएंगे मेटा इस बार क्या नए अपडेट्स लेकर आ रहा है.

Apr 09, 202412 min

FASTag नहीं लगाया तो भी टोल बूथ पर नहीं रोकनी होगी गाड़ी!: Tech Tonic, Ep 24

परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि भारत में सैटेलाइट बेस्ड टोल कलेक्शन सिस्टम लाया जाएगा. मौजूदा समय में भारत में टोल बूथ पर FASTag सिस्टम होता है जहां गाड़ियां में FASTag लगे होते हैं. स्कैन होने के बाद गाड़ी टोल प्लाजा पार करती है. सैटेलाइट बेस्ड टोल कलेक्शन क्या है? ये काम कैसे करता है? इसके फायदे क्या हैं और नुकसान क्या हैं? Tech Tonic With Munzir के इस एपिसोड में Munzir बताएंगे ये पूरा सिस्टम काम कैसे करता है.

Apr 02, 202411 min

Trading के नाम पर चल रहा है फ्रॉड, Call आये तो क्या करें?: Tech Tonic, Ep 23

Stocks और Mutual Funds में इन्वेस्ट करना आजकल ज़रूरत से ज़्यादा ट्रेंड बन गया है, इसी का फायदा उठाते हुए स्काम्मेरस अब इंडिया में भी ये इस्कैम ले ऐ हैं, Tech Tonic With Munzir के इस एपिसोड में Munzir बता रहे हैं कि कैसे इन स्कैम्स से बचे और इसी से जुड़ा एक किस्सा,जानेंगे सबकुछ इस एपिसोड में.

Mar 26, 202410 min

मोबाइल का सॉफ्टवेयर अपडेट करने से डरते हैं, ज़रूरी है क्या?: Tech Tonic, Ep 22

मोबाइल में समय समय पर सॉफ्टवेयर अपडेट्स आते रहते हैं. कई लोग अपडेट नहीं करते. अपडेट ना करने के पीछे इनकी दलील होती है कि इससे फोन स्लो हो जाता है. Tech Tonic With Munzir के इस एपिसोड में Munzir बता रहे हैं कि मोबाइल अपडेट दरअसल क्या होते हैं. क्यों कंपनियां इन्हें बार बार आपके फोन में पुश करती हैं. अपडेट होने के बाद फोन में क्या होता है. बैटरी ड्रेन होना, फोन गर्म होना या फोन स्लो होने के पीछे कहीं ये अपडेट्स ही तो नहीं हैं? जानेंगे सबकुछ इस एपिसोड में

Mar 19, 202417 min

Keylogger जो आपकी ज़िंदगी तबाह कर सकता है, इससे बचना कैसे है?: Tech Tonic, Ep 21

Keylogger वो टूल है जिसका इस्तेमाल साइबर क्रिमिनल्स करते हैं. आप इसे वायरस की तरह भी समझ सकते हैं. एक बार Keylogger आपके फोन या लैपटॉप में एंटर कर गया तो आपकी हर एक्टिविटी को ट्रैक किया जा सकता है. आपका पर्सनल डेटा एक्सेस हो सकता है. सवाल ये है कि इससे कैसे बच सकते हैं? वो कौन से कदम हैं जो आपको इस बला से सुरक्षित रख सकते हैं? बता रहे हैं Munzir Ahmad 'टेकटॉनिक' के इस ख़ास एपिसोड में.

Mar 12, 202416 min

Web Summit Qatar: Crypto, AI, Web 3 और Crypto स्टार्टअप्स ने लूटी महफिल, क्या यही है फ्यूचर?: Tech Tonic, Ep 20

टेक टॉनिक के इस एपिसोड में मुंज़ीर पहुंचे हैं कतर जहां हो रहा है Web Summit जो कि एक ग्लोबल टेक समिट है. पिछले साल लिस्बन में इसका आयोजन किया गया था. इस बार ये कतर में हुआ. इस टेक समिट में दुनिया भर से 15 हजार लोगों ने हिस्सा लिया और सैकड़ों स्टार्टअप ने इनोवेशन्स दिखाए. Web Summit में AI, Metaverse, Crypto और Web 3 से जुड़े दर्जनों स्टार्टअप शामिल हुए. ये स्टार्टअप अपने इनोवेशन से रियल वर्ल्ड प्रॉब्लम सॉल्व कर रहे हैं. अब जो लोग मानते थे कि Metaverse, Web 3 और Crypto का फ्यूचर नहीं है उनका परसे...

Mar 05, 202415 min

किडनैपिंग तो सुना होगा लेकिन ये वर्चुअल किडनैपिंग क्या बला है: Tech Tonic, Ep 19

आज के दौर में सब कुछ डिजिटल और वर्चुअल हो चला है. यहां तक कि किडनैपिंग भी! 2023 दिसंबर की एक खबर है, दिल्ली से जहां एक भाईसाहब से ये बोलकर 50 हज़ार रुपए लूट लिए गए कि आपका पोता किडनैप हो गया है और उन्होंने फिरौती की रकम दे भी दी. थोड़ी देर बाद देखा तो बच्चा ट्यूशन से वापस आ रहा था. तो कैसे होती है ये वर्चुअल किडनैपिंग और इससे बचने के लिए क्या सावधानी बरतनी चाहिए, सुनिए 'टेक टॉनिक' के इस एपिसोड में मुन्ज़िर अहमद से.

Feb 27, 202412 min

Whatsapp पहले की तरह फ्री नहीं रहेगा?: Tech Tonic, Ep 18

आपके व्हाट्सएप की मौजूदा मेमोरी कहां सेव होती है? गूगल ड्राइव को अपनी मेमोरी स्पेस से भरने से कैसे बचाएं? वाट्सऐप मेमोरी की वजह से फोन को स्लो होने से कैसे बचाएं? TechTonic with Munzir के इस एपिसोड में Munzir आपको बताएंगे. सुनिये वो सारी जानकारियां जो आपके लिए मददगार साबित हो सकती हैं

Feb 20, 202414 min

होटल में कहीं भी लगा हो सकता है स्पाई कैमरा, डिटेक्ट कैसे करें?: Tech Tonic, Ep 17

वेलेंटाइन्स डे के मौके पर होटल बुकिंग बढ़ जाती है. होटल से लोगों के वीडियोज लीक होने की खबरें आती रहती हैं. आम तौर पर ऐसे छोटे होटल्स में होता है. आपकी प्राइवेसी में सेंध लगे आप कतई नहीं चाहेंगे. कभी भी होटल में जाने के बाद आपको ये डिटेक्ट करना है की कहीं स्पाई कैमरा या माइक्रोफोन तो नहीं लगा है. कई सिक्योरिटी एसेंजियां इसे लेकर एडवाइजरी जारी करती हैं. TechTonic with Munzir के इस एपिसोड में Munzir आपको बताएंगे कि होटल में लगा स्पाई कैमरा और माइक्रोफोन आप कैसे डिटेक्ट कर सकते हैं. आखिरी में आपके ...

Feb 13, 202414 min

कहीं भी फोन चार्ज पर लगा देते हैं? भारी पड़ेगी ये गलती, फोन हो जाएगा हैक: Tech Tonic, Ep 16

कहीं भी फोन चार्ज में लगा देते हैं तो मुश्किल में आ सकते हैं. पब्लिक प्लेस पर फोन चार्ज करना क्यों खतरे से खाली नहीं है? चार्जिंग सॉकेट के साथ साइबर क्रिमिनल्स कैसे खेल कर देते हैं, FBI ने इसे लेकर अमेरिका में क्या वॉर्निंग जारी की और भारत में एजेंसियों का क्या कहना है? Juice Jacking से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी और इससे बचने की ट्रिक, डिटेल में सुनिए 'Tech Tonic With Munzir' के इस एपिसोड में Munzir Ahmad से.

Feb 06, 202412 min

ऑनलाइन फ्रॉड हो गया तो हर्जाने के साथ मिलेंगे पूरे पैसे, जानिए कैसे: Tech Tonic,Ep 15

क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करते हैं और आपके साथ किसी तरह का फ्रॉड हो गया. गलती से पैसे कट गए हैं या कोई फर्जी मर्चेंट से आपने शॉपिंग कर ली. पैसे भी कट गए सामान भी नहीं मिला. ऐसी स्थिति में लोगों को पता नहीं होता है कि क्या करें. अक्सर ऐसा होता है कि लोगों के पैसे कट जाते हैं और बैक भी उनकी बात नहीं सुनता. बैंक में शिकायत करने के बाद भी प्रॉबल्म सॉल्व नहीं होती. लेकिन अब सॉल्व होगी. ऑनलाइन फ्रॉड हो गया है और बैंक पैसे वापस नहीं कर रहा है तो आपके पास दूसरा रास्ता भी है. लेकिन क्या है वो रास्ता और क्य...

Jan 30, 202412 min

आपका फोन हैक हुआ है या नहीं ऐसे पता लगाएं!!: Tech Tonic, EP 14

स्मार्टफोन में मैलवेयर अटैक इन दिनों कॉमन हो चुका है. फोन हैक होने के बाद भी लोगों को पता नहीं चलता कि उनका फोन हैक हो गया है. फोन हैक होना या फोन में मैलवेयर के आ जाने से यूजर का बड़ा नुकसान होता है. साइबर क्रमिनिल्स फोन को रिमोटली ऐक्सेस करके वो सबकुछ कर सकते हैं जो आप अपने फोन में करते हैं. फोन का डेटा चोरी करने से लेकर स्क्रीन पर आप क्या कर रहे हैं, क्या देख रहे हैं सबकुछ रिकॉर्ड करके साइबर क्रिमिल्स आपको ब्लैकमेल कर सकते हैं और अकाउंट भी खाली कर सकते हैं. TechTonic With Munzir के इस नए एपिस...

Jan 23, 202416 min

QR कोड स्कैन करके पेमेंट करते हैं तो सावधान: Tech Tonic Ep 13

QR कोड स्कैन करके इन दिनों ज्यादातर लोग पेमेंट करते हैं. लेकिन QR कोड को मैनिपुलेट करके साइबर क्रिमिनल्स लोगों के अकाउंट खाली कर रहे हैं. यही नहीं, QR कोड स्कैन करने से मोबाइल भी हैक हो सकता है. Palo Alto Network की रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ बंगलुरू में ही 20 हजार से ज्यादा QR Code वाले स्कैम सामने आए हैं. TechTonic के इस एपिसोड में Munzir Ahmad बताएंगे कि QR कोड स्कैम क्या है, QR कोड स्कैम को कैसे अंजाम दिया जा रहा है और आप इस तरह के स्कैम से कैसे बच सकते हैं. एपिसोड के आखिर में Tech Tip सेग्में...

Jan 16, 202411 min

कोहली समेत दुनिया के टॉप एथलीट्स का फेवरेट होने का दावा कर रहे 'WHOOP' बैंड में क्या है? Tech Tonic, Ep12

ODI World Cup के दौरान Virat Kohli के हाथ में एक ख़ास तरह का बैंड लोगों ने नोटिस किया था. इसके बाद से ये बैंड भारत में वायरल हो गया. मीडिया में इसे रहस्यमयी बैंड बताया गया जो विराट कोहली की फ़िटनेस का राज है. बताया गया कि इस बैंड से ही दुनिया के टॉप एथलीट्स अपनी फ़िटनेस मेनटेन करते हैं. बहरहाल, ये कोई रहस्यमयी बैंड नहीं है, बल्कि ये WHOOP 4.0 बैंड है जिसे अमेरिकी कंपनी WHOOP ने बनाया है. ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट माइकल फ़ेल्प्स से लेकर लिब्रॉन जेम्स तक इस बैंड के दीवाने हैं. TechTonic के इस एपिसोड म...

Jan 09, 202420 min

बेडरूम के वीडियो कैसे लीक हो जाते हैं, तुरंत सुधार लें ये गलती: Tech Tonic, Ep 11

हाल ही में मुंबई में एक YouTuber के घर के अंदर का वीडियो लीक हो गया. समय समय पर ऐसा होता रहता है. लोगों के प्राइवेट वीडियोज लीक हो जाते हैं. लोगों को लगता है कि CCTV कैमरा से ही वीडियोज लीक होते हैं. लेकिन ऐसा नहीं है. इन दिनों घर में कई ऐसे डिवाइसेज लगे होते हैं जिससे वीडियोज लीक हो सकते हैं. घर के अंदर CCTV लगाने से लेकर टीवी और लैपटॉप से Footage लीक होने तक.. कौन लीक करता है, कैसे Videos Leak होते हैं और कैसे इससे बचाव कर सकते हैं. Tech Tonic के नए एपिसोड में Munzir Ahmad बताएंगे फुटेज लीक से...

Jan 02, 202414 min

एक मैसेज और लोग गंवा रहे लाखों-करोड़ों, तेजी से फैल रहा स्कैम, कैसे हो रहा ये स्कैम और कैसे करें बचाव: Tech Tonic, EP 10

WFH फ्रॉड में ऐसे लोगों को फंसा रहे स्कैमर्स पार्ट टाइम जॉब बता कर कहा जाता है कि दिन के 20-30 इंस्टा हैंडल और यूट्यूब वीडियो लाइक करने हैं जिसके लिए पैसे मिलेंगे. शाम तक स्कैमर्स उनके बैंक अकाउंट में पैसे डाल देते हैं. पैसे मिलने के बाद लोगों को भरोसा हो जाता है कि ये काम सही है. यहीं से शुरू होता है स्कैमर्स का नेक्स्ट स्टेप… इस स्कैम के विक्टिम्स ने आज तक डिजिटल को बताया कि स्कैमर्स पूरे दिन अलग अलग अकाउंट का हैंडल भेजते हैं और ये उन्हें अपने अकाउंट से फ़ॉलो करते हैं. इसी तरह YouTube वीडियो ल...

Dec 26, 202316 min

हार्ट रेट मॉनिटर से ले कर पेमेंट तक, सबकुछ कर रही स्मार्ट रिंग, क्या यही है फ्यूचर?: Tech Tonic, Ep 09

स्मार्ट रिंग इन दिनों चर्चा का विषय है. धीरे धीरे कई कंपनियों ने स्मार्ट रिंग्स लॉंच कर दिये हैं. ऐपल ने भी स्मार्ट रिंग के लिए पेटेंट फाइल किया है. बुख़ार, हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन लेवल से लेकर पेमेंट तक, सबकुछ स्मार्ट रिंग से हो रहा है. क्या आने वाले समय में स्मार्ट रिंग स्मार्ट वॉच को रिप्लेस कर देगा? क्या है स्मार्ट रिंग, कैसे काम करता है और क्या आपको भी स्मार्ट रिंग ख़रीदना चाहिए? स्मार्ट रिंग का फ्यूचर क्या? जानेंगे सबकुछ इस एपिसोड में.

Dec 19, 202315 min

OpenAI का AGI 'Q Star' इंसानों को कंट्रोल करने लगेगा?; Tech Tonic, Ep 08

AI क्या कर सकता है? क्या वो ये सब कर सकता है जिसके लिए पहले एक खास तरह की sepcialization चाहिए होती थी... जैसे आपकी जॉब में मदद कर सकता है, आपको ज़्यादा एफिशिएंट बना सकता है, पैसे कमाने में मदद कर सकता है. आप AI से ऐप बनवा सकते हैं, वेबसाइट डिज़ाइन करा सकते हैं और सैकड़ों ऐसे काम करवा सकते हैं जिसे करने में लोगों को महीनों लगते थे AI उन्हें सेकंड्स में कर देता है. यानी AI इंसानों का एक बढ़िया हेल्पर है लेकिन इसके लिए भी ह्यूमन इंटरवेंशन की ज़रूरत होती है. अब आते हैं AGI पर.. AGI आर्टिफिशियल इंटे...

Dec 12, 202313 min

Google सर्च बदलने वाला है.. कंपनी के सीक्रेट प्रोजेक्ट Magi का खुलासा: Tech Tonic, Ep 07

सर्च इंजन की दुनिया में Bing लगातार Google को टक्कर देता रहा है, लेकिन गूगल के एक सीक्रेट प्रोजेक्ट Magi से जुड़ी ख़बर लीक हुई है. इसमें कहा जा रहा है कि गूगल इस सीक्रेट प्रोजेक्ट पर इसलिए काम कर रहा है ताकि वो मोबाइल फ़ोन इंडस्ट्री में टिका रहे. हमारे सबके फ़ोन में गूगल डिफ़ॉल्ट ब्राउज़र दिया जाता है तो अब नया क्या होने वाला है और क्या गूगल सर्च इंजन को भी इंटिग्रेटेड AI मिलेगा जैसा कि Bing में ChatGPT है. Search Engine Optimizers को इससे क्या खतरा है? जानने के लिए सुनिए हमारा टेक पॉडकास्ट 'Tech Toni...

Dec 05, 202316 min

Steve Jobs 12 साल में जो कर ना सके, Altman ने 5 दिन में कर दिखाया: Tech Tonic, Ep 06

हाल ही में OpenAI के फाउंडर सैम अल्टमैन (Sam Altman) को कंपनी के बोर्ड ऑफ़ डिरेक्टर्स ने ये कहते हुए निकाल दिया था कि वो एक अच्छे टीम लीडर नहीं बन सकते थे या उनकी इस काबिलियत पर डिरेक्टर्स को शक है. 1985 में ऐसा ही वाक़या हुआ था स्टीव जॉब्स के साथ, जब उनके या बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के आइडियाज़ या व्यूज एक दूसरे से मेल नहीं खा रहे थे. स्टीव जॉब्स को एप्पल में वापसी करने में करीब 15 साल लग गए थे, लेकिन सैम ऑल्टमैन ने ये 5 दिन में कर दिखाया... मगर कैसे, जानने के लिए सुनिए टेक वर्ल्ड से जुड़ा पॉडकास्ट 'T...

Nov 28, 202313 min

2035 तक आपके हाथों से गायब हो जाएंगे स्मार्टफोन्स!: Tech Tonic, Ep 05

तकनीक रोज़ बदल रही है, इतनी ज़्यादा कि कई बार लगता है हम जादू काल में रह रहे हों. उड़नेवाली कारों के बारे में कुछ साल पहले तक सपने देखे जा रहे थे, अब ये हकीकत होने जा रहा है. इसी तरह स्मार्टफोन्स के बदलते रूप रोज़ हैरान कर रहे हैं. पहले ये छोटा होता गया और अब तरह तरह के फंक्शंस से लदा हुआ आ रहा है. असल में आप जो कुछ कल्पना कर सकते हैं तकनीक उसे सच बना सकती है. आपने मूवीज़ में देखा होगा कैसे लोगों को फोन की ज़रूरत नहीं होती, बल्कि पलक झपकते ही हवा में होलोग्राफिक इंटरफेस बन जाता है. या फिर बाजू प...

Nov 21, 202314 min

करोड़ों लोगों की पहचान चोरी, क्या है Identity Theft का डरावना स्कैम: Tech Tonic, Ep 04

Identity Theft एक ऐसा स्कैम है जिससे लोगों की जिंदगी बर्बाद हो रही है. कई मामले ऐसे हैं जहां इनोसेंट लोगों को गिरफ्तार होना पड़ा है, क्योंकि उनकी पहचान चोरी हो गई. ये स्कैम आपके साथ भी हो सकता है. भारत में इन दिनों इस तरह के मामले बढ़े हैं और स्कैमर्स नए नए तरीके से यूजर्स को फंसा रहे हैं. क्या है Identity Theft? कैसे किया जाता है Identity Theft और कैसे आप इससे बच सकते हैं. आज के Tech Tonic एपिसोड में Identity Theft यानी पहचान चोरी होने की पूरी कहानी सनिए मुन्जिर अहमद से.

Nov 14, 202311 min

जो नक़ली को भी बना दे असली, ये है Deepfake का मायाजाल, समझें क्या है ये टेक्नोलॉजी: Tech Tonic, Ep 03

एक्टर रश्मिका मंधाना की एक वीडियो वायरल है जो डीप फेक टेक्नोलॉजी की मदद से बनाई गई है. इस वीडियो से सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा है. लेकिन क्या होता है ये 'डीप फेक', काम कैसे करता है, फेक वीडियोज़ बनाने के अलावा इसका क्या इस्तेमाल है और इस फर्जीवाड़े से कैसे बच सकते हैं? सुनिए Tech Tonic' के नए एपिसोड में मुंज़िर अहमद से.

Nov 07, 202317 min

Apple का वो सिस्टम जो जासूसी से आपको आगाह करता है: Tech Tonic, Ep 02

कई नेताओं के iphone पर अचानक आए एक मैसेज से बवाल हो गया है. इसमें 'स्टेट स्पॉन्सर्ड अटैक' को लेकर चेताया गया. क्या होते हैं ये स्टेट स्पॉन्सर्ड अटैक, Apple का थ्रेट डिटेक्शन सिस्टम कैसे इनकी पहचान करता है, ये पूरा सिस्टम काम कैसे करता है और इस तरह के अटैक से बचने के लिए यूज़र क्या स्टेप्स उठा सकते हैं, सुनिए 'Tech Tonic' के दूसरे एपिसोड में मुंज़िर अहमद से.

Oct 31, 202311 min

Antivirus क्या ख़ुद ही वायरस होते हैं?: Tech Tonic, Ep 01

Antivirus का इस्तेमाल काफ़ी पहले से हो रहा है. लेकिन इन दिनों जो कॉमन लोग एंटी वायरस यूज करते हैं वो किसी वायरस से कम नहीं होते हैं. ऐसा नहीं कि एंटी वायरस की किसी को ज़रूरत नहीं है, बल्कि एंटी वायरस से जुड़े जो मिथ हैं उन्हें तोड़ना बेहद जरूरी है. कई लोग एंटी वायरस के चक्कर में मोबाइल और लैपटॉप को किसी और तरह से ख़राब कर देते हैं. क्या है एंटी वायरस और क्या ये आपके मोबाइल और लैपटॉप के लिए वाक़ई ज़रूरी हैं. 'Tech Tonic With Munzir' के पहले एपिसोड में आज हम यही जानने की कोशिश करते हैं.

Oct 24, 20238 min
For the best experience, listen in Metacast app for iOS or Android