Unhone Ghar Banaye | Agyeya - podcast episode cover

Unhone Ghar Banaye | Agyeya

Jun 14, 20252 minEp. 805
--:--
--:--
Download Metacast podcast app
Listen to this episode in Metacast mobile app
Don't just listen to podcasts. Learn from them with transcripts, summaries, and chapters for every episode. Skim, search, and bookmark insights. Learn more

Episode description

उन्होंने घर बनाये  - अज्ञेय


 उन्होंने घर बनाये

और आगे बढ़ गये

जहाँ वे और घर बनाएँगे।


हम ने वे घर बसाये

और उन्हीं में जम गये :

वहीं नस्ल बढ़ाएँगे

और मर जाएँगे।


इस से आगे

कहानी किधर चलेगी?

खँडहरों पर क्या वे झंडे फहराएँगे

या कुदाल चलाएँगे,

या मिट्टी पर हमीं प्रेत बन मँडराएँगे

जब कि वे उस का गारा सान

साँचों में नयी ईंटें जमाएँगे?


एक बिन्दु तक

कहानी हम बनाते हैं।

जिस से आगे

कहानी हमें बनाती है :

उस बिन्दु की सही पहचान

क्या हमें आती है?


Transcript

उन्होंने घर बनाये - अज्ञेय उन्होंने घर बनाये और आगे बढ़ गये जहाँ वे और घर बनाएँगे। हम ने वे घर बसाये और उन्हीं में जम गये : वहीं नस्ल बढ़ाएँगे और मर जाएँगे। इस से आगे कहानी किधर चलेगी? खँडहरों पर क्या वे झंडे फहराएँगे या कुदाल चलाएँगे, या मिट्टी पर हमीं प्रेत बन मँडराएँगे जब कि वे उस का गारा सान साँचों में नयी ईंटें जमाएँगे? एक बिन्दु तक कहानी हम बनाते हैं। जिस से आगे कहानी हमें बनाती है : उस बिन्दु की सही पहचान क्या हमें आती है?
Transcript source: Provided by creator in RSS feed: download file
For the best experience, listen in Metacast app for iOS or Android