Itvaar | Anup Sethi - podcast episode cover

Itvaar | Anup Sethi

Aug 10, 20252 minEp. 862
--:--
--:--
Download Metacast podcast app
Listen to this episode in Metacast mobile app
Don't just listen to podcasts. Learn from them with transcripts, summaries, and chapters for every episode. Skim, search, and bookmark insights. Learn more

Episode description

इतवार | अनूप सेठी


आओ इतवार मनाएँ

देर से उठें

चाय पिएँ

और चाय पिएँ

अख़बार को सिर्फ़ उलट पलट लें

हाथ न लगाएं

सिर्फ़ चाय का गिलास घुमाएँ


किसी को न बुलाएँ

नहाना भी छोड़ दें

खाना अकेले खाएँ


बाजार खरीदारी स्थगित कर दें अगले हफ्ते तक

केरोसिन ले लें दस रुपए ज़्यादा  देकर


एक पुरसुकून दोपहर हो

ढीलमढाल पसरे रहें


पुरानी एलबम निकालें

पहली सालगिरह याद करें

बातें करें

बचपन की, कालेज की, नाटक की कविताई की


सारे सपनों की धूल झाड़ें

बिस्तर के इर्द गिर्द बिछा लें

इतवार की शाम

आँखों में आँखें डाल सो जाएँ


एक इतवार तो हो

अपने से बाहर निकल

अपने में खो जाएँ।


Transcript

इतवार | अनूप सेठी आओ इतवार मनाएँ देर से उठें चाय पिएँ और चाय पिएँ अख़बार को सिर्फ़ उलट पलट लें हाथ न लगाएं सिर्फ़ चाय का गिलास घुमाएँ किसी को न बुलाएँ नहाना भी छोड़ दें खाना अकेले खाएँ बाजार खरीदारी स्थगित कर दें अगले हफ्ते तक केरोसिन ले लें दस रुपए ज़्यादा देकर एक पुरसुकून दोपहर हो ढीलमढाल पसरे रहें पुरानी एलबम निकालें पहली सालगिरह याद करें बातें करें बचपन की, कालेज की, नाटक की कविताई की सारे सपनों की धूल झाड़ें बिस्तर के इर्द गिर्द बिछा लें इतवार की शाम आँखों में आँखें डाल सो जाएँ एक इतवार तो हो अपने से बाहर निकल अपने में खो जाएँ।
Transcript source: Provided by creator in RSS feed: download file
For the best experience, listen in Metacast app for iOS or Android