Din Ghatenge | Dinesh Singh - podcast episode cover

Din Ghatenge | Dinesh Singh

Jul 22, 20252 minEp. 843
--:--
--:--
Download Metacast podcast app
Listen to this episode in Metacast mobile app
Don't just listen to podcasts. Learn from them with transcripts, summaries, and chapters for every episode. Skim, search, and bookmark insights. Learn more

Episode description

दिन घटेंगे | दिनेश सिंह


जनम के सिरजे हुए दुख

उम्र बन-बनकर कटेंगे

ज़िन्दगी के दिन घटेंगे


कुआँ अन्धा बिना पानी

घूमती यादें पुरानी

प्यास का होना वसन्ती

तितलियों से छेड़खानी


झरे फूलों से पहाड़े --

गन्ध के कब तक रटेंगे ?

ज़िन्दगी के दिन घटेंगे


चढ़ गए सारे नसेड़ी

वक़्त की मीनार टेढ़ी

'गिर रही है -- गिर रही है' --

हवाओं ने तान छेड़ी


मचेगी भगदड़ कि कितने स्वप्न

लाशों से पटेंगे ?

ज़िन्दगी के दिन घटेंगे


परिन्दे फिर भी चमन में

खेत-बागों में कि वन में

चहचहाएँगे

नदी बहती रहेगी उसी धुन में

चप्पुओं के स्वर लहर बनकर

कछारों तक उठेंगे

ज़िन्दगी के दिन घटेंगे


Transcript

दिन घटेंगे | दिनेश सिंह जनम के सिरजे हुए दुख उम्र बन-बनकर कटेंगे ज़िन्दगी के दिन घटेंगे कुआँ अन्धा बिना पानी घूमती यादें पुरानी प्यास का होना वसन्ती तितलियों से छेड़खानी झरे फूलों से पहाड़े -- गन्ध के कब तक रटेंगे ? ज़िन्दगी के दिन घटेंगे चढ़ गए सारे नसेड़ी वक़्त की मीनार टेढ़ी 'गिर रही है -- गिर रही है' -- हवाओं ने तान छेड़ी मचेगी भगदड़ कि कितने स्वप्न लाशों से पटेंगे ? ज़िन्दगी के दिन घटेंगे परिन्दे फिर भी चमन में खेत-बागों में कि वन में चहचहाएँगे नदी बहती रहेगी उसी धुन में चप्पुओं के स्वर लहर बनकर कछारों तक उठेंगे ज़िन्दगी के दिन घटेंगे
Transcript source: Provided by creator in RSS feed: download file
For the best experience, listen in Metacast app for iOS or Android