मल को कमोबेश हर जगह घृणा से देखा जाता है. हमारे समाज में तो ये इतनी ज़्यादा है कि पूरे एक समुदाय को इसे साफ करने में लगाकर हमने उसे ही दूर कर दिया. हम में से बहुतों को नहीं मालूम कि इस दुनिया के चलने-चलाने में मल का बहुत योगदान है. क़ुदरती प्रक्रियाओं का अभिन्न अंग है ये. इस बार के पढ़ाकू नितिन में 'जल थल मल' किताब के लेखक सोपान जोशी बता रहे हैं मल की महिमा क्या है.
Nov 10, 2022•1 hr 4 min
हिमाचल भले छोटा राज्य है लेकिन इसके राजनीतिक क़िस्से हैं मज़ेदार. पढ़ाकू नितिन में इस बार तीन दशकों तक शिमला की राजनीतिक हलचल पर नज़र रखनेवाले डॉ शशिकांत शर्मा को सुनिए. सुनिए कि हिमाचल में क्या क्या गज़ब का घटा है. Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार एक्सपर्ट के निजी हैं.
Nov 03, 2022•1 hr 46 min
सुनक के पीएम बनने के बाद भारतीयों की दिलचस्पी लंदन में ज़्यादा ही बढ़ गई है। सब जानना चाहते हैं कि आज के इंग्लैंड में चल क्या रहा है? विक्टोरियन युग से अब तक वो कितना बदला और वहां की सियासत के रंग कैसे हैं? इस बार पढ़ाकू नितिन में दशकों पहले लंदन वासी हो चुके पत्रकार परवेज़ आलम से बात की नितिन ठाकुर ने. उनसे समझा कि लंदन में पक क्या रहा है और साथ में बांचे गए हैं कई दिलचस्प क़िस्से भी. साउंड मिक्सिंग- अमृत रज्जी नोट- पॉडकास्ट में व्यक्त विचार एक्सपर्ट्स के निजी हैं.
Oct 27, 2022•1 hr 43 min
शहीदे आज़म भगत सिंह की छवि पिस्तौल के बिना अधूरी सी लगती है, लेकिन क्या आपको मालूम है कि उनकी पिस्तौल करीब 70 सालों तक कहीं गुम हो गई थी. इस पिस्तौल से भगत सिंह ने जो कुछ किया वो जितना दिलचस्प है उतना ही ये जानना भी कि इस पिस्तौल की कहानी क्या है, कैसे ये गुम हो गई और फिर कैसे इसे खोजा गया. इस बार पढ़ाकू नितिन में नितिन ठाकुर बात कर रहे हैं जर्नलिस्ट जुपिंदरजीत सिंह से जिन्होंने इस खोई हुई विरासत को खोजा था.
Oct 20, 2022•1 hr 36 min
RSS से जुड़े ढेरों सवाल लोगों के मन में उठते हैं. कुछ का जवाब मिलता है और कुछ का नहीं. इसी कोशिश में संघ पर शोध हो रहे हैं, किताबें लिखी जा रही हैं, डॉक्यूमेंट्रीज़ बनाई जा रही हैं. नितिन ठाकुर ने संघ को लेकर पिछले ऐपीसोड में ढेरों सवाल पूछे और इसी कड़ी में ये दूसरा ऐपीसोड है. पत्रकार और लेखक विजय त्रिवेदी ने आरएसएस पर एक चर्चित किताब लिखी है वही पढ़ाकू नितिन में इस बार मेहमान हैं. Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार एक्सपर्ट के निजी हैं.
Oct 13, 2022•57 min
RSS देश में 97 सालों से काम कर रहा है, लेकिन इसके बावजूद उसे लेकर सवाल कभी कम नहीं होते. लोगों की दिलचस्पी इस संगठन में बढ़ती जा रही है. कई लोगों का मानना है कि लाखों स्वयंसेवकों वाले इस संगठन को इसमें काम करनेवाले लोग भी नहीं समझते. इसी कोशिश में संघ पर शोध हो रहे हैं, किताबें लिखी जा रही हैं, डॉक्यूमेंट्रीज़ बनाई जा रही हैं. पढ़ाकू नितिन के हालिया ऐपीसोड में नितिन ठाकुर ने संघ को लेकर ढेरों सवाल पूछे हैं पत्रकार और लेखक विजय त्रिवेदी से, जिन्होंने आरएसएस पर एक चर्चित किताब लिखी है. Disclaimer:...
Oct 06, 2022•1 hr
नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बनने से पहले संगठनकर्ता थे. भाजपा के ऐसे अनुशासित सिपाही जिसने गुजरात में बीजेपी को सींचा और बावजूद इसके हमेशा हाईकमान का आदेश चुपचाप माना. इस पॉडकास्ट में बात हो रही है अजय सिंह से जिन्होंने हाल में किताब लिखी- द आर्किटेक्ट ऑफ द न्यू बीजेपी. किताब मोदी और संगठन पर है. फिलहाल अजय राष्ट्रपति के प्रेस सचिव हैं. इस पॉडकास्ट में आपको ऐसे कई किस्से और संगठन के सूत्र मिलेंगे जिनसे आप पहले टकराए नहीं होंगे. Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार एक्सपर्...
Sep 29, 2022•1 hr 41 min
अकबर पर पॉडकास्ट का ये दूसरा हिस्सा है. इसे सुनने के बाद चाहें तो पहला भी सुन लीजिएगा. मज़ा बराबर है. नितिन ठाकुर ने ये पॉडकास्ट किया है शाज़ी ज़मां के साथ. शाज़ी ने अपने दशक भर के रिसर्च के बाद अकबर पर एक किताब भी लिखी है. इस बातचीत में आपको सुनने को मिलेगा कि अकबर को खाने में क्या क्या परोसा जाता था, क्या वो राणा प्रताप की मौत पर रोये थे, क्यों उन्होंने दीने इलाही बनाया और अकबर आधी रात को किस बेचैनी में टहला करते थे? Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार एक्सपर्ट के निजी हैं....
Sep 22, 2022•1 hr 11 min
अकबर के नाम पर खूब कहानियां हैं, खूब अफवाहें हैं और खूब विवाद हैं. उन्हें कोई महान मानता है तो कोई विलेन. इस बार के पढ़ाकू नितिन में मुगल साम्राज्य के सबसे दमदार शासक अकबर पर बात हुई. नितिन ठाकुर ने ये पॉडकास्ट किया है शाज़ी ज़मां के साथ. शाज़ी ने अपने दशक भर के रिसर्च के बाद अकबर पर एक किताब भी लिखी है. इस बातचीत में आपको सुनने को मिलेगा कि अकबर असल में दिखता कैसा था, जोधाबाई से उसका क्या रिश्ता था, सलीम-अनारकली वाली कहानी कितनी सच्ची है, और उसके अलावा भी बहुत कुछ. Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व...
Sep 15, 2022•1 hr 5 min
जेल एक भीड़ भरी लेकिन अकेली जगह है. सब वहां नहीं जाते लेकिन उस दुनिया का रहस्य ज़रूर जानना चाहते हैं. फ़ोटो जर्नलिस्ट रेणुका पुरी ने अनगिनत बार उस दुनिया को देखा है और खासकर महिलाओं की उस सेल तक पहुंची हैं जहां सबको नहीं जाने दिया जाता. इस बार के पढ़ाकू नितिन में तिहाड़ के उन कोनों तक पहुंचेंगे जहां सब नहीं जा पाते. Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार एक्सपर्ट के निजी हैं.
Sep 08, 2022•59 min
भूत, प्रेत, चुड़ैल, डायन, जिन्न, पिशाच, बेताल.. जाने कितने नाम हैं उस ख़ौफ़ के जिसके साये में लोग घबराए रहते हैं. हज़ारों साल से लेकर आज तक कई गुत्थियां सुलझ नहीं पाईं. इस बार के पढ़ाकू नितिन में नितिन ठाकुर बात कर रहे हैं पैरानॉर्मल इनवेस्टिगेटर जय अलानी से और सुन रहे हैं उनकी आपबीती.
Sep 01, 2022•1 hr 17 min
गांधी के समर्थक और उनके विरोधी हमेशा उन्हें कौतूहल से देखते रहे हैं. सबके पास उनके लिए सवाल थे और हैं. कुछ का जवाब मिल गया और कुछ अनुत्तरित रहे. इस बार के पढ़ाकू नितिन में इतिहासकार सुधीर चंद्र से नितिन ठाकुर ने गांधी से जुड़े सबसे मुश्किल सवाल पूछे हैं.
Aug 25, 2022•1 hr 35 min
एक संपादक जिसने अपने ही अखबार में छाप दिया था- I am Bastard, एक पीएम जिसने चंद्रास्वामी को गिरफ्तारी से बचा लिया, एक ज्योतिषी जिसे पीएम पद के दावेदार ने कुंडली दिखाकर पूछा- मनमोहन सिंह की बजाय मुझे क्यों नहीं प्रधानमंत्री बनाया गया. ऐसे ऐसे मज़ेदार किस्से इस बार पढ़ाकू नितिन में सुनेंगे सीनियर जर्नलिस्ट अनिल माहेश्वरी से. उन्होंने एक किताब भी लिखी है- Instant History जिसमें पांच दशकों के करियर की यात्रा दर्ज की है. आज नितिन ठाकुर के साथ उनकी किस्सेबाज़ी के आनंद लीजिए.
Aug 20, 2022•1 hr 19 min
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे के तुरंत बाद चीन एक्टिव हो गया है. तरह-तरह से वो ताइवान को डरा धमका रहा है. उसका दावा है कि ताइवान ऐतिहासिक रूप से चीन का हिस्सा है. इस बार के पढ़ाकू नितिन में नितिन ठाकुर के साथ चाइना स्टडीज़ के एक्सपर्ट प्रो राकेश कुमार बता रहे हैं कि कभी जिस ताइवान को तवज्जो नहीं मिली उसके पीछे चीन क्यों पड़ा है?
Aug 11, 2022•1 hr 31 min
पढ़ाकू नितिन का ये एपिसोड गज़ब के क़िस्सों से भरा है. क़िस्से असली हैं और सुनानेवाले रिटायर्ड एयर वाइस मार्शल राजेश इस्सर हैं. उन्होंने 37 सालों तक बेशुमार हेलिकॉप्टर्स उड़ाए और वायुसैनिकों को उड़ाने सिखाए भी. चार दशकों के लंबे करियर में उन्होंने जंग, आपदा, शांति मिशन जैसी तमाम चीज़ें झेलीं, और एक बार तो ये भी हुआ कि बीच जंग में उन पर आर्मी के एक जवान ने बंदूक तान दी और ठीक उसी वक्त एक आर्मी अफ़सर उनके सामने हाथ जोड़ रहा था. चलिए नितिन ठाकुर के साथ इन क़िस्सों के सफ़र पर.
Aug 04, 2022•1 hr 28 min
नेताजी सुभाषचंद्र बोस के बारे में हमेशा बताया गया कि उनकी मौत हवाई हादसे में हो गई थी. बावजूद इसके ये घटना विवादों में ही रही. पढ़ाकू नितिन में डॉक्यूमेंटेरियन इक़बाल चंद मल्होत्रा गवाहों और कागज़ात के बूते दावा कर रहे हैं कि नेताजी अपनी “मौत की खबर” के बाद भी ज़िंदा थे और सामने आने की कोशिश भी करते रहे. साउंड मिक्सिंग - कपिल देव सिंह Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार एक्सपर्ट के निजी हैं.
Aug 01, 2022•1 hr 24 min
रामायण के बहुत से वर्ज़न हैं. कोई संस्कृत में है तो कोई अवधी में, कोई उत्तर भारत में है तो कोई साउथ में. कोई सैकड़ों साल पहले लिखी गई तो कोई आजकल में ही. जितनी रामायण हैं उतनी ही अलग अलग दिलचस्प कहानियां भी. पढ़ाकू नितिन में शामिल हुईं अमि गणात्रा जिन्होंने Ramayana Unravelled लिखी है उन्होंने नितिन ठाकुर को बताया कि कौन सी रामायण प्रामाणिकता के करीब है, कौन सी रामायण है जिसमें ना गदा का ज़िक्र है और ना सीता स्वयंवर का, राम और कृष्ण इंसान थे या अवतार, रावण की असल कहानी क्या है.
Jul 21, 2022•1 hr
श्रीलंका में भरभराता इकोनॉमिक सिस्टम एक रात में कमज़ोर नहीं हुआ. इसके पीछे कई वजहें हैं, कई लोग हैं, कई गलत फैसले हैं. जो तस्वीरें श्रीलंका से आ रही हैं उनकी तह तक जाने के लिए इस बार पढ़ाकू नितिन में बैठकी हुई है ऐसे एक्सपर्ट से जो तीस सालों तक श्रीलंका पर पढ़ाई लिखाई करते रहे. अवतार सिंह भसीन से सुनिए श्रीलंका के डूबने की कहानी.
Jul 14, 2022•57 min
धर्मों में समलैंगिकता के लिए कितनी जगह है, ये सवाल हमेशा बना रहा है. धार्मिक पुस्तकों में इसका जवाब तलाशने की कोशिश चलती ही रहती है. अब माइथोलॉजी पर जमकर लिखनेवाले देवदत्त पटनायक एक किताब लाए हैं जिसका नाम ही है ‘धर्म और समलैंगिकता’. पढ़ाकू नितिन में नितिन ठाकुर ने उनसे बात की और टटोला कि कौन सा धर्म समलैंगिकता पर क्या कहता है.
Jul 07, 2022•1 hr 6 min
कभी कोई आदमखोर शेर इंसान को मार देता है तो कभी बेकाबू हाथी मस्त होकर सब कुचलने निकल जाता है. जब जंगली काबू से बाहर हो जाते हैं तब कई बार उन्हें मारने का फैसला लिया जाता है. इस बार के 'पढ़ाकू नितिन' में सुनिए ख़तरनाक हो चुके जंगली जानवरों को काबू करने में एक्सपर्ट पिता-पुत्र नवाब शफत अली खान और उनके बेटे असगर अली खान को. वो बता रहे हैं कि इंसान-जानवरों के इस संघर्ष का समाधान क्या हो सकता है, चर्चित शेरनी ‘अवनि’ को मारने का विवादित किस्सा क्या है और क्या शिकार से इंसान-जानवर की आबादी का अनुपात ठीक...
Jun 30, 2022•1 hr 40 min
कस्तूरबा हमेशा महात्मा गांधी के साथ साये की तरह रहीं. वो जब जेल में होते तो भी बाहर संघर्ष करती रहीं लेकिन नायक की परछाईं में कई बार बाकी लोग छिप जाते हैं. कस्तूरबा भी छिप गईं. पढ़ाकू नितिन के इस ऐपीसोड में कस्तूरबा के पड़पोते तुषार गांधी उन्हें भावुक होकर याद कर रहे हैं. एक 'गांधी' होने के नाते वो क्या महसूस करते हैं ये भी बता रहे हैं, और गांधी जी के प्रयोगों एवं प्रेम प्रसंगों पर कस्तूरबा क्या कहती थीं वो भी सुना रहे हैं.
Jun 23, 2022•56 min
महात्मा गांधी की विशाल छवि के पीछे जाने- अनजाने कस्तूरबा छिपी रह गईं. वही थीं जिन्होंने मोहन को महात्मा बनते देखा लेकिन उनके बारे में बहुत कम जाना गया. पिछले दिनों कस्तूरबा की एक गुम हो चुकी डायरी उनके पड़पोते तुषार गांधी के हाथ लगी. उन्होंने उस पर एक किताब भी लिखी. इस बार के 'पढ़ाकू नितिन' में तुषार ने इत्मीनान और विस्तार से अपनी पड़दादी कस्तूरबा को याद किया. उन्होंने बताया कि कस्तूरबा की सीमाएँ क्या थीं, गुण क्या थे, मजबूरियां क्या थीं, ज़िद क्या थी और धर्मसंकट क्या थे. - कस्तूरबा अपने पति के ...
Jun 16, 2022•56 min
पृथ्वीराज चौहान और मोहम्मद गोरी की जंग हज़ार साल पहले हुई लेकिन उनका कहानी-किस्सा आज तक लोगों के ज़हन में है. वक्त बहुत बीत गया इसलिए ढेरों बातों पर धुंधलका छाया है. सच-झूठ क्या है पता नहीं चल पाता लेकिन आज के 'पढ़ाकू नितिन' में तथ्य और गल्प को अलग अलग करके देखेंगे. पटना यूनिवर्सिटी में इतिहास पढ़ाने वालीं असिस्टेंट प्रोफेसर प्रतिभा सिंह से सुनिए पृथ्वीराज चौहान का असली इतिहास.
Jun 09, 2022•1 hr 26 min
शिवाजी के बारे में जितने तथ्य फैले हैं उतनी ही किंवदंतियां भी. बावजूद इसके बहुत सारे लोग शिवाजी के बारे में बहुत कुछ नहीं जानते. जैसे कितने लोग जानते हैं कि वो एक ताकतवर नेवी के स्वामी थे या उनके पिता जिस आदिलशाही सल्तनत के लिए जंग लड़ते थे उसी के दुर्ग शिवाजी जीत रहे थे. ऐसे ही दिलचस्प किस्से सुनिए पढ़ाकू नितिन में मराठों पर तीन किताब लिख चुकीं लेखिका मेधा देशमुख भास्करन से.
Jun 02, 2022•1 hr 50 min
मुस्लिम हमलवारों को अहोम वंश ने 18 बार हराया. औरंगजेब की भी उनके सामने एक नहीं चली. सेनापति लछित ने अपनी नेवी से शाही सेना को ब्रह्मपुत्र में डुबा दिया. 'पढ़ाकू नितिन' में इस बार सुनिए नितिन ठाकुर के साथ अनीश गोखले की ये क़िस्सागोई.
May 26, 2022•1 hr 18 min
ताजमहल को लेकर आजकल बहुत सवाल उठ रहे हैं. कुछ नए हैं कुछ पुराने. इस बार “पढ़ाकू नितिन” में नितिन ठाकुर ने ऐसे शख्स से बात की है जो पांच दशक पहले ताजमहल के गुंबद तक भी गए हैं और अंडरग्राउंड 22 बंद कमरों तक भी. एएमयू में इतिहास विभाग संभाल चुके प्रो सैयद अली नदीम रेज़वी ने इस पॉडकास्ट में ताजमहल से जुड़े ऐसे सभी सवालों का इत्मीनान से जवाब दिया है जो आपके ज़हन में कभी ना कभी उठे होंगे. Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार एक्सपर्ट के निजी हैं. आज तक रेडियो इसका अनुमोदन नहीं करता....
May 19, 2022•2 hr
जितना पुराना इंसान है शायद उतने ही पुराने खेल. हर देश, हर समाज, हर काल में खेले जाते रहे. रोम में ग्लैडिएटर्स भी खेलते थे, महाभारत में कौरव-पांडव भी. आज के 'पढ़ाकू नितिन' में नितिन ठाकुर ने बात की है अमिताभ सत्यम और संगीता गोस्वामी से खेलों के ही बारे में. ऐसे विशुद्ध देसी खेल जो धीरे धीरे खोते चले जा रहे हैं.
May 12, 2022•50 min
बीजेपी-शिवेसना के बीच बाबरी विध्वंस का क्रेडिट लेने की होड़ मची हुई है. ऐसे मौके पर हमने सोचा कि पढ़ाकू नितिन में 6 दिसंबर 1992 की आंखों देखी सुनी जाए. सीनियर जर्नलिस्ट रामदत्त त्रिपाठी ने ना सिर्फ बाबरी को ढहते देखा था बल्कि उसके पहले और बाद के हर वाकये के वो चश्मदीद भी रहे हैं. इस बार पढ़ाकू नितिन में उन्हें ही सुनिए.
May 05, 2022•39 min
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स कभी फ्री स्पीच का नारा देकर आए थे, लेकिन लोगों को वो हक दे नहीं सके. ऊपर से उनके सिर पर कई तरह की तलवारें अलग लटकी हैं. अब तो कॉम्पीटिशन भी तेज़ है. तो इस बार पढ़ाकू नितिन की बैठकी में नितिन ठाकुर के साथ Koo के को-फाउंडर अप्रमेय राधाकृष्णा से बात हो रही है इन्हीं सवालों पर.
Apr 28, 2022•1 hr 3 min
पाकिस्तान अपने इतिहास की सबसे ज़्यादा महंगाई झेल रहा है, उसके पास विदेश से खरीद के लिए महज़ डेढ़ महीने लायक डॉलर हैं, बेचने के लिए उनके पास कुछ बचा नहीं. ऐसे में राजनीतिक तौर पर डावांडोल पाकिस्तान क्या करेगा, सुनिए पढ़ाकू नितिन में इकोनॉमिस्ट और कराची की हबीब यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ अक़दस अफ़ज़ल से. डिस्क्लेमर: इस पॉडकास्ट में पेश किए गए विचार एक्सपर्ट्स के निजी विचार हैं. आजतक रेडियो का सहमत होना ज़रूरी नहीं.
Apr 21, 2022•1 hr 11 min