NL Charcha - podcast cover

NL Charcha

Newslaundry.comwww.newslaundry.com
हफ्ते भर के समाचार का समावेश| संचालन: अतुल चौरसिया https://www.newslaundry.com/hindi Click here to support Newslaundry: http://bit.ly/paytokeepnewsfree

Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

Last refreshed:
Follow this podcast in the Metacast mobile app to refresh it and see new episodes.
Download Metacast podcast app
Podcasts are better in Metacast mobile app
Don't just listen to podcasts. Learn from them with transcripts, summaries, and chapters for every episode. Skim, search, and bookmark insights. Learn more

Episodes

एपिसोड 54: प्रियंका गांधी, महागठबंधन, ईवीएम हैकिंग और अन्य

इस हफ्ते की चर्चा कांग्रेस द्वारा प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाने पर केंद्रित रही. 2019 लोकसभा चुनावों से ठीक पहले प्रियंका गांधी को मैदान में उतारने के क्या अर्थ है और इसके क्या परिणाम संभावित हैं, इन सब विषयों पर चर्चा हुई साथ ही कोलकाता में ममता बनर्जी ने एक बड़ी विपक्ष की रैली आयोजित की जिसमें करीब 20 बड़े राजनैतिक दलों के नेता और उनके प्रतिनिधि शामिल हुए. इस पर बीजेपी की तरफ से एक प्रतिक्रिया आई कि यह भ्रष्ट और नामदार लोगो का गठबंधन है. क्या भाजपा के अंदर कोई बेचैनी पैद...

Apr 14, 201954 min

एपिसोड 53: पोर्न और हिंसा का संबंध, उत्तर प्रदेश में गठबंधन और अन्य

इस हफ्ते की चर्चा बीबीसी की उस रिपोर्ट को केंद्रित रही जिसमें भारत में पोर्न वीडियो, पोर्न वेबसाइट से सामाज में पड़ने वाले हिंसक प्रभावों की पड़ताल की गई. इसके अलावा कारवां पत्रिका की एक बड़ी खोजी रिपोर्ट में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल के बेटे विवेक डोवाल द्वारा कालेधन के लिए बदनाम केमन आइलैंड में कंपनी स्थापित करने का मामला, यकायक केंद्र सरकार के कई शीर्ष मंत्रियों, भाजपा नेताओं की बीमारी, उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा के बीच हुआ गठबंधन आदि इस बार की चर्चा का मुख्य केंद्र रहे.चर्चा में इस ...

Apr 14, 20191 hr

एपिसोड 52: सामान्य श्रेणी को आरक्षण, सीबीआई विवाद, राहुल गांधी का बयान और अन्य

की जरूरत थी जो कि महज 48 घंटे में संसद के दोनों सदनों में पास हो गया. किसी भी बिल को पास करने की एक लंबी चौड़ी प्रक्रिया होती है, घंटों बहस चलती है उस पर विचार विमर्श किया जाता है, ज्यादा से ज्यादा लोगों के विचार उसमें शामिल होते हैं. लेकिन यहां एक हड़बड़ी नजर आती है. संविधान संशोधन में इतनी जल्दबाजी ठीक है?”इसका जवाब देते हुए आनंद ने कहा, “आरक्षण पर अंबेडकर ने कहा था कि आरक्षण तात्कालिक है और इसका प्रतिशत कम ही होना चाहिए. कुछ राज्यों में इसे बढ़ाया गया जैसे तमिलनाडु में जनसंख्या के आधार पर आरक...

Apr 14, 20191 hr 4 min

एपिसोड 51: सरकारी एजेंसियों की निगरानी, एनआईए का 17 जगहों पर छापा और अन्य

इस हफ्ते चर्चा का मुख्य विषय रहा नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी द्वारा 17 जगहों पर छापा मारकर आईएस के 10 कथित आतंकियों की गिरफ्तारी. इसके अलावा नोएडा के पार्क होने वाली जुमे की नमाज को लेकर पैदा हुआ विवाद, गृह मंत्रालय द्वारा 10 सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों को किसी के भी कंप्यूटर डाटा निगरानी की अनुमति और पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों परिणाम के बाद आया नितिन गडगरी का बयान भी चर्चा में शामिल रहे. इसके बाद से अटकलें लगाई जा रही हैं कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में खटपट चल रही है.इस बार की चर्चा में बतौर...

Apr 14, 20191 hr 1 min

एपिसोड 50: सज्जन कुमार को सज़ा, फ्रांस में आंदोलन और अन्य

एनएल चर्चा अपने 50वें अध्याय पर पहुंच गई. इस लिहाज से इस बार की चर्चा बेहद ख़ास रहीं. 50वीं चर्चा को हमने न्यूज़लॉन्ड्री के यूट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारित किया.इस बार की चर्चा का मुख्य विषय रहा 1984 के सिख विरोधी दंगों के एक मामले में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को हुई उम्रकैद की सज़ा. इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट द्वारा राफेल डील के मामले में हुए कथित घोटाले के आरोपों से जुड़ी सारी याचिकाओं को ख़ारिज करना, दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु के नेता एमके स्टालिन द्वारा राहुल गांधी को अगला प्रधानमंत्री पद का उम्...

Apr 14, 201952 min

एपिसोड 49: पांच राज्यों के चुनाव, उर्जित पटेल का इस्तीफा और अन्य

इस बार की चर्चा का केंद्र पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में आए नतीजे रहे. इसके आलावा आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल का समय से पहले अपने पद से इस्तीफा देना, नए गवर्नर के रूप में शक्तिकांता दास का पद संभालना, रफेल विमान सौदे पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आदि विषय इस बार की चर्चा के मुख्य बिंदु रहे.इस बार की चर्चा में बतौर मेहमान न्यूज़ 24 चैनल की पत्रकार साक्षी जोशी और वरिष्ठ पत्रकार हर्षवर्धन त्रिपाठी शामिल हुए. इसके अलावा न्यूज़लॉन्ड्री के असिस्टेंट एडिटर राहुल कोटियाल भी चर्चा का हिस्सा रहे. चर्चा ...

Apr 14, 20191 hr 7 min

एपिसोड 48: किसान आंदोलन, राममंदिर विवाद, राजस्थान चुनाव और अन्य

इस बार की चर्चा का केंद्र रहा दिल्ली के रामलीला मैदान में देश भर से इकट्ठा हुए किसान और उनका संसद मार्च. इसके अलावा अयोध्या और बनारस में राम मंदिर निर्माण पर दो अलग-अलग संतों के आयोजन हुए, साथ ही साथ राजस्थान चुनाव में कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री पर व्यक्तिगत आरोप प्रत्यारोप का मुद्दा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भगवान हनुमान को दलित समुदाय का बताने से मचे विवाद आदि विषय इस बार की चर्चा के मुख्य बिंदु रहे.इस बार की चर्चा में बतौर मेहमान शामिल हुए मीडिया विजिल वेबसाइट के संस्...

Apr 14, 201951 min

एपिसोड 47: ट्विटर और पैट्रियार्की विवाद, इमरान-ट्रंप टकराव, सीबीआई और अन्य

इस बार की चर्चा विशेष रूप से ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी की भारत यात्रा के दौरान मचे घमासान को समर्पित रही. हालांकि वह अपने देश लौट चुके हैं. इसके अलावा भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने घोषणा की है कि स्वास्थ्य सही न होने के कारण वे 2019 का चुनाव नहीं लड़ेंगी, हालांकि उन्होंने राजनीति से सन्यास नहीं लिया है. पाकिस्तान के करीबी मित्र अमेरिका द्वारा 1.66 बिलियन डॉलर की सुरक्षा सहायता राशि रद्द करने का फैसला और भारत की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई की लगातार उलझती गुत्थी के इर्दगिर्द इस बार की चर्चा...

Apr 14, 201953 min

एपिसोड 46: बीबीसी की फ़ेक न्यूज़ पर रिसर्च, सीएनएन-ट्रंप टकराव, रफाल विवाद और अन्य

इस बार की चर्चा विशेष रूप से फ़ेक न्यूज़ को समर्पित रही. बीबीसी द्वारा फेक न्यूज़ के ऊपर किया गया एक रिसर्च इस हफ्ते बहस में रहा. इसके अलावा अमेरिका में ट्रंप प्रशासन द्वारा सीएनएन के व्हाइट हाउस संवाददाता जिम एकोस्टा का पास निलंबित करना, बदले में सीएनएन द्वारा ट्रंप को अदालत में घसीटना और एएनआई समाचार एजेंसी की संपादक स्मिता प्रकाश द्वारा रफाल लड़ाकू जहाज बनाने वाली कंपनी दसों के सीईओ का साक्षात्कार इस हफ्ते की एनएल चर्चा के प्रमुख विषय रहे.इस बार की चर्चा में बीबीसी डिजिटल हिंदी के संपादक राजे...

Apr 14, 201946 min

एपिसोड 45: रिज़र्व बैंक विवाद, नेहरू मेमोरियल लाइब्रेरी, कर्नाटक उपचुनाव और अन्य

भारतीय रिजर्व बैंक की स्वायत्तता पर सरकार का खतरा, डोनाल्ड ट्रम्प और मीडिया के बीच टकराव, इसकी भारतीय संदर्भ में विवेचना, कर्नाटक में लोकसभा की तीन और विधानसभा की दो सीटों पर हुआ उपचुनाव, इसमें जेडी(एस) और कांग्रेस गठबंधन की जीत, पं. नेहरू के आवास तीनमूर्ति भवन की नेहरू मेमोरियल म्यूज़ियम और लाइब्रेरी की गवर्निंग बॉडी में 4 नए सदस्यों की नियुक्ति आदि इस हफ्ते की चर्चा के मुख्य विषय रहे.इस बार चर्चा में बतौर मेहमान शामिल हुए पत्रकार नीरज ठाकुर, जो मूलरूप से आर्थिक मामलों के पत्रकार हैं. इनके अलावा...

Apr 14, 20191 hr

एपिसोड 44: हाशिमपुरा, डीडी न्यूज़ पत्रकार की मौत, पाकिस्तान में ईशनिंदा और अन्य

दंतेवाड़ा में हुआ नक्सली हमला, पाकिस्तान में आसिया बीबी के ईशनिंदा मामले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला और पाकिस्तानी अवाम का विरोध, राम मंदिर की सुनवाई की तारीख बढ़ने और हाशिमपुरा नरसंहार पर आया दिल्ली उच्च न्यायालय का फैसला आदि इस बार की एनएल चर्चा का विषय रहे.इस बार की चर्चा में दो खास मेहमानों ने टेलीफोन के जरिए हिस्सा लिया. इनमें हैदराबाद से पत्रकार मालिनी सुब्रमण्यम, जिन्होंने नक्सली इलाकों में काफी पत्रकारिता की है और साथ ही पाकिस्तान से बीबीसी के पूर्व पत्रकार हफीज चाचड़ शामिल हुए. इसके अलावा न...

Apr 14, 201956 min

एपिसोड 43: शबरीमाला, गुजरात से पलायन, स्वामी सानंद की मृत्यु और अन्य

गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हुए हमले के बाद उनका पलायन, शबरीमाला मंदिर मुद्दे पर हो रही राजनीति और राजनीतिक पार्टियों का महिलाओं के मुद्दे पर दोहरा रवैया, इलाहाबाद को मिले नए नाम प्रयागराज और गंगा की सफाई के लिए अनशन पर बैठे स्वामी सानंद की मृत्यु इस हफ्ते की एनएल चर्चा का मुख्य विषय रहे.इस बार चर्चा में स्तंभ लेखक और ओपिनियन लेखक आनंद वर्धन, न्यूज़लॉन्ड्री के असिस्टेंट एडिटर राहुल कोटियाल, न्यूज़लॉन्ड्री के विशेष संवाददाता अमित भारद्वाज शामिल रहे. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी सं...

Apr 14, 201956 min

एपिसोड 42: #MeToo, हिन्दी मीडिया में महिलाएं, यौन उत्पीड़न और अन्य

इस बार की एनएल चर्चा बाकी एपीसोड से अलग रही. पूरी चर्चा सिर्फ कामकाजी महिलाओं का दफ्तरों, या कार्यस्थलों में होने वाला शोषण पर केंद्रित रही. #MeToo आंदोलन में उठी आवाजें, भारतीय मीडिया में इस अभियान से मची उथल-पुथल, एमजे अकबर, आलोक नाथ जैसे बड़े नामों का नाम आना इस हफ्ते की प्रमुख चर्चा रही. लिहाजा इसके अलग-अलग पहलुओं तथा महिलाओं से जुड़े विषयों पर आधारित रही इस बार की न्यूज़लॉन्ड्री चर्चा.इस बार की चर्चा में मीडिया में काम करने वाली कुछ महिलाओं ने हिस्सा लिया. लेखिका एवं वरिष्ठ पत्रकार गीताश्री, ...

Apr 14, 20191 hr 1 min

एपिसोड 41: किसानों का दिल्ली मार्च, शबरीमाला पर फैसला और अन्य

पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड से आए किसानों पर हुआ लाठीचार्ज, शबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर केरल में महिलाओं का व्यापक विरोध और लखनऊ में विवेक तिवारी की पुलिसकर्मी द्वारा हत्या जैसे विषयों पर आधारित रही इस हफ्ते की न्यूज़लॉन्ड्री चर्चा.स्वतंत्र पत्रकार और दिल्ली यूनिवर्सिटी में अस्थायी शिक्षिका स्वाति अर्जुन इस हफ्ते चर्चा की मेहमान पत्रकार रहीं. न्यूज़लॉन्ड्री के असिस्टेंट एडिटर राहुल कोटियाल, प्रतीक गोयल पैनल में शामिल रहे. इसके अलावा अमित भारद...

Apr 14, 201949 min

एपिसोड 40: आधार, एडल्टरी, अयोध्या, अमिताभ और अन्य

इससे पहले की चर्चा में इस हफ्ते क्या खास रहा, न्यूज़लॉन्ड्री के पाठकों को हमें यह सूचित करते हुए खुशी हो रही है कि आगामी 2 अक्टूबर को न्यूज़लॉन्ड्री हिंदी अपनी पहली वर्षगांठ मना रहा है. इस अवसर पर हमने एक विशेष परिचर्चा का आयोजन किया है, जिसका शीर्षक है- “गांधी का राष्ट्रवाद बनाम संघ का राष्ट्रवाद: कितने दूर, कितने पास.” कार्यक्रम नई दिल्ली के लोधी रोड स्थित इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में शाम 6 से 8 बजे तक होगा. ध्यान रहे, इस परिचर्चा में भाग लेने के लिए आपको न्यूज़लॉन्ड्री का सब्सक्रिप्शन लेन...

Apr 14, 201959 min

एपिसोड 39: मायावती का गठबंधन, मोहन भागवत का बयान, देहरादून के स्कूल में गैंगरेप व अन्य

छत्तीसगढ़ में मायावती की बसपा और अजित जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस से गठबंधन का फैसला, डूसू अध्यक्ष अंकित बसोया की डिग्री पर बवाल, राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ का दिल्ली में तीन दिवसीय आयोजन, देहरादून के स्कूल में गैंगरेप आदि इस हफ्ते न्यूज़लॉन्ड्री चर्चा के प्रमुख विषय रहे.गांव कनेक्शन के कंसल्टिंग एडिटर हृदयेश जोशी चर्चा में मेहमान पत्रकार के रूप में शामिल हुए. हृदयेश के साथ पैनल में थे न्यूज़लॉन्ड्री संवाददाता अमित भारद्वाज और राहुल कोटियाल. न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा...

Apr 14, 201946 min

एपिसोड 38: सफाई कर्मचारियों की मौत, सेरेना विलियम्स, चंद्रशेखर रावण व अन्य

केरल की नन के साथ जलंधर के बिशप द्वारा बलात्कार का आरोप, सेरेना विलियम्स का रेफरी पर नस्लवाद का आरोप, भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर रावण की रिहाई और दिल्ली के मोती नगर क्षेत्र में सफाईकर्मियों की सीवर में मौत- इन विषयों पर आधारित रही इस हफ्ते की न्यूज़लॉन्ड्री चर्चा.वरिष्ठ पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता भाषा सिंह, स्तंभ लेखक आनंद वर्धन और न्यूज़लॉन्ड्री के असिस्टेंट एडिटर राहुल कोटियाल पैनल में शामिल रहे. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया. Hosted on Acast. ...

Apr 14, 201953 min

एपिसोड 37: 377, समलैंगिकता, कन्हैया कुमार और नोटबंदी

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला जिसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 377 को अपराध के दायरे से बाहर कर दिया गया, बीते जनवरी में जिग्नेश मेवानी की रैली के दौरान रिपब्लिक के अर्नब गोस्वामी द्वारा तथ्यहीन रिपोर्टिंग और अपमानजनक टिप्पणियों पर एनबीएसए की फटकार, संभावना कि कन्हैया कुमार बेगूसराय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं और रिजर्व बैंक का नोटबंदी से जुड़ा ताजा आंकड़ा जहां आरबीआई ने कहा कि 99 फीसदी से ज्यादा पैसा बैंकों में वापस आ गया. इन विषयों पर आधारित रही इस हफ्ते की न्यूज़लॉन्ड्री चर्चा.सुप्रीम ...

Apr 14, 20191 hr

एपिसोड 36: राहुल गांधी का बयान, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, आतिशी 'मार्लेना' व अन्य

राहुल गांधी का 1984 दंगों के संबंध में बयान (जिसमें उन्होंने कहा कि 1984 दंगों में पार्टी के स्तर पर कांग्रेस की संलिप्तता नहीं थी), भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी का मालदीव चुनावों के संबंध जारी ट्वीट, (मालदीव चुनावों में अगर किसी प्रकार की धांधली होती है, तो भारत सरकार को मालदीव पर हमला कर देना चाहिए), देश भर में मानवाधिकार व सामाजिक कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारियां, आप नेत्री आतिशी मार्लेना के नाम में बदलाव आदि रहे इस हफ्ते की न्यूज़लॉन्ड्री चर्चा के मुख्य विषय. स्वतंत्र पत्रकार नेहा दीक्षित इस हफ्...

Apr 14, 201958 min

एपिसोड 35: कुलदीप नैयर, केरल की बाढ़ और आप की उठापटक

केरल में आई बाढ़ की आपदा से उबरने के लिए यूएई की ओर से कथित आर्थिक मदद की पेशकश, नवजोत सिंह सिद्धू का पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल बाजवा से गले मिलना, आम आदमी पार्टी के भीतर खींचतान, वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर का निधन और राहुल गांधी द्वारा विदेशी जमीन पर दिया गया भाषण इस हफ्ते चर्चा के प्रमुख विषय थे.इस बार चर्चा के विशिष्ट अतिथि रहे फिल्म समीक्षक मिहिर पांड्या. साथ ही पैनल में मौजूद रहे न्यूज़लॉन्ड्री संवाददाता अमित भारद्वाज और राहुल कोटियाल. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतु...

Apr 14, 201958 min

एपिसोड 34: अटल बिहारी वाजपेयी, केरल की बाढ़, सुकमा एनकाउंटर व अन्य

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन, केरल में भीषण बाढ़, सुकमा इनकाउंटर, जेएनयू के छात्र उमर खालिद पर हुआ जानलेवा हमला व अन्य मुद्दे इस हफ्ते चर्चा के मुख्य विषय रहे.माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी के शिक्षक राकेश योगी चर्चा के मेहमान थे. साथ ही पैनल में ओपिनियन लेखक आनंद वर्धन और न्यूज़लॉन्ड्री संवाददाता राहुल कोटियाल और अमित भारद्वाज ने भी शिरकत की. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....

Apr 14, 20191 hr 20 min

एपिसोड 33: दलाई लामा, एबीपी न्यूज़, अनुच्छेद 35ए व अन्य

एबीपी न्यूज़ पर कथित सरकारी दबाव के बाद वरिष्ठ पत्रकारों का इस्तीफा, कश्मीर से जुड़ा अनुच्छेद 35ए, करुणानिधि का निधन और दक्षिण की राजनीति पर उसके संभावित प्रभाव और बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा का नेहरू को लेकर विवादित बयान इस हफ्ते की चर्चा के प्रमुख विषय रहे.इस बार चर्चा के अतिथि पत्रकार थे राकेश त्रिपाठी. पैनल में राकेश के साथ न्यूज़लॉन्ड्री संवाददाता अमित भारद्वाज, राहुल कोटियाल और रोहिण कुमार भी शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया. Hosted on Acast. ...

Apr 14, 20191 hr 9 min

एपिसोड 32: एनआरसी, एससी-एसटी एक्ट, आधार व अन्य

असम का एनआरसी का फाइनल ड्राफ्ट जारी होना, सरकार का एससी-एसटी एक्ट पर बदला रुख, ट्राइ के चेयरमैन आरएस शर्मा का आधार चैलेंज व अन्य मुद्दे इस हफ्ते के प्रमुख विषय रहे.चर्चा में शामिल रहे आजतक के पत्रकार नवीन कुमार, न्यूज़लॉन्ड्री के संवाददाता अमित भारद्वाज और राहुल कोटियाल. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया. पूरी बातचीत के लिए सुनें न्यूज़लॉन्ड्री पॉडकास्ट. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....

Apr 14, 20191 hr 7 min

एपिसोड 31: अलवर लिंचिंग, इमरान खान, मुजफ्फरपुर बालिका गृह व अन्य

अलवर में अकबर खान की मॉब लिंचिंग, मराठा आरक्षण, पाकिस्तान के चुनाव में इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ का सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरना और मुजफ्फरपुर के शेल्टर होम में बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न की खबर इस हफ्ते चर्चा के मुख्य विषय रहे.चर्चा के विशिष्ट अतिथि थे वरिष्ठ पत्रकार हर्षवर्धन त्रिपाठी. साथ ही पैनल में मौजूद रहे राहुल कोटियाल और रोहिण कुमार. साथ ही फोन पर न्यूज़लॉन्ड्री संवाददाता अमित भारद्वाज भी जुड़े. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया. Host...

Apr 14, 20191 hr 15 min

सरकार देगी दस लाख युवाओं को सैन्य प्रशिक्षण

इंडियन एक्सप्रेस की एक ख़बर के मुताबिक सरकार हर वर्ष 10 लाख युवाओं को सैन्य प्रशिक्षण देने की योजना पर विचार कर रही है. इस बाबत प्रधानमंत्री कार्यालय में हुई एक बैठक के हवाले से इंडियन एक्सप्रेस में यह ख़बर प्रकाशित हुई. सरकार का लक्ष्य है कि इससे युवाओं में अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत किया जाए. क्या है पत्रकारों की राय, सुना जाए. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

Apr 14, 201921 min

मॉब लिंचिंग: क्या है व्हाट्सएप की भूमिका?

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार व्हाट्सएप अफवाहों और फेक न्यूज़ के आधार पर देशभर में पिछले एक महीने में 20 लोगों की हत्या हो चुकी है. क्विंट की रिपोर्ट के मुताबिक 2015 से अबतक मॉब लिंचिंग में 65 लोगों की जान जा चुकी है. भारत सरकार ने व्हाट्सएप को अफवाहों पर लगाम लगाने की चेतावनी दी है. जबाव में व्हाट्सएप ने सरकार से कहा कि वह भारत में व्हाट्सएप के दुरुपयोग से चिंतित है. "यह एक चुनौती है और हमें भारत सरकार, नागरिक समाज और तकनीकी कंपनियों को साथ मिलकर काम करना पड़ेगा."साथ ही व्हाट्सएप ने अखबारों ...

Apr 14, 201926 min

एपिसोड 30: युवाओं को सैन्य प्रशिक्षण, मॉब लिंचिंग, अविश्वास प्रस्ताव व अन्य

युवाओं को सैन्य परीक्षण देने की योजना, मॉब लिंचिग पर सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देश, मानसून सत्र में आया अविश्वास प्रस्ताव और पाकिस्तान में होने वाले चुनाव के पहले नवाज शरीफ की गिरफ्तारी जैसे मुद्दे इस हफ्ते चर्चा के मुख्य विषय रहे.द वायर उर्दू के संपादक महताब आलम और न्यूज़लॉन्ड्री के स्तंभ लेखक आनंद वर्धन चर्चा के अतिथि बने. इनके साथ ही पैनल में न्यूज़लॉन्ड्री संवाददाता अमित भारद्वाज और राहुल कोटियाल भी शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने चर्चा का संचालन किया. Hosted on ...

Apr 14, 20191 hr 29 min

एपिसोड 29: धारा 377, जियो इंस्टिट्युट, शशि थरूर व अन्य

सुप्रीम कोर्ट में धारा 377 पर जारी सुनवाई, शशि थरूर का थिरुवनंतपुरम में हिंदू पाकिस्तान संबंधी बयान, मानव संसाधन व विकास मंत्रालय द्वारा अंबानी के जियो इंस्टिट्युट को इंस्टिट्युट ऑफ प्रॉमिनेंस का दर्जा दिया जाना, रामगढ मॉब लिंचिंग के दोषियों को केन्द्रीय मंत्री जयंत सिन्हा द्वारा स्वागत किया जाना व अन्य इस हफ्ते न्यूज़लॉन्ड्री चर्चा के प्रमुख विषय रहे.राजकमल प्रकाशन समूह के संपादकीय निदेशक सत्यानंद निरुपम चर्चा के विशिष्ट अतिथि थे. इसके साथ पैनल में न्यूज़लॉन्ड्री के संवाददाता अमित भारद्वाज और र...

Apr 14, 20191 hr 9 min

एपिसोड 28: आप-एलजी विवाद, खरीफ की कीमत, माब लिंचिंग व अन्य

दिल्ली में तीन साल से चल रहे आप और एलजी के अधिकारों के विवाद पर आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, बच्चा चोरी के अफवाह पर देश भर में हो रही मॉब लिंचिग की घटनाएं, भारत में महिलाओं की असुरक्षा को लेकर आया थॉमसन रॉयटर्स का सर्वेक्षण, असम में चल रहे एनआरसी के आंकड़े और खरीफ की फसल पर बढ़ाया गया न्यूनतम समर्थन मूल्य व अन्य मुद्दे इस हफ्ते न्यूज़लॉन्ड्री चर्चा के मुख्य विषय रहे.एनडीटीवी की वरिष्ठ पत्रकार नग़मा सहर और स्वतंत्र पत्रकार मनीषा भल्ला इस बार की चर्चा के विशिष्ट अतिथि थे. उनके साथ पैनल में मौजूद थे...

Apr 14, 20191 hr 21 min

एपिसोड 27: वंदे मातरम, आपातकाल की वर्षगांठ, पत्थलगड़ी और अन्य

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का वंदे मातरम को लेकर कांग्रेस पर तुष्टिकरण और बंटवारे का आरोप, आपातकाल की वर्षगांठ, मीडिया संस्थानों से नोटबंदी के दौरान एक सहकारिता बैंक (जिसके निदेशक अमित शाह थे) में पांच दिनों के अंदर 745 करोड़ रूपए जमा होने की खबर का हटाया जाना, झारखंड के खूंटी में पत्थलगड़ी आंदोलन, स्विस बैंकों में पैसे जमा होने की गति बढ़ना व अन्य मुद्दे इस हफ्ते न्यूज़लॉन्ड्री चर्चा के मुख्य विषय रहे.मीडिया विजिल के संस्थापक व वरिष्ठ पत्रकार पंकज श्रीवास्तव चर्चा के विशिष्ट अतिथि थे. उनके साथ पैनल...

Apr 14, 201955 min
For the best experience, listen in Metacast app for iOS or Android