NL Charcha - podcast cover

NL Charcha

Newslaundry.comwww.newslaundry.com
हफ्ते भर के समाचार का समावेश| संचालन: अतुल चौरसिया https://www.newslaundry.com/hindi Click here to support Newslaundry: http://bit.ly/paytokeepnewsfree

Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

Last refreshed:
Follow this podcast in the Metacast mobile app to refresh it and see new episodes.
Download Metacast podcast app
Podcasts are better in Metacast mobile app
Don't just listen to podcasts. Learn from them with transcripts, summaries, and chapters for every episode. Skim, search, and bookmark insights. Learn more

Episodes

एपिसोड 26: जम्मू-कश्मीर, एयरटेल विवाद, हापुड़ और अन्य

बीते मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में भाजपा का पीडीपी से गठबंधन खत्म कर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना, हापुड़ में गोकशी के नाम पर भीड़ द्वारा कासिम की हत्या, एयरटेल द्वारा पूजा सिंह नाम की युवती की आपत्ति के बाद मुस्लिम धर्म के कस्टमर केयर एग्जेक्यूटिव की जगह हिंदू कस्टमर केयर एग्जेक्यूटिव मुहैया करवाया जाना, जज लोया की स्टोरी करने वाले पत्रकार निरंजन टाकले का करीब आठ महीने से बेरोजगार होना व अन्य मुद्दे रहे इस हफ्ते चर्चा के मुख्य विषय.चर्चा के मुख्य अतिथि रहे बचपन बचाओ आंदोलन से जुड़े अनिल प...

Apr 14, 20191 hr 9 min

एपिसोड 25: शुजात बुख़ारी की हत्या, अरविंद केजरीवाल का धरना, अखिलेश यादव व अन्य

राइजिंग कश्मीर के संपादक शुजात बुखारी की अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारकर हत्या, अखिलेश यादव पर सरकारी बंगले को क्षतिग्रस्त करने का आरोप, दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार और गवर्नर के बीच तनातनी, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में स्नातक की छात्रा पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का मुकदमा आदि इस हफ्ते न्यूज़लॉन्ड्री चर्चा के प्रमुख विषय रहें.इस सप्ताह चर्चा के पैनल में शामिल थे विस्फोट डॉट कॉम के संपादक संजय तिवारी, ओपिनियन लेखक आनंद वर्धन और न्यूज़लॉन्ड्री रिपोर्टर अमित भारद्वाज. अतुल चौरसिया, न्य...

Apr 14, 20191 hr 9 min

एपिसोड 24: प्रणब मुखर्जी, शिलॉन्ग हिंसा, भीमा कोरेगांव और अन्य

प्रणब मुखर्जी का संघ के तृतीय वर्ष समारोह में संबोधन, कश्मीर में सीआरपीएफ की गाड़ी से कुचलकर एक युवक की मौत, शिलॉन्ग में दलित सिख और खासी आदिवासियों के बीच झड़प और हिंसा और इसी वर्ष हुए भीमा कोरेगांव हिंसा के संदर्भ में सामाजिक कार्यकर्ताओं का पुलिस द्वारा गिरफ्तारी रहे इस हफ्ते न्यूज़लॉन्ड्री चर्चा के मुख्य विषय.चर्चा की विशिष्ट अतिथि थी वरिष्ठ पत्रकार मनीषा भल्ला. साथ में पैनल में मौजूद थे न्यूज़लॉन्ड्री के रिपोर्टर अमित भारद्वाज और उपसंपादक रोहिण कुमार. न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक ने च...

Apr 14, 201959 min

कोबरापोस्ट ऑपरेशन 136: टाइम्स, इंडिया टुडे समेत तमाम बड़े खिलाड़ी फंदे में

शुक्रवार को इंवेस्टिगेटिव मीडिया संस्था कोबरापोस्ट ने ऑपरेशन 136 का दूसरा हिस्सा फेसबुक लाइव के जरिए जारी किया. कोबरापोस्ट के यूट्यूब चैनल पर इस स्टिंग ऑपरेशन से संबंधित कुल 50 वीडियो डाले गए हैं, जिनमें मीडिया जगत की कई जानी मानी हस्तियां मोल-तोल करते हुए रिकॉर्ड हुई हैं.इस स्टिंग के पहले भाग में हमने देखा था कि मीडिया जगत की बड़ी हस्तियां पैसे के बदले हिंदुत्व का एजेंडा अपने चैनल, अखबार के जरिए बढ़ाने को राजी थे. दूसरे हिस्से में भी वही बात सामने आई है.इनमें टाइम्स ऑफ इंडिया, इंडिया टुडे, हिंद...

Apr 14, 201929 min

एपिसोड 23: कोबरापोस्ट, राना अयूब को धमकी, प्रणब मुखर्जी का नागपुर गमन व अन्य

कोबरापोस्ट का ऑपरेशन-136, पत्रकार रवीश कुमार और राना अयूब को दी जा रही जान से मारने की धमकी, टाइम्स नाउ द्वारा तरुण तेजपाल मामले के सीसीटीवी फुटेज जारी करना और प्रणब मुखर्जी का आरएसएस के मुख्यालय नागपुर में स्वयंसेवकों को संबोधित करने का फैसला इस बार की चर्चा के मुख्य विषय रहे.वरिष्ठ पत्रकार और इंडिया टीवी के पूर्व संपादक दिलीप मंडल और वरिष्ठ टेलीविज़न पत्रकार प्रशांत टंडन इस बार की चर्चा के विशेष मेहमान रहे. कार्यक्रम का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया.दिलीप मंडल ...

Apr 14, 20191 hr 12 min

एपिसोड 22: स्टरलाइट कांड, कैराना उपचुनाव, बंगलुरु में विपक्ष का जमावड़ा व अन्य

उत्तरा प्रदेश के कैराना में होने वाला लोकसभा का उपचुनाव, एचडी कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह में लगा विपक्षी नेताओं का मजमा, तमिलनाडु के तूतीकोरिन इलाके में वेदांता के स्टरलाइट कॉपर प्लांट में मजदूरों पर की गई पुलिस की फायरिंग, म्यामांर में रोहिंग्या सैल्वेशन आर्मी द्वारा की गई हिंदुओं की हत्या पर आई एमनेस्टी इंटरनेशन की रिपोर्ट और सूचना प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर द्वारा शुरू किया गया फिटनेस संबंधी चैलेंज इस बार की चर्चा के मुख्य विषय रहे.चर्चा की विशिष्ट अतिथि रही राज्यसभा टीवी और एन...

Apr 14, 20191 hr 3 min

एपिसोड 21- कर्नाटक का उहापोह, वाराणसी पुल हादसा, असम का एनआरसी व अन्य

कर्नाटक में चुनाव नतीजों के बाद जारी दांव-पेंच, सुनंदा पुष्कर की मौत में शशि थरूर का पुलिस चार्जशीट में नाम, बनारस में फ्लाईओवर ढहना, गुड़गांव में सार्वजनिक स्थल पर नमाज़ के खिलाफ हिंदुत्वादी समूहों का विरोध, असम का नेशनल रजिस्टर सिटीजन बिल व अन्य मुद्दे इस हफ्ते चर्चा के प्रमुख विषय रहे.चर्चा के विशिष्ट अतिथि रहे वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश, ओपिनियन राइटर आनंद वर्धन और न्यूज़लॉन्ड्री संवाददाता अमित भारद्वाज. कार्यक्रम का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया. Hosted on Acas...

Apr 14, 20191 hr 27 min

एपिसोड 20: कर्नाटक चुनाव, जिन्ना विवाद, प्रेस फ्रीडम व अन्य

कर्नाटक चुनाव, प्रेस फ्रीडम में खिसकता भारत, बिहार के जहानाबाद में लड़की से छेड़छाड़ की घटना, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में जिन्ना की तस्वीर पर विवाद, न्यूज़ 18 के एंकर सुमित अवस्थी का पैनलिस्ट पर हाथ चलाना रहे इस हफ्ते न्यूज़लॉन्ड्री चर्चा के मुख्य विषय.चर्चा के विशिष्ट थे इंडिया न्यूज़ के डिप्टी एडिटर सुशांत सिन्हा और न्यूज़लॉन्ड्री के ओपिनियन राइटर आनंद वर्धन. कर्नाटक से फोन लाइन पर जुड़े न्यूज़लॉन्ड्री के संवाददाता अमित भारद्वाज. चर्चा का संचालन किया न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतुल ...

Apr 14, 20191 hr 10 min

एपिसोड 19: आसाराम, सरोज खान का बयान, महाभियोग व अन्य

आसाराम को आजीवन कारावास, सरोज खान का कास्टिंग काउच को लेकर विवादित बयान, कर्नाटक चुनाव में रेड्डी बंधुओं को भाजपा का उम्मीदवार बनाया जाना, मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ महाभियोग के निहितार्थ और संजय दत्त के जीवन पर बन रही फिल्म का ट्रेलर इस हफ्ते न्यूज़लॉन्ड्री चर्चा के मुख्य विषय रहे.चर्चा में इस बार दो मेहमान शामिल हुए. वरिष्ठ फिल्म समीक्षक और पत्रकार अजय ब्रह्मात्मज और भारतीय जन संचार संस्थान के एसोसिएट प्रोफेसर आनंद प्रधान. इसके अलावा न्यूज़लॉन्ड्री के संवाददाता अमित भारद्वाज और कार्यकारी संपादक ...

Apr 14, 20191 hr 23 min

एपिसोड 18: मुख्य न्यायाधीश पर महाभियोग प्रस्ताव, असीमानंद की रिहाई व अन्य

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के खिलाफ सात विपक्षी दलों द्वारा महाभियोग लाने का प्रस्ताव, जज लोया की संदिग्ध मौत की जांच की मांग वाली याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट द्वारा खारिज किया जाना, प्रधानमंत्री का विदेश दौरा और वेस्टमिंस्टर सेंट्रल हॉल में उनका साक्षात्कार और मक्का मस्जिद केस के आरोपी असीमानंद समेत सभी आरोपियों को कोर्ट द्वारा बरी किया जाना इस हफ्ते न्यूज़लॉन्ड्री चर्चा के प्रमुख विषय रहे.चर्चा में शामिल रहे ओपिनियन राइटर आनंद वर्धन, कैच न्यूज़ के असिस्टेंट एडिटर चारू कार्तिकेय और स...

Apr 14, 20191 hr 31 min

एपिसोड 17: बलात्कार पर सरकार की चुप्पी, उपवास 'उत्सव', जुकरबर्ग व अन्य

जम्मू-कश्मीर कठुआ और यूपी के उन्नाव में बलात्कार की घटना और आरोपियों को सत्ता का संरक्षण, पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनावों के स्थगित किए जाने की मांग को लेकर हिंसा, राहुल गांधी और प्रधानमंत्री का उपवास, डेटा लीक के मामले में फेसबुक मखिया मार्क जुकरबर्ग की कांग्रेस में पेशी, कुमार विश्वास को आम आदमी पार्टी के राजस्थान प्रभारी से हटाया जाना व अन्य मुद्दे इस हफ्ते न्यूज़लॉन्ड्री चर्चा के प्रमुख विषय रहे.चर्चा में शामिल रहे वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र कुमार, न्यूज़ नेशन के अभिषेक पराशर और न्यूज़लॉन्ड्री...

Apr 14, 20191 hr 15 min

एपिसोड 16: डिजिटल मीडिया रेगुलेशन, दलित आंदोलन, सलमान खान व अन्य

डिजिटल मीडिया रेगुलेशन के लिए सूचना प्रसारण मंत्रालय द्वारा कमेटी का गठन, फेक न्यूज़ की स्थिति में पीआईबी कार्डधारक पत्रकारों की मान्यता रद्द करने की अधिसूचना, एससी-एसटी एक्ट में बदलाव के खिलाफ दलितों का भारत बंद, मध्य प्रदेश में बाबाओं को मंत्री का दर्जा और सलमान को सज़ा इस हफ्ते की न्यूज़लॉन्ड्री चर्चा के प्रमुख विषय रहे. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

Apr 14, 20191 hr 9 min

एपिसोड 15: निकाह हलाला, कोबरापोस्ट स्टिंग, राम नवमी हिंसा व अन्य

निकाह हलाला पर सुप्रीम कोर्ट की पहल, राम नवमी के बाद बिहार व बंगाल में सांप्रदायिक हिंसा, आईसीआईसीआई-वीडियोकॉन का अवैध लेनदेन, कोबरापोस्ट स्टिंग व अन्य विषय इस हफ्ते की चर्चा के प्रमुख विषय रहे. इस बार की चर्चा में शामिल हुईं दिल्ली की इतिहासकार और लेखिका राना सफवी और अमित भारद्वाज. इसके साथ ही फोन पर हमारे साथ जुड़े वरिष्ठ पत्रकार शांतनु गुहा रे. चर्चा का संचालन किया न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....

Apr 14, 20191 hr 9 min

एपिसोड 14: फेसबुक डेटा लीक, इंडियन एक्सप्रेस की मुस्लिम डिबेट व अन्य

जेएनयू प्रोफेसर अतुल जौहरी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद अररिया का फर्जी वीडियो, इंडियन एक्सप्रेस में मुस्लिम और आधुनिकता पर जारी बहस, फेसबुक की डेटा लीक व अन्य मुद्दों पर आधारित थी इस हफ्ते की चर्चा. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

Apr 14, 20191 hr 21 min

एपिसोड 13: महाराष्ट्र किसानों का आंदोलन, लोकसभा उपचुनाव के नतीजे, फाइनेंस बिल व अन्य

महाराष्ट्र में किसानों का आंदोलन, लोकसभा उपचुनाव के नतीजे, फाइनेंस बिल, सोनिया गांधी का विपक्षी दलों को डिनर का न्यौता, आप संयोजक केजरीवाल का विक्रम मजीठिया को दिया गया माफीनामा, नरेश अग्रवाल का भाजपा में शामिल होना, मंगलौर पब में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ के आरोपियों को कोर्ट का बरी करना इस हफ्ते न्यूज़लॉन्ड्री चर्चा के प्रमुख विषय रहे. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

Apr 14, 20191 hr 32 min

एपिसोड 12: पूर्वोत्तर विधानसभा चुनाव के नतीजे, श्रीलंका में आपातकाल, मूर्तियों पर हमले और अन्य

एपिसोड 12: पूर्वोत्तर विधानसभा चुनाव के नतीजे, श्रीलंका में आपातकाल, मूर्तियों पर हमले और अन्यमेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड में भाजपा की जीत, लेनिन की प्रतिमा पर हमला, श्रीलंका में आपातकाल, श्री श्री रविशंकर का अयोध्या पर विवादित बयान, फूलपुर और गोरखपुर में लोकसभा के उपचुनाव, सुप्रीम कोर्ट की हादिया पर टिप्पणी जैसे मुद्दे इस हफ्ते न्यूज़लॉन्ड्री चर्चा के प्रमुख विषय रहे. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

Apr 14, 20191 hr 16 min

एपिसोड 11: श्रीदेवी की असमय मौत, कार्ति चिदंबरम की गिरफ्तारी और साथ में होली की गुदगुदी

दिल्ली सरकार और नौकरशाही में जारी खींचतान, फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत पर मीडिया की रिपोर्टिंग, चीन के राष्ट्रपति ने कार्यकाल को अनिश्चितकालिन के लिए बढ़ाने वाला फैसला, मेहुल चोकसी का कर्मचारियों को पत्र, सहवाग का सांप्रदायिक ट्वीट और साथ में होली का त्यौहार इस हफ्ते न्यूज़लॉन्ड्री चर्चा के मुख्य विषय रहे. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

Apr 13, 20191 hr 22 min

एपिसोड 10: दिल्ली में राजनीतिक तनातनी, भारतीय सेनाध्यक्ष का बयान व अन्य

दिल्ली में आप विधायकों द्वारा मुख्य सचिव अंशु प्रकाश की कथित पिटाई, सेना प्रमुख विपिन रावत का असम की स्थिति पर दिया गया बयान, कमल हसन की नई राजनीतिक पार्टी, अमिताभ बच्चन का ट्विटर पर कांग्रेस के नेताओं को फॉलो करना, यूपी में जारी एनकाउंटर्स पर मानवाधिकार आयोग की फटकार और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो की आधिकारिक भारत यात्रा के इर्द-गिर्द हुए विवाद इस हफ्ते न्यूज़लॉन्ड्री चर्चा के प्रमुख विषय रहे. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....

Apr 11, 20191 hr 15 min

एपिसोड 9: पीएनबी फ्रॉड, रफेल डील, आप के तीन साल और अन्य

पीएनबी घोटाला और उसमें नीरव मोदी की संलिप्तता, रफेल डील पर सवालिया निशान, फिलीस्तीन में प्रधानमंत्री मोदी के घोषणाओं की चर्चा, आम आदमी पार्टी के तीन साल, जेएनयू में एटेंडेंस को लेकर वीसी और छात्रों में तनातनी, अंकित सक्सेना की हत्या पर जेएनयू छात्रसंघ की पूर्व उपाध्यक्ष और आजतक एंकर अंजना ओम कश्यप का फर्जी ट्वीट को कार्यक्रम का आधार बनाना, रहे इस हफ्ते न्यूज़लॉन्ड्री चर्चा के अहम विषय.चर्चा में शामिल रहे न्यूज़लॉन्ड्री संपादक अतुल चौरसिया, वरिष्ठ पत्रकार अजित शाही, ओपिनियन राइटर आनंद वर्धन और सं...

Apr 11, 20191 hr 14 min

एपिसोड 8: प्रधानमंत्री का संसद में बयान, झोलाछाप डॉक्टर की करतूत, मालदीव संकट व अन्य

संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान, उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक झोलाछाप डॉक्टर द्वारा करीब 40 लोगों को एचआईवी से संक्रमित करने का मामला, भाजपा सांसद विनय कटियार द्वारा मुसलमानों के खिलाफ दिया गया बयान, राज्यसभा में नेता विपक्ष गुलाम नबी आज़ाद का यह कहना कि राज्यसभा टीवी को भाजपा टीवी बनाने की कोशिश हो रही है और साथ में भारत के दक्षिण-पश्चिमी पड़ोसी मालदीव में फिर से पैदा हुआ राजनीतिक संकट इस बार की चर्चा के मुख्य विषय रहे...

Apr 11, 20191 hr 15 min

एपिसोड 7: केंद्रीय बजट, कासगंज हिंसा, नागालैंड विवाद और अन्य

बजट 2018-19, कासगंज हिंसा, पूर्वोत्तर में असम के दीमा हसाओ में नगालैंड विवाद में सुरक्षाकर्मियों की गोली से दो युवकों की मौत और राष्ट्रपति का राष्ट्र के नाम संबोधन में वन नेशन, वन इलेक्शन के प्रस्ताव पर केंद्रित रही इस हफ्ते की एनएल चर्चा. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

Apr 11, 20191 hr 22 min

एपिसोड 6: प्रधानमंत्री का साक्षात्कार, डार्विनवाद, पद्मावत विवाद व अन्य

ज़ी न्यूज़ और टाइम्स नाउ को प्रधानमंत्री का साक्षात्कार, संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत पर विवाद, केंद्रीय मंत्री सतपाल सिंह द्वारा जैवविकास की डार्विन थ्योरी को गलत बताना, मेवात में एक दलित परिवार का मुसलिम परिवार पर धर्मांतरण का आरोप और सीपीएम में करात और येचुरी के मनमुटाव, इस हफ्ते न्यूज़लॉन्ड्री चर्चा के प्रमुख विषय रहे. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

Apr 11, 20191 hr 34 min

एपिसोड 5: हरियाणा में बलात्कार की घटना, हज सब्सिडी, आईआरएस के आंकड़े और अन्य

हरियाणा के जिंद में बारहवीं की छात्रा से बलात्कार की घटना, सरकार द्वारा हज सब्सिडी खत्म करना, भारतीय अखबारों का रीडरशिप सर्वे 2017 और चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा पर प्रसाद मेडिकल कॉलेज भ्रष्टाचार मामले में सवाल उठाते वकील प्रशांत भूषण की प्रेस कॉन्फ्रेंस- रहे इस हफ्ते न्यूज़लॉन्ड्री चर्चा के प्रमुख विषय. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

Apr 11, 201956 min

एपिसोड 4

शुक्रवार दोपहर को हुई सुप्रीम कोर्ट के चार जजों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, सिनेमाघरों में राष्ट्रगान को अनिवार्य से वैकल्पिक किया जाना, दिल्ली में जिग्नेश मेवाणी की रैली, ट्रिब्यून की रिपोर्टर ऋचा खैरा पर एफआईआर दर्ज, छोटी बच्ची से बलात्कार के बाद दंगों की आग में जलता पाकिस्तान और द क्विंट की कुलभूषण जाधव पर विवादित स्टोरी- रहे इस हफ्ते न्यूज़लॉन्ड्री चर्चा के अहम मुद्दे. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

Apr 10, 20191 hr 6 min

एपिसोड 3

आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा के लिए उम्मीदवारों की घोषणा, आधार कार्ड से डैटा चोरी, टिपल तलाक बिल पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में खींचतान की स्थिति, भीमा कोरेगांव की हिंसा और किम जोंग के विवादित बयान पर आधारित रही न्यूज़लॉन्ड्री की इस हफ्ते की चर्चा. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

Apr 10, 20191 hr 19 min

एपिसोड 2

दिल्ली के मुख्यमंत्री को मजेंटा लाइन के उद्घाटन में नहीं बुलाना, ट्रिपल तलाक, सलमान खान की असंवेदनशील टिप्पणी और अन्य विषयों पर न्यूज़लॉन्ड्री चर्चा. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

Apr 05, 20191 hr 11 min

एपिसोड 1

सप्ताह भर के प्रमुख मसलों पर चर्चा कर रहे हैं न्यूज़लॉन्ड्री के संपादक अतुल चौरसिया, रिपोर्टर अमित भारद्वाज, ओपिनियन लेखक आनंद वर्धन और एनएल चर्चा के विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार व जनसत्ता के पूर्व संपादक ओम थानवी. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

Apr 05, 201954 min
For the best experience, listen in Metacast app for iOS or Android