अशोक लेलैंड को मिला तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम से 552 बसों की आपूर्ति का ऑर्डर। रुपया-पैसा | 21.December | 7 pm
प्रमुख वाणिज्यिक वाहन कंपनी अशोक लेलैंड को तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम से 552 बस की आपूर्ति का ऑर्डर मिला है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने बयान में कहा कि ‘अल्ट्रा लो एंट्री’ बसों को सार्वजनिक परिवहन के उपयोग में लिया जाएगा।
