Jansatta - रुपया-पैसा - podcast cover

Jansatta - रुपया-पैसा

Express Audiowww.spreaker.com
यूं ही नहीं कहा गया... सबसे बड़ा रुपैया। पैसा सभी बचाना चाहते हैं लेकिन बैंक-बाजार की टेढ़ी-मेढ़ी बातें और नियम आसानी से समझ नहीं आते हैं। कैसे बचाएं पैसा और कैसे बढ़ाएं पैसा। जानना है यह मनी मंत्र तो सुनिए जनसत्ता का रुपया-पैसा पॉडकास्ट।
Last refreshed:
Follow this podcast in the Metacast mobile app to refresh it and see new episodes.
Download Metacast podcast app
Podcasts are better in Metacast mobile app
Don't just listen to podcasts. Learn from them with transcripts, summaries, and chapters for every episode. Skim, search, and bookmark insights. Learn more

Episodes

रिलायंस का मार्केट कैप 19.50 लाख करोड़ के पार, निवेशकों ने कमाए 1.25 लाख करोड़ | रुपया-पैसा | 29.January| 7 PM

अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज आज 29 जनवरी 2024 को रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई. आज RIL में 7 फीसदी से ज्यादा तेजी रही और यह 2904 रुपये के भाव पर पहुंच गया, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 2710 रुपये पर बंद हुआ था. शेयर में इस तेजी के बीच कंपनी का मार्केट कैप 19.58 लाख करोड़ के करीब पहुंच गया. यह मार्केट कैप के लिहाज से देश की नंबर 1 कंपनी है.25 जनवरी को RIL का शेयर 2710 रुपये पर बंद हुआ था. 25 जनवरी को बाजार बंद होने पर कंपनी का मार्केट कैप करीब 18,33,469 करोड़ रुपये था. खबर लिख...

Jan 29, 20244 min

RBI के किस फैसले से थमी स्टॉक में गिरावट | रुपया-पैसा | 29.January| 3 PM

आज निजी सेक्‍टर के सबसे बड़े लेंडर एचडीएफसी बैंक में गिरावट का सिलसिला थम गया है. आज यह बैंकिंग स्‍टॉक इंट्राडे में करीब 2 फीसदी मजबूत होकर 1463 रुपये तक पहुंच गया, जबकि 25 जनवरी को यह 1435 रुपये पर बंद हुआ था. असल में भारतीय रिजर्व बैंक ने एचडीएफसी बैंक में 9.99 फीसदी तक हिस्सेदारी हासिल करने के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम को अपनी मंजूरी दे दी है. आरबीआई द्वारा एलआईसी को एक साल की अवधि के भीतर, यानी 24 जनवरी, 2025 तक एचडीएफसी बैंक में प्रमुख शेयरधारिता हासिल करने की सलाह दी गई है. इसके बाद आज शेय...

Jan 29, 20244 min

5 बड़ी वजहों से शेयर बाजार में मची अफरा तफरी, 700 अंक टूट गया सेंसेक्स | रुपया-पैसा | 25.January| 7 PM

घरेलू शेयर बाजार में आज भारी बिकवाली देखने को मिली. आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स में तेज गिरावट रही. सेंसेक्स आज 700 अंकों से ज्यादा टूटकर 70319 के लेवल पर आ गया. जबकि निफ्टी के लिए आज इंट्राडे लो लेवल 21247 पर रहा. इंडेक्स में 200 अंकों से ज्यादा गिरावट आई है. बाजार की इस गिरावट में बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब 1.5 लाख करोड़ घट गया है. आज के कारोबार में तकरीबन ज्यादातर सेक्टर में बिकवाली देखने को मिल रही है. खासतौर से आईटी सेक्टर और बैंकिंग सेक्टर ने बाजार मे...

Jan 25, 20244 min

IT शेयरों ने बिगाड़ा मूड, सेंसेक्स 700 अंक टूटा, निफ्टी 21250 के करीब | रुपया-पैसा | 25.January| 3.00 PM

मिले जुले ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में आज बिकवाली देखने को मिल रही है. आज के कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों इंडेक्स कमजोर हुए हैं. सेंसेक्स करीब 700 अंक कमजोर दिख रहा है. वहीं निफ्टी भी 21250 के करीब आ गया है. आज के कारोबार में तकरीबन ज्यादातर सेक्टर में बिकवाली देखने को मिल रही है. निफ्टी पर सिर्फ आटो, मेटल, रियल्टी इंडेक्स हरे निशान में हैं. जबकि बैंक, आईटी, फाइनेंशियल, फार्मा और एफएमसीजी लाल निशान में हैं. फिलहाल सेंसेक्स में 691 अंकों की गिरावट दिख रही है...

Jan 25, 20244 min

DGCA ने सुरक्षा उल्लंघन के लिए एयर इंडिया पर करोड़ों का जुर्माना लगाया | रुपया-पैसा | 24.January| 7 PM

नागर विमानन महानिदेशालय ने कुछ लंबे मार्गों पर संचालित उड़ानों के संबंध में सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के लिए एयरलाइन एयर इंडिया पर 1.10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। बुधवार को जारी बयान के अनुसार, नियामक ने एक एयरलाइन कर्मचारी से स्वैच्छिक सुरक्षा रिपोर्ट प्राप्त करने के बाद विस्तृत जांच की। इसमें कुछ लंबी दूरी के महत्वपूर्ण मार्गों पर एयर इंडिया द्वारा संचालित उड़ानों में सुरक्षा उल्लंघन का आरोप लगाया गया था। डीजीसीए ने कहा कि चूंकि जांच में प्रथम दृष्टया एयरलाइन द्वारा गैर-अनुपालन का पता च...

Jan 24, 20244 min

घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी, आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट | रुपया-पैसा | 24.January | 3 PM

मिले जुले ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में आज भी कमजोरी नजर आ रही है. आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स में गिरावट दिख रही है. सेंसेक्स करीब 200 अंक टूट गया है. वहीं निफ्टी भी 21200 के नीचे आ गया है. आज के कारोबार में तकरीबन ज्यादातर सेक्टर में बिकवाली देखने को मिली है. निफ्टी पर आईटी और मेटल इंडेक्स हरे निशान में हैं. जबकि बैंक, आटो, फाइनेंशियल, फार्मा, एफएमसीजी और रियल्टी इंडेक्स लाल निशान में हैं. फिलहाल सेंसेक्स में 203 अंकों की गिरावट है और यह 70167 के लेवल पर ट्र...

Jan 24, 20245 min

बाजार में भगदड़ से 8 लाख करोड़ साफ, अच्छी शुरूआत के बाद भी सेंसेक्स क्यों टूटा | रुपया-पैसा | 23.January| 7 PM

घरेलू शेयर बाजार में आज भारी बिकवाली देखने को मिली है. हालांकि बाजार की शुरूआत मजबूत हुई थी और सेंसेक्स करीब 600 अंक मजबूत होकर खुला था. निफ्टी भी 21400 के पार खुला था. लेकिन कुछ देर बाद ही खास तौर पर बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार का मूड खराब हो गया. कारोबार में सेंसेक्स 1000 अंकों से ज्यादा गिरावट आ गई, वहीं निफ्टी भी 21250 के नीचे बंद हुआ. बाजार कीएनएसई के प्रोविजनल डाटा के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक लगातार चार दिनों तक नेट सेलर्स बने रहे. उन्होंने 20 जनवरी को 545.58 करोड़ रुपये के शे...

Jan 23, 20244 min

आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी के इंडेक्स में तेजी | रुपया-पैसा | 23.January| 3 PM

बेहतर ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में जोरदार रैली देखने को मिल रही है. आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स में अच्छी तेजी है. सेंसेक्स 550 अंकों से ज्यादा मजबूत हुआ है तो निफ्टी 21750 के करीब आ गया है. आज के कारोबार में तकरीबन ज्यादातर सेक्टर में खरीदारी देखने को मिल रही है. निफ्टी पर आईटी इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा मजबूत हुआ है. बैंक, फाइनेंशियल, आटो, एफएमसीजी, मेटल, फार्मा और रियल्टी इंडेक्स भी हरे निशान में हैं. सिर्फ मीडिया इंडेक्स लाल निशान में है. फिलहाल सेंसेक्स म...

Jan 23, 20245 min

4 शेयरों को मिला श्री राम का आशीर्वाद, 1 साल में 195% तक मिला रिटर्न | रुपया-पैसा | 22.January| 7 PM

अयोध्या में श्री राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा आज पूरी हो गई है.राम मंदिर से लेकर पूरे अयोध्या के मेकओवर पर करीब 1000 करोड़ डॉलर के खर्च का बजट है, जिसमें कई काम पूरे हो चुके, शुरू हो गए या शुरू होने हैं. इससे यह शहर इकोनॉमिक एक्टिविटीज का भी एक बड़ा केंद्र बन गया है, जिससे लाभ लेने की स्थिति में कई बड़ी या छोटी कंपनियां शामिल हैं. इनमें से कुछ तो अयोध्या में किसी न किसी प्रोजेक्ट से जुड़ी रही हैं, जिन पर श्रीराम का भी आशीर्वाद देखने को मिल रहा है. इसके शेयरों में जोरदार रिटर्न मिल रहा...

Jan 22, 20244 min

रिलायंस इंडस्ट्रीज में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर विशेष छुट्टी | रुपया-पैसा | 22.January| 3 PM

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर अपने कार्यालयों में छुट्टी की. रिलायंस इंडस्ट्रीज के आसपास स्थित मंदिरों में विशेष पूजा, जियो संबद्ध संपत्तियों पर समारोह का सीधा प्रसारण और अपनी खुदरा दुकानों में सभी आगंतुकों को दीये बांटने की व्यवस्था की है। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सामरोह आज सोमवार को आयोजित हो रहा है। मुकेश अंबानी परिवार के सदस्य इस कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से शामिल होने अयोध्या पहुंच रहे हैं. रिलायंस भारत के पहले निजी संगठनों में से एक था जि...

Jan 22, 20244 min

अल्ट्राटेक सीमेंट का तीसरी तिमाही में 67 प्रतिशत बढ़ा | रुपया-पैसा | 19.January| 7 PM

अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी (अक्टूबर-दिसंबर) तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 67 प्रतिशत बढ़कर 1,774.78 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी को 1,062.58 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, इस अवधि में उसकी परिचालन आय 7.85 प्रतिशत बढ़कर 16,739.97 करोड़ रुपये हो गई। 2022 की इसी अवधि में यह 15,520.93 करोड़ रुपये थी। कंपनी के आय विवरण के अनुसार दिसंबर तिमाही में उसने ‘‘ सबसे अधिक एकीकृत शुद्ध लाभ दर्ज किया।’’ समीक्षाधी...

Jan 19, 20244 min

घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी | रुपया-पैसा | 19.January| 3.00 PM

घरेलू बाजारों में तीन दिन की गिरावट के बाद शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 657.45 अंक उछलकर 71,844.31 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी 194.75 अंक चढ़कर 21,657 अंक पर रहा। सेंसेक्स की कंपनियों में टाइटन, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, विप्रो, इंफोसिस और आईटीसी के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई। इंडसइंड बैंक और रिलायंस के शेयर घाटे में रहे। अन्य एशियाई बाजारों में जापान का न...

Jan 19, 20245 min

उत्तर प्रदेश सरकार ने गन्ने के लिए SAP प्रति क्विंटल 20 रुपये बढ़ाया | रुपया-पैसा | 18.January| 7 PM

लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने बृहस्पतिवार को गन्ने के लिए स्टेट एडवाइजरी प्राइस (एसएपी) 20 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाया। सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया गया फैसला। चीनी उद्योग और गन्ना विकास विभाग के मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा गन्ने के दाम में 20 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। अगेती किस्म की कीमत अब 370 रुपये प्रति क्विंटल होगी जबकि सामान्य किस्म का दाम 360 रुपये होगा। अबतक गन्ने की अगेती किस्म का खरीद मूल्य 350 रुपये प्रति क्विं...

Jan 18, 20245 min

सरकार इस बजट में बढ़ा सकती है पीएलआई योजना का दायरा | रुपया-पैसा | 18.January| 3 PM

मैनुफैक्चरिंग सेक्टर को बढ़ावा देने और रोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी करने के लिए सरकार आगामी अंतरिम बजट में पीएलआई योजना का दायरा बढ़ा सकती है। डेलॉयट ने कहा कि इसमें कपड़ा, आभूषण और हस्तशिल्प जैसे क्षेत्रों को शामिल किया जा सकता है। इस समय उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना 14 क्षेत्रों के लिए उपलब्ध है। डेलॉयट इंडिया के पार्टनर रजत वाही ने कहा कि ग्रामीण आय बढ़ाकर मुद्रास्फीति और उपभोग मांग में कमी से निपटा जा सकता है। उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, ''आज हमारे पास पीएलआई योजना के तहत 14 क...

Jan 18, 20245 min

विदेशों में भी गूगल पे के माध्यम से पेमेंट होगी | रुपया-पैसा | 17.January| 7 PM

गूगल इंडिया डिजिटल सर्विसेज और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम की पूर्ण स्वामित्व वाली एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने यूपीआई पेमेंट का भारत के बाहर विस्तार करने के लिए एक समझौता किया है। समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत भारतीय यात्री अब अन्य देशों में गूगल पे के माध्यम से भुगतान कर सकेंगे। इस सुविधा से कैश ले जाने या अंतरराष्ट्रीय भुगतान गेटवे का सहारा लेने की जरूरत खत्म हो जाएगी। गूगल पे ने बयान में कहा, “एमओयू के तीन प्रमुख उद्देश्य हैं। सबसे पहले, यह भारत के बाहर यात्रियों के लिए ...

Jan 17, 20245 min

अयोध्या से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट को हरी झंडी | रुपया-पैसा | 17.January| 3 PM

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अयोध्या को कोलकाता से जोड़ने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश एक ऐसा राज्य है जो देश की प्रगति सुनिश्चित करता है। हमने पिछले साल नवंबर में दिवाली मनाई थी। इस बीच, मेरे राज्य (मध्य प्रदेश) के लोगों ने भी विधानस...

Jan 17, 20245 min

डीपफेक पर अगले सात दिन में सख्त IT नियम बनने की संभावना | रुपया-पैसा | 16.January| 7 PM

केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने मंगलवार को कहा कि ‘डीपफेक’ से निपटने के लिए अगले सात दिन में सख्त आईटी नियमों की लिस्ट बनाए जाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि डीपफेक को लेकर जो एडवाइजरी जारी की गई थी, उसको लेकर हम कड़े नियम बनाने जा रहे हैं. उन्होंने कहा सरकार ने पहले ही सोशल मीडिया और ऑनलाइन मंचों को स्पष्ट कर दिया था कि यदि ‘डीपफेक’ पर उसकी सलाह का पूरी तरह से पालन नहीं किया गया, तो नए आईटी नियमों लाए जाएंगे। चंद्रशेखर ने एक कार्यक्रम के दौरान अलग ...

Jan 16, 20244 min

स्टार्टअप इकोसिस्टम विकसित करने में गुजरात, केरल, कर्नाटक सबसे ऊपर | रुपया-पैसा | 16.January| 3 PM

उभरते उद्यमियों के लिए स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने में गुजरात, केरल तथा कर्नाटक सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्य बनकर उभरे हैं। उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) की राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों की रैंकिंग में यह बात सामने आई। तमिलनाडु और हिमाचल प्रदेश को भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों की श्रेणी में रखा गया है। महाराष्ट्र, ओडिशा और तेलंगाना उन राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में से हैं जिन्हें शीर्ष प्रदर्शन करने वालों के रूप में वर्गीकृत किया गया है।...

Jan 16, 20244 min

अवाडा समूह गुजरात में 40 हज़ार करोड़ का निवेश करेगा | रुपया-पैसा | 15.January| 7 PM

अवाडा समूह ने गुजरात में 6,000 मेगावाट की हाइब्रिड पवन-सौर परियोजनाएं विकसित करने के लिए 40,000 करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता जतायी है। कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, 10 से 12 जनवरी तक गांधीनगर में आयोजित वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन-2024 के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल की उपस्थिति में अवाडा समूह ने गुजरात सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस रणनीतिक गठबंधन का लक्ष्य राज्य में करीब 40,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ कुल 6,000 मेगावाट (6 गीगा...

Jan 15, 20246 min

घरेलू शेयर बाजार में तेजी से शुरुआती कारोबार में रुपया 18 पैसे बढ़ा | रुपया-पैसा | 15.January| 3.00 PM

घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 18 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.77 पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.82 प्रति डॉलर पर खुला और फिर 82.77 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 18 पैसे की बढ़त है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.95 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह अन्य मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 102.35 कारोबार कर रहा है। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा ...

Jan 15, 20245 min

रामलला ने इन कंपनियों के निवेशकों को मालामाल किया | रुपया पैसा | 12.January| 7 PM

अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह होना है। मंदिर निर्माण का कार्य दिन-रात तेजी से जारी है और निर्माण करने वाली कंपनी की कोशिश जल्द से जल्द इसे पूरा करने की है। राम मंदिर बनाने का काम देश की सबसे बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनियों में से एक L&T कर रही है। मंदिर निर्माण शुरू होने से लेकर अब तक इस कंपनी के शेयरों का दाम हर दिन नई तेजी छू रहा है।अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद दुनियाभर से रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। अयोध्या में सबसे बड़ी टे...

Jan 12, 20245 min

क्रिप्टो नियमों पर बोले RBI गवर्नर जो दूसरे बाजार के लिए अच्छा है जरूरी नहीं वह हमारे लिए भी अच्छा हो | रुपया-पैसा | 11.January| 7 PM

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्रीय बैंक क्रिप्टो करेंसी नियमों पर दूसरों का अनुकरण नहीं करेगा और ‘‘जो दूसरे बाजार के लिए अच्छा है, जरूरी नहीं कि वह हमारे लिए भी अच्छा हो।’’ अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग द्वारा अमेरिका में बिटकॉइन एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड के निर्माण की अनुमति देने के लिए बदलावों को मंजूरी देने के बाद उनका यह बयान आया है। क्रिप्टो करेंसी नियमों पर दास ने कहा, ‘‘ जो दूसरे बाजार के लिए अच्छा है, जरूरी नहीं कि वह हमारे लिए भी अच्छा हो। इसलिए ...

Jan 11, 20243 min

अडानी गुजरात में 2 लाख करोड़ का निवेश करेंगे देंगे 1 लाख नौकरियां | रुपया-पैसा | 11.January| 3 PM

उद्योगपति गौतम अडानी ने बुधवार (10 जनवरी 2024) को गुजरात में दो लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की घोषणा की। इसमें मुख्य रूप से एक हरित ऊर्जा पार्क का निर्माण शामिल है जो अंतरिक्ष से भी दिखाई देगा। वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन के यहां आयोजित 10वें संस्करण में अडानी ने कहा कि इस निवेश से एक लाख नौकरियां पैदा होंगी. उन्होंने कहा कि पिछले शिखर सम्मेलन में 55,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई गई थी, जिसमें से 50,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश समूह कर चुका है। अडानी ने आगे...

Jan 11, 20244 min

सुस्त शुरुआत के बाद, बाजार में अच्छी क्लोजिंग | रुपया-पैसा | 10.January | 07.00 PM

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में सुस्त शुरुआत के बाद आखिरी सेशन में तेजी लौटी। बुधवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 271.50 अंकों की बढ़त के साथ 71,657.71 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, एनएसई निफ्टी सूचकांक 73.86 अंकों की मजबूती के साथ 21,618.70 के स्तर पर बंद हुआ। तिमाही नतीजों से पहले सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के शेयरों में भारी उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद बुधवार को हुई भारी लिवाली के चलते देश के प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी 50 बढ़त के साथ बंद...

Jan 10, 20244 min

मोदी ने विभिन्न कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की | रुपया-पैसा |  9.January | 7 PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को दुनिया की प्रमुख कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की। उनकी यह मुलाकात ‘वाइब्रेंट’ गुजरात शिखर सम्मेलन से पहले अर्थव्यवस्था को गति देने तथा रोजगार सृजित करने के लिये विभिन्न क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने के इरादे से हुई है। दस जनवरी को शुरू हो रहे ‘वाइब्रेंट’ गुजरात शिखर सम्मेलन से एक दिन पहले प्रधानमंत्री ने सुजुकी मोटर कॉर्प, माइक्रोन टेक्नोलॉजी और एपी मोलर के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की और उद्योग से जुड़े मुद्दों तथा निवेश अवसरों पर चर्चा क...

Jan 09, 20246 min

भारत और ओमान के बीच FTA पर अगले दौर की बातचीत 16 जनवरी से होगी | रुपया-पैसा | 9.January | 3 PM

भारत और ओमान के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए अगले दौर की बातचीत 16 जनवरी से शुरू होगी। वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आधिकारिक तौर पर व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) नामक समझौते के लिए दोनों पक्षों में ज्यादातर विषयों पर बातचीत हो चुकी है। अधिकारी के मुताबिक ‘‘ बातचीत आगे बढ़ रही है। दो दौर की व्यक्तिगत बातचीत और कई अंतर-सत्रीय बैठकें पहले ही हो चुकी हैं। सीईपीए के तहत शामिल सभी मुद्दों पर सहमति बनी है।’’ हालांकि मीडिया की कुछ खबरों में दावा किया गया था ...

Jan 09, 20245 min

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार लुढ़का, सेंसेक्स 671 अंक टूटा | रुपया-पैसा | 08.January | 7 pm

घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के पहले करोबारी दिन जोरदार बिकवाली देखी गई। तीसरी तिमाही के नतीजों में कमजोरी के एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों में गिरावट आई। दूसरी ओर पीएसयू, बैंकिंग और मेटल सेक्टर के शेयर भी तेजी से फिसले। इसके असर से बाजार के प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुआ। सोमवार के कारोबारी सेशन के बाद सेंसेक्स 670.93 (0.93%) अंकों की गिरावट के साथ 71,355.22 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर निफ्टी 197.80 (0.91%) अंक फिसलकर 21,513.00 के स्तर पर बंद हुआ।

Jan 08, 20245 min

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 535 अंक टूटा | रुपया-पैसा | 03.January | 07.00 PM

शेयर बाजार में बुधवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। बाजार के प्रमुख इंडेक्स आज लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स 535 अंक फिसलकर 71,356 पर आ गया। निफ्टी भी 148 अंकों की गिरावट के साथ 21,517 पर बंद हुआ। बाजार की चौतरफा बिकवाली में IT और मेटल सेक्टर सबसे आगे रहे। निफ्टी में हिंडाल्को, JSW स्टील और टाटा स्टील टॉप लूजर्स रहे। इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स 379 अंक फिसलकर 71,892 पर बंद हुआ था।

Jan 03, 20243 min

2024 के दूसरे दिन लाल निशान पर बंद हुआ बाजार | रुपया-पैसा | 02.January | 07.00 PM

साल 2023 के आखिरी महीने में शेयर बाजार के लगातार ऑल टाइम हाई पर पहुंचने के बाद अब नए साल में बाजार में बड़ी मुनाफावसूली दिख रही है। नए साल 2024 के दूसरे कारोबारी दिन प्रमुख भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए। इस दौरान सेंसेक्स 379.46 अंकों की गिरावट के साथ 71,892.48 के स्तर पर जबकि निफ्टी 76.11 अंक फिसलकर 21,665.80 के लेवल पर बंद हुआ। मंगलवार के कारोबारी सेशन के दौरान बाजार में बैंकिंग, ऑटो और आईटी सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली दिखी। दूसरी ओर फार्मा सेक्टर के शेयरों में दमद...

Jan 02, 20243 min

गुजरात की श्रम अदालत ने हिताची एनर्जी इंडिया पर लगाया जुर्माना। रुपया-पैसा | 22.December | 3 pm

गुजरात की एक श्रम अदालत ने गुजरात फैक्ट्री नियम, 1963 का उल्लंघन करने पर हिताची एनर्जी इंडिया लिमिटेड के एक कारखाने पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया है।

Dec 22, 20236 min
For the best experience, listen in Metacast app for iOS or Android