जल्द ही E-20 ईंधन से चलेगी यामाहा बाइक। रुपया-पैसा | 13.February | 7 pm
जापान की प्रमुख दोपहिया वाहन कंपनी यामाहा की भारत में सभी मोटरसाइकिलें इस साल के अंत तक ई-20 ईंधन से चलने लगेंगी। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

जापान की प्रमुख दोपहिया वाहन कंपनी यामाहा की भारत में सभी मोटरसाइकिलें इस साल के अंत तक ई-20 ईंधन से चलने लगेंगी। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में सोमवार को सुबह के कारोबार में भी गिरावट का सिलसिला जारी रहा। समूह की प्रमुख कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर चार प्रतिशत से अधिक टूट गया।
आदित्य बिड़ला समूह ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में अपने विभिन्न क्षेत्रों में 25,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की। समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने यहां 'उप्र वैश्विक निवेशक सम्मेलन' में कहा कि राज्य में यह निवेश मसलन सीमेंट, धातु, रसायन, वित्तीय सेवाओं और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्रों में किया जाएगा।
कीमत जारी करने के साथ ही कंपनी ने इसमें कम रेंज वाली 2kWh क्षमता वाले बैटरी पैक का विकल्प भी दिया है
केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि हवाई अड्डों पर पक्षियों के विमानों से टकराने की घटनाओं को रोकने के लिए सभी उपाय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डों साफ-सुथरा रखने की जरूरत होती है।
इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता कंपनियों द्वारा अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर बाइक की बिक्री के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को जी-20 देशों से चुनिंदा हवाई अड्डों पर आने वाले यात्रियों को भुगतान के लिए यूपीआई का इस्तेमाल करने की अनुमति देने का फैसला किया। आरबीआई ने कहा कि बाद में यूपीआई के जरिये भुगतान सुविधा का लाभ यहां आने वाले सभी देशों के यात्रियों को मिलेगा।
प्रमुख नीतिगत दर रेपो को 0.25 प्रतिशत बढ़ाकर 6.50 प्रतिशत किया गया। ...मौद्रिक नीति समिति के छह सदस्यों में से चार ने रेपो दर बढ़ाने के पक्ष में मत दिया।
अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन का दिसंबर, 2022 में समाप्त चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 12.94 प्रतिशत घटकर 1,336.51 करोड़ रुपये पर आ गया।
अडाणी समूह की ज्यादातर कंपनियों के शेयर मंगलवार का सुबह के कारोबार में चढ़ गए। समूह की प्रमुख कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 15 प्रतिशत की बढ़त के साथ अपनी ऊपरी सर्किट सीमा को छू गया।
अडाणी समूह ने सोमवार को कहा कि प्रवर्तक कर्जदाताओं के पास गिरवी रखे शेयरों को परिपक्वता अवधि से पहले छुड़ाने के लिये 111.4 करोड़ डॉलर का भुगतान करेंगे। इसकी परिपक्वता अगले वर्ष सितंबर में होनी है। समूह ने सोमवार को एक बयान में कहा कि गिरवी रखे गए ये शेयर अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन्स, अडाणी ग्रीन एनर्जी और अडाणी ट्रांसमिशन के हैं।
अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। सोमवार को शुरुआती कारोबार में अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 9.50 प्रतिशत नीचे आ गया।
गौतम अडानी की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद गौतम अडानी की कंपनियों के शेयर लगातार गिर रहे हैं। अडानी ग्रुप की सबसे प्रतिष्ठित और फ्लैगशिप कंपनी अडानी इंटरप्राइजेज के शेयर शुक्रवार को 35% तक गिर गए।
वित्त वर्ष 2023-24 के लिए केरल का बजट वित्त मंत्री के. एन. बालगोपाल ने शुक्रवार को पेश किया जिसमें मूल्य वृद्धि से निपटने के लिए 2,000 करोड़ रुपये का प्रावधान करने के साथ ही बुनियादी ढांचे और उच्च शिक्षा क्षेत्र के लिए कई पहलों की घोषणा की गई है।
दक्षिण अफ्रीका ने चोले ट्रायोन की नाबाद 57 रन की अर्धशतकीय पारी के दम पर गुरुवार को यहां फाइनल में टीम इंडिया को दो ओवर शेष रहते हुए पांच विकेट से हराकर वुमेंस टी20 ट्राई सीरीज जीत ली। भारतीय महिला टीम को धीमी पिच पर बल्लेबाजी करने में काफी मुश्किल हुई, जिससे वह टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट गंवाकर महज 109 रन ही बना सकी।
अडाणी ग्रुप पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद शेयर बाजार में हलचल है। इस हलचल को देखते हुए खुद अडानी ग्रुप ने अडाणी एंटरप्राइजेस लिमिटेड के एफपीओ वापस ले लिया है। अब अडाणी ग्रुप को दिए गए ऋण को लेकर RBI भी एक्टिव हो गया है। गुरुवार को बजट सत्र के तीसरे दिन दोनों सदनों में इस मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ, जिस वजह से सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।
इसमें टिकाऊ, समावेशी तथा रोजगार समृद्ध वृद्धि के लिए श्रम, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर बात होगी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह बैठक तीन दिन तक चलेगी और इसमें वैश्विक कौशल, योग्यता सामंजस्य और सामान्य कौशल वर्गीकरण की खातिर रूपरेखा विकसित करने के लिए रणनीतियां बनाने के प्रयास होंगे
देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण साल 2023-2024 के लिए केंद्रीय बजट पेश कर दिया है। इस बजट में उन्होंने कई बड़े ऐलान किए। मोदी सरकार 2.0 के आखिरी पूर्ण बजट में उन्होंने नौकरी-पेशा लोगों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने 7 लाख रुपये तक इनकम पर कोई टैक्स न लगाने का फैसला किया। इसे मीडिल क्लास के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा कि सरकार ने पीएम-किसान योजना के तहत 2.2 लाख करोड़ रुपये का नकद हस्तांतरण किया है। उन्होंने 2024 के आम चुनाव से पहले भाजपा की अगुवाई वाली राजग सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम पूर्ण बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार का मिशन ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है।
अरबपति गौतम अडानी की संपत्ति में लगातार गिरावट हो रही है। अब वो विश्व के 10 सबसे अमीर लोगों की सूची से बाहर हो गए हैं। ब्लूमबर्ग की लिस्ट के अनुसार गौतम अडानी अब दुनिया के 11वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। सोमवार को गौतम अडानी को 8.21 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ, जिससे वो 11वें स्थान पर आ गए।
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मंगलवार को अनुमान जताया कि अगले वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि में कुछ नरमी आ सकती है और यह 6.1 फीसदी रह सकती है, जो 31 मार्च को खत्म होने जा रहे चालू वित्त वर्ष की 6.8 फीसदी की वृद्धि के मुकाबले कम है।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि पंद्रह साल से पुराने नौ लाख सरकारी वाहनों के एक अप्रैल के बाद सड़क पर चलाने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इनके स्थान पर नए वाहन लगाए जाएंगे। ये वाहन केंद्रीय और राज्य सरकारों, परिवहन निगमों और सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में लगे हुए हैं।
हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडाणी समूह के इन आरोपों को खारिज कर दिया है कि समूह के खिलाफ उसकी रिपोर्ट भारत पर हमला थी। अमेरिकी शॉर्ट सेलिंग इकाई ने सोमवार को कहा कि धोखाधड़ी को ‘राष्ट्रवाद’ या ‘कुछ बढ़ा-चढ़ाकर प्रतिक्रिया’ से ढंका नहीं जा सकता।
टाटा समूह द्वारा एयर इंडिया का अधिग्रहण पूरा किए जाने के एक वर्ष पूरा होने के मौके पर एयरलाइन ने शुक्रवार को कहा कि वह नए विमानों के ऐतिहासिक ऑर्डर को पूरा कर रही है। एयरलाइन के प्रमुख कैंपबेल विल्सन ने इस अवसर पर कहा कि विमानन क्षेत्र की कंपनी ने उल्लेखनीय प्रगति की है।
Tata Motors ने सीएनजी कार सेगमेंट में अपनी पकड़ बनाने के लिए दो नई कारों को लॉन्च करने वाली है जिसमें पहली टाटा पंच सीएनजी (Tata Punch CNG) और दूसरी टाटा अल्ट्रोज सीएनजी (Tata Altroz CNG) हैं।
प्रत्येक चार भारतीयों में से एक को नौकरी जाने की आशंका है जबकि चार में तीन बढ़ती महंगाई को लेकर चिंतित हैं। इसके बावजूद करीब आधे लोगों का मानना है कि 2023 में देश की अर्थव्यवस्था बढ़ेगी। विपणन आंकड़ा एवं विश्लेषण कंपनी कांतार के सर्वेक्षण में यह निष्कर्ष निकाला गया है।
गोवा सरकार ने पांच और लौह अयस्क खनन ब्लॉकों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि ये सभी खनन ब्लॉक उत्तरी गोवा जिले में स्थित हैं।
देश का सेवा निर्यात क्षेत्र काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को यह बात कही। गोयल ने यहां कहा कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद चालू वित्त वर्ष में सेवाओं का निर्यात करीब 20 प्रतिशत बढ़कर 300 अरब डॉलर के लक्ष्य को पार कर जाएगा।
भारत-ब्रिटेन एफटीए में दोनों देशों को स्वीकार्य चीजों पर ध्यान दे रहे हैं : गोयल गांधीनगर, 24 जनवरी (भाषा) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत और ब्रिटेन के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए वार्ता में इस बात पर ध्यान दिया गया है कि दोनों देशों को क्या स्वीकार्य है।
केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को कहा कि स्वदेश विकसित 5जी और 4जी दूरसंचार प्रौद्योगिकी की शुरुआत देश में इस वर्ष से शुरू हो जाएगी जबकि विश्व को इन मंचों की पेशकश अगले वर्ष से शुरू की जाएगी।