Jansatta - रुपया-पैसा - podcast cover

Jansatta - रुपया-पैसा

Express Audiowww.spreaker.com
यूं ही नहीं कहा गया... सबसे बड़ा रुपैया। पैसा सभी बचाना चाहते हैं लेकिन बैंक-बाजार की टेढ़ी-मेढ़ी बातें और नियम आसानी से समझ नहीं आते हैं। कैसे बचाएं पैसा और कैसे बढ़ाएं पैसा। जानना है यह मनी मंत्र तो सुनिए जनसत्ता का रुपया-पैसा पॉडकास्ट।
Last refreshed:
Follow this podcast in the Metacast mobile app to refresh it and see new episodes.
Download Metacast podcast app
Podcasts are better in Metacast mobile app
Don't just listen to podcasts. Learn from them with transcripts, summaries, and chapters for every episode. Skim, search, and bookmark insights. Learn more

Episodes

नीति आयोग का दावा, भारत में 2015-16 से 2019-21 के बीच 13.5 करोड़ लोग बहुआयामी गरीबी से निकले बाहर। रुपया-पैसा | 17.July | 7 pm

भारत में 2015-16 से 2019-21 के बीच 13.5 करोड़ लोग बहुआयामी गरीबी से बाहर निकले हैं। नीति आयोग की सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा तथा राजस्थान में गरीबों की संख्या में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई।

Jul 17, 20236 minEp. 1018

भारत सहित 140 देश बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए वैश्विक कर समझौते के करीब…रुपया-पैसा |17.July | 3 pm

भारत सहित लगभग 140 देश वैश्विक कर नियमों में बदलाव को लेकर एक समझौते के करीब हैं। इस समझौते में प्रावधान है कि बहुराष्ट्रीय कंपनियों (एमएनसी) को अपने परिचालन वाले देशों में कर का भुगतान करना होगा।

Jul 17, 20235 minEp. 1017

अमेरिका एफटीसी ने OpenAI पर कसा शिकंजा। रुपया-पैसा | 14.July | 7 pm

चैटजीपीटी का विकास करने वाली कंपनी ओपनएआई के खिलाफ अमेरिका के संघीय व्यापार आयोग ने उपभोक्ता संरक्षण नियमों के उल्लंघन और गलत सूचनाएं देने के मामले में जांच शुरू कर दी है। ओपनएआई ने पिछले साल एआई पर आधारित मॉडल चैटजीपीटी को पेश किया था।

Jul 14, 20235 minEp. 1016

गूगल पे के नए फीचर में उपयोगकर्ता बिना यूपीआई पिन के कर सकेंगे छोटे भुगतान…रुपया-पैसा |14.July | 3 pm

प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल के भुगतान ऐप गूगल पे ने बृहस्पतिवार को अपने मंच पर यूपीआई लाइट फीचर पेश किया, जिससे छोटे डिजिटल भुगतान में आसानी होगी।

Jul 14, 20237 minEp. 1015

AI को लेकर क्या बोले टीसीएस के सीईओ? रुपया-पैसा | 13.July | 7 pm

देश की सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज को अगली दो तिमाहियों में जनरेटिव एआई आधारित सौदे होने की उम्मीद है, हालांकि इनका आकार बहुत बड़ा नहीं होगा। टीसीएस के सीईओ और प्रबंध निदेशक के कृतिवासन ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

Jul 13, 20235 minEp. 1014

महंगाई का यू टर्न, 4 महीने कम रहने के बाद फिर बढ़ी…रुपया-पैसा |13.July | 3 pm

देश में महंगाई ने एक बार फिर सरकार को बड़ा झटका दिया है। चार महीने कम रहने के बाद महंगाई दर फिर बढ़ गई है। जून महीने में खाद्य महंगाई दर बढ़कर 4.49 फीसदी पहुंच गई है।

Jul 13, 20236 minEp. 1013

अपने कर्मचारियों को एआई का प्रशिक्षण देगी विप्रो। रुपया-पैसा | 12.July | 7 pm

देश की तीसरी बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी विप्रो लिमिटेड ने बुधवार को अपने सभी 2.5 लाख कर्मचारियों को एआई में प्रशिक्षित करने और उत्पादों की पेशकश में इस प्रौद्योगिकी को अपनाने पर एक अरब डॉलर खर्च करने का ऐलान किया है।

Jul 12, 20236 minEp. 1012

ऑनलाइन गेमिंग और कैसिनो पर देना होगा 28% GST…रुपया-पैसा |12.July | 3 pm

मंगलवार (11 जुलाई) को हुई 50 वीं जीएसटी काउंसिल कई अहम फैसले हुआ हैं। इस बैठक की अध्यक्षता वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) कर रही थीं। इस बैठक में तय हुआ है कि गेमिंग, घुड़दौड़ और कैसीनो के फूल वेल्यू पर 28% जीएसटी दर लगाई जाएगी।

Jul 12, 20236 minEp. 1011

GST मीटिंग में निर्मला सीतारमण पर हमलावर हुए दिल्ली पंजाब के वित्त मंत्री। रुपया-पैसा | 11.July | 7 pm

जीएसटी परिषद की 50वीं बैठक मंगलवार को शुरू हुई। इस बैठक में ऑनलाइन गेमिंग पर कराधान, उपयोगिता वाहनों की परिभाषा के अलावा पंजीकरण और इनपुट कर क्रेडिट दावों के लिए नियमों को कड़ा करने पर विचार हो सकता है।

Jul 11, 20235 minEp. 1010

पीएम मोदी के ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’ को लगा बड़ा झटका!…रुपया-पैसा |11.July | 3 pm

भारत में सेमीकंडक्टर की मैन्युफैक्चरिंग को बड़ा झटका लगा है। पिछले साल सेमीकंडक्टर को बनाने वाली कंपनी फॉक्सकॉन ने भारत में इसके निर्माण के लिए वेंदाता के साथ करार किया था लेकिन अब कंपनी इससे पीछे हट गई है।

Jul 11, 20235 minEp. 1009

हुंदै ने 5.99 लाख रुपये में उतारी माइक्रो एसयूवी ‘एक्सटर’…रुपया-पैसा |10.July | 7 pm

दोपहिया वाहन विनिर्माता हुंदै (hyundai) मोटर इंडिया ने सोमवार को अपना नया मॉडल ‘एक्सटर’ बाजार में पेश करते हुए शुरुआती स्तर के स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) खंड में कदम रखा।

Jul 10, 20236 minEp. 1008

साइंट डीएलएम का शेयर 52 प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध…रुपया-पैसा |10.July | 3 pm

इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण सेवा कंपनी साइंट डीएलएम लि. के शेयर की सोमवार को जबर्दस्त शुरुआत हुई। कंपनी का शेयर अपने 265 रुपये के निर्गम मूल्य पर 52 प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध हुआ।

Jul 10, 20235 minEp. 1007

Karnataka Budget 2023: जानिए कौन से उत्पाद होंगे महंगे? रुपया-पैसा | 07.July | 7 pm

कर्नाटक विधानसभा में शुक्रवार को पेश वित्त वर्ष 2023-24 के बजट में शराब एवं बीयर पर आबकारी शुल्क बढ़ाने की घोषणा से इन उत्पादों का महंगा होना तय हो गया है।

Jul 07, 20235 minEp. 1006

ओयो क्रिकेट विश्व कप के मेजबान शहरों में 500 होटल जोड़ेगी…रुपया-पैसा |7.July | 3 pm

आतिथ्य सेवा से जुड़े प्रौद्योगिकी मंच ओयो ने शुक्रवार को कहा कि भारत में होने वाले एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप के मैचों की मेजबानी करने वाले शहरों में उसकी अगले तीन महीनों में करीब 500 नए होटलों को जोड़ने की योजना है।

Jul 07, 20235 minEp. 1005

ऑडी भारत में अगस्त में उतारेगी इलेक्ट्रिक एसयूवी क्यू8 ई-ट्रॉन…रुपया-पैसा |6.July | 7 pm

जर्मनी की लक्जरी कार विनिर्माता ऑडी अपने इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) क्यू8 ई-ट्रॉन को अगले महीने भारतीय बाजार में उतारेगी। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Jul 06, 20236 minEp. 1004

एलन मस्क को चुनौती देने के लिए आ गया है ‘थ्रेड्स’। रुपया-पैसा | 06.July | 3 pm

बहुराष्ट्रीय कंपनी मेटा ने सोशल मीडिया मंच ट्विटर को टक्कर देने के लिए नया ऐप ‘थ्रेड्स’ जारी किया है। यह नया ऐप उद्योगपति एलन मस्क के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया मंच को सीधी चुनौती देगा।

Jul 06, 20236 minEp. 1003

देशभर में 4,900 से ज्यादा जाली जीएसटी पंजीकरण हुए रद्द। रुपया-पैसा | 05.July | 7 pm

जीएसटी अधिकारियों ने देशभर में चलाए जा रहे अभियान के तहत अबतक 4,900 से अधिक जाली जीएसटी पंजीकरण रद्द किए हैं। इसके अलावा अभियान में ऐसे 17,000 जीएसटीआईएन की पहचान की गई है, जो मौजूद नहीं हैं।

Jul 05, 20235 minEp. 1002

स्टार्टअप को लेकर पीयूष गोयल ने कही बड़ी बात। रुपया-पैसा | 04.July | 7 pm

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि सरकार स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए हमेशा एक मददगार या सुविधाप्रदाता के रूप में कार्य करेगी, नियामक के रूप में नहीं। उन्होंने कहा कि इस पारिस्थितिकी तंत्र के हितधारक स्व-नियमन करेंगे।

Jul 04, 20235 minEp. 1000

विदेश में होटल बुकिंग के लिए टीसीएस काटने की जिम्मेदारी बैंकों की : मेकमाईट्रिप…रुपया-पैसा |4.July | 3 pm

ऑनलाइन यात्रा सेवा मुहैया कराने वाले पोर्टल मेकमाईट्रिप का मानना है कि यदि कोई व्यक्ति टूर ऑपरेटरों के पोर्टल के जरिये विदेश में होटल बुक करता है, तो उसपर टीसीएस (स्रोत पर कर संग्रह) काटने की जिम्मेदारी बैंक की होनी चाहिए।

Jul 04, 20236 minEp. 999

राज्यों को वित्तीय मामलों में पारदर्शिता पर ध्यान देने की जरूरतः नीति आयोग…रुपया-पैसा |3.July | 7 pm

नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बी वी आर सुब्रमण्यम ने सोमवार को राज्यों के वित्त के संदर्भ में पारदर्शिता की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि इससे राज्यों को बाजार से प्रतिस्पर्धी दरों पर संसाधन जुटाने में मदद मिलेगी।

Jul 03, 20236 minEp. 998

Bank of Baroda: क्रेडिट कार्ड डिवीजन में 49% तक हिस्सेदारी बेचने की है योजना। रुपया-पैसा | 03.July | 3 pm

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपनी क्रेडिट कार्ड कारोबार शाखा - बीओबी फाइनेंशियल सॉल्यूशंस लिमिटेड में 49 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचने की योजना बनाई है। इस समय कंपनी में 100 प्रतिशत स्वामित्व बीओबी के पास है।

Jul 03, 20236 min

जोमैटो कंपनी लेकर आई ‘जोमैटो फूड ट्रेंड्स’ का एक खुला मंच। रुपया-पैसा | 30.June | 7 pm

ऑनलाइन ऑर्डर लेकर खाना पहुंचाने वाली कंपनी जोमैटो लिमिटेड ने शुक्रवार को खानपान के रुझान बताने वाले एक आंकड़ा विश्लेषण मंच की पेशकश की। इस मंच का मकसद रेस्टोरेंट भागीदारों को मूल्य, व्यंजन और स्थान को लेकर आंकड़ा आधारित नजरिया अपनाने में मदद करना है।

Jun 30, 20236 minEp. 1001

एक करोड़ के ऊपर पहुंची यूआई़डीएआई में चेहरा सत्यापन की संख्या। रुपया-पैसा | 30.June | 3 pm

सेवाएं उपलब्ध करने के लिए आधार संख्या आधारित चेहरा सत्यापन में भारी उछाल आया है। मई में 1.06 करोड़ ऐसे सत्यापन हुए, जो अभी तक का सर्वाधिक मासिक आंकड़ा है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

Jun 30, 20236 minEp. 1000

देश में जीएसटी को पूरे हुए 6 साल। रुपया-पैसा | 29.June | 7 pm

देश में सबसे बड़े अप्रत्यक्ष कर सुधार के तहत जीएसटी को लागू हुए छह साल पूरे हो चुके हैं और अब 1.5 लाख करोड़ रुपये का मासिक राजस्व एक तरह से सामान्य हो चुका है।

Jun 29, 20236 minEp. 999

बकरीद के अवसर पर बंद रहे शेयर बाजार…रुपया-पैसा |29.June | 3 pm

देश के प्रमुख शेयर बाजार बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) बृहस्पतिवार को ईद-उल-अजहा या बकरीद के अवसर पर बंद रहे। महाराष्ट्र सरकार ने बकरीद के अवसर पर 29 जून को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।

Jun 29, 20235 minEp. 998

गन्ना किसानों को भारत सरकार ने दी गुड न्यूज। रुपया-पैसा | 28.June | 7 pm

सरकार ने बुधवार को 2023-24 सत्र के लिये गन्ने का उचित और एफआरपी 10 रुपये बढ़ाकर 315 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया। एफआरपी वह न्यूनतम मूल्य है जिसे चीनी मिलों को गन्ना किसानों को देना होता है।

Jun 28, 20236 minEp. 997

110 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया टमाटर। रुपया-पैसा | 27.June | 7 pm

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मांग के मुकाबले कम आपूर्ति के चलते टमाटर का खुदरा भाव बढ़कर 110 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। सब्जियों के एक प्रमुख कारोबारी संगठन ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Jun 27, 20236 minEp. 995

भारतीय चाय निर्यातकों का चाय बोर्ड से समर्थन का आग्रह…रुपया-पैसा |27.June | 3 pm

भारतीय चाय निर्यातक वर्ष 2023 में निर्यात को बढ़ावा देने के लिए सरकार से समर्थन की मांग की है। रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष और यूरोप तथा खाड़ी देशों जैसे पारंपरिक बाजार से चाय की मांग में गिरावट जैसी प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच उन्होंने सरकार से समर्थन मांगा है।

Jun 27, 20236 minEp. 994
For the best experience, listen in Metacast app for iOS or Android