Jansatta - रुपया-पैसा - podcast cover

Jansatta - रुपया-पैसा

Express Audiowww.spreaker.com
यूं ही नहीं कहा गया... सबसे बड़ा रुपैया। पैसा सभी बचाना चाहते हैं लेकिन बैंक-बाजार की टेढ़ी-मेढ़ी बातें और नियम आसानी से समझ नहीं आते हैं। कैसे बचाएं पैसा और कैसे बढ़ाएं पैसा। जानना है यह मनी मंत्र तो सुनिए जनसत्ता का रुपया-पैसा पॉडकास्ट।
Last refreshed:
Follow this podcast in the Metacast mobile app to refresh it and see new episodes.
Download Metacast podcast app
Podcasts are better in Metacast mobile app
Don't just listen to podcasts. Learn from them with transcripts, summaries, and chapters for every episode. Skim, search, and bookmark insights. Learn more

Episodes

मीशो के लिए गुड न्यूज, 12 महीनों में बंपर लाभ। रुपया-पैसा | 07.August | 7 pm

सॉफ्टबैंक समर्थित ई-कॉमर्स कंपनी मीशो एकीकृत आधार पर जुलाई में मुनाफे में आ गई है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। मीशो के संस्थापक एवं सीईओ विदित आत्रे ने पीटीआई-भाषा से कहा कि पिछले 12 महीने में कंपनी के ऑर्डर की संख्या 43 प्रतिशत बढ़ी है और राजस्व में 54 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जिससे कंपनी अब मुनाफे में आ गई है।

Aug 07, 20235 minEp. 1046

विजय शेखर शर्मा एंटफिन से पेटीएम की 10.3 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेंगे…रुपया-पैसा |7.August | 3 pm

फिनटेक कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विजय शेखर शर्मा एंटफिन (नीदरलैंड) होल्डिंग बीवी से पेटीएम में 10.30 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करेंगे।

Aug 07, 20235 minEp. 1045

टाटा मोटर्स ने माइक्रो SUV Punch का सीएनजी संस्करण उतारा…रुपया-पैसा |4.August | 7 pm

टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को अपनी माइक्रो एसयूवी पंच का सीएनजी संस्करण पेश किया। इसकी दिल्ली शोरूम में कीमत 7.1 लाख रुपये से 9.68 लाख रुपये है।

Aug 04, 20235 minEp. 1044

एप्पल ने भारत में जून तिमाही में रिकॉर्ड Income दर्ज की, IPhone की शानदार बिक्री…रुपया-पैसा |4.August | 3 pm

दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी एप्पल ने आईफोन की शानदार बिक्री के दम पर भारत में जून तिमाही में रिकॉर्ड आय दर्ज की। एप्पल के सीईओ टिम कुक ने कहा कि वह दुनिया के दूसरे सबसे बड़े स्मार्टफोन बाजार में कंपनी के प्रदर्शन से खुश हैं।

Aug 04, 20235 minEp. 1043

सरकार ने लगाया लैपटॉप, टैबलेट और कंप्यूटर के आयात पर बैन…रुपया-पैसा |3.August | 7 pm

केंद्र सरकार ने गुरुवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए लैपटॉप, टैबलेट और कंप्यूटर के आयात (Import) पर बैन लगा दिया है। इस संबंध में वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है।

Aug 03, 20235 minEp. 1042

GST काउंसिल की बैठक में ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री को बड़ा झटका…रुपया-पैसा |3.August | 3 pm

जीएसटी काउंसिल की 51वीं बैठक में ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। जिस गेमिंग इंडस्ट्री को उम्मीद थी कि उस पर 28 फीसदी जीएसटी नहीं लगेगा, अब बैठक के एक फैसले ने उसे बड़ा झटका दे दिया है।

Aug 03, 20234 minEp. 1041

हीरो मोटोकॉर्प ने हार्ले-डेविडसन एक्स440 के दाम 10,500 रुपये बढ़ाए…रुपया-पैसा |2.August | 7 pm

हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी गठबंधन साझेदार हार्ले डेविडसन के हाल में पेश मॉडल हार्ले-डेविडसन एक्स440 की कीमतों में 10,500 रुपये की बढ़ोतरी करने की बुधवार को घोषणा की।

Aug 02, 20236 minEp. 1040

Fitch Ratings ने अमेरिका की रेटिंग को AAA से घटाकर AA+ किया …रुपया-पैसा |2.August | 3 pm

फिच रेटिंग्स ने अमेरिका सरकार की क्रेडिट रेटिंग (साख) को घटा दिया है। 2011 के बाद यह पहला मौका है जबकि अमेरिका की रेटिंग घटाई गई है।

Aug 02, 20234 minEp. 1039

अमित अग्रवाल बने हाउडेन इंडिया के सीईओ…रुपया-पैसा |1.August | 7 pm

कंपनी ने मंगलवार को बयान में कहा कि यह नियुक्ति एक अगस्त से प्रभावी हो गई है। अग्रवाल ने प्रवीण वशिष्ठ का स्थान लिया है। प्रवीण वशिष्ठ अब कंपनी के चेयरमैन पद का कार्यभार संभालेंगे।

Aug 01, 20236 minEp. 1038

LPG Cylinder के दाम में बड़ी कटौती…रुपया-पैसा |1.August | 3 pm

तेल कंपन‍ियों ने एलपीजी स‍िलेंडर के दाम में बड़ी कटौती की है। इससे पहले जुलाई के महीने में दाम बढ़ाए गए थे। ऑयल मार्केट‍िंग कंपन‍ियों ने कमर्श‍ियल स‍िलेंडर की कीमत में 100 रुपये घटाए हैं।

Aug 01, 20235 minEp. 1037

भारत में पहली बार आयोजित किया जाएगा विश्व कॉफी सम्मेलन…रुपया-पैसा |31.July | 7 pm

भारत में पहली बार विश्व कॉफी सम्मेलन (डब्ल्यूसीसी) आयोजित किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय कॉफी संगठन (आईओसी) के सहयोग से 25 में 28 सितंबर को इसे बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा। सं

Jul 31, 20236 minEp. 1036

गूगल एड्स ने जेनरेटिव एआई का इस्तेमाल करके स्वत: तैयार विज्ञापन टूल पेश किया…रुपया-पैसा |31.July | 3 pm

गूगल के वैश्विक विज्ञापनों के उपाध्यक्ष डैन टेलर ने कहा कि विज्ञापनदाता और व्यवसाय अब गूगल एड्स मंच पर स्वत: तैयार विज्ञापनों का लाभ उठा सकेंगे।

Jul 31, 20235 minEp. 1035

रतन टाटा को मिलेगा पहला ‘उद्योग रत्न’ पुरस्कार। रुपया-पैसा | 28.July | 7 pm

महाराष्ट्र सरकार ने उद्योगपति एवं टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा को पहला ‘उद्योग रत्न’ पुरस्कार देने का फैसला किया है। राज्य के एक मंत्री ने यह जानकारी दी।

Jul 28, 20236 min

सेमीकंडक्टर पर राजीव चंद्रशेखर का बयान, “हम 10 साल में वह हासिल करेंगे जिसे चीन 25-30 सालों में भी हासिल नहीं कर पाया।’’ रुपया-पैसा | 27.Jul

आईटी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बृहस्पतिवार को कहा कि चिप के स्थानीय विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए 10 अरब डॉलर के प्रोत्साहन और सहयोग से भारत एक दशक में सेमीकंडक्टर की वैश्विक आपूर्ति-श्रृंखला में प्रमुख भूमिका निभाने की ओर अग्रसर है।

Jul 27, 20235 minEp. 1034

देश के सबसे सस्ते 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर…रुपया-पैसा |27.July | 3 pm

Electric Scooters की एक लंबी रेंज मार्केट में मौजूद है जिसमें कम बजट से लेकर प्रीमियम डिजाइन और फीचर्स वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर मौजूद हैं। जिसमें आज हम बात कर रहे हैं देश के सबसे कम कीमत में आने वाले टॉप 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में जो आपके लिए कम बजट में बढ़िया रेंज, फीचर्स और डिजाइन का विकल्प बन सकते हैं।

Jul 27, 20236 minEp. 1033

भारतीय कंपनी ने बांग्लादेश में शुरू किया पावर प्लांट। रुपया-पैसा | 26.July | 7 pm

सार्वजनिक क्षेत्र की भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने बांग्लादेश में बिजली ग्रिड के साथ 1,320-मेगावॉट की मैत्री अत्याधुनिक ताप बिजली परियोजना की 660 मेगावॉट इकाई-2 को भी जोड़ दिया है।

Jul 26, 20235 minEp. 1032

भारत को गैर-बासमती सफेद चावल से निर्यात प्रतिबंध हटाने के लिए ‘प्रोत्साहित’ करेगा IMF…रुपया-पैसा |25.July | 3 pm

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने कहा है कि वह भारत को चावल की एक निश्चित श्रेणी के निर्यात पर लगाए गए प्रतिबंध हटाने के लिए ‘‘प्रोत्साहित’’ करेगा, क्योंकि इससे वैश्विक मुद्रास्फीति पर असर पड़ सकता है।

Jul 26, 20236 minEp. 1031

इंटरनेट ऑफ थिंग्स समाधानों के जरिए एयरटेल ने अपने साथ जोड़े दो करोड़ से अधिक उपकरण। रुपया-पैसा | 25.July | 7 pm

एयरटेल बिजनेस टेलीकॉम कंपनी ने अपने इंटरनेट ऑफ थिंग्स समाधानों के जरिए दो करोड़ से अधिक उपकरणों को जोड़ा है। भारती एयरटेल ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Jul 25, 20235 minEp. 1030

अबतक चार करोड़ आयकर रिटर्न दाखिल, 80 लाख रिफंड जारी : सीबीडीटी…रुपया-पैसा |25.July | 3 pm

गुप्ता ने यह भी कहा कि ‘‘हर स्तर पर कार्यबल की कमी (विभाग में) बेहतर परिणाम देने के हमारे प्रयासों में बाधा बन रही है।’’ उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री से विभाग के कैडर पुनर्गठन प्रस्ताव को ‘तुरंत मंजूरी’ देने का आग्रह किया।

Jul 25, 20235 minEp. 1029

अब EPFO पर मिलेगा 8.15 प्रतिशत की दर से ब्याज। रुपया-पैसा | 24.July | 7 pm

सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि योजना के तहत जमा पर 8.15 प्रतिशत ब्याज दर की पुष्टि की है। ईपीएफओ ने 28 मार्च 2023 को 2022-23 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि जमा पर 8.15 प्रतिशत की दर से ब्याज देने का फैसला किया था।

Jul 24, 20235 minEp. 1028

अगर 31 जुलाई तक नहीं फाइल करते ITR तो होगा ये नुकसान…रुपया-पैसा |24.July | 3 pm

इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2023 है। वित्त मंत्रालय ने भी सभी टैक्सपेयर्स से अपील की है कि वे 31 जुलाई तक ITR फाइल कर दें। यदि आप 31 जुलाई 2023 तक इनकम टैक्स रिटर्न फाइल नहीं करते हैं, तो आपको काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Jul 24, 20236 minEp. 1027

हरित हाइड्रोजन को लेकर गौतम अडानी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे से की मुलाकात। रुपया-पैसा | 21.July | 7 pm

अरबपति कारोबारी गौतम अडाणी ने शुक्रवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे से मुलाकात की और द्वीप राष्ट्र में एक हरित हाइड्रोजन संयंत्र स्थापित करने का प्रस्ताव रखा।

Jul 21, 20236 minEp. 1026

अडानी कैसे बदलने जा रहे एशिया के सबसे बड़े स्लम धारावी की तस्वीर…रुपया-पैसा |21.July | 3 pm

गौतम अडानी (Gautam Adani) एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी धारावी का कायाकल्प करने जा रहे हैं। अडानी की कंपनी को धारावी री-डेवलपमेंट प्रोजेक्ट का ठेका मिला है। बहुत कम लोग जानते हैं कि अडानी का बचपन भी चॉल में बीता है।

Jul 21, 20236 minEp. 1025

‘इनवैलिड’ पैन के साथ भी फाइल हो जाएगा इन लोगों का ITR…रुपया-पैसा |20.July | 7 pm

आधार-पैन कार्ड लिंक करने की आखिरी तारीख 30 जून थी। और कई पैनधारक अभी भी ऐसे हैं जिन्होंने अपने Aadhaar को PAN से लिंक नहीं करवाया और उनका पैक कार्ड रद्द हो गया।

Jul 20, 20236 minEp. 1024

आरबीआई ने उत्तर प्रदेश के सहकारी बैंक का लाइसेंस किया रद्द। रुपया-पैसा | 20.July | 3 pm

भारतीय रिजर्व बैंक ने उत्तर प्रदेश के सहकारी बैंक यूनाइटेड इंडिया कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड का लाइसेंस रद्द कर दिया है। बैंक के पास पर्याप्त पूंजी न होने और कमाई की संभावना कम होने के आधार पर यह कदम उठाया है।

Jul 20, 20236 minEp. 1023

तीन करोड़ लोगों ने फाइल किया आईटीआर। रुपया-पैसा | 19.July | 7 pm

वित्त वर्ष 2022-23 में अर्जित आय के लिए अब तक तीन करोड़ से भी अधिक आयकर रिटर्न जमा किए जा चुके हैं और इनमें से करीब 91 प्रतिशत रिटर्न इलेक्ट्रॉनिक रूप से सत्यापित किए जा चुके हैं।

Jul 19, 20235 minEp. 1022

गृहमंत्री अमित शाह ने लॉन्च किया सहारा रिफंड पोर्टल…रुपया-पैसा |18.July | 3 pm

गृह मंत्री अमित शाह ने सहारा रिफंड पोर्टल लॉन्च कर दिया है। इस पोर्टल के जरिए सहारा में निवेशकों के फंसे पैसे वापस मिलेंगे। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इस दौरान कहा, “चार सहकारी समितियों का सारा डेटा ऑनलाइन है

Jul 19, 20236 minEp. 1021

ब्रांड ‘पैलेट’ की शुरुआत के साथ प्रीमियम रिजॉर्ट व होटल की श्रेणी में उतरा ओयो। रुपया-पैसा | 18.July | 7 pm

आतिथ्य क्षेत्र से जुड़ी कंपनी ओयो ने मंगलवार को अपने नए ब्रांड ‘पैलेट’ की शुरुआत करने के साथ ही प्रीमियम रिजॉर्ट व होटल श्रेणी में उतरने की घोषणा की।

Jul 18, 20235 minEp. 1020

ITR जल्द भर दें, डेडलाइन नहीं बढ़ेगी…रुपया-पैसा |18.July | 3 pm

इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारिख 31 जुलाई है। वित्त मंत्रालय ने करदाताओं से कहा है कि वह 31 जुलाई तक अपना टैक्स रिटर्न फाइल कर दें।

Jul 18, 20236 minEp. 1019
For the best experience, listen in Metacast app for iOS or Android