धुरंधर 2 की लहर के बीच एक नाम फिर सुर्खियों में है - अतीक़ अहमद. और इसी नाम की कहानी हमें ले जाती है दिल्ली पुलिस के पूर्व इंस्पेक्टर विनय त्यागी तक. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में हमारे मेहमान हैं एनकाउंटर स्पेशलिस्ट विनय त्यागी, जिन्होंने 1995 में पुलिस फ़ोर्स जॉइन की. दिल्ली पुलिस में रहते हुए वो करीब 8 साल तक स्पेशल सेल में तैनात रहे. इस बातचीत में उन्होंने बताया कि राजू पाल मर्डर केस के बाद अतीक़ अहमद को कैसे गिरफ़्तार किया गया. जब वो पुलिस कस्टडी में था, तब उसका व्यवहार कैसा था और उसने क...
Mar 26, 2026•50 min
धुरंधर 2 आ चुकी है… और इसके साथ ही कहानी भी अब पहले से कहीं ज़्यादा खतरनाक हो गई है. फ़िल्म के आते ही सोशल मीडिया और इंटरनेट पर इससे जुड़ी ख़बरें आग की तरह फैल रही हैं. वहीं दूसरी तरफ़ फ़िल्म के कई कैरेक्टर्स लोगों को और इस वीडियो में हम बात करेंगे पर्दे के पीछे की कहानी पर. C-814 हाईजैकिंग से लेकर ज़हूर मिस्त्री की रहस्यमयी हत्या तक - इस कहानी में और क्या छिपा है? हम आपको बताएंगे: • ज़हूर मिस्त्री उर्फ़ ज़ाहिद अखुंड की पूरी कहानी • उज़ैर बलोच का अरशद पप्पू से बदला • अतीक अहमद और अशरफ के कथित IS...
Mar 19, 2026•18 min
‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में मेहमान हैं जुपिंदरजीत सिंह - पंजाब के जाने-माने खोजी पत्रकार और लेखक, जिनकी पहचान खास तौर पर क्राइम रिपोर्टिंग के लिए है. जुपिंदरजीत सिंह की किताब “Who Killed Moose Wala?” ने पंजाब के सबसे चर्चित केस को एक नए नज़रिये से समझने की कोशिश की थी. अब उनकी नई किताब “Gangs of Punjab” एक बार फिर सुर्खियों में है. आज की बातचीत इसी पर केंद्रित है, जिसमें पंजाब के 10 नामचीन गैंगस्टरों की कहानी सामने आती है. इस दौरान चर्चा हुई कि लॉरेंस बिश्नोई कैसे पंजाब का सबसे बड़ा गैंगस्ट...
Mar 17, 2026•1 hr 24 min
फिल्मों में आपने अक्सर देखा होगा - किसी ऊंची इमारत की छत पर, किसी वीरान पहाड़ी पर या बर्फ़ से ढकी चोटी के बीच लेटा एक सैनिक. हवा की हल्की सरसराहट, सांसें लगभग थमी हुईं, और आँखें दूरबीन के लेंस में गड़ी हुईं. हाथ में राइफ़ल और सामने कई सौ मीटर दूर एक छोटा सा टारगेट. एक स्नाइपर, जंग का वो सिपाही जो अक्सर दिखाई नहीं देता, लेकिन जिसका एक निशाना पूरी लड़ाई का रुख बदल सकता है. ऐसे ही एक “इनविज़िबल वॉरियर” हैं हवलदार नंद किशोर, जो Indian Army की एलीट यूनिट 21 Para (Special Forces) के स्नाइपर रहे. ‘क्रा...
Mar 10, 2026•48 min
‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड ने एक अलग राह पकड़ी है. इस बार बातचीत भारतीय सेना के जांबाज़ अफ़सर, मेजर जनरल राजपाल पुनिया से हुई. 35 से ज़्यादा सालों की सेवा के बाद मेजर जनरल पुनिया को 2002 में युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित किया गया. उनके मिलिट्री करियर की हाईलाइट रही है - United Nations Peacekeeping Mission के तहत 2000 में पश्चिम अफ़्रीका के सिएरा लियोन में तैनात रहना. इस दौरान ‘Operation Khukri’ को अंजाम दिया गया, जो संचालित संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन की सबसे साहसिक कार्रवाइयों में से एक है. ये उ...
Mar 03, 2026•51 min
‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड ने एक अलग राह पकड़ी है. इस बार बातचीत भारतीय सेना के जांबाज़ अफ़सर, मेजर जनरल राजपाल पुनिया से हुई. 35 से ज़्यादा सालों की सेवा के बाद मेजर जनरल पुनिया को 2002 में युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित किया गया. उनके मिलिट्री करियर की हाईलाइट रही है - United Nations Peacekeeping Mission के तहत 2000 में पश्चिम अफ़्रीका के सिएरा लियोन में तैनात रहना. इस दौरान ‘Operation Khukri’ को अंजाम दिया गया, जो संचालित संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन की सबसे साहसिक कार्रवाइयों में से एक है. ये उ...
Mar 03, 2026•51 min
नीरज कुमार सिर्फ़ एक पुलिस अफ़सर नहीं, बल्कि उन कुछ नामों में शामिल हैं जिनके करियर की फ़ाइलें खुद भारत के आपराधिक इतिहास की धड़कनें दर्ज करती हैं. CBI में रहते हुए उन्होंने हाई-प्रोफ़ाइल और एंटी-टेररिज़्म ऑपरेशनों को लीड किया. 1993 बॉम्बे ब्लास्ट से लेकर अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध तक - जांच की डोर अक्सर उनके हाथ में रही. इस दौरान उनका सामना दाऊद इब्राहिम और मेमन परिवार से भी हुआ. दिल्ली, गोवा और अरुणाचल प्रदेश में अहम जिम्मेदारियां निभाने के बाद वो दिल्ली पुलिस के कमिश्नर बने. बाद में BCCI की A...
Feb 24, 2026•1 hr 7 min
ख़बरों में आए-दिन सुनने को मिल जाता है कि फ़ला-फ़ला बच्चे ने वीडियो गेम्स या सोशल मीडिया के चलते आत्महत्या कर ली. अभी हाल ही में गाज़ियाबाद में तीन बहनों ने 9वीं मंज़िल से कूदकर सुसाइड कर लिया. वजह सामने आई - कोरियन वीडियो गेम्स. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में हमारे साथ हैं जाने-माने साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट और लेखक, अमित दुबे, जिनके पास इस क्षेत्र में 20 से ज़्यादा सालों का अनभुव है. उनके सामने हमने इसी गंभीर समस्या को रखा. इसके अलावा उनसे बात हुई डिजिटल दुनिया के सबसे बड़े ख़तरे पर - साइबर ...
Feb 17, 2026•1 hr
समीर वानखेड़े - एक ऐसे IRS अफ़सर, जो हमेशा किसी न किसी विवाद से घिरे रहे. चाहे बात आर्यन ख़ान केस की हो या बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ पर कार्रवाई की, उनका नाम अक्सर सुर्खियों में रहा. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में हमने समीर वानखेड़े से जुड़े इन तमाम मामलों की परतें खोलने की कोशिश की. अपने बेबाक और अलग अंदाज़ में उन्होंने हर सवाल का सीधा जवाब दिया, यहां तक कि The Ba***ds of Bollywood पर भी खुलकर अपनी राय रखी. इस बातचीत में मुंबई के ड्रग नेटवर्क, NCB का वर्किंग मॉडल और उनसे जुड़े कुछ चर्चित क़िस्सों ...
Feb 10, 2026•46 min
‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में हमारे साथ हैं ओ.पी. सिंह, जो 2018-2020 तक उत्तर प्रदेश पुलिस के DGP रहे. मुरादाबाद की संवेदनशील गलियों से लेकर तराई में आतंकवाद के ख़िलाफ़ ऑपरेशन, लखनऊ के गेस्ट हाउस कांड से लेकर नोएडा की हिंसक हड़ताल तक, एक्शन और विवाद ने ओ.पी. सिंह का साथ कभी नहीं छोड़ा. CISF, NDRF और यूपी पुलिस की कमान संभालने वाले ओ.पी. सिंह ने नेपाल भूकंप से लेकर 2019 के शांतिपूर्ण चुनावों तक नेतृत्व की मिसाल पेश की. इसके अलावा एक लेखक के तौर पर, उन्होंने तीन क़िताबें लिखी. आज हम उनकी ज़िंदग...
Feb 03, 2026•1 hr 2 min
26 जनवरी के मौके पर भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया गया. हर साल कई भारतीयों को देश के लिए अपने कर्तव्य का निर्वहन करने पर सम्मान मिलता है. लेकिन इतिहास में ऐसे भी कई गुमनाम चेहरे हैं, जिन्होंने भारत की संप्रभुता की रक्षा के लिए अपनी जान तक कुर्बान कर दी और हम आज उनका नाम तक नहीं जानते. आज की कहानी ऐसे ही एक देशभक्त की. एक ऐसा जासूस, जिसने पाकिस्तान में रहकर न सिर्फ़ जासूसी की, बल्कि वहां की सेना में मेजर के पद तक पहुंचा. उसने पड़ोसी मुल्क से जुड़ी कई ...
Jan 27, 2026•15 min
काफ़ी कम पुलिस अधिकारी ख़ुद को इतिहास का साक्षी कह सकते हैं. 'क्राइम ब्रांच' के इस एपिसोड में हमारे मेहमान एक ऐसी ही हस्ती हैं, पद्मश्री से सम्मानित उत्तर प्रदेश के पूर्व DGP प्रकाश सिंह. नागा विद्रोह हो या ऑपरेशन ब्लैक थंडर, बाबरी विध्वंस का यूपी संभालने से लेकर BSF का नेतृत्व करना, प्रकाश सिंह ने सब किया. इसके अलावा उनसे बात हुई पुलिसिंग के ऐसे पन्नों पर जिसकी कोई बात नहीं करता. सुनिए पूरा एपिसोड अरविंद ओझा के साथ. प्रड्यूस - माज़ सिद्दीक़ी साउंड मिक्सिंग - अमन पाल
Jan 20, 2026•1 hr
क्राइम की दुनिया में कभी-कभी ऐसे जांबाज़ अफ़सर आते हैं जिनके फ़ैसले और एक्शन इतिहास बना देते हैं. 'क्राइम ब्रांच' के इस एपिसोड में हमारे साथ हैं 1985 बैच के वरिष्ठ IPS अधिकारी अरुण कुमार, जिनका नाम उत्तर प्रदेश माफ़िया और अपराध की दुनिया में हलचल मचा देता था. अरुण कुमार, उस STF के हेड थे जो शिव प्रकाश शुक्ला को मारने के लिए बनी. इस पॉडकास्ट में अरुण कुमार बताते हैं - STF बनने की कहानी, पूर्वांचल माफ़िया-दाऊद इब्राहिम का कनेक्शन और मुख्तार अंसारी-पप्पू यादव से जुड़े चर्चित ऑपरेशनों की अंदरूनी कहा...
Jan 14, 2026•1 hr 14 min
1970 के उस दौर में, जब औरतों को समाज ने कुछ गिनी-चुनी भूमिकाओं में बांध रखा था, तब किरण बेदी देश की पहली महिला IPS अफ़सर बनीं. ये एक सिर्फ़ नौकरी नहीं थी, बल्कि सोच की दीवार को तोड़ने जैसा था. दिल्ली की सड़कों से लेकर तिहाड़ जेल की दीवारों तक, हर पोस्टिंग को उन्होंने सुधार के नज़रिये से देखने की कोशिश की. क्राइम ब्रांच के इस ख़ास एपिसोड में हमारे साथ हैं किरण बेदी, सेवानिवृत्त IPS अधिकारी होने के साथ-साथ वो पुदुचेरी की राज्यपाल भी रह चुकी हैं. आज बातचीत सिर्फ़ पुलिसिंग पर नहीं, बल्कि उस दौर की ह...
Jan 06, 2026•1 hr 2 min
“वर्चस्व की लड़ाई में कोई अपना नहीं होता” ये शब्द थे उत्तर प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर श्री प्रकाश शुक्ला के, जिसके नाम से लोग थर-थर कांपते थे. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में हमारे साथ हैं राजेश पांडे, उत्तर प्रदेश के IPS-SPS 2003 बैच के सेवानिवृत्त IPS अधिकारी. राजेश पांडेय उस स्पेशल टास्क फ़ोर्स यानि STF के फाउंडिंग मेंबर रहे हैं, जिसने श्री प्रकाश शुक्ला का एनकाउंटर किया था. साथ ही उत्तर प्रदेश में संगठित अपराध और माफ़िया राज की कमर तोड़ कर रख दी. इस पॉडकास्ट में राजेश पांडेय सिर्फ़ पूर्वांचल...
Dec 30, 2025•1 hr 6 min
ज़िले हैदर पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार और क्राइम रिपोर्टर हैं, जिन्होंने कराची की सड़कों पर आतंक, गैंगवार और पुलिस ऑपरेशनों को बेहद करीब से देखा है. वे उन चुनिंदा पत्रकारों में शामिल हैं, जो दिग्गज पुलिस अफसर चौधरी असलम के साथ कई हाई-रिस्क ऑपरेशनों के दौरान मौजूद रहे.चौधरी असलम वही नाम हैं, जिनकी ज़िंदगी से प्रेरित होकर बॉलीवुड फिल्म धुरंधर बनाई गई है, जिसमें संजय दत्त उनका किरदार निभा रहे हैं. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में पड़ोसी मुल्क से ज़िले हैदर हमारे मेहमान हैं. क्राइम जर्नलिस्ट अरविंद ...
Dec 16, 2025•49 min
टेलिविज़न जगत के सबसे बड़े शो बिग बॉस का फ़ाइनल आ चुका है, और इसी बीच एक खबर हर तरफ़ सुर्खियों में है - पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से मिली धमकी. ‘क्राइम ब्रांच’ में आज इसी धमकी को डिकोड किया जाएगा. आपका बताएंगे कि इसके पीछे की पूरी कहानी क्या है, क्या वाकई ये धमकी बिश्नोई गैंग ने भेजी है, पवन सिंह उनके निशाने पर कैसे आए और इस गैंग के तार बिहार-नेपाल से कैसे जुड़े हैं? सुनिए पूरा एपिसोड, अरविंद ओझा के साथ. प्रड्यूसर: माज़ साउंड मिक्सिंग: अमन पाल
Dec 09, 2025•22 min
सूट-बूट में दिखने वाले लोग कब, कैसे और कहां आतंक की सबसे ख़तरनाक परतों से जुड़े होते हैं. क्राइम ब्रांच के इस एपिसोड में जानिए. जैश-ए-मोहम्मद की कथित White Collar महिला विंग कैसे काम करती है? उनका नेटवर्क कैसे बनता है, कैसे फैलता है और कैसे पकड़ में आता है? इस एपिसोड में हम खोल रहे हैं उस आतंक का वो चेहरा, जो भीड़ में घुल-मिलकर चलता है…लेकिन प्लान करता है विनाश. सुनिए क्राइम जर्नलिस्ट अरविंद ओझा से. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती
Nov 25, 2025•30 min
लॉरेंस बिश्नोई गैंग का क्या अब The END शुरू हो चुका है? या उसके भाई अनमोल बिश्नोई की एंट्री इस क्राइम नेटवर्क को पहले से भी ज्यादा मजबूत बनाने वाली है? ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में बताएंगे कि क्या अनमोल बिश्नोई की वापसी गैंग को नई दिशा देगी? क्या लॉरेंस का नेटवर्क टूट रहा है या नया पावर शिफ्ट शुरू हो चुका है? सुनिए ‘अरविंद ओझा’ से. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती
Nov 19, 2025•14 min
बृजलाल इस वक्त उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सांसद हैं. वे भारतीय पुलिस सेवा (IPS) 1977 बैच के यूपी कैडर के अधिकारी रहे हैं और प्रदेश के DGP भी रह चुके हैं. अपने करियर में उन्होंने 19 एनकाउंटर को अंजाम दिया. करीब तीन दशकों तक देश के सबसे बड़े सूबे में हुई तमाम घटनाओं के न सिर्फ गवाह रहे, बल्कि कई बार खुद कानून के एक अहम पक्ष भी बने. उन्होंने कई किताबें लिखी हैं, जिन पर हमने उनसे पहले भी बातचीत की थी. लेकिन उस बातचीत में बहुत कुछ छूट गया था. उसी को पूरा करने के लिए हमने फिर बृजलाल को बुलाया है. ‘क्...
Nov 11, 2025•44 min
कभी-कभी…खाकी वर्दी के पीछे छिपा एक इंसान, दुनिया के सबसे दिलचस्प किस्से लेकर आता है. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में हमारे साथ हैं उत्तराखंड के पूर्व DGP अशोक कुमार, जिन्होंने अपने लंबे अनुभव और किताब के ज़रिए पुलिस की उस दुनिया की झलक दिखाई है, जिसे आम लोग शायद ही कभी देख पाते हैं. तीन दशक से ज़्यादा की सेवा. सैकड़ों घटनाएं. और इंसानियत की वो मिसालें, जो खाकी को एक चेहरा देती हैं. इस बातचीत में अशोक कुमार न सिर्फ इलाहाबाद से प्रयागराज तक की पुलिस कहानियों को साझा करते हैं, बल्कि बताते हैं कि प...
Nov 04, 2025•1 hr 5 min
6 अक्टूबर को दिल्ली के तिमारपुर इलाके के गांधी विहार में एक फ्लैट की चौथी मंज़िल पर आग लग गई. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया. जब पुलिस ने मौके की जांच की, तो उन्हें एक व्यक्ति का जला हुआ शव मिला. मरने वाले की पहचान राम केश मीना के रूप में हुई, जो उसी फ्लैट में रहने वाला एक यूपीएससी की तैयारी करने वाले छात्र की थी, शुरुआत में पुलिस ने बताया कि ऐसा लगता है कि उसकी मौत सिलेंडर फटने से लगी आग में हुई है लेकिन पूरा मामला कुछ और निकला, सुनिए ‘क्राइम ब्रांच’ में.
Oct 28, 2025•30 min
क्राइम ब्रांच के इस एपिसोड में हमारे साथ हैं हर्ष बहल जो साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल फॉरेंसिक के जाने-माने एक्सपर्ट हैं. हर्ष साइबर सिक्योरिटी कंपनी Exterro में वाइस प्रेसिडेंट भी हैं. उन्होंने अपने अनुभव से साइबर सिक्योरिटी से जुड़े कई हाई-प्रोफाइल केस सॉल्व किए हैं, जिनमें AIIMS जैसे नामी अस्पताल और सेमीकंडक्टर कंपनियों पर हुए गंभीर साइबर अटैक शामिल हैं. इस एपिसोड में हमने हर्ष से पूछा कि डिजिटल अरेस्ट से कैसे बचा जा सकता है? साइबर सिक्योरिटी को समझना क्यों जरूरी है और क्या एंटी-वायरस बनाने वाल...
Oct 21, 2025•55 min
बिहार के कई जगहों पर दो दशक तक नरसंहार हुआ. वो जगहें थीं. जहानाबाद जिले का लक्ष्मणपुर बाथे और शंकर बिगहा, पटना जिले का बेलछी, गया जिले के बघौरा और बारा गांव, भोजपुर जिले का बथानी टोला, अरवल जिले का सेनारी, और औरंगाबाद जिले का मियांपुर गांव. जहां इंसानियत को शर्मसार करने वाली खून की नदियां बहीं और इंसान की चीखें सत्ता की दीवारों से टकराकर लौट आईं. हर गांव में एक किस्सा था, हर रात में एक डर,और हर सुबह किसी मां की चीत्कार गूंजती थी. इस लड़ाई में कितने लोगों ने अपनी जान गंवाई, कितने परिवार उजड़ गए औ...
Oct 14, 2025•19 min
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह अपनी निजी जिंदगी को लेकर इन दिनों ख़ूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. यह विवाद उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से जुड़ा है. हाल ही में ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट लिखकर पवन सिंह से घर लौटने की गुहार लगाई थी. ज्योति ने इस बात का जिक्र किया था कि पवन सिंह उन्हें कई महीनों से छोड़कर अलग रह रहे हैं. इसके बाद एक नाटकीय घटनाक्रम में पुलिस ने ज्योति सिंह को गिरफ्तार कर लिया. इस घटना के बाद ज्योति ने एक रोती-बिलखती हुई वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की, जिसमें वह म...
Oct 08, 2025•19 min
दिल्ली के वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट में छात्राओं से छेड़खानी और यौन उत्पीड़न का मामला बढ़ता ही जा रहा है. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे 62 साल के स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ स्वामी पार्थसारथी की करतूतों की पोल खुलती जा रही है. आरोप है कि उसने न केवल 17 छात्राओं का यौन उत्पीड़न किया, बल्कि इसके लिए उसने संस्थान में एक 'लेडी गैंग' भी बना रखा था. इस बाबा की पूरी कहानी सुनिए 'क्राइम तक' में अरविंद ओझा से. प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग : अमन ...
Sep 30, 2025•26 min
‘क्राइम ब्रांच’ में हमारे साथ हैं IPS शक्ति मोहन अवस्थी. वो अफ़सर जिनकी कहानी आपको मोटिवेट भी करेगी और साथ ही काम की सीख भी देगी. शक्ति ने न सिर्फ़ दो-दो बार UPSC क्रैक किया, बल्कि यूपी के हालिया इतिहास के सबसे बड़े GST फ्रॉड का पर्दाफाश करने में भी अहम भूमिका निभाई. मुरादाबाद और आज़मगढ़ में ASP रहने के बाद, इस समय वो DCP सेंट्रल नोएडा के पद पर तैनात हैं. इस एपिसोड में क्राइम जर्नलिस्ट अरविंद ओझा ने IPS शक्ति से पूछा कि GST घोटाला कैसे पकड़ में आया, डिजिटल अरेस्ट से कैसे बचा जा सकता है और नोएडा ...
Sep 23, 2025•1 hr 8 min
रवि शंकर कौशिक, दिल्ली पुलिस के पूर्व डिप्टी कमिश्नर, 1982 में सब-इंस्पेक्टर के रूप में पुलिस सेवा में शामिल हुए और दो बार आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन पाकर इस रैंक तक पहुंचे. उन्होंने पाकिस्तान बेस्ड खालिस्तानी और कश्मीरी आतंकी संगठनों के खिलाफ कई बड़े ऑपरेशन लीड किए. 100 से ज्यादा आतंकियों को पकड़ा, कई बम धमाकों की साजिश नाकाम की और 100 किलो से ज्यादा RDX/PETN जब्त किया. रवि शंकर कौशिक, पहले भी हमारे गेस्ट रह चुके हैं. तब मौका और दस्तूर कुछ और था. इस बार वे अपनी नई किताब लेकर आए हैं, जिसका नाम है ‘शैडो...
Sep 16, 2025•1 hr 22 min
इस बार हमारे साथ हैं देश के सच्चे हीरो, रिटायर्ड कमोडोर विजयपाल सिंह रावत. नेशनल डिफेंस अकैडमी से पढ़ाई करने के बाद उन्होंने माइन-क्लियरेंस डाइविंग ऑफिसर के तौर पर ट्रेनिंग ली और 1988 में अपनी क्लास में टॉप किया. 1992 में वे भारतीय नौसेना की सबसे खास और एलिट फोर्स MARCOS से जुड़े और यहां भी मेरिट लिस्ट में पहले स्थान पर रहे. 34 साल की शानदार सर्विस के बाद नवंबर 2020 में उन्होंने ‘प्रिंसिपल डायरेक्टर ऑफ स्पेशल ऑपरेशन्स एंड डाइविंग’ के पद से रिटायरमेंट लिया. उनकी बहादुरी और योगदान के लिए नौसेना ने...
Sep 02, 2025•57 min
ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड मामले में लगातार नए-नए वीडियो सामने आ रहे हैं. दोनों पक्ष अपनी-अपनी तरफ से दावे कर रहे हैं. इस मामले को क्राइम जर्नलिस्ट अरविंद ओझा लगातार कवर कर रहे हैं. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में अरविंद ओझा आपको बताएंगे कि गैस सिलेंडर से जलने वाली बात क्यों सामने आई, घटना के वक्त घर में कौन-कौन मौजूद था और सोशल मीडिया पर कौन सा झूठ फैलाया जा रहा है? प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती
Aug 26, 2025•18 min