Crime Branch - podcast cover

Crime Branch

Aaj Tak Radiowww.aajtak.in
जुर्म की गलियों की हर आहट पर नज़र रखने आ गया है नया पॉडकास्ट 'क्राइम ब्रांच' जिसमें हम आपको सुनाएंगे क्राइम की दुनिया के वो क़िस्से जो आप ने कभी नहीं सुने होंगे. सुनिए, एक अर्से से क्राइम की ख़बरें कवर करने वाले आजतक के सीनियर क्राइम रिपोर्टर अरविंद ओझा की खास बातचीत उन शख्सियतों से जो जुर्म की आहट सबसे करीब से सुनते हैं.

CRIME BRANCH, hosted by renowned journalist Arvind Ojha, features interviews with former IPS officers, police officers, senior crime journalists, lawyers, reformed criminals, and those wrongfully accused and acquitted. Each episode dives into their experiences with high-profile cases, providing unique insights into the world of crime and justice.
Last refreshed:
Follow this podcast in the Metacast mobile app to refresh it and see new episodes.
Download Metacast podcast app
Podcasts are better in Metacast mobile app
Don't just listen to podcasts. Learn from them with transcripts, summaries, and chapters for every episode. Skim, search, and bookmark insights. Learn more

Episodes

इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व जज ने मर्डर से लेकर झूठे केस पर क्या बताया?: Crime Branch

इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश, जस्टिस सुधीर कुमार सक्सेना. एक ऐसे शख़्स, जिन्होंने साढ़े तीन दशक से भी ज़्यादा वक्त कानून और न्याय की दुनिया को दिया. ज़िला जज से लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की बेंच तक का सफ़र तय किया. क्राइम ब्रांच के इस एपिसोड में जस्टिस सुधीर कुमार सक्सेना ने क्राइम जर्नलिस्ट अरविंद ओझा से खुलकर बात की. फांसी की सज़ा सुनाते वक्त जज के मन में क्या चलता है, कोर्ट से केस का बोझ कैसे कम हो सकता है, और कैसे एक फैसले से हज़ारों ज़िंदगियां बदल जाती हैं? Disclaimer: इस पॉडकास्ट में ...

Aug 19, 202554 min

कपिल शर्मा शो में आने की वजह से लॉरेंस के निशाने पर फिर आए सलमान खान?: Crime Branch

कपिल शर्मा के लिए पिछले कुछ दिन बेहद मुश्किल भरे गुजरे हैं. उनके कनाडा स्थित कैफ़े पर दोबारा फायरिंग हुई है. इसके अलावा, कॉमेडियन को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से भी खुलेआम धमकी मिल चुकी है. अब इन्हीं घटनाओं को मद्देनज़र रखते हुए, मुंबई पुलिस ने कपिल शर्मा की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है.‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में, क्राइम जर्नलिस्ट अरविंद ओझा आपको बताएंगे कि लॉरेंस गैंग के निशाने पर कपिल शर्मा क्यों हैं और क्यों सलमान के हर दोस्त को लॉरेंस दुश्मन मानने लगा है? प्रड्यूसर: अंकित द्विवेद...

Aug 12, 202527 min

पंजाब के सीएम बेअंत सिंह की हत्या और 3 प्लेन हाईजैकिंग के बारे में CBI अफसर ने क्या बताया?: Crime Branch

एक दौर था, जब देश की सुरक्षा एजेंसियों को एक के बाद एक कई मामलों में असफलता मिल रही थी. तभी CBI के एक अफ़सर ने न केवल आतंकवादियों की नाक में दम कर दिया, बल्कि ‘गैंगस्टर डिप्लोमेसी’ में भारत की जीत की कहानी भी लिखी. राजस्थान कैडर के 1972 बैच के IPS अधिकारी, जिनकी सेवाएं CBI में लगभग दो दशकों तक रहीं, ने देश के सबसे पेचीदा मामलों की जांच की. चाहे वो आतंकवाद का मामला हो या फिर गैंगस्टर अबू सलेम और बबलू श्रीवास्तव का प्रत्यर्पण, हर जगह उनका अहम योगदान रहा. पंजाब के मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या की...

Aug 05, 20251 hr 2 min

मानव तस्करी का काला सच, JNU का नजीब अहमद केस और 4 करोड़ की फिरौती की गुत्थी: Crime Branch

वर्दी पहनना आसान है, लेकिन उसे गरिमा से जीना एक कला है. और सुरेन्दर गुलिया जैसे अफ़सर उस कला के असली उस्ताद हैं. हरियाणा के एक छोटे से गांव से निकलकर दिल्ली पुलिस के ऊंचे पदों तक का सफर तय करने वाले सुरेन्दर गुलिया की कहानी सिर्फ एक अफ़सर की नहीं, एक सच्चे लीडर की है. 1986 में पुलिस सेवा में शामिल होने के बाद उन्होंने क्राइम ब्रांच की Anti Human Trafficking Unit के प्रमुख रहते हुए 3500 से ज़्यादा केस सुलझाए, 100 लोगों की टीम को लीड किया और 4 करोड़ की फिरौती की रिकवरी करवाई. इस एपिसोड में पूर्व ए...

Jul 29, 202553 min

आईपीएस अनुकृति शर्मा ने 100 करोड़ के संभल इंश्योरेंस घोटाले की परतें कैसे खोलीं?: Crime Branch

कभी-कभी पुलिस की वर्दी सिर्फ़ क़ानून की रखवाली नहीं करती. वो सिस्टम के भीतर छिपे अंधेरे को भी रोशनी दिखाती है. 'क्राइम ब्रांच' के इस एपिसोड में हम आपको मिलवाएंगे एक ऐसी आईपीएस अधिकारी से, जिन्होंने न सिर्फ ₹100 करोड़ के बीमा घोटाले का पर्दाफाश किया, बल्कि उन चेहरों को भी बेनकाब किया जो सिस्टम के भीतर बैठकर मौत का सौदा कर रहे थे. इनका नाम है अनुकृति शर्मा. 2020 बैच की आईपीएस अफ़सर, जो इस वक्त उत्तर प्रदेश के संभल ज़िले के साउथ ज़ोन की एसपी हैं.इस एपिसोड में आईपीएस अनुकृति शर्मा ने क्राइम जर्नलिस्...

Jul 15, 202538 min

हसबैंड-वाइफ के झगड़े, अपराधी का दिमाग कैसे काम करता है और क्या क्रिमिनल सुधर सकते हैं?: Crime Branch

जिसे दुनिया ‘अपराध’ कहती है, अनुजा कपूर उसे मनोविज्ञान की नज़र से देखती हैं. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में मिलिए अनुजा कपूर से. जो Criminology, Psychology और Victimology में डिग्रीधारी हैं. वो अपराध को सिर्फ़ कानून की किताबों से नहीं, इंसान के भीतर झांक कर समझती हैं. उनका मानना है कि अपराधी सिर्फ़ समाज में नहीं, हमारे भीतर भी छिपा हो सकता है. इस एपिसोड में क्राइम जर्नलिस्ट अरविंद ओझा ने अनुजा कपूर से पूछा कि पति-पत्नी का झगड़ा हिंसक रूप क्यों ले रहा है? क्या अपराधी जन्म से होते हैं या परिस्थि...

Jul 08, 20251 hr 7 min

पायलट से लेकर रिक्शावाले...अफ़ेयर के क़िस्से सुनकर होश उड़ जाएंगे!: Crime Branch

‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में आज हम मिलवाने जा रहे हैं आपको एक ऐसे शख़्स से, जिन्हें लोग ‘डिटेक्टिव गुरु’ कहते हैं…राहुल राय गुप्ता. इन्होंने अब तक सैकड़ों केस सॉल्व किए हैं. चाहे मामला एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर का हो, कॉरपोरेट फ्रॉड का या फिर किसी CEO की इमेज का…राहुल राय गुप्ता हर तरह की जासूसी में माहिर हैं. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में क्राइम जर्नलिस्ट अरविंद ओझा ने राहुल राय गुप्ता से कई अहम सवाल पूछे. उन्होंने पूछा कि एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के केस समाज के किस वर्ग से ज़्यादा आते हैं? क...

Jul 01, 202550 min

Aseem Munir ने क्यों कराया Pahalgam Attack, Pak Army के मेजर ने Crime Branch में किया खुलासा

पाकिस्तानी सेना के पूर्व अधिकारी आदिल रज़ा ने ‘क्राइम ब्रांच’ में खुलासा किया है कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने डीजी आईएसआई के जरिए पहलगाम में आतंकी हमला करवाया. उन्होंने उन सबूतों पर भी बात की, जिनके आधार पर वह यह दावा कर रहे हैं. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में क्राइम जर्नलिस्ट अरविंद ओझा ने आदिल रज़ा से पाकिस्तानी सेना और आतंकियों के कनेक्शन पर सवाल किए. उन्होंने पाक आर्मी चीफ़ आसिम मुनीर के मंसूबों और उन्हें मिल रही चुनौतियों के बारे में भी चर्चा की. Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्य...

Jun 24, 202554 min

Raja Raghuvanshi Case में Crime Scene Cherrapunji से Arvind Ojha ने क्या बताया?: Crime Branch

मेघालय के दिल दहला देने वाले राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब चारों आरोपी सलाखों के पीछे हैं. हनीमून के नाम पर शिलॉंग लाकर कारोबारी राजा रघुवंशी की बेरहमी से हत्या कर दी गई. और इसी क्राइम सीन वेइसाडोंग फॉल्स से क्राइम जर्नलिस्ट अरविंद ओझा ने रिकॉर्ड किया है ‘क्राइम ब्रांच’ का ये एपिसोड. इस एपिसोड में उन्होंने न सिर्फ सोनम के किलर प्लान को डिकोड किया है, बल्कि बुर्के वाली साजिश का भी पर्दाफाश किया है. प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग : रोहन भारती

Jun 17, 202513 min

Kargil War में Tololing पर Captain Yogendra Singh Yadav ने कैसे झंडा फहराया? : Crime Branch | PAK

19 साल की उम्र में, जब हम में से ज़्यादातर लोग अपने करियर और भविष्य को लेकर सोचते हैं...उस उम्र में एक नौजवान, दुश्मन के बंकरों पर चढ़ाई कर रहा था. गोलियों की बौछार हो रही थी, शरीर से खून बह रहा था...लेकिन उसके इरादे चट्टानों से भी ज़्यादा मज़बूत थे. वो ना रुका, ना झुका...और उस चढ़ाई के बाद जो तिरंगा तोलोलिंग पर लहराया गया, वो सिर्फ एक पहाड़ी पर नहीं था. वो पूरे हिंदुस्तान के दिलों पर लहराया गया. आज हमारे साथ हैं कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में, क्राइम जर्नलिस्ट अरविं...

Jun 11, 202548 min

Pathankot Airbase में घुसे 5 Pakistani आतंकियों को NSG टीम ने कैसे मारा?: Crime Branch | Indian Army

मेजर जनरल दुष्यंत सिंह, भारतीय सेना के एक जांबाज़ और सीनियर अधिकारी रहे हैं. दिसंबर 1981 में इन्हें ‘मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट’ की 9वीं बटालियन में कमीशन मिला. तीन दशकों से ज़्यादा लंबे करियर में इन्होंने जम्मू-कश्मीर जैसे संवेदनशील इलाकों में बटालियन, ब्रिगेड और फिर डिवीजन की कमान संभाली. देश की सबसे खास सुरक्षा यूनिट… NSG यानी नेशनल सिक्योरिटी गार्ड में, उन्होंने दो बार बड़ी ज़िम्मेदारियां निभाईं. पहले डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑपरेशंस और फिर इंस्पेक्टर जनरल ऑपरेशंस के तौर पर. भारत की तरफ़ स...

Jun 04, 20251 hr 10 min

7 गोलियां खाने वाले BSF अफसर N N Dhar Dubey की जुबानी Ground Zero की असली कहानी: Crime Branch

बीएसएफ के जांबाज़ अफसर नरेंद्र नाथ धर दुबे की कहानी किसी थ्रिलर फिल्म से कम नहीं है. गोरखपुर के एक गांव से निकलकर इस बहादुर अधिकारी ने 2003 में कुख्यात आतंकी गाज़ी बाबा के खिलाफ ऑपरेशन को लीड किया. सात गोलियां लगने के बावजूद दुबे डटे रहे, और आज भी उनके शरीर में एक गोली मौजूद है. जो उनके बलिदान की स्थायी निशानी है. इन्हीं की सच्ची कहानी पर आधारित है फिल्म Ground Zero, जिसमें इमरान हाशमी ने उनका किरदार निभाया है. लेकिन फिल्म से भी ज्यादा असरदार है वो कहानी, जो खुद अफसर की ज़ुबानी सुनने को मिलती है...

May 27, 202550 min

Pahalgam Attack के पीछे OGW in Kashmir, Pakistan Connection का हुआ खुलासा: Crime Branch | J&K News

एक पूर्व लश्कर-ए-तैयबा के ओजीडब्ल्यू (On-Ground Worker) ने कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. उसने बताया कि आतंकियों को स्थानीय स्तर पर किस तरह समर्थन मिलता है, ओजीडब्ल्यू कैसे चुने जाते हैं और हमलों को अंजाम देने में उनकी क्या भूमिका होती है. वो अब अपने अतीत पर शर्मिंदा है और मानता है कि हाल ही में पहलगाम जैसे हमले ओजीडब्ल्यू की मदद के बिना मुमकिन नहीं हो सकते थे. अरविंद ओझा ने उससे ‘क्राइम ब्रांच’ में बातचीत की है. प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग : सूरज ...

May 20, 202516 min

26/11 Mumbai Attack के दौरान Lashkar-e-Taiba के Karachi कैंप में क्या चल रहा था?: Crime Branch

क्राइम ब्रांच के इस एपिसोड में हमारे साथ हैं दिल्ली पुलिस के पूर्व एडिशनल कमिश्नर अशोक चांद, जिनका नाम भारत की सुरक्षा एजेंसियों में सम्मान के साथ लिया जाता है. 1983 से 2015 तक की अपनी सेवा अवधि में उन्होंने संसद हमला, लाल किला हमला और जामा मस्जिद धमाके जैसे कई बड़े आतंकी मामलों की जांच की. इस एपिसोड में उन्होंने अरविंद ओझा को बताया कि आतंकी अबू जुंदाल ने उनसे क्या-क्या खुलासे किए थे? साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि 26/11 के मुंबई हमले के बाद हमारे इंटेलिजेंस और सिक्योरिटी सिस्टम में क्या-क्या बद...

Apr 22, 202554 min

Muskan ने बनाया कोफ्ता, Sahil ने किया Murder…. Saurabh Murder Case में बड़ा खुलासा: Crime Branch

रिश्तों में कत्ल अब कोई नई बात नहीं रह गई है. आजकल देशभर से रोज़ ऐसी ख़बरें सामने आती हैं, जहां कभी पति ने पत्नी की हत्या कर दी, तो कहीं पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटा दिया. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में अरविंद ओझा आपको लेकर चलेंगे मेरठ और नोएडा की एक सच्ची घटना की ओर..जहां प्यार के बदले मिला सिर्फ धोखा. ये कहानी है उस शक़ की, जिसने एक घर तोड़ दिया और ज़िंदगी छीन ली. प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह

Apr 15, 202519 min

100 Terrorist को Arrest करने वाले Officer ने कैसे सुलझाई 40 serial blasts की गुत्थी?: Crime Branch

1996 से 1998 तक में दिल्ली-एनसीआर में हुए 40 सीरियल बम ब्लास्ट ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया. चारों तरफ डर, चीख-पुकार और खौफ का माहौल था. लेकिन इस तबाही के पीछे जो नाम सामने आया, उसने सबको चौंका दिया. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में हमारे साथ हैं दिल्ली पुलिस के पूर्व DCP और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट रविशंकर कौशिक, जिन्होंने इस केस की तह तक सच्चाई को सामने लाया. उन्होंने अरविंद ओझा को बताया कि दिल्ली ब्लास्ट्स की शुरुआत कैसे हुई, कैसे पुलिस को मिली पहली बड़ी लीड और कैसे पुलिस ने इस खतरनाक नेटवर्क को ...

Apr 08, 20251 hr 3 min

Anant Singh के घर Raid करने वाले IPS Vikas Vaibhav ने MODI और Shahrukh पर क्या बताया?: Crime Branch

विकास वैभव 2003 बैच के बिहार के जाने-माने आईपीएस अधिकारी हैं, जो न सिर्फ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जाने जाते हैं, बल्कि शिक्षा, रोज़गार और एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने के लिए भी कार्यरत हैं. उन्होंने 'लेट्स इंस्पायर बिहार' मुहिम की शुरुआत की, जिससे अब तक लाखों लोग जुड़ चुके हैं. विकास वैभव ने बिहार में क्राइम कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाई है. वो राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जहां उन्होंने कई बड़े मामलों की जांच की. उनके लिखे ब्लॉग 'साइलेंट पेजेस' औ...

Apr 01, 202554 min

UP के EX DGP Vikram Singh ने Amitabh Bachchan और CM Yogi पर क्या खुलासा किया?: Crime Branch

आज हमारे साथ हैं एक ऐसी मशहूर शख्सियत, जिन्होंने न सिर्फ यूपी पुलिस की कमान संभाली, बल्कि आतंकवाद और गैंगस्टरों के खिलाफ कई ऑपरेशन्स को अंजाम दिया. हम बात कर रहे हैं पूर्व आईपीएस अधिकारी और यूपी के पूर्व डीजीपी, विक्रम सिंह जी की. जिनके नाम से कभी मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद भी खौफ खाता था. जिन्होंने आतंकी उमर शेख काे पकड़ा और खालिस्तानियों को पंजाब से खींचकर लाए. 1974 में आईपीएस में शामिल हुए विक्रम सिंह ने अपने करियर में कई चुनौतीपूर्ण मोड़ देखे. जून 2007 से सितंबर 2009 तक उन्होंने यूपी पुलिस क...

Mar 25, 202557 min

Rajiv Gandhi Assassination की गुत्थी CBI Officer ने कैसे सुलझाई?: Crime Branch

देश के सबसे चर्चित आपराधिक मामलों की गहरी पड़ताल करने वाले पूर्व डीजीपी और 1974 बैच के आईपीएस अधिकारी अमोद कुमार कंठ इस बार क्राइम ब्रांच में हमारे खास मेहमान हैं. उन्होंने देश के कुछ सबसे संवेदनशील और हाई-प्रोफाइल मामलों की जांच को अंजाम दिया है. पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या, 1984 के सिख विरोधी दंगे, उपहार सिनेमा अग्निकांड, जेसिका लाल मर्डर केस और बीएमडब्ल्यू हिट एंड रन केस जैसी घटनाओं की तह तक जाने में उनकी अहम भूमिका रही है. इस खास एपिसोड में हम जानेंगे कि उन्होंने राजीव गांधी हत्...

Mar 18, 20251 hr 3 min

Indian Army के Captain के खिलाफ साज़िश, Supreme Court ने बचाया: Crime Branch

कैप्टन राकेश वालिया भारतीय सेना के पूर्व अधिकारी और लेखक हैं. उन्होंने अपने जीवन में कई कठिनाइयों का सामना किया, लेकिन कभी हार नहीं मानी. बचपन में अनाथ होने के बावजूद, उन्होंने न सिर्फ भारतीय सेना में जगह बनाई, बल्कि कॉरपोरेट दुनिया में भी सफलता हासिल की. हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज झूठे रेप केस को खारिज कर दिया, जिससे उनके संघर्ष और सच्चाई की जीत साबित हुई. क्राइम ब्रांच के इस एपिसोड में कैप्टन राकेश वालिया हमारे गेस्ट हैं. अरविंद ओझा ने उनसे पूछा कि वो उन्हें कैसे फंसाया गया था...

Mar 11, 202539 min

America की CIA ने क्यों छिपाया India में Nuclear Device?: Crime Branch

आर.के. यादव भारत की खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (R&AW) के पूर्व अधिकारी हैं. उन्होंने भारतीय खुफिया तंत्र को मजबूत बनाने में अहम योगदान दिया और कई महत्वपूर्ण मिशनों पर काम किया है. अपने अनुभव को उन्होंने "Mission R&AW" नाम की किताब में लिखा है. इस किताब में भारत की गुप्तचर एजेंसी के इतिहास, उसके काम करने के तरीके और कई मिशन के बारे में जानकारी दी गई है. क्राइम ब्रांच के इस एपिसोड में आर.के. यादव गेस्ट हैं. उन्होंने अरविंद ओझा के हर सवाल का बेबाकी से जवाब दिया. Disclaimer: इस प...

Mar 04, 202546 min

पूर्वांचल की सबसे बड़ी दुश्मनी Mukhtar Ansari vs Brijesh Singh कैसे शुरू हुई?: Crime Branch

उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद और यूपी एससी/एसटी आयोग के अध्यक्ष बृज लाल का नाम भारतीय पुलिस सेवा में कड़े फैसलों और बेहतरीन प्रशासन के लिए जाना जाता है. 1977 बैच के आईपीएस अधिकारी के रूप में, उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को संभालते हुए 19 एनकाउंटर्स को अंजाम दिया और तीन दशकों तक प्रदेश की अहम घटनाओं के साक्षी रहे. क्राइम ब्रांच के इस एपिसोड में बृजलाल हमारे गेस्ट हैं. अरविंद ओझा ने उनसे पूछा कि मुख्तार अंसारी माफिया कैसे बना, बृजेश सिंह और मुख्तार अंसारी की दुश्मनी की वजह क्या है और पूर्वा...

Feb 18, 202542 min

Sushant Singh Rajput, Saif और Extra Marital Affair पर नामी जासूस ने क्या राज़ खोले?: Crime Branch

आपने फिल्मों में बहुत सारे जासूस देखे होंगे. लेकिन हम आपको एक रियल जासूस से मिलवा रहे हैं. नाम है संजीव देशवाल. संजीव देशवाल दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और उनकी अपनी बड़ी जासूसी कंपनी है. उनकी कंपनी में बहुत सारे ऐसे लोग काम करते हैं जो पहले खुफिया एजेंसियों आईबी, रॉ, और सीबीआई में काम कर चुके हैं. संजीव देशवाल ने 1989 से जासूसी का काम शुरू किया था. क्राइम ब्रांच के इस एपिसोड में प्राइवेट डिटेक्टिव संजीव देशवाल हमारे गेस्ट हैं. अरविंद ओझा ने उनसे पूछा कि वो किस तरीके से इन्वेस्टिगेशन करते हैं. कि...

Jan 30, 202548 min

Pawan Jallad ने फांसी, Nirbhaya Case और Ajmal Kasab पर क्या बताया?: Crime Branch

पवन जल्लाद, उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले हैं, भारत के एकमात्र सक्रिय जल्लाद हैं, जो अपने परिवार की चौथी पीढ़ी में इस पेशे को निभा रहे हैं. पवन के दादा, कालू राम, और पिता, मम्मू जल्लाद, ने भी इस पेशे को जारी रखा. पवन ने अपने दादा के साथ 20-22 वर्ष की उम्र में पटियाला सेंट्रल जेल में पहली बार फांसी दी थी. 1 मार्च 2020 को उन्होंने निर्भया मामले के चारों दोषियों को तिहाड़ जेल में फांसी दी, जो आजाद भारत में दूसरी बार था जब एक साथ चार अपराधियों को फांसी दी गई. पवन के परिवार में ये पेशा पीढ़ी दर प...

Jan 21, 202541 min

Afzal Guru की अंतिम इच्छा, फांसी के बाद भी ज़िंदा कैदी और Tihar में Pappu Yadav का डांस प्रोग्राम: Crime Branch

एशिया की सबसे बड़ी जेल, तिहाड़, जो 400 एकड़ में फैली है, उसके अंदर की अनकही कहानियों और रहस्यमयी किस्सों को पहली बार सुनील गुप्ता ने सामने लाया है. तिहाड़ जेल में चार दशकों की सेवा के दौरान उन्होंने चार्ल्स शोभराज से लेकर अफजल गुरु तक के मामलों को करीब से देखा. उनकी किताब में फांसी के दिल दहलाने वाले अनुभव और जेल के भीतर की असलियत शामिल है. इस एपिसोड में अरविंद ओझा ने पूछा, "अफजल गुरु के मरने पर सुनील गुप्ता अफसोस क्यों कर रहे थे?" फांसी की सजा सुनाने के बाद जज पेन की निब क्यों तोड़ देता है? और ...

Jan 14, 20251 hr 1 min

Charge Sheet ने बढ़ाई Salman Khan की चिंता और Lawrence Bishnoi के असल मक़सद का पता चला: Crime Branch

मुंबई पुलिस ने बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में कोर्ट में लगभग पाँच हज़ार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है. इसमें मुंबई पुलिस ने कई चौंकाने वाले दावे किए हैं और थ्योरी पेश की है. पुलिस ने बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे तीन मुख्य वजहें बताई हैं, जिनसे बॉलीवुड फ़िल्म एक्टर सलमान खान की चिंता बढ़ सकती है. चार्जशीट दाखिल होने के तुरंत बाद सलमान खान ने अपने घर की बालकनी को बुलेटप्रूफ़ कराया है. पुलिस का यह भी दावा है कि बाबा सिद्दीकी मर्डर केस का कनेक्शन दाऊद इब्राहिम से भी जुड़ा हुआ है. क्राइम ब्रांच के इस...

Jan 07, 202521 min

Lady Don का Lawrence से रिश्ता, महाठग Sukesh के कारनामें और Nithari Kand का सच!: Crime Branch

अब तक आपने क्राइम ब्रांच में पूर्व कमिश्नर, डीजीपी ईडी चीफ, लॉरेंस बिश्नोई की वकील और अपराध जगत से नाता रखने वाले लोग भी देखा, सुना और सराहा. अब चूंकि 2024 अपनी विदाई की ओर है. ऐसे में हमने अपने पॉडकास्ट से ऐसे हिस्सों को परोसने की कोशिश की है. जिसे आप लोगों ने सबसे ज्यादा पसंद किया. इस एपिसोड में अरविंद ओझा ने तिहाड़ के जेलर, लॉरेंस की वकील और निठारी कांड की जांच करने वाले अधिकारी से सवाल पूछे. Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार एक्सपर्ट के निजी हैं. प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी साउं...

Dec 31, 202454 min

दिल्ली दंगों में कपिल मिश्रा और उमर ख़ालिद के रोल पर क्या बोले पूर्व कमिश्नर?: Crime Branch

दिल्ली की गलियों से कश्मीर की वादियों तक, एक नाम जो हमेशा चुनौतियों का सामना करने के लिए जाना जाता है..एसएन श्रीवास्तव....एसएन श्रीवास्तव 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी है. वो जम्मू कश्मीर जोन सीआरपीएफ के स्पेशल डीजी का कार्यभार संभाल चुके हैं. उनके पास दिल्ली पुलिस की अलग-अलग यूनिट्स में काम करने का अनुभव है. स्पेशल सेल में अपनी सेवा के दौरान उन्होंने इंडियन मुजाहिदीन के खिलाफ जांच का नेतृत्व किया था. फरवरी 2020 में सच्चिदानंद श्रीवास्तव को दिल्ली पुलिस का कमीश्नर भी बनाया गया था. क्राइम ब्रांच के ...

Dec 24, 202447 min

Atul Subhash Case का अंजाम, Divorce की वजहें और एक वकील की सलाह: Crime Branch

कान में हेडफोन लगाकर कंप्यूटर के सामने बैठा एक शख्स इस वक्त न्यूज चैनल से लेकर सोशल मीडिया तक सबकी टाइम लाइन पर है. बस इस दुनिया में नहीं है. नाम है अतुल सुभाष. इसकी चर्चा हर जगह हो रही है. फिर चाहे सोशल मीडिया हो. दोस्तों की बैठकी हो या ऑफिस में होने वाली चर्चा हो. इसलिए हमने सोचा क्यों न इसके कानून पहलू को समझा जाए. कानून में कहां चूक हो रही जिसकी वजह से किसी की जान तक चली जा रही है. इसे समझने के लिए हमने ‘क्राइम ब्रांच’ के एपिसोड में सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ वकील महालक्ष्मी पावनी को बुलाया है...

Dec 17, 202446 min

Chambal के डकैतों से लेकर Akhilesh और Mulayam से टक्कर लेने वाले DGP ने क्या बताया?: Crime Branch

1980 के दशक में चंबल में फूलन देवी का दहशत था. उसी दौरान बेहमई कांड हुआ जिसमें करीब 2 दर्जन लोगों को एक लाइन से खड़ा करके गोली मार दी गई. इन घटनाओं के गवाह थे, भारतीय पुलिस सेवा में 1977 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के अधिकारी बृजलाल. वो मायावती के मुख्यमंत्री रहते हुए पहले एडीजी लॉ एंड ऑर्डर फिर DGP बने. फिलहाल बृजलाल भारतीय जनता पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद हैं. इन्होंने कई किताबें भी लिखी हैं. क्राइम ब्रांच के इस एपिसोड में बृजलाल हमारे गेस्ट हैं. अरविंद ओझा ने उनसे पूछा कि फूलन देवी कैसे डकै...

Dec 10, 20241 hr 8 min
For the best experience, listen in Metacast app for iOS or Android