आज तक रेडियो पर तीन ताल के 21वें एपिसोड में कमलेश ताऊ, पाणिनि बाबा और कुलदीप सरदार से सुनिए, - 21, 51, 101 जैसे शुभ अंकों की महत्ता - एक मुर्गे ने मुर्गे लड़वाने वाले मालिक से लिया बदला: इसमें छिपे हुए अर्थ - वो दिन कब आएगा, जब हम महिला दिवस मनाना बंद कर सकेंगे. - चुनाव के समय की प्रतीकात्मकता, परिधान से लेकर भाषा तक, गमछे से लेकर दाढ़ी तक. - और भारतीय समाज और परंपरा में शिव पर बात जिन्हें कुछ लोग ईश्वर कहते हैं और कुछ सखा. क्यों देवों में सबसे ज़्यादा डेमोक्रेटिक नज़र आते हैं महादेव प्रड्यूसर: ...
Mar 08, 2021•1 hr 19 min
तीन ताल के इस एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि 'बाबा' और कुलदीप 'सरदार' बात कर रहे हैं- - बागपत के धुरंधरों के बहाने भारतीय राजनीति और समाज की नोंक-झोंक पर - मोटेरा में सरदार पटेल स्टेडियम से मोदी स्टेडियम तक की यात्रा और इस संयोग और प्रयोग के अर्थ - सुप्रीम कोर्ट से निकले 'योर ऑनर' और 'माई लॉर्ड' विवाद के बहाने नेताओं, बाबुओं और मालिकान के दुआ-सलाम और आचार-व्यवहार - राहुल गांधी की केरल यात्रा से आई एक तस्वीर और बयान से छिड़े मछुआरा पॉलिटिक्स और उत्तर-दक्षिण भारत के मुद्दों पर सियासी कोहराम क्यों औ...
Mar 01, 2021•1 hr 41 min
तीन ताल के इस एपिसोड में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि 'बाबा' और कुलदीप 'सरदार' बात कर रहे हैं- - IPL नीलामियों की ख़ामियां क्या हैं, लोग टूट जाते हैं एक खोखा कमाने में, क्रिकेट वाले वक़्त नहीं गंवाते रुपया लुटाने में. - बिग बॉस जैसे रियलिटी टीवी शोज़ कितने रियल और क्या अब इस तरह के शो पिटने लगे हैं? - नारायणसामी की चतुराई के बहाने अनुवाद की समस्याओं पर बात. हमारे यहां ट्रांसलेशन में क्या क्या 'लॉस्ट' हो जाता है? और कौन हैं वो लोग जो स्टील प्लांट को इस्पात का पौधा लिख रहे हैं? - न्योता वाले श्रोता में, क्...
Feb 22, 2021•1 hr 27 min
तीन ताल में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि 'बाबा' और कुलदीप 'सरदार' की बतकही. इस एपिसोड में सुनिए: - इस बजट सत्र के चर्चित भाषण और उनमें छिपे रस. -ट्विटर और सरकार के बीच खिटपिट और कू-ए-यार का चक्कर. - न्योता वाले श्रोता में सुनिए, नॉन वेज खाने वाले वेजिटेरियंस का मज़ाक क्यों उड़ाते हैं और वेजिटेरियंस नॉन वेज खाने वालों से नफरत क्यों करते हैं? -बिज़ारोत्तेजक स्टोरी में मृत्यु के बाद का जश्न और नाच गाना.
Feb 15, 2021•1 hr 38 min
तीन ताल में कमलेश 'ताऊ', पाणिनि 'बाबा' और कुलदीप 'सरदार' की बतकही. इस एपिसोड में सुनिए: - वैलेंटाइंस डे के बहाने मुहब्बत का नॉस्टैल्जिया और निजी अनुभवों पर बात. इश्क़, प्रेम और स्नेह का फर्क. - पहाड़ों पर आपदाएं के पीछे क्या वहां बढ़ रही इंसानी गतिविधियां हैं? विकास बनाम विनाश की बहस. - किसान आंदोलन का मैरिनेशन क्यों लंबा खिंच गया है? ग्लोबल हस्तियों के बयान, विदेश मंत्रालय की ग़लतियां और भारत में खेती का भविष्य. - न्योता वाले श्रोता में सुनिए, भारतीय समाज में शादी-ब्याह को इतनी अहमियत क्यों दी ...
Feb 08, 2021•1 hr 33 min
तीन ताल के इस एपिसोड में कमलेश ताऊ, पाणिनि बाबा और कुलदीप सरदार के साथ सुनिए - पान के कई प्रकार मगर मीठे पान में ऐसा क्या - किसान आंदोलन में एकजुट होते जाट - यूपी में 'सरकारी ठेकों' की विदाई का मर्म
Feb 01, 2021•1 hr 43 min
तीन ताल के इस एपिसोड में कमलेश ताऊ, पाणिनि बाबा और कुलदीप सरदार के साथ सुनिए - फिल्म वाइट टाइगर के बिम्ब और इंडियन सोसाइटी के अंडर डॉग्स की कहानी - पश्चिम बंगाल में ममता और कमल के बीच तेज़ होती चुनावी जंग - डोनल्ड की विदाई और जो को बधाई, पर क्या हम ज़रूरत से ज़्यादा 'उम्मीद' से तो नहीं हो रहे? - हिंदी को बचाने के लिए मुहिम छिड़ी है पर हिंदी बचाने का बेस्ट तरीका क्या है?
Jan 25, 2021•1 hr 58 min
ताऊ इस हफ्ते अपने दड़बे से देवघर निकल लिए और 1400 किलोमीटर के रास्ते में उन्हें याद रही एक तस्वीर. उस तस्वीर से शुरू हुआ है इस बार का तीन ताल और उसके बाद है: 1. ‘तांडव’ और ‘मैडम चीफ मिनिस्टर’ की बात करते हुए पॉलिटिकल सेटअप दिखाने में भारतीय सिनेमा कमज़ोर क्यों नज़र आता है? क्यों बॉलीवुड के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कभी रियल नहीं लगते? समस्या कहां है? 2. और दो अलग अलग दौर में प्राइवेसी के उसूलों की तुलना. डिजिटल क्रांति से पहले क्या इंडियन सोसाइटी में प्राइवेसी का विचार कमज़ोर रहा है? 3. और बिज...
Jan 18, 2021•1 hr 32 min
तीन ताल के इस एपिसोड में कमलेश ताऊ, पाणिनि बाबा और कुलदीप सरदार के साथ सुनिए - मकर संक्रांति और खिचड़ी की महत्ता - अमेरिका के कैपिटल हिल पर ट्रंप समर्थकों ने बलवा किया, लेकिन इसमें इंडिया दीवाना क्यों हुआ? - जूते पर जाति की छाप लगाने की क्या ज़रूरत है और इस पर इतना विलाप क्यों?
Jan 11, 2021•1 hr 37 min
तीन ताल के इस एपिसोड में कमलेश ताऊ, पाणिनि बाबा और कुलदीप सरदार के साथ सुनिए - नए साल के साथ नत्थी कुछ पुरानी, बासी और घिसी पिटी रवायतें. ऐसी चीज़ें जो अब खीझ पैदा करती हैं. - किसी को धर्म परिवर्तन की ज़रूरत क्यों पड़ती है? ख़ास तौर से शादी के संदर्भ में धर्म बदलने से क्या होता है? कैसे ये बात हर बार औरत के ही ख़िलाफ़ जाती है. - और ‘बिजार’ ख़बरों में, एक कुत्ता जो बैठे बिठाए बन गया ज़मीन का मालिक और वो भैंसों से इंसान क्या सीख सकता है?
Jan 04, 2021•1 hr 40 min
2020 के तीन ताल के आख़िरी एपिसोड में पाणिनि बाबा, कुलदीप सरदार और नितिन ठाकुर से सुनिए ये जो साल जा रहा है, ये क्या सिखाकर जा रहा है? 2020 से बहुत सारी नई आदतें, नई नज़र देकर ये साल जा रहा है, जिस पर विस्तार से बात है. दूसरी बात होगी वैक्सीन विरोधियों की. कुछ को लगता है कि वो वैक्सीन लगवा लेंगे तो उनका धर्म खंडित हो जाएगा, कुछ को लगता है कि कोई बड़ा फर्ज़ीवाड़ा वैक्सीन की आड़ में किया जा रहा है और इसके पीछे कोई छिपा हुआ एजेंडा है. और बीच में 'बिज़ार स्टोरीज़' में सुनिए, कविता में रामदास अठावले ह...
Dec 28, 2020•1 hr 34 min
तीन ताल के इस एपिसोड में कमलेश किशोर सिंह ‘ताऊ’, पाणिनि आनंद ‘बाबा’ और नितिन ठाकुर बात कर रहे हैं चार विषयों पर: सर्दी के रंग एयर इंडिया की उड़ान में सीनियर सिटीज़न्स की बल्ले बल्ले पॉलिटिशियंस ऑफ द ईयर नींद की महिमा
Dec 21, 2020•1 hr 9 min
तीन ताल के इस एपिसोड में पाणिनि आनंद ‘बाबा’, कमलेश किशोर सिंह ‘ताऊ’ और नितिन ठाकुर बात कर रहे हैं चार विषयों पर: गूगल सर्च के बहाने खोज का दर्शन सुनिए डेमोक्रेसी पर ‘मच-मच’ क्यों मची है? हिल्सा के लिए मशहूर बंगाल में हिंसा क्यों? प्रिय कवि मंगलेश डबराल का जाना
Dec 14, 2020•1 hr 33 min
तीन ताल के इस एपिसोड में पाणिनि आनंद ‘बाबा’, कमलेश किशोर सिंह ‘ताऊ’, नितिन ठाकुर और रितुराज बात कर रहे हैं तीन विषयों पर: शहद के नाम पर क्या कंपनियाँ आपको चीनी चटा रही हैं? कुल्हड़ से मोहब्बत तो है लेकिन नुक़सान इसके भी हैं. अवॉर्ड वापसी का दौर फिर लौट रहा है क्या?
Dec 07, 2020•1 hr 43 min
तीन ताल के इस एपिसोड में पाणिनि आनंद ‘बाबा’, कमलेश किशोर सिंह ‘ताऊ’, कुलदीप मिश्र ‘सरदार’ और रितुराज बात कर रहे हैं तीन विषयों पर: दिल्ली में प्रदर्शनकारी किसानों पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल क्यों अर्थहीन है? फिल्म ‘लूडो’ के स्क्रीनप्ले में क्या ख़ास था और कौन से सीन थे जो सबसे ज़्यादा याद रह गए? और कोरोना काल की शादियां क्यों अनूठी हैं.
Nov 30, 2020•1 hr 18 min
कमलेश ताऊ, पाणिनि बाबा, कुलदीप मिश्र और रितुराज लौट आए हैं तीन ताल के नए एपिसोड के साथ. इस बार सुनिए, गांजा के सेवन के आरोप में हस्तियां गिरफ्तार हो रही हैं लेकिन क्या भारत सरकार को गांजा पर अपनी नीति पर दोबारा विचार करना चाहिए? साथ ही बात की है क्रॉस-रिलिजियस प्रैक्टिस पर, चर्च में हिंदू आरती गाने और मंदिर में नमाज़ पढ़ने से समाज का भला होगा या और बुरा होगा? बीच में हर बार की तरह ‘बिज़ार कहानियां’, यानी वो अजीबोग़रीब ख़बरें जो मज़ेदार होती हैं पर उन पर ज़्यादा बात नहीं हो पाती....
Nov 23, 2020•2 hr
तीन ताल का पांचवां एपिसोड आ गया है. इस बार बातें छानी गई हैं डोनल्ड ट्रंप की विदाई पर. ये आदमी जो एक सफ़ेद मकान से निकाला गया है, ये दुनिया को बुरा क्यों लगता था? जो इस मकान में रहने आ रहा है, वो बेहतर क्यों लगता है? दूसरी बात, 55 साल के उस आदमी से शुरू होगी जो गोवा के बीच पर नंगा दौड़ पड़ा और ख़ुद पर FIR करवा बैठा. FIR पूनम पांडे पर भी हुई, नग्नता के लिए ही. ये नग्नता होती क्या है और अश्लीलता से अलग किस तरह है? नग्नता पर हमें क्या unlearn करना है? और बीच बीच में चटनी और अचार की तरह आएंगी Bizzar...
Nov 09, 2020•1 hr 30 min
तीन ताल के चौथे एपिसोड में सुनिए, धर्म, बोलने की आज़ादी और पाकिस्तान पर कमलेश ताऊ, पाणिनि बाबा और कुलदीप कुल्हाड़ी की बतकही. पाकिस्तान एक हंसोड़ देश बनकर क्यों रह गया है? धर्म का मकसद क्या रहा होगा, जो अब नहीं रह गया? और धार्मिक भावना और बोलने की आज़ादी के बीच लकीर कहां खींचनी है?
Nov 02, 2020•1 hr 13 min
तीन ताल के तीसरे एपिसोड में सुनिए, मिर्ज़ापुर 2 पर कमलेश ताऊ, पाणिनि बाबा और कुलदीप कुल्हाड़ी की बकैती. इस वेब सीरीज़ ने कालीन भैया, मुन्ना त्रिपाठी और गुड्डू पंडित जैसे किरदार दिए. लेकिन इसके दूसरे सीज़न में क्या कमियां रह गईं? इसके बावजूद क्यों ये तीनों तिलंगे कह रहे हैं कि मिर्ज़ापुर 2 देखनी चाहिए? गुड्ड पंडित की ओर से दिए गए पचास के तीन नोटों की वफ़ादारी हो या इज्ज़तवाले चचा का मुन्ना भैया से बदला हो, मिर्ज़ापुर 2 के सबसे कमाल के सीन कौन से हैं? और आख़िर में बात, भारतीयों ने कोरोना वायरस से ...
Oct 26, 2020•1 hr 47 min
तीन ताल के दूसरे एपिसोड में सुनिए बिहार में इस बार चुनाव बोरिंग क्यों है, तनिष्क के विज्ञापन पर बवाल क्यों, मदिरालय बने या मंदिर, मदरसा शिक्षा को बंद करने और नए आई फोन्स के आगमन पर दिलचस्प चर्चा.
Oct 19, 2020•2 hr 9 min
इस पॉडकास्ट के नायक और खलनायक हैं, तीन तिलंगे- कमलेश किशोर सिंह, पाणिनि आनंद और कुलदीप मिश्र. ये तीनों लोग हफ़्ते की घटनाओं पर अतरंगी अंदाज़ में बातें करेंगे, ठहाकों के साथ और अपने अपने biases के साथ. ये पॉडकास्ट सबके लिए नहीं है. जो घर फूंके आपना, सो चले हमारे साथ. यानी वही लोग सुनें जिनका आहत होने का पैरामीटर ज़रा ऊंचा हो. हर सोमवार, आज तक रेडियो पर. पहल एपिसोड में सुनिए टीआरपी के सिस्टम में प्रॉब्लम क्या है, पुलिस मारती क्यों है, प्याज़ खाने की चीज़ है लेकिन किसी को 'सेक्सी' क्यों लगता है और ...
Oct 12, 2020•1 hr 56 min