Sopaan | सोपान - Career Podcast in Hindi - podcast cover

Sopaan | सोपान - Career Podcast in Hindi

Debashish Chakrabartywww.podbharati.com
सोपान, केंद्रित है मोटिवेशन, करियर मार्गदर्शन, उद्यमिता और कामकाज की दुनिया पर। सोपान माने सीढ़ी, यानी इस पॉडकास्ट का उद्देश्य है आपके करियर में समृद्धी की सीढ़ी बनना। Sopaan is your gateway to motivation, career guidance, entrepreneurship, and workplace insights. Our mission is to be the ladder that elevates you toward prosperity and success in your career. Subscribe to our newsletter at https://parikrama.substack.com , YouTube channel: https://youtube.com/@podbharati
Last refreshed:
Follow this podcast in the Metacast mobile app to refresh it and see new episodes.
Download Metacast podcast app
Podcasts are better in Metacast mobile app
Don't just listen to podcasts. Learn from them with transcripts, summaries, and chapters for every episode. Skim, search, and bookmark insights. Learn more

Episodes

S2E2: आपका कौशल और जुनून ही आपको सही दिशा में ले जायेगा - धरनी धर द्विवेदी | Demystifying Amazon's TPM & SDM roles

सोपान के द्वितीय सीज़न के दूसरे अंक में जानें वैंकूवर, कनाडा निवासी धरनी धर द्विवेदी की प्रेरणादायक यात्रा के बारे में। धरनी ने अपने करियर में विभिन्न तकनीकी भूमिकाओं तक के सफर को साझा किया है। उन्होंने Amazon में SDM (सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट मैनेजर), TPM (टेक्निकल प्रोग्राम मैनेजर) और PMT (प्रोडक्ट मैनेजर टेक्निकल) रोल्स के बीच के अंतर को स्पष्ट किया और बताया कि कैसे वे अपनी टीमों के लिए सही दिशा निर्धारित करते हैं। अपने अनुभवों के माध्यम से धरनी ने साझा किया कि कैसे जटिल प्राथमिकताओं और अस्पष्टता ...

Jun 12, 202546 minSeason 2Ep. 2

S2E1: नेटवर्किंग आपके करियर की जीवन रेखा है: समीर लाल | Networking is the Lifeline of your career

पॉडभारती सोपान के छठवें अंक, और द्वितीय सीज़न के पहले अंक में, आपका स्वागत है। सोपान में हम बात करते हैं, करियर, मोटिवेशन और उद्यमिता के बारे में, ताकि हम आपकी सफलता की सीढ़ी बन सकें। इस अंक में हमारे मेहमान सहयोग, संयोजन और नेटवर्किंग के बड़े हिमायती हैं। वे एक चार्टड अकाउटेंट हैं, और अनेक प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ बिज़नेस अनालिस्ट, आडिटर के रुप में काम कर चुके हैं। उड़न तश्तरी नाम से लिखा उनका हिन्दी ब्लॉग खासा लोकप्रिय रहा है। एक व्यंग्यकार के रूप में उनके कॉलम अखबारों में नियमित छपते हैं। वे ...

Dec 19, 202452 minSeason 2Ep. 1

S1E5: आईएएस परीक्षा में सफलता के गुर: विजेंद्र सिंह चौहान से बातचीत | Success in IAS Civil Services Exam

सोपान के पाँचवें अंक मेंः देबाशीष की डेरिंग, आईएएस परीक्षा में सफलता के गुर विजेंद्र सिंह चौहान की जुबानी और शार्क टैंक के निवेशकों के हाथ से छूटे एक सुनहरे मौके का रोचक किस्सा, जो शायद 9 साल बाद Shark Tank India पर दोहराया गया हो।

Feb 13, 202247 minSeason 1Ep. 5

S1E4: इंन्वेंशन और इन्नोवेशन में क्या फर्क है? कैसे लिया जाता है पेटेंट? आलोक गोविल⁠ से साक्षात्कार | How to invent and get Patents?

सोपान के चौथे अंक में उद्ममी अंकुर वरिकु आगाह कर रहे हैं एक गलती से, जो लोग अक्सर अपने career में कर बैठते हैं। चर्चा invention और innovation की, और आविष्कारक आलोक गोविल से patent विषय पर साक्षात्कार। और दुनिया रंग रंगीली में, एक रोचक किस्सा Borneo में बिल्लियों के पेराशूट ड्रॉप का।

Sep 26, 202145 minSeason 1Ep. 4

S1E3: लोकनीति में शिक्षा और करियर विकल्पः प्रणय कोटस्थने से बातचीत | Career options in Public Policy

सोपान के तृतीय अंक मेंः नौकरी बदलने का सही समय क्या है. ये पता लगाने की अपनी पद्धति साझा कर रहे हैं अनुराग काले । तक्षशिला संस्थान के प्रणय कोटस्थने बता रहे हैं Public Policy यानि लोकनीति के क्षेत्र में शिक्षा और करियर विकल्पों के बारे में। और दुनिया रंग रंगीली में, चर्चा कुछ धुनी उद्यमियों और वैज्ञानिकों की दिलचस्प सनक की।

Aug 29, 202136 minSeason 1Ep. 3

S1E2: प्रॉडक्ट मैनेजमेंट में करियर: जया झा से साक्षात्कार | Career in Product Management

पॉडभारती सोपान के द्वितीय अंक मेंः ऐसा कौन सा नशा है जिससे जिंदगी खत्म हो जाती है, बता रहे हैं उद्यमी अंकुर वरिकु , प्रॉडक्ट मैनेजमेंट में करियर के विषय पर द प्रैक्टिकल पीएम की संस्थापक जया झा से साक्षात्कार और दुनिया रंग रंगीली में डॉनल्ड डक और पेटेंट से संबंधित एक मज़ेदार वाकया।

Jul 11, 202127 minSeason 1Ep. 2

S1E1: क्या है क्लाउड कंप्यूटिंग? क्लाउड आर्किटेक्ट कैसे बनें? | Career as a Cloud Architect

सोपान के पहले अंक में सुनिये: Cloud computing क्या है? और Cloud Architect की भूमिका क्या होती है? AWS में कार्यरत मयूर भगिया से जानिये कि क्लाउड आर्किटेक्ट बनने के लिये क्या योग्यतायें हैं? उद्यमी अंकुर वरिकू से जानिये जापानी पद्धति Ikigai के बारे में और दुनिया रंग रंगीली में एक मज़ेदार वाकया, बैंक और बकरियों के बारे में।

Jun 20, 202136 minSeason 1Ep. 1
For the best experience, listen in Metacast app for iOS or Android