सुंदर पिचाई की कॉकरोच थ्योरी - podcast episode cover

सुंदर पिचाई की कॉकरोच थ्योरी

Apr 04, 20234 min
--:--
--:--
Download Metacast podcast app
Listen to this episode in Metacast mobile app
Don't just listen to podcasts. Learn from them with transcripts, summaries, and chapters for every episode. Skim, search, and bookmark insights. Learn more

Episode description

" एक बार सुंदर पिचाई एक रेस्टोरेंट में गए । उन्होंने कॉफी का ऑर्डर दिया और देखा की सामने एक महिलाओं का समूह भी बैठा हुआ है । अचानक एक कॉकरोच कहीं से उड़ कर आया और उस समूह की महिलाओं में से एक पर बैठ गया । वह डर के मारे चिल्लाने लगी । घबराए हुए चेहरे और कांपती आवाज़ के साथ , वह उछलने लगी , और अपने दोनों हाथों से कॉकरोच से छुटकारा पाने की पूरी कोशिश करने लगी । उसकी प्रतिक्रिया देखकर ग्रुप की अन्य महिलाये भी घबरा रही थी । महिला आखिरकार कॉकरोच को दर भगाने में कामयाब रही लेकिन वह तत्काल समूह की एक अन्य महिला पर बैठ गया । अब , दूसरी महिला भी डर से काँपने और चिल्लाने लगी । तभी वेटर उनके बचाव के लिए आगे आया । और उसको भगाने की कोशिश में कॉकरोच वेटर के ऊपर आ गया । " लेकिन वेटर दृढ़ता से खड़ा था , उसने खुद की शर्ट पर बैठे कॉकरोच को बिना ज्यादा हिले डुले ध्यान से देखा और उसके व्यवहार का अवलोकन किया । उसके बाद उसने मौका देखकर कॉकरोच को अपनी उंगलियों से पकड़ लिया और रेस्टोरेंट से बाहर फेंक दिया । ये सब देखकर सुन्दर पिचाई के मन में एक विचार आया और वो आश्चर्यचकित हो गए।" क्या कॉकरोच उन महिलाओं के डर और घबराहट के लिए जिम्मेदार था ? यदि ऐसा है , तो वेटर क्यों नहीं डरा या घबराया ? बल्कि वेटर ने बहुत आसानी से कॉकरोच को हैंडल किया । उन महिलाओं के डर का कारण कॉकरोच नहीं है बल्कि कॉकरोच को न संभाल पाना ही उनके डर और परेशानी का कारण है । तब उन्होंने महसूस किया कि " यह मेरे पिता या मेरे बॉस या मेरी पत्नी की चीख - चिल्लाहट नहीं है जो मुझे परेशान करती है , बल्कि उनकी चीख - चिल्लाहट के द्वारा उत्पन्न होने वाली परेशानी को न संभाल पाने की मेरी अक्षमता ही मेरी परेशानी का कारण होती है । सड़क पर ट्रैफिक जाम होना मेरी परेशानी नहीं है , बल्कि ट्रैफिक जाम के कारण हुई परेशानियों को न संभाल पाना ही मेरी परेशानी है।समस्या से ज्यादा , उस समस्या पर मेरी प्रतिक्रिया ही है जो मेरे जीवन में अशांति उत्पन्न करती है । कुछ चीजें हमारे नियंत्रण में हैं और कुछ नहीं । हमारे नियंत्रण में जो चीजें है है - : हमारी राय , शौक इच्छा या एक शब्द में कहे तो हमारे अपने सभी प्रकार के कार्य । हमारे नियंत्रण में नहीं आने वाली चीजें शरीर , संपत्ति , प्रतिष्ठा या एक शब्द में कहे तो वो सब कुछ जो हम नहीं करते है ।" मैं समझ गया कि मुझे जीवन में प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए । मुझे हमेशा जवाब देना चाहिए । महिलाओं ने प्रतिक्रिया दी , जबकि वेटर ने जवाब दिया । प्रतिक्रियाएं हमेशा सहज होती हैं जबकि जवाबदेही में जिम्मेदारी का भाव होता है । खुश रहने वाला व्यक्ति इसलिए खुश नहीं है क्योंकि उसके जीवन में सब कुछ सही है । वो खुश हैं क्योंकि उनकी Life में हर चीज़ के प्रति उसका Attitude सही है .. !
For the best experience, listen in Metacast app for iOS or Android