NL Charcha - podcast cover

NL Charcha

Newslaundry.comwww.newslaundry.com
हफ्ते भर के समाचार का समावेश| संचालन: अतुल चौरसिया https://www.newslaundry.com/hindi Click here to support Newslaundry: http://bit.ly/paytokeepnewsfree

Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

Last refreshed:
Follow this podcast in the Metacast mobile app to refresh it and see new episodes.
Download Metacast podcast app
Podcasts are better in Metacast mobile app
Don't just listen to podcasts. Learn from them with transcripts, summaries, and chapters for every episode. Skim, search, and bookmark insights. Learn more

Episodes

एनएल चर्चा 308: बेरोजगारी, पेपर लीक और राज्यसभा का चुनावी गणित

इस हफ्ते चर्चा के प्रमुख विषय देश के तीन राज्यों में हुए राज्यसभा चुनाव और बेरोजगारों पर भारी पेपर लीक का मामला रहे. इस हफ्ते देश के तीन राज्यों में राज्यसभा की 15 सीटों के लिए चुनाव हुए, इनमें से 10 सीटें भाजपा को जीतने में सफलता मिली. वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पेपर लीक के बाद 17-18 फरवरी को हुई पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा को रद्द करना आदि मुद्दों ने भी सुर्खियां बटोरी. इस हफ्ते चर्चा में न्यूज़लॉन्ड्री की मैनेजिंग एडिटर मनीषा पांडे, स्तंभकार आनंद वर्धन और पर्यावरण विशेषज्ञ हृदयेश जोशी...

Mar 02, 20241 hr 28 min

एनएल चर्चा 307: संदेशखाली की राजनीति, शेख शाहजहां का इतिहास और ‘चंदा वसूली’ का खेल

इस हफ्ते चर्चा के प्रमुख विषय संदेशखाली में बढ़ती राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी और बाहुबली नेता शाहजहां शेख पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप रहे. चुनावी चंदे और केंद्रीय एजेंसियों के छापों पर न्यूज़लॉन्ड्री और द न्यूज़ मिनट की एक्सक्लूसिव इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट को लेकर भी चर्चा हुई. इस हफ्ते चर्चा में अंतरराष्ट्रीय मामलों की जानकार स्मिता शर्मा और स्वतंत्र पत्रकार निलाद्री सरकार शामिल हुए. इसके अलावा न्यूज़लॉन्ड्री टीम से प्रतीक गोयल और विकास जांगड़ा ने चर्चा में हिस्सा लिया. वहीं, चर्चा का संचालन शार्दूल कात...

Feb 24, 20241 hr 18 min

एनएल चर्चा 306: इलेक्टोरल बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट की रोक और किसान आंदोलन 2.0

इस हफ्ते चर्चा के प्रमुख विषय सुप्रीम कोर्ट द्वारा चुनावी बॉन्ड को असंवैधानिक करार देकर रद्द करना और एमएसपी की कानूनी गारंटी समेत कई मांगो को लेकर किसानों के दिल्ली कूच का ऐलान आदि रहे. चर्चा में एडीआर के सह-संस्थापक एवं पूर्व प्रोफेसर जगदीप छोकर शामिल हुए. इसके अलावा न्यूज़लॉन्ड्री टीम से अभिनंदन सेखरी, शार्दूल कात्यायन और हृदयेश जोशी ने चर्चा में हिस्सा लिया. वहीं, चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.चर्चा के प्रमुख विषय सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ द्वारा इलेक...

Feb 17, 20241 hr 40 min

एनएल चर्चा 290: द लेजेंड बिशन सिंह बेदी और 'रथ प्रभार' के मायने

इस हफ्ते चर्चा के प्रमुख विषय केंद्र सरकार द्वारा अपनी योजनाओं और उपलब्धियों के प्रचार हेतु लिया गया सरकारी अधिकारियों को रथ प्रभारी बनाने का फैसला और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी का निधन आदि रहे. हफ्ते की अन्य सुर्खियों में पेपर लीक मामले में राजस्थान के कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा छापेमारी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे बैभव गहलोत को ईडी द्वारा तलब करना, प्रधानमंत्री मोदी द्वारा महाराष्ट्र में 7500 करोड़ रुपये की विक...

Oct 28, 20231 hr 34 min

एनएल चर्चा 289: समलैंगिक विवाह से सुप्रीम कोर्ट का इनकार और निठारी हत्याकांड के दोषियों की रिहाई

इस हफ्ते चर्चा के प्रमुख विषय समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा निठारी हत्याकांड में दोषी ठहराए गए सुरेंद्र कोली एवं महेंद्र सिंह पंढेर की रिहाई का आदेश और तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा पर पैसे लेकर सदन में सवाल पूछने के आरोप और इज़रायल-हमास के बीच जारी खूनी संघर्ष आदि रहे. हफ्ते की अन्य सुर्खियों में गाजा के एक अस्पताल पर हवाई हमले में 500 से ज्यादा लोगों की मौत, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तेज किए उद्योगपति गौतम अडाणी पर ...

Oct 21, 20231 hr 12 min

एनएल चर्चा 288: इज़रायल हमास का खूनी संघर्ष और पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव

इस हफ्ते चर्चा के प्रमुख विषय इजरायल और फिलिस्तीन संघर्ष, पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की घोषणा और सुप्रीम कोर्ट ने 26 सप्ताह की गर्भावस्था को खत्म करने की मांग पर कहा कि हम किसी बच्चे को नहीं मार सकते आदि रहे. हफ्ते की अन्य सुर्खियों में प्रवर्तन निदेशालय ने वीवो कंपनी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक चीनी नागरिक समेत चार लोगों को किया गिरफ्तार, बसपा सांसद दानिश अली पर विवादित टिप्पणी मामले में संसद की विशेषाधिकार समिति में के समक्ष पेश नहीं हुए भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी, इजरायल ने कहा क...

Oct 14, 20231 hr 25 min

एनएल चर्चा 287: बिहार जातीय जनगणना और न्यूज़क्लिक पर कार्रवाई

इस हफ्ते चर्चा के प्रमुख विषय बिहार सरकार द्वारा जारी जातिगत जनगणना की रिपोर्ट, ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल न्यूज़क्लिक पर कार्रवाई, सिक्किम में बादल फटने से तीस्ता नदी में बाढ़, शराब घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई और दिल्ली आबकारी नीति मामले में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी आदि रहे. हफ्ते की अन्य सुर्खियों में महाराष्ट्र के नांदेड़ में दवाओं की कमी से मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दावा- एनडीए गठबंधन में ...

Oct 07, 20231 hr 33 min

एनएल चर्चा 286: अडाणी समूह की खुलती परतें, रमेश बिधड़ूी के सांप्रदायिक बोल और कावेरी जल विवाद

इस हफ्ते चर्चा का प्रमुख विषय अडाणी समूह को लेकर इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट रही. जिसमें समूह की निवेशक कंपनी ओपल इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड का स्मामित्व सिर्फ एक व्यक्ति के पास होने और शेल कंपनियों द्वारा पैसे की हेरफेर की ओर इशारा किया गया. इसके अलावा मध्य प्रदेश के उज्जैन में 12 वर्ष की नाबालिग लड़की के साथ यौन हिंसा, देश में हरित क्रांति के जनक एमएस स्वामीनाथन का निधन और लोकसभा में सांप्रदायिक बयान देने वाले भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी को राजस्थान की टोंक लोकसभा संसदीय क्षेत्र का प्रभारी ...

Sep 30, 20231 hr 29 min

एनएल चर्चा 285: महिला आरक्षण बिल और तल्ख़ होते भारत-कनाडा के रिश्ते

इस हफ्ते चर्चा के प्रमुख विषय संसद के दोनों सदनों से महिला आरक्षण विधेयक पारित लेकिन जनगणना और परिसीमन के बाद होगा लागू, भारत और कनाडा के द्विपक्षीय संबंधों में तल्खी- भारत ने दिल्ली में तैनात कनाडा के राजनयिकों को किया निलंबित, पुरानी संसद से विदाई और नई संसद में प्रवेश के दौरान केंद्र सरकार ने सांसदों को दी संविधान की प्रति तो विपक्षी पार्टियों ने संविधान की प्रस्तावना से समाजवाद और पंथनिरपेक्ष शब्द हटाने के लगाए आरोप आदि रहे. गुजरात सरकार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर छोड़ने के ल...

Sep 23, 20231 hr 28 min

एनएल चर्चा 284 : कोटा में बढ़ते खुदकुशी के मामले और 14 न्यूज़ एंकरों के बहिष्कार का ऐलान

इस हफ्ते चर्चा में बातचीत के मुख्य विषय राजस्थान के कोटा में छात्रों की आत्महत्या के बढ़ते मामले, विपक्षी गठबंधन इंडिया द्वारा 14 न्यूज़ एंकरों के बहिष्कार का ऐलान और उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के एक गांव में पानी पहुंचाने वाली डीएम का तबादला आदि रहे. हफ्ते की अन्य सुर्खियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के बीना में चुनावी जनसभा में कहा- विपक्षी गठबंधन इंडिया ने सनातन धर्म को खत्म करने का लिया है संकल्प, केरल में निपाह वायरस से प्रभावित होने वालों की संख्या हुई पांच, अमेरिका म...

Sep 16, 20231 hr 12 min

एनएल चर्चा 283: जी 20 समिट, सनातन धर्म पर टिप्पणी और कुत्तों को ‘कैद’ करता दिल्ली नगर निगम

इस हफ्ते चर्चा में मुख्य विषय जी-20 सम्मेलन में चीन और रूस के राष्ट्रपति की अनुपस्थिति, सनातन धर्म पर तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि की तल्ख टिप्पणी के बाद शुरू हुआ विवाद, जी-20 के मद्देनज़र दिल्ली की सड़कों से कुत्तों को हटाया जाना, मणिपुर में मीडिया कवरेज को लेकर एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया की रिपोर्ट और मणिपुर सरकार द्वारा संस्था से जुड़े पत्रकारों के ख़िलाफ एफआईआर दर्ज करना आदि रहे. हफ्ते की अन्य सुर्खियों में उत्तर प्रदेश भाजपा के कथित माइनॉरिटी सेल के नेता पर बलात्कार और पीड़िता के पिता की हत्या क...

Sep 09, 20231 hr 38 min

एनएल चर्चा 282: संसद का विशेष सत्र और अडाणी समूह की हेराफेरी के नए सबूत

इस हफ्ते चर्चा में बातचीत के मुख्य विषय केंद्र सरकार द्वारा संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने की घोषणा, ओसीसीआरपी की रिपोर्ट- जिसमें अडाणी समूह द्वारा शेयरों में हेरफेर और भारतीय नियामक सेबी के कार्रवाई न करने के नए सबूत सामने आए आदि रहे. इसके अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों के स्कूलों से सामने आ रही मजहबी नफरत की घटनाओं और फैक्ट चेकर मोहम्मद ज़ुबैर पर एफआईआर को लेकर भी चर्चा हुई. चीन सरकार द्वारा जारी नए ‘मानक मानचित्र’ में भारत के अरुणाचल का कुछ हिस्सा शामिल किए जाने को लेकर भी चर्चा में शामिल लोगों ...

Sep 02, 20231 hr 32 min

एनएल चर्चा 281: चंद्रयान की कामयाबी, ब्रिक्स का बढ़ता दायरा और मीडिया पर लगाम का नया फरमान

इस हफ्ते चर्चा में बातचीत के मुख्य भारत के मिशन चंद्रयान-3 की चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलता पूर्वक लैंडिंग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शासन की नकारात्मक छवि प्रस्तुत करने वाली खबरों की जांच और उन पर कार्रवाई के लिए आदेश और ब्रिक्स सम्मलेन आदि रहे. सम्मेलन में भाग लेने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी भी तीन दिवसीय दक्षिण अफ्रीका दौरे पर पहुंचे थे. इसके अलावा ब्रिक्स के सदस्यों में छः नए देशों का शामिल होना, कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पार्टी की कार्यसमिति का गठन, छत्तीसगढ़ के मुख्य...

Aug 26, 20231 hr 25 min

एनएल चर्चा 280: चुनावी भाषणों और नए कानूनों के बीच संविधान बदलने की वकालत का शगूफा

इस हफ्ते चर्चा में बातचीत के मुख्य विषय लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण, लोकसभा में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा भारतीय दंड संहिता, भारतीय साक्ष्य संहिता एवं आपराधिक प्रकिया संहिता की जगह नए कानूनों को लाने का प्रस्ताव और प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष विवेक देबरॉय का लेख- जिसमें संविधान को बदलने की वकालत की गई आदि रहे. हफ्तेभर की अन्य बड़ी खबरों में भारी बारिश से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बड़ी तबाही, कैग ने किया आयुष्मान भारत योजना का ऑडिट, मध्यप्रदेश मे...

Aug 19, 20231 hr 36 min

एनएल चर्चा 279: अविश्वास प्रस्ताव की राजनीतिक नौटंकी में पीछे छूटता मणिपुर का मुद्दा और डाटा प्रोटेक्शन बिल

इस हफ्ते चर्चा में बातचीत के मुख्य विषय लोकसभा में विपक्ष की ओर से पेश किया गया अविश्वास प्रस्ताव, अमित शाह ने सदन में लंबा वक्तव्य देने में तोड़ा लाल बहादुर शास्त्री का रिकॉर्ड, संसद टीवी के प्रसारण में सत्ता पक्ष को ज्यादा और विपक्ष को कम टाइम स्क्रीन पर दिखाने का आरोप, राहुल गांधी पर फ्लाइंग किस देकर अश्लीलता फैलाने का आरोप और डाटा संरक्षण विधेयक आदि रहे. हफ्ते की अन्य बड़ी खबरों में अदालत में बृजभूषण शरण सिंह का बयान- किसी लड़की को छूना या गले लगाना यौन शोषण नहीं माना जा सकता, सीएजी की रिपोर...

Aug 12, 20231 hr 56 min

एनएल चर्चा 278: नूंह से लेकर बरेली तक हिंसा का व्याकरण और सांप्रदायिक होता ‘चेतन’ समाज

इस हफ्ते चर्चा में बातचीत के मुख्य विषय हरियाणा के नूंह में भड़की सांप्रदायिक हिंसा और इसमें छः लोगों की मौत, हिंसा के बाद दिल्ली-एनसीआर में बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद की रैलियां- जिसमें नफरती भाषण देने पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक और जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन में रेलवे सुरक्षा बल के जवान चेतन सिंह द्वारा अपने सीनियर एएसआई टीकाराम मीणा समेत तीन मुस्लिम यात्रियों की गोली मारकर हत्या आदि रहे. हफ्ते की बड़ी खबरों में बरेली में मुस्लिम बहुल इलाके से यात्रा निकालने की जिद पर अड़े कांवड़ियों के ...

Aug 05, 20231 hr 59 min

एनएल चर्चा 277: मणिपुर में हिंसा और संसद में जारी गतिरोध के बीच अविश्वास प्रस्ताव का दांव

इस हफ्ते चर्चा में बातचीत के मुख्य विषय मणिपुर में जारी हिंसा को लेकर संसद में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच जारी गतिरोध, विपक्ष द्वारा राज्यसभा में नियम 267 के तहत चर्चा की मांग, कांग्रेस पार्टी द्वारा लोकसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह का पूरे सत्र के लिए निलंबन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विपक्षी गठबंधन इंडिया पर तीखा हमला आदि रहे. हफ्ते की बड़ी खबरों में पुरस्कार वापसी विवाद को लेकर संसदीय समिति का सरकार को दिया गया सुझाव भी रहा, जिसक...

Jul 29, 20231 hr 41 min

एनएल चर्चा 276: मणिपुर में क्रूरता का नंगा नाच और इंडिया बनाम एनडीए का गणित

इस हफ्ते चर्चा में बातचीत के मुख्य विषय बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक, एनडीए की बैठक, केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी का निधन, मणिपुर में कुकी महिलाओं की यौन प्रताड़ना का वीडियो वायरल, प्रधानमंत्री मोदी का पहली बार मणिपुर के मुद्दे पर बयान, 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कोटे से कैंसिल होकर प्रधानमंत्री आवास योजना के क़रीब डेढ़ लाख घर उत्तरप्रदेश के कोटे में देना, तमिलनाडु में सरकार और प्रवर्तन निदेशालय के बीच खींचतान जारी, 29 प्रदर्शनकारियों को छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ नग्न होक...

Jul 22, 20231 hr 51 min

एनएल चर्चा 275: दरकते पहाड़ों से आती आफत, चांद को उड़ान भरता भारत और हिंसक होते चुनाव

इस हफ्ते चर्चा में बातचीत के मुख्य विषय उत्तर भारत में भारी बारिश से बनी बाढ़ की स्थिति, दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ना और खतरे के निशान से ऊपर बहना, पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में हिंसा और पुनर्मतदान, सुप्रीम कोर्ट द्वारा ईडी के प्रमुख संजय मिश्रा के कार्यकाल को ख़त्म करना, विपक्ष की बेंगलुरु में होने जा रही दूसरी बैठक, उत्तर प्रदेश में बिजली विभाग के एक दलित कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार, महाराष्ट्र में शिंदे गुट के विधायकों को स्पीकर द्वारा नोटिस, विदेश मंत्री एस. जयशंकर का राज्यसभा कार्यकाल स...

Jul 15, 20231 hr 31 min

एनएल चर्चा 274: ‘मानवता’ पर पेशाब करता प्रवेश शुक्ला और एनसीपी में छिड़ी सियासी जंग

इस हफ्ते चर्चा में बातचीत के मुख्य विषय समान नागरिक संहिता पर विवाद, महाराष्ट्र की राजनीति में मची हलचल, 3 जुलाई को मानव इतिहास के सबसे गर्म दिन के रूप में दर्ज किया जाना, मध्यप्रदेश में बीजेपी कार्यकर्ता प्रवेश शुक्ला का आदिवासी व्यक्ति पर पेशाब करने का वीडियो वायरल होना, शिवपुरी जिले में दो दलित युवकों की पिटाई, सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनुच्छेद 370 को जम्मू-कश्मीर से हटाए जाने के मुद्दे को लेकर सुनवाई के लिए पांच जजों की बेंच का गठन करना, मध्यप्रदेश में एक महिला को कार के बोनट पर जबरन बैठाकर घुमा...

Jul 08, 20231 hr 50 min

एनएल चर्चा 273: शहरी प्रबंधन का जानलेवा ढांचा और सवाल करने वाले ट्रोल आर्मी का निशाना क्यों?

इस हफ्ते चर्चा में बातचीत के मुख्य विषय रूस में वागनर समूह का विद्रोह और फिर समझौता, पीएम मोदी का मध्यप्रदेश दौरा और समान नागरिक संहिता पर बयान, मणिपुर में दो महीने से जारी हिंसा, भीम आर्मी प्रमुख चंद्र शेखर आज़ाद पर जानलेवा हमला, उत्तर प्रदेश के कई इलाक़ों में ग्रीष्म लहर और लू की घटनाओं का बढ़ना, कर्नाटक पुलिस द्वारा बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय पर एफआईआर, टमाटर के दामों में बेहताशा बढ़ोतरी, प्रधानमंत्री से अमेरिका में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सवाल करने वाली वॉल स्ट्रीट जर्नल की पत्र...

Jul 01, 20231 hr 50 min

एनएल चर्चा 272: गीता प्रेस को गांधी पुरस्कार और पीएम मोदी की प्रेस कॉन्फ्रेंस

इस हफ्ते चर्चा में बातचीत के मुख्य विषय पीएम नरेंद्र मोदी की अमेरिका की पहली राजकीय यात्रा, गीता प्रेस गोरखपुर को गांधी शांति पुरस्कार, उत्तर प्रदेश में लू लगने से करीब 80 लोगों की मौत, बिहार के भागलपुर में गर्मी से लोगों की मौत, आदिपुरुष फिल्म पर विवाद, कोविन डाटा लीक मामले में बिहार का एक व्यक्ति गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट द्वारा कोलकाता हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ बंगाल सरकार की आपत्ति को खारिज करना, डब्ल्यूएचओ द्वारा भारत और इंडोनेशिया के करीब 20 कफ सिरप को टॉक्सिक कहकर ब्लैकलिस्ट करना, एसोसिएशन...

Jun 24, 20231 hr 42 min

एनएल चर्चा 271: डाटा लीक की सुरसामुखी चुनौती और जैक डोर्सी के भारत सरकार पर आरोप

इस हफ्ते चर्चा में बातचीत के मुख्य विषय कोविन डाटा लीक, बिपरजॉय चक्रवात, ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी का बयान, भारत के करीब साढ़े छः हज़ार से ज्यादा धनाढ्य लोगों के देश छोड़ने का अनुमान, मणिपुर में जारी हिंसा, भोपाल के सतपुड़ा भवन में लगी आग, तमिलनाडु में ईडी की कार्रवाई, कर्नाटका हाईकोर्ट द्वारा डीके शिवकुमार के खिलाफ सीबीआई जांच पर रोक, बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ लगे आरोपों पर दिल्ली पुलिस द्वारा चार्जशीट का दाखिल किया जाना आदि रहे.चर्चा में इस हफ्ते बतौर मेहमान इंटरनेट फ्रीडम फाउंडेशन के फा...

Jun 17, 20231 hr 36 min

एनएल चर्चा 270: भारत के विदेशों से संबंध और बालासोर ट्रेन हादसा

इस हफ्ते चर्चा में बातचीत के मुख्य विषय ओडिशा ट्रेन हादसा, मुंबई में एक शख्स द्वारा लिव इन पार्टनर के शव को टुकड़ों में काटना, नए संसद भवन में लगाए गए अखंड भारत के नक्शे पर विवाद, केंद्र सरकार द्वारा खरीफ की सभी फसलों के लिए एमएसपी का बढ़ाया जाना, ब्रिटिश थिंक टैंक द्वारा सेटेलाइट तस्वीरों के आधार पर दावा करना कि अक्साई चीन में तेजी से सैन्य निर्माण हुआ है, पहलवानों द्वारा खेलमंत्री से मुलाकात के बाद प्रदर्शन को 15 जून तक के लिए स्थगित करना, महाराष्ट्र और उत्तराखंड में मुसलमानों पर हिंसक हमले, क...

Jun 10, 20231 hr 29 min

एनएल चर्चा 269: मणिपुर हिंसा के कारण और पहलवानों के समर्थन में उतरी खाप पंचायतें

इस हफ्ते चर्चा में बातचीत के मुख्य विषय मणिपुर हिंसा, एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम में संशोधन, नए संसद भवन का उद्घाटन, दिल्ली के शाहबाद डेरी में एक नाबालिग लड़की की सरेआम हत्या, राहुल गांधी का अमेरिका दौरा, महिला पहलवानों का मेडल्स गंगा में बहाने का फैसला, दिल्ली शराब नीति पर हाई कोर्ट की टिप्पणी, सचिन पायलट और अशोक गहलोत में जारी टकराव के अलावा कर्नाटक विधानसभा चुनावों में भाजपा का विज्ञापन पर खर्च रहे. चर्चा में इस हफ्ते बतौर मेहमान टिमोथी चोंगथू, वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी और न्यूज़लॉन्ड्री के स्तं...

Jun 03, 20231 hr 36 min

एनएल चर्चा 268: संसद की नई इमारत और सांप्रदायिकता की पुरानी चुनौती

इस हफ्ते चर्चा में बातचीत के मुख्य विषय दो हज़ार के नोटों को रिज़र्व बैंक द्वारा चलन से बाहर करना, प्रधानमंत्री मोदी द्वारा तीन देशों का दौरा, संसद के नए भवन का उद्घाटन समारोह और उस पर उठ रहे सवाल, पहलवानों के प्रदर्शन का एक महीना पूरा हो जाना, गृहमंत्री अमित शाह द्वारा जनगणना कराए जाने की घोषणा, मणिपुर में तीन पत्रकारों पर हमला, बैंगलोर में हुई बारिश के बाद अंडरपास में फंसने से एक शख्स की मौत, चीन द्वारा भारत के देपसांग मैदानी क्षेत्र में बफर जोन बनाने की मांग, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़...

May 27, 20231 hr 14 min

एनएल चर्चा 267: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और धार्मिक आजादी पर यूएस की रिपोर्ट

इस हफ्ते चर्चा में बातचीत के मुख्य विषय कर्नाटक विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत, यूएस कांग्रेस में धार्मिक आजादी पर रिपोर्ट, एनसीबी के पूर्व अफसर समीर वानखेड़े पर एफआईआर, भाजपा नेता किरण रिजिजू को केंद्रीय कानून मंत्री के पद से हटाकर अर्थ साइंस मंत्रालय दिया जाना, सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित जांच कमेटी की रिपोर्ट में अडाणी ग्रुप और सेबी द्वारा किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं पाया जाना, पंजाब के संगरूर की जिला अदालत द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे को 100 करोड़ रूपए के मानहानि मामले में स...

May 20, 20231 hr 26 min

एनएल चर्चा 266: कर्नाटक में बदलती हवा और पाकिस्तान में बिगड़ते हालात

इस हफ्ते चर्चा में बातचीत के मुख्य विषय कर्नाटक विधानसभा चुनाव, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी और फिर सुप्रीम कोर्ट द्वारा उन्हें रिहा करने के आदेश, सुप्रीम कोर्ट द्वारा उद्धव ठाकरे बनाम एकनाथ शिंदे मामले को बड़ी बेंच में भेजा जाना, दिल्ली सरकार के कामकाज में उपराज्यपाल के अधिकारों पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, मणिपुर हिंसा, मौसम विभाग द्वारा बंगाल की खाड़ी पर एक और चक्रवात ‘मोखा’ की चेतावनी, ‘द केरला स्टोरी’ फिल्म पर बंगाल सरकार का प्रतिबंध, पीएम केयर्स फण्ड में पिछले तीन स...

May 13, 20231 hr 32 min

एनएल चर्चा 265: मणिपुर हिंसा पर चुप्पी और फ्रीडम इंडेक्स में रसातल की ओर जाता भारतीय मीडिया

इस हफ्ते चर्चा में बातचीत के मुख्य विषय मणिपुर में हुई हिंसा, एनसीपी प्रमुख शरद पवार का इस्तीफा देने के बाद पार्टी के दबाव में उसे वापस लेने का ऐलान, कर्नाटक चुनाव में भाजपा और कांग्रेस द्वारा घोषणा पत्रों को जारी करना, रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स द्वारा जारी प्रेस फ्रीडम इंडेक्स में भारत का 161वें स्थान पर खिसकना, केंद्र सरकार के 56% प्रोजेक्ट्स देरी से चलने पर रिपोर्ट आना, विवाह के समान अधिकार (समलैंगिक विवाह) के मामले में केंद्र सरकार का रुख बदलना, दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरनारत पहलवानों की दिल...

May 06, 20231 hr 33 min

एनएल चर्चा 264: धरने पर पहलवान और बाहुबली आनंद मोहन की रिहाई

इस हफ्ते चर्चा में बातचीत के मुख्य विषय दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारतीय ओलंपिक संघ के पहलवानों का प्रदर्शन, पूर्व सांसद और बाहुबली आनंद मोहन सिंह की रिहाई, छत्तीसगढ़ में एक माओवादी हमले में 10 जवानों की मौत, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल का निधन, रविवार को अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी, राहुल गांधी की मानहानि के मामले में की गई अपील का खारिज होना और सूडान से भारतीयों को निकालने के लिए जारी ऑपरेशन कावेरी रहे. चर्चा में इस हफ्ते बतौर मेहमान वरिष्ठ खेल पत्रकार शारदा उग्रा, स्व...

Apr 29, 20231 hr 7 min
For the best experience, listen in Metacast app for iOS or Android