NL Charcha - podcast cover

NL Charcha

Newslaundry.comwww.newslaundry.com
हफ्ते भर के समाचार का समावेश| संचालन: अतुल चौरसिया https://www.newslaundry.com/hindi Click here to support Newslaundry: http://bit.ly/paytokeepnewsfree

Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.

Last refreshed:
Follow this podcast in the Metacast mobile app to refresh it and see new episodes.
Download Metacast podcast app
Podcasts are better in Metacast mobile app
Don't just listen to podcasts. Learn from them with transcripts, summaries, and chapters for every episode. Skim, search, and bookmark insights. Learn more

Episodes

एनएल चर्चा 175: दिलीप कुमार: सिनेमा, रिश्ते और फ़न

एनएल चर्चा का 175वां अंक विशेष रूप से दिलीप कुमार को समर्पित रहा. इसके अलावा अन्य मुद्दों जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कैबिनेट विस्तार, आदिवासी हितों के लिए काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता स्टैन स्वामी की मौत आदि इस हफ्ते चर्चा के प्रमुख विषय रहे. इस बार चर्चा में बतौर मेहमान कवि और विविध भारती के उद्घोषक युनुस खान, फिल्म समीक्षक अजय ब्रह्मात्मज शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री के सहसंपादक शार्दूल कात्यायन भी चर्चा का हिस्सा रहे. संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया. 0:0...

Jul 10, 20211 hr 6 min

एनएल चर्चा 174: जम्मू कश्मीर और यूपी में धर्मांतरण का मामला और सीजेआई की टिप्पणी

एनएल चर्चा के 174वें अंक में कश्मीर में धर्मांतरण का मामला, यूपी एटीएस ने धर्मांतरण के आरोप में दो लोगों को किया गिरफ्तार, सीजेआई का न्यायालय और सरकार को लेकर दिया गया बयान, ब्राजील ने रद्द की कोवैक्सीन की 2 करोड़ डोज, कोरोना मामलों में दर्ज की गई कमी, वैक्सीनेशन में आ रही कमी, जम्मू कश्मीर में सैनिक छावनी पर ड्रोन से हमला आदि इस हफ्ते चर्चा के प्रमुख विषय रहे. इस बार चर्चा में बतौर मेहमान सामाजिक आंदोलनों से जुड़े और सामयिक मुद्दों पर लिखने वाले सत्यम श्रीवास्तव शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री के स्त...

Jul 03, 20211 hr 11 min

एनएल चर्चा 173: जम्मू कश्मीर के नेताओं के साथ बैठक, टीकाकरण का रिकॉर्ड और धर्म परवर्तन की बहस

एनएल चर्चा के 173वें अंक में जम्मू-कश्मीर के नेताओं के साथ प्रधानमंत्री की बैठक, टीकाकरण का रिकॉर्ड, कोवैक्सीन के तीसरे चरण का डाटा जारी, डेल्टा प्लस वेरिएंट का खतरा, लक्षद्वीप प्रशासक के फैसले पर लगी रोक, उत्तर प्रदेश धर्मांतरण मामला, टीआरपी घोटाले में अर्णब गोस्वामी का नाम आदि इस हफ्ते चर्चा के प्रमुख विषय रहे. इस बार चर्चा में बतौर मेहमान लेखक अशोक कुमार पाण्डेय शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री के सहसंपादक शार्दूल कात्यायन और एसोसिएट एडिटर मेघनाद एस भी चर्चा का हिस्सा रहे. संचालन अतुल चौरसिया ने किय...

Jun 26, 20211 hr 13 min

एनएल चर्चा 172: गाजियाबाद मामला, ट्विटर पर निशाना और राम मंदिर जमीन घोटाला

एनएल चर्चा के 172वें अंक में कोरोना से हुई मौत के मामले में अंडर काउंटिंग, देवांगना कलीता, नताशा नरवाल, और आसिफ इकबाल को मिली जमानत, गाजियाबाद पुलिस ने पत्रकारों समेत ट्विटर पर दर्ज की एफआईआर और कथित राम मंदिर जमीन घोटाला इस हफ्ते चर्चा के प्रमुख विषय रहे. इस बार चर्चा में वरिष्ठ पत्रकार शरत प्रधान बतौर मेहमान शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री के स्तंभकार आनंद वर्धन और एसोसिएट एडिटर मेघनाद एस भी चर्चा का हिस्सा रहे. संचालन अतुल चौरसिया ने किया. . 00:50 - इंट्रो 02:34: 06:55- हेडलाइन 06:55: 23:20 - गाजिय...

Jun 19, 20211 hr 17 min

एनएल चर्चा 171: वैक्सिनेशन नीति में बदलाव, योगी की दिल्ली में हाजिरी और जितिन प्रसाद

टाइम कोड 00:00- परिचय 02:00- विषय 14:15- वैक्सीन नीति पर पीएम मोदी का संबोधन 25:32- वैक्सीनेशन पॉलिसी पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी 45: 15 - उत्तर प्रदेश की राजनीति 01:04:03- बीजेपी में शामिल हुए जितिन प्रसाद 01:22:35- सलाह और सुझाव एनएल चर्चा के 171वें अंक में नई वैक्सीनेशन पॉलिसी, पीएम का देश को संबोधन, उत्तर प्रदेश के आगरा के अस्पताल में हुई 22 लोगों की मौत, ट्विटर को नए आईटी नियमों को लेकर जारी नोटिस, कार्टूनिस्ट मंजुल को ट्विटर नोटिस और नेटवर्क 18 द्वारा बर्खास्त किया जाना, जितिन प्रसाद का का...

Jun 12, 20211 hr 24 min

एनएल चर्चा 170: विनोद दुआ, राजद्रोह कानून की वैधता और सीमाएं साथ में जीडीपी के आंकड़े

0 :00 - इंट्रो 1:07 - हेडलाइन 3:50 - जीडीपी के आंकड़े 12:00 - विनोद दुआ के मामले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला 44:00 - वैक्सीनेशन पॉलिसी 59:46 - पुराने ट्वीट्स को लेकर उपजा विवाद 1:16:35 - सलाह और सुझाव एनएल चर्चा के 170वें अंक में सुप्रीम कोर्ट में केंद्र की वैक्सीनेशन नीति पर सुनवाई, फाइज़र और मॉडर्ना को उत्तरदायित्व से छूट, विनोद दुआ पर दर्ज राजद्रोह केस, पिछले वित्त वर्ष में जीडीपी का आंकड़े -7.3 प्रतिशत तक सिकुड़ना और रामदेव को समन जैसे विषयों का जिक्र हुआ. इस बार चर्चा में बूम लाइव की लीगल माम...

Jun 05, 20211 hr 28 min

एनएल चर्चा 169: यास चक्रवात, बाबा रामदेव को मानहानि नोटिस और लक्षद्वीप विवाद

एनएल चर्चा के 169वें अंक में कोरोना के मामले, चक्रवात यास, आईएमए उत्तराखंड ने बाबा रामदेव को भेजा मानहानि नोटिस और राजद्रोह का केस दर्ज करने की मांग, भारत के कोविड मामलों पर न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट और लक्षद्वीप विवाद जैसे विषयों का विशेष जिक्र हुआ. इस बार चर्चा में वरिष्ठ पत्रकार सबा नक़वी और न्यूज़लॉन्ड्री के सह संपादक शार्दूल कात्यायन शामिल हुए. चर्चा का संचालन एसोसिएट एडिटर मेघनाद एस ने किया. पत्रकारों की राय, क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए. सबा नक़वी न्यूज़लॉन्ड्री की रिपोर्ट - सदगुरू का ईशा ...

May 29, 20211 hr 24 min

एनएल चर्चा 168: ब्लैक फंगस, सिंगापुर वेरिएंट और बीबीसी की तर्ज पर डीडी इंटरनेशनल

एनएल चर्चा के 168वें अंक में कोरोना वायरस मामले, राजस्थान सरकार ने ब्लैक फंगस को घोषित किया महामारी, प्लाज्मा थ्योरी को आईसीएमआर और रेमडेसिवीर इंजेक्शन को डब्ल्यूएचओ ने अपनी लिस्ट से हटाया, अरविंद केजरीवाल ने सिंगापुर वेरिएंट को लेकर दिया बयान, बरी हुए पत्रकार तरुण तेजपाल, सीबीआई ने टीएमसी के नेताओं को किया गिरफ्तार जैसे विषयों का विशेष जिक्र हुआ. इस बार चर्चा में स्टेफोर्डशायर यूनिवर्सिटी के विजिटिंग प्रोफेसर डॉक्टर जैमनी एन राव, न्यूज़लॉन्ड्री के एसोसिएट एडिटर मेघनाद एस और न्यूज़लॉन्ड्री के स्त...

May 22, 20211 hr 27 min

एनएल चर्चा 167: डब्लूएचओ की रिपोर्ट, गंगा में तैरती लाशें और ग़ाज़ा पट्टी में हिंसा

टाइम कोड 0:18 - इंट्रो 02:04 - हेडलाइन्स 10:00– गंगा में तैरती लाशें 14:09 – डब्लूएचओ की रिपोर्ट 41:17– गाज़ा पट्टी में हिंसा 1:10:20– सलाह और सुझाव एनएल चर्चा के 167वें अंक में कोरोना की कम टेस्टिंग, डब्लूएचओ द्वारा योगी आदित्यनाथ सरकार की कथित तारीफ वाली रिपोर्ट, सामाजिक और धार्मिक जमावड़े पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की टिप्प्पणी, उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में गंगा में तैरती हुई लाशें, भारत बायोटेक की वैक्सीन को दो से अठारह साल के बच्चों पर ट्रायल की मंज़ूरी, राज्यों में वैक्सीन की कमी और इजराइ...

May 15, 20211 hr 12 min

एनएल चर्चा 166: बंगाल हिंसा, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट और महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण

एनएल चर्चा के 166वें अंक में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम, बंगाल में चुनाव के बाद राजनीतिक हिंसा, कोरोना के बढ़ते मामले, राहुल गांधी का प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, कोविड महामारी के बीच जारी सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट, मराठा आरक्षण आदि विषयों का जिक्र हुआ. इस बार चर्चा में ऑल्ट न्यूज़ के सह संस्थापक प्रतीक सिन्हा, न्यूज़लॉन्ड्री के एसोसिएट एडिटर मेघनाद एस और न्यूज़लॉन्ड्री के स्तंभकार आनंद वर्धन शामिल हुए. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया. चुनाव नतीजों...

May 08, 20211 hr 19 min

एनएल चर्चा 165: चुनाव आयोग, वैक्सीन की कमी और विधानसभा चुनावों के परिणाम

एनएल चर्चा का 165वां अंक विशेष रूप से चुनाव आयोग के ऊपर हाईकोर्ट की टिप्पणियों के इर्द गिर्द रहा. साथ ही देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, 18 से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए वैक्सीन ड्राइव, कई राज्यों में खत्म हुई कोरोना वैक्सीन और अमेरिका द्वारा भारत को दी गई राहत साम्रगी और वैक्सीन के लिए कच्चा माल भेजने की अनुमति जैसे विषयों का जिक्र हुआ. इस बार चर्चा में एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म इंडिया के संस्थापक सदस्य प्रोफेसर जगदीप छोकर, न्यूज़लॉन्ड्री के एसोसिएट एडिटर मेघनाद एस और न्यूज़लॉन्...

May 01, 20211 hr 10 min

एनएल चर्चा 164: ऑक्सीजन की किल्लत, दवाओं की जमाखोरी और सुप्रीम कोर्ट का सुओ-मोटो संज्ञान

एनएल चर्चा का 164वां विशेष अंक देश में हाहाकार मचा रही कोविड की सेकेंड वेव पर केंद्रित रहा. देशभर में कोविड मरीजों की संख्या और उससे हो रही मौतों ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है. महाराष्ट्र के नासिक में ऑक्सीजन प्लांट में लीक होने से 22 लोगों की मौत, ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए रेलवे से लेकर वायुसेना के विमानों के उपयोग, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन का मनमोहन सिंह को लिखा गया पत्र, एक मई से 18 साल के ऊपर सभी लोगों को लगेगा वैक्सीन, कोविड के लिए आवश्यक दवाओं की बीजेपी दफ्तर से वितरण समेत कई अन्य विषयों का ज...

Apr 24, 20211 hr 20 min

एनएल चर्चा 163: कोरोना विस्फोट, आंकड़ों की हेराफेरी और गुजरात के हालात पर विशेष चर्चा

एनएल चर्चा का 163वां अंक कोरोना वायरस के देश भर में बढ़ते मामलों पर केंद्रित रहा. लेकिन हमने इस बार गुजरात के हालात पर विशेष चर्चा की. गुजरात में कोरोना की बदइंतजामी की राष्ट्रीय मीडिया द्वारा अनदेखी को खासतौर पर चिन्हित करते हुए इस बार की चर्चा संपन्न हुई. इसके साथ सीबीएसई, राज्य बोर्ड समेत रद्द हुई अन्य प्रतियोगी परीक्षाएं, बढ़ते कोरोना मामलों और साधुओं की कोविड से हो रही मौत, कुंभ मेला और रूस की स्पूतनिक वैक्सीन को भारत में मिली इजाजत जैसे कई अन्य विषयों का जिक्र हुआ. इस बार चर्चा में मुंबई स...

Apr 17, 20211 hr 4 min

एनएल चर्चा 162: कोरोना के बढ़ते मामले, वैक्सीन पर बढ़ती तकरार और बीजापुर नक्सली हमला

एनएल चर्चा के 162 वें एपिसोड में कोरोना वायरस के देशभर में बढ़ते मामले, कोरोना वैक्सीन की कमी, सुकमा-बीजापुर में हुआ नक्सली हमला, चार राज्यों में जारी विधानसभा चुनाव, ममता बनर्जी को जारी चुनाव आयोग का नोटिस समेत कई अन्य विषयों का जिक्र हुआ. इस बार चर्चा में स्वास्थ्य मामलों की पत्रकार ज्योत्सना सिंह, न्यूज़लॉन्ड्री के स्तंभकार आनंद वर्धन और न्यूज़लॉन्ड्री के एसोसिएट एडिटर मेघनाद एस शामिल हुए. न्यूज़लॉन्ड्री के वरिष्ठ संवाददाता प्रतीक गोयल ने बीजापुर नक्सली हमले पर जानकारी दी. चर्चा का संचालन न्य...

Apr 10, 20211 hr 12 min

एनएल चर्चा 161: ममता बनर्जी का विपक्ष को पत्र और असम में ईवीएम विवाद

एनएल चर्चा के 161 वें एपिसोड में टीएमसी का चुनाव आयोग और ममता बनर्जी का विपक्ष के नेताओं को पत्र, छोटी बचत योजनाओं में कटौती का फैसला वापस, असम में बीजेपी उम्मीदवार की कार में मिला ईवीएम, जेंडर गैप इंडेक्स रिपोर्ट में भारत की गिरती रैंकिंग और कोरोना के देशभर में बढ़ते मामले समेत कई अन्य विषयों का जिक्र हुआ. इस बार चर्चा में वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष और न्यूज़लॉन्ड्री के सह संपादक शार्दूल कात्यायन शामिल हुए. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया. पत्रकारों की राय, क्...

Apr 03, 202148 min

एनएल चर्चा 160: भारत-पाक के बीच बातचीत, बिहार विधानसभा में हाथापाई और बढ़ते कोरोना के मामले

एनएल चर्चा के 160वें एपिसोड में बिहार विधानसभा में विपक्षी विधायकों से साथ हुई हाथापाई, कोरोना के बढ़ते मामले, भारत और पाकिस्तान के बीच दो साल बाद बातचीत, राज्यसभा से भी पास हुआ जीएनसीटीडी बिल और 45 साल के ऊपर के सभी लोग लगवा सकते हैं कोरोना वैक्सीन आदि जैसे विषयों का जिक्र हुआ. इस बार चर्चा में प्रभात खबर के ब्यूरो चीफ प्रकाश के रे, न्यूज़लॉन्ड्री के स्तंभकार आनंद वर्धन और न्यूज़लॉन्ड्री के सह संपादक शार्दूल कात्यायन शामिल हुए. बंगाल चुनाव को लेकर न्यूज़लॉन्ड्री के एसोसिएट एडिटर मेघनाद एस ने को...

Mar 27, 20211 hr 46 min

एनएल चर्चा 159: दिल्ली सरकार की शक्तियां खत्म करने वाला बिल, बंगाल चुनाव और सचिन वाझेहिंदी पॉडकास्ट जहां हम हफ़्ते भर के बवालों और सवालों पर चर्चा करते हैं.

एनएल चर्चा के 159वें एपिसोड में केंद्र सरकार द्वारा लाया गया राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सरकार (संशोधन) विधेयक-2021, मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाझे की गिरफ्तारी, मुंबई पुलिस कमिश्नर का ट्रांसफर, बीजेपी सांसद की संदिग्ध हालात में मौत, बढ़ते कोरोना वायरस के मामले, क्वाड सदस्यों की पहली बैठक आदि जैसे विषयों का जिक्र हुआ. इस बार चर्चा में अमर उजाला के राजनीतिक संपादक शरद गुप्ता और न्यूज़लॉन्ड्री के सह संपादक शार्दूल कात्यायन शामिल हुए. बंगाल चुनाव को लेकर न्यूज़लॉन्ड्री के एसोसिएट एडिटर मेघनाद एस ने...

Mar 20, 20211 hr 23 min

एनएल चर्चा 158: केजरीवाल का हिंदुत्व कार्ड, स्कैनिया घोटाला और ममता बनर्जी की चोट

टाइम कोड 00:50 - 04:01 हेडलाइन 04:02 - 13:18 अरविंद केजरीवाल का बुज़ुर्गों को मुफ्त अयोध्या पैकेज13:19 - 38:58 इलेक्टोरल ऑटोक्रेसी 39:00 - 55:19 स्केनिया बस घोटाला 55:20 - 1:02:09 सलाह और सुझाव एनएल चर्चा के 158वें एपिसोड में स्कैनिया घोटाले, ममता बनर्जी को रैली में लगी चोट, महुआ मोइत्रा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस, स्वीडन के वी-डेम इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट में भारत को बताया गया इलेक्टोरल ऑटोक्रेसी और दिल्ली सरकार का बुज़ुर्गो को मुफ्त अयोध्या राम मंदिर दर्शन की घोषणा आदि जैसे विषयों का जिक्र ह...

Mar 13, 20211 hr 2 min

एनएल चर्चा 157: केंद्रीय मंत्री समूह की मीडिया नियंत्रण पर रिपोर्ट और भारत में कमजोर हो रही लोकतंत्र की नींव

एनएल चर्चा के 157वें एपिसोड में कोवैक्सीन के तीसरे फेज के आंकड़े, अमेरिकी थिंकटैंक फ्रीडम हाउस की रिपोर्ट में भारत की गिरती लोकतंत्र की स्थिति, केंद्र सरकार की रिपोर्ट पर द कारवां में प्रकाशित रिपोर्ट, पार्थो दासगुप्ता को मिली जमानत, अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू के घर पर इनकम टैक्स की रेड और तमिलनाडु की राजनीति में वीके शशिकला के संन्यास जैसे विषयों का जिक्र हुआ. इस बार चर्चा में स्क्रोल के सीनियर असिस्टेंट एडिटर शोएब दानियाल, न्यूज़लॉन्ड्री के एसोसिएट एडिटर मेघनाद एस और सह संपादक शार्दूल कात्यया...

Mar 06, 20211 hr 22 min

एनएल चर्चा 156: सरकार की डिजिटल मीडिया गाइडलाइन और ऑस्ट्रेलियाई संसद में पास कानून

टाइम कोड 1:08 - कपिल मिश्रा हिंदू ईकोसिस्टम 8:38 - हेडलाइन 14:38 - नरेन्द्र मोदी स्टेडियम 26:25 - ऑस्ट्रेलिया की नई टेक पॉलिसी 48:37 - न्यूज डिजिटल पॉलिसी 1:08:49 - सलाह और सुझाव एनएल चर्चा के 156वें एपिसोड में कपिल मिश्रा के हिन्दू इकोसिस्टम, दिशा रवि को मिली ज़मानत, पेट्रोल के बढ़ते दाम, गुजरात के मोटेरा स्टेडियम का नाम 'नरेंद्र मोदी स्टेडियम' करना, केंद्र सरकार द्वारा सोशल मीडिया, ऑनलाइन मीडिया और ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए जारी गाइडलाइन, ऑस्ट्रेलिया सरकार और फेसबुक-गूगल के बीच विवाद, दिल्ली के ...

Feb 27, 20211 hr 18 min

एनएल चर्चा 155: प्रिया रमानी के पक्ष में आया फैसला और दिशा रवि का टूलकिट विवाद

एनएल चर्चा के 155वें एपिसोड में मीटू मूवमेंट को लेकर एमजे अकबर द्वारा दायर मानहानि केस में प्रिया रमानी को अदालत द्वारा बरी करना, टूलकिट मामले में बेंगलरू से गिरफ्तार पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि, हाथरस मामले में गिरफ्तार पत्रकार सिद्दीकी कप्पन को बीमार मां को देखने के लिए पांच दिनों की जमानत, पुद्दुचेरी में उत्पन्न राजनीतिक अस्थिरता, देश में पहली बार 100 रुपए तक पहुंची पेट्रोल की कीमतों पर चर्चा हुई. इस बार चर्चा में द एशियन एज की रेजिडेंट एडिटर सुपर्णा शर्मा, जनपथ डॉट कॉम के एडिटर अभिषेक श्रीव...

Feb 20, 20211 hr 14 min

एनएल चर्चा 154: उत्तराखंड आपदा, प्रधानमंत्री का लोकसभा में बयान और अन्य

एनएल चर्चा के 154वें एपिसोड में उत्तराखंड में आई प्राकृतिक आपदा, पीएम का संसद में दिया गया भाषण, उनका रोना, ट्वीटर पर अकाउंट बंद करने को लेकर सरकार का नोटिस, न्यूज़ क्लिक समाचार पोर्टल के दफ्तर और उसके संपादकों के घरों पर ईडी का छापा, 26 जनवरी हिंसा के मुख्य आरोपी दीप सिद्धू की गिरफ्तारी और भारत-चीन के बीच सीमा पर बनी सहमति जैसे मुद्दों का जिक्र हुआ. इस बार चर्चा में दैनिक भास्कर के विशेष संवाददाता राहुल कोटियाल, न्यूज़लॉन्ड्री के एसोसिएट एडिटर मेघनाद एस और सह संपादक शार्दूल कात्यायन शामिल हुए. ...

Feb 13, 20211 hr 36 min

एनएल चर्चा 153: किसान आंदोलन पर भारतीय बनाम विदेशी हस्तियां और बजट 2021

एनएल चर्चा का 153वां एपिसोड विशेषतौर पर किसान आंदोलन को लेकर भारतीय और विदेशी हस्तियों द्वारा किए गए ट्वीट पर केंद्रित रहा, इसके अलावा पत्रकार मनदीप पुनिया और कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को मिली जमानत, संसद में पेश हुआ बजट 2021 और म्यांमार में हुआ तख्तापलट समेत अन्य मुद्दों का भी जिक्र हुआ. इस बार चर्चा में फिल्म समीक्षक मिहिर पंड्या, न्यूज़लॉन्ड्री के एसोसिएट एडिटर मेघनाद एस और सह संपादक शार्दूल कात्यायन शामिल हुए. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया. क्या देखा प...

Feb 06, 20211 hr 19 min

एनएल चर्चा 152: किसान आंदोलन को खत्म करने की कोशिशें और 6 पत्रकारों के खिलाफ राजद्रोह का केस

टाइम कोड 1:26 - हेडलाइन 6:50 - किसान ट्रैक्टर रैली 40:26 - संसद सत्र 48:26 - यूपी की कानून व्यवस्था 1:00:15 - पत्रकारो के खिलाफ भारत में बढ़ती हिंसा 1:23:27 - सलाह और सुझाव एनएल चर्चा का 152वां एपिसोड कई घटनाओं पर केंद्रित रहा. 26 जनवरी के दिन ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किले पर फहराए गए झंडे, पुलिस और किसानों में झड़प, गाजीपुर बार्डर पर आंदोलन को खत्म करने की कोशिश, मुज़फ़्फरनगर में राकेश टिकैत के समर्थन में हुई महापंचायत और राजदीप सरदेसाई पर गलत रिपोर्टिंग को लेकर चैनल द्वारा लगाई गई पाबंदिया इ...

Jan 30, 20211 hr 34 min

एनएल चर्चा 151: अर्णब गोस्वामी का व्हाट्सप चैट और कृषि कानूनों पर अड़ी सरकार

टाइम कोड 1:24 - प्रस्तावना और हेडलाइन 3:46 - किसान आंदोलन 12:26 - तांडव फिल्म के खिलाफ दाखिल पीआईएल 20:50 - अर्णब पार्थो चैट 1:13:19 - सलाह और सुझाव एनएल चर्चा के 151वें एपिसोड में विशेष तौर पर अर्णब गोस्वामी और बार्क के पूर्व सीईओ पार्थो दासगुप्ता की बातचीत के लीक हुए व्हाट्सप चैट पर बात हुई. साथ ही बाइडेन का राष्ट्रपति पद का शपथ ग्रहण, मणिपुर के गिरफ्तार दो पत्रकारों की दबाव के बाद रिहाई, परंजय गुहा के खिलाफ जारी वांरट और कृषि कानूनों पर डेढ़ साल की लिए रोक के लिए तैयार हुई सरकार आदि विषयों का...

Jan 23, 20211 hr 20 min

एनएल चर्चा 150: सुप्रीम कोर्ट की कमेटी, डोनल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग और व्हाट्सएप की प्राइवेसी पॉलिसी

टाइम कोड 01:30 - प्रस्तावना और हेडलाइन 07:46 - कृषि कानून 42:46 - व्हाट्सएप की प्राइवेसी पॉलिसी 56:06 -सलाह और सुझाव एनएल चर्चा का यह 150वां एपिसोड है. इस एपिसोड में कृषि कानून पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश और उसके द्वारा बनाई गयी समिति पर विशेष तौर पर बातचीत हुई. इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के खिलाफ अमेरिकी संसद के निचली सदन में पास हुआ महाभियोग प्रस्ताव, व्हाट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी आदि का भी विशेष जिक्र हुआ. इस बार चर्चा में क्विंट के लीगल एडिटर वकाशा सचदेव और न्यूज़लॉन्ड्री के...

Jan 16, 20211 hr 8 min

एनएल चर्चा 149: स्वदेशी वैक्सीन पर छिड़ी जंग और अमेरिकी संसद में भीड़ का हमला

1:05 - प्रस्तावना और हेडलाइन 4:47 - कोरोना वैक्सीन 26:08 - अमेरिकी संसद पर हमला 1:02:01 - सलाह और सुझाव एनएल चर्चा के 149वें एपिसोड में डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों द्वारा अमेरिकी संसद पर किया गया हमला, ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया द्वारा दो वैक्सीन के आपात उपयोग की मंजूरी, किसान संगठनों द्वारा ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया, भारत सरकार ने बर्ड फ्लू के फैलाव की खबर आदि का विशेष जिक्र हुआ. इस बार चर्चा में एनडीटीवी इंडिया के फॉरेन अफेयर एडिटर उमाशंकर सिंह, न्यूज़लॉन्ड्री के एसोसिएट एडिटर मेघनाद एस और सह संप...

Jan 09, 20211 hr 10 min

एनएल चर्चा 148: एक दशक की यात्रा और महत्वपूर्ण घटनाओं पर विशेष चर्चा

टाइम कोड 2:56 - हेडलाइन 10:37 - दशक के विरोध प्रदर्शन और उन आंदोलन के मीडिया कवरेज 12:42 - कैसे इस दशक में मीडिया में आया बदलाव 27:22 - धारा 370 को हटाना 37:00 - इस सरकार के निर्णय 1:05:33 - सलाह और सुझाव एनएल चर्चा के 148वें एपिसोड में ख़ासतौर से इस दशक की महत्वपूर्ण घटनाओं पर चर्चा हुई. साथ ही मुंबई पुलिस द्वारा अर्णब गोस्वामी पर टीआरपी घोटाला के लिए बार्क के पूर्व सीईओ को दी घूस देने दावा, भारत में कोरोना के नए स्‍ट्रेन के फैलाव, उत्तर प्रदेश में नए अंतरधार्मिक विवाह कानून आने के एक महीने दर्...

Jan 02, 20211 hr 17 min

एनएल चर्चा 147: रिपब्लिक टीवी पर जुर्माना, नेपाल की राजनीतिक उठापटक और अन्य

टाइम कोड 00:00 - प्रस्तावना और हेडलाइन 15:41 - किसान आंदोलन 41:15 - तब्लीगी जमात पर अदालत का फैसला 01:01:00 - सलाह और सुझाव एनएल चर्चा के 147वें एपिसोड में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन, जम्मू कश्मीर में डीडीसी चुनाव के नतीजे, अपनी पार्टी से निकाले गए नेपाल के पीएम केपी ओली, अर्णब गोस्वामी के शो पर ब्रिटिश नियामक ने लगाया 20,000 यूरो का जुर्माना और हरिणाया में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का घेराव करते किसान समेत कई मसलों पर बातचीत हुई. इस बार चर्चा में प्रभात खबर अखबार के दिल्ली प्रभारी प्रकाश के ...

Dec 26, 20201 hr 23 min

एनएल चर्चा 146: किसान आंदोलन में बढ़ता मौत का आंकड़ा और तबलीगी जमात पर कोर्ट का आदेश

टाइम कोड 00:00 - प्रस्तावना और हेडलाइन 15:41 - किसान आंदोलन 41:15 - तब्लीगी जमात पर अदालत का फैसला 01:01:00 - सलाह और सुझाव एनएल चर्चा का 146वां एपिसोड एक बार फिर से किसान आंदोलन पर केंद्रित रहा. जिसमें लगातार 21 दिन से प्रदर्शन कर रहे किसान, संत राम सिंह समेत अभी हुई 17 किसानों की मौत, सुप्रीम कोर्ट में किसान आंदोलन पर हुई सुनवाई और संसद के रद्द कर दिए गए शीतकालीन सत्र समेत कई मसलों पर बातचीत हुई. इस बार चर्चा में पत्रकार मनीषा भल्ला और न्यूज़लॉन्ड्री के एसोसिएट एडिटर मेघनाद एस शामिल हुए. चर्चा...

Dec 19, 202057 min
For the best experience, listen in Metacast app for iOS or Android