विलम्बित छुटकारे/Delayed Deliverances.
Jul 11, 2022•3 min•Season 3Ep. 22
Episode description
विलम्बित छुटकारे
Delayed Deliverances
तुरन्त सब द्वार खुल गए और सब की बेड़ियां खुल गईं (प्रेरितों के काम 16:26)
इस युग में, परमेश्वर अपने लोगों को कुछ हानि से बचाता है। सभी हानि से नहीं। यह जानकर बड़ी ही सान्त्वना मिलती है, अन्यथा हम अपनी हानि से यह निष्कर्ष निकाल सकते हैं कि वह हमें भूल गया है या उसने हमें त्याग दिया है।
इसलिए इस साधारण अनुस्मारक के द्वारा स्वयं को प्रोत्साहित कीजिए कि प्रेरितों के काम 16:19-24 में पौलुस और सीलास का छुटकारा नहीं हुआ था, परन्तु पद 25-26 में उनका छुटकारा हो गया।
पहले, वे छुड़ाए नहीं गए थे:
- “वे पौलुस और सीलास को पकड़कर और घसीटकर चौक में ले गए।” (पद 19)
- “न्यायधीशों ने उनके कपड़े फाड़कर उतार डाले।” (पद 22)
- “उन्होंने बेंत से बहुत पिटवाकर उन्हें बन्दीगृह में डाल दिया।” (पद 23)
- दारोगा ने “उनके पैर काठ में जकड़ दिए।” (पद 24)
For the best experience, listen in Metacast app for iOS or Android
