उसके उपदेशों से प्रसन्न/Pleased with His Precepts. - podcast episode cover

उसके उपदेशों से प्रसन्न/Pleased with His Precepts.

Dec 04, 20213 minSeason 3Ep. 123
--:--
--:--
Download Metacast podcast app
Listen to this episode in Metacast mobile app
Don't just listen to podcasts. Learn from them with transcripts, summaries, and chapters for every episode. Skim, search, and bookmark insights. Learn more

Episode description

उसके उपदेशों से प्रसन्न

Pleased with His Precepts.

क्योंकि परमेश्वर का प्रेम यह है कि हम उसकी आज्ञाओं का पालन करें; और उसकी आज्ञाएँ बोझिल नहीं हैं। क्योंकि जो कुछ परमेश्वर से उत्पन्न हुआ है, वह संसार पर जय प्राप्त करता है; और वह विजय जिसने संसार पर जय प्राप्त की यह है—हमारा विश्वास। और वह कौन है जो संसार पर विजयी होता है, सिवाय उसके जो यह विश्वास करता है कि यीशु ही परमेश्वर का पुत्र है? (1 यूहन्ना 5:3-5)

इन पदों में जो बात स्पष्ट है, वह यह है कि नया जन्म पाना — परमेश्वर से उत्पन्न होना — परमेश्वर की आज्ञाओं को हमारे लिए बोझ की बात होने के स्थान पर आनन्द की बात बना देता है। यह कैसे होता है?

नया जन्म पाना परमेश्वर की आज्ञाओं को बोझ के स्थान पर आनन्द की बात कैसे बना देता है?

प्रेरित यूहन्ना कहता है, “वह विजय जिसने संसार पर जय प्राप्त की यह है—हमारा विश्वास” (1 यूहन्ना 5:4)। दूसरे शब्दों में, विश्वास को उत्पन्न करने के द्वारा ही परमेश्वर में नया जन्म, हमें परमेश्वर की आज्ञाओं को हम पर सांसारिक रीति से बोझिल होने पर विजयी बनाता है। इसकी पुष्टि 1 यूहन्ना 5:1 में की गई है, जो कहता है, अक्षरशः, “जो कोई विश्वास करता है  कि यीशु ही ख्रीष्ट है, वह परमेश्वर से उत्पन्न हुआ है ।”

For the best experience, listen in Metacast app for iOS or Android