परमेश्वर हृदय को खोलता है/God Opens the Heart. - podcast episode cover

परमेश्वर हृदय को खोलता है/God Opens the Heart.

Jul 14, 20224 minSeason 3Ep. 52
--:--
--:--
Download Metacast podcast app
Listen to this episode in Metacast mobile app
Don't just listen to podcasts. Learn from them with transcripts, summaries, and chapters for every episode. Skim, search, and bookmark insights. Learn more

Episode description

परमेश्वर हृदय को खोलता है

God Opens the Heart.

और लुदिया नाम थुआथीरा नगर की एक स्त्री सुन रही थी। वह बैंजनी वस्त्र बेचने वाली और परमेश्वर की भक्त थी। प्रभु ने उसका मन खोला कि वह पौलुस की बातों पर ध्यान लगाए। (प्रेरितों के काम 16:14)

पौलुस ने जहाँ-जहाँ भी प्रचार किया वहाँ पर कुछ लोगों ने विश्वास किया और कुछ ने नहीं किया। हम इस बात को कैसे समझ सकते हैं कि क्यों उनमें से कुछ ने जो अपराधों और पापों में मरे हुए थे (इफिसियों 2:1,5) विश्वास किया और कुछ ने नहीं किया?

कुछ लोगों ने विश्वास क्यों नहीं किया? इस प्रश्न का उत्तर यह है कि उन्होंने “इसकी अवहेलना की” (प्रेरितों के काम 13:46) क्योंकि सुसमाचार का सन्देश “[उनके लिए] मूर्खतापूर्ण है और [वे उसे] समझ नहीं सकते” (1 कुरिन्थियों 2:14)। शारीरिक मन तो “परमेश्वर से शत्रुता करता है। वह न तो परमेश्वर की व्यवस्था के अधीन है और न ही हो सकता है” (रोमियों 8:7)।

For the best experience, listen in Metacast app for iOS or Android