प्रबल अनुग्रह/Prevailing Grace
Jul 11, 2022•5 min•Season 3Ep. 27
Episode description
प्रबल अनुग्रह
Prevailing Grace
मैंने उसकी चाल को देखा है, परन्तु मैं उसे चंगा करूँगा, उसकी अगुवाई करूँगा और उसको तथा उसके लिए शोक करनेवालों को शान्ति दूँगा।” (यशायाह 57:18)
अपने सिद्धान्तों को बाइबल के स्थलों से सीखें। इस रीति से वह उत्तम कार्य करता है और आत्मा को पोषित करता है।
उदाहरण के लिए, अप्रतिरोध्य (irresistible) अनुग्रह के सिद्धान्त को स्थल से सीखें। इस रीति से,आप देखेंगे कि इसका अर्थ यह नहीं है कि अनुग्रह का कभी विरोध नहीं किया जा सकता है; इसका अर्थ यह है कि जब परमेश्वर चुनाव करता है, तो वह उस प्रतिरोध को हटा सकता है और हटाएगा।
For the best experience, listen in Metacast app for iOS or Android
