महान राजा का दाखरस/The Great King’s Wine. - podcast episode cover

महान राजा का दाखरस/The Great King’s Wine.

Jul 16, 20223 minSeason 3Ep. 99
--:--
--:--
Download Metacast podcast app
Listen to this episode in Metacast mobile app
Don't just listen to podcasts. Learn from them with transcripts, summaries, and chapters for every episode. Skim, search, and bookmark insights. Learn more

Episode description

महान राजा का दाखरस

The Great King’s Wine.

क्योंकि हमारा ऐसा महायाजक नहीं जो हमारी निर्बलताओं में हमसे सहानुभूति न रख सके। वह तो सब बातों में हमारे ही समान परखा गया, फिर भी निष्पाप निकला। (इब्रानियों 4:15)

मैंने कभी भी किसी को यह कहते हुए नहीं सुना है कि, “मेरे जीवन की वास्तविक गहन शिक्षाएँ शान्ति और सुख के समय में आयी हैं।” किन्तु मैंने दृढ़ सन्तों को यह कहते हुए सुना है कि, “परमेश्वर के प्रेम की गहराइयों को समझने और उसके साथ गहन सम्बन्ध में बढ़ने में मेरी प्रत्येक महत्वपूर्ण उन्नति, दुख के माध्यम से आई है।”

यह एक गम्भीर बाइबलीय सत्य है। उदाहरण के लिए: “[ख्रीष्ट] के कारण मैंने सब वस्तुओं की हानि उठाई है और उन्हें कूड़ा समझता हूँ जिस से  मैं ख्रीष्ट को प्राप्त करूँ” (फिलिप्पियों 3:8)। इसको दूसरो शब्दों में कहें तो: दुख नहीं तो लाभ नहीं। या फिर:

अब सब कुछ को बलिदान होने दें, यदि इससे मुझे और अधिक ख्रीष्ट प्राप्त होता है।

For the best experience, listen in Metacast app for iOS or Android