मार्ग तैयार करो - ख्रीष्ट आगमन | दिन-1 - podcast episode cover

मार्ग तैयार करो - ख्रीष्ट आगमन | दिन-1

Nov 29, 20223 minSeason 1Ep. 2
--:--
--:--
Download Metacast podcast app
Listen to this episode in Metacast mobile app
Don't just listen to podcasts. Learn from them with transcripts, summaries, and chapters for every episode. Skim, search, and bookmark insights. Learn more

Episode description

Devotional by John Piper 

“वह इस्राएल के सन्तानों में से बहुतों को उनके प्रभु परमेश्वर की ओर लौटा ले आएगा। और वह उसके आगे -आगे एलिय्याह की आत्मा और सामर्थ्य में होकर चलेगा, कि पितरों का हृदय बाल -बच्चों की ओर फेर दे, और आज्ञा न मानने वालों को धर्मियों की समझ पर ले आए, जिस से कि वह प्रभु के लिए एक योग्य प्रजा तैयार करे।” (लूका 1:16-17)

यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले ने जो इस्राएल के लिए किया था, वही कार्य यह ख्रीष्ट आगमन हमारे लिए कर सकता है। क्रिसमस के लिए आप बिना तैयारी के न पाए जाएँ। मेरे कहने का अर्थ है आत्मिक  रीति से बिना तैयारी के। यदि आप तैयार हैं तो इसका आनन्द और प्रभाव कहीं अधिक होगा!

इसलिए कि आप तैयार पाए जाएं . . .

पहला, इस तथ्य पर विचार करें कि हमें एक उद्धारकर्ता  की आवश्यकता है। इससे पहले कि यह आनन्द का कारण बने क्रिसमस हम पर दोष लगाता है। “क्योंकि आज दाऊद के नगर में तुम्हारे लिए एक उद्धारकर्ता  जन्मा है और यही ख्रीष्ट प्रभु है” (लूका 2:11)। यदि आपको एक उद्धारकर्ता की आवश्यकता नहीं है तो आपको क्रिसमस की आवश्यकता भी नहीं है। जैसा कि क्रिसमस का प्रभाव हम पर होना चाहिए, वैसा तब तक नहीं होता है, जब तक कि हमें एक उद्धारकर्ता की अत्यधिक आवश्यकता का आभास नहीं हो जाता है। ऐसा होने पाए कि ख्रीष्ट आगमन के ये छोटे भक्तिमय अध्ययन आप के भीतर एक उद्धारकर्ता की आवश्यकता के विषय में एक कटु किन्तु मधुर भावना को जागृत करने में सहायक हो सकें।

दूसरा, गम्भीर आत्म-निरीक्षण करें। ख्रीष्ट आगमन का क्रिसमस के लिए वही अर्थ है जो उपवास-काल (लेन्ट-Lent) के दिनों का पुनरुत्थान-पर्व के लिए है। “हे परमेश्वर, मुझे जांचकर, मेरे हृदय को जान ले! / मुझे परख और मेरी चिन्ताओं को जान ले! / और देख कि मुझमें कोई बुरी चाल है कि नहीं! / और अनन्त के मार्ग में मेरी अगुवाई कर!” (भजन 139:23–24) प्रत्येक हृदय उसके लिए स्थान तैयार करे . . . मन को स्वच्छ करने के द्वारा।

तीसरा, अपने परिवार में परमेश्वर-केन्द्रित अपेक्षा और आशा और उत्साह का निर्माण करें—विशेष रूप से बच्चों के लिए। यदि आप ख्रीष्ट के विषय में उत्साहित हैं, तो आपके बच्चे भी होंगे। यदि आप केवल भौतिक वस्तुओं से ही क्रिसमस को रोमांचक बना सकते हैं, तो फिर बच्चों के भीतर परमेश्वर के लिए तृष्णा कैसे जागेगी? बच्चों के भीतर राजा के आगमन के आश्चर्य को रोमांचक बनाने के लिए अपनी कल्पना का पूर्ण उपयोग करें।

चौथा, पवित्रशास्त्र में डूबे रहें, और उसके महान खण्डों को मुखाग्र करें! “यहोवा कहता है, क्या मेरा वचन आग के समान नहीं?” (यर्मियाह 23:29)! इस ख्रीष्ट आगमन के अवसर पर इस आग के चारों ओर बैठ जाएँ। यह तो गर्म है। यह अनुग्रह के रंगों से चमक रही है। यह हज़ारों घावों के लिए चंगाई है। यह अन्धकार पूर्ण रात्रि के लिए उजियाला है।


Send in a voice message: https://anchor.fm/dashboard/episode/new

For the best experience, listen in Metacast app for iOS or Android