जब आप अमर होंगे/When You Are Immortal.
Jul 13, 2022•3 min•Season 3Ep. 46
Episode description
जब आप अमर होंगे
When You Are Immortal.
जब दिन हुआ तो यहूदियों ने षड्यन्त्र रचा और यह कह कर शपथ खाई कि जब तक पौलुस को मार न डालें तब तक न तो खाएंगे और न पीएंगे। (प्रेरितों के काम 23:12)
उन निरंकुश लोगों के विषय में क्या कहें जिन्होंने पौलुस को मार डालने तक न खाने की शपथ खाई थी?
हम उनके विषय में प्रेरितों के काम 23:12 में पढ़ते हैं, “जब दिन हुआ तो यहूदियों ने षड्यन्त्र रचा और यह कह कर शपथ खाई कि जब तक पौलुस को मार न डालें तब तक न तो खाएंगे और न पीएंगे।” परन्तु ऐसा नहीं हुआ। क्यों? क्योंकि उससे पहले कई घटनाएँ घटित हुईं।
- एक बालक ने उस षड्यन्त्र को सुन लिया।
- बालक पौलुस की बहन का पुत्र था।
- बालक में पौलुस को पहरा देने वाले रोमी सूबेदार के पास जाने का साहस था।
- सूबेदार ने उस बालक की बातों को गम्भीरतापूर्वक लिया और उसे सेनापति के पास ले गया।
- सेनापति ने उस बालक पर विश्वास किया और पौलुस को सुरक्षित भेजने के लिए “दो सौ सैनिक, सत्तर घुड़सवार तथा दो सौ भालैत” तैयार करवाया।
For the best experience, listen in Metacast app for iOS or Android
