एवरेस्ट से उत्तम/Better Than Everest
Episode description
एवरेस्ट से उत्तम
Better Than Everest.
और हम जानते हैं, कि जो लोग परमेश्वर से प्रेम रखते हैं, उनके लिये वह सब बातों के द्वारा भलाई को उत्पन्न करता है, अर्थात् उन्हीं के लिए जो उसके अभिप्राय के अनुसार बुलाए गए हैं। (रोमियों 8:28)
यदि आप इस विशाल प्रतिज्ञा के भीतर रहते हैं, तो आपका जीवन एवरेस्ट पर्वत से भी अधिक ठोस और स्थिर है।
जब आप रोमियों 8:28 की दीवारों के भीतर हों तो कुछ भी आपको उड़ाकर नहीं गिरा सकता है। रोमियों 8:28 के बाहर, सब कुछ भ्रम और चिन्ता और भय और अनिश्चितता है। परमेश्वर के सर्व-व्यापक भविष्य-के-अनुग्रह की इस प्रतिज्ञा के बाहर, नशीली दवाएँ और अश्लील साहित्य और दर्जनों व्यर्थ की भटकाने वाली बातें हैं। वहाँ पर अनिश्चित निवेश रणनीतियाँ और क्षणभंगुर बीमा योजनाएँ और नगण्य सेवानिवृत्ति योजनाओं की झोपड़ियाँ हैं। वहाँ गत्ते के बने हुए गढ़ सुरक्षित ताले और अलार्म प्रणाली और प्रक्षेपास्त्ररोधी प्रणाली से सुसज्जित हैं। रोमियों 8:28 की परमेश्वर की प्रतिज्ञा की दीवारों के बाहर तो एक हज़ार विकल्प हैं।
