अंतत और पूर्णत धर्मी ठहराए गए।
Jul 15, 2022•3 min•Season 3Ep. 56
Episode description
अंतत और पूर्णत धर्मी ठहराए गए।
Finally and Totally Justified.
परमेश्वर के चुने हुओं पर कौन दोष लगाएगा? परमेश्वर ही है जो धर्मी ठहराता है (रोमियों 8:33)।
पौलुस यहाँ कह सकता था कि, “परमेश्वर के चुने हुओं पर कौन दोष लगाएगा?” और फिर उत्तर दे सकता था कि, “कोई नहीं! हम धर्मी ठहराए गए हैं”। यह बात सत्य है। परन्तु उसने ऐसा नहीं कहा। इसके विपरीत उसका उत्तर यह था, “परमेश्वर ही है जो धर्मी ठहराता है।”
यहाँ पर जो बल डाला जा रहा है, वह कार्य पर नहीं परन्तु कर्ता पर है।
क्यों? क्योंकि कचहरियों (न्यायालयों) और विधियों के संसार में जहाँ से यह भाषा ली गई है, एक न्यायाधीश द्वारा दोषमुक्ति का निर्णय दिए जाने के पश्चात् भी, उससे उच्च अधिकारी के द्वारा उस निर्णय को पलटा जा सकता है।
For the best experience, listen in Metacast app for iOS or Android
