अब मैले चिथड़े न रहे/Dirty Rags No More. - podcast episode cover

अब मैले चिथड़े न रहे/Dirty Rags No More.

Oct 23, 20214 minSeason 3Ep. 117
--:--
--:--
Download Metacast podcast app
Listen to this episode in Metacast mobile app
Don't just listen to podcasts. Learn from them with transcripts, summaries, and chapters for every episode. Skim, search, and bookmark insights. Learn more

Episode description

अब मैले चिथड़े न रहे

Dirty Rags No More.

हम तो सब के सब अशुद्ध मनुष्य-के-से हैं, और हमारे धर्म के काम मैले-चिथड़ों के समान हैं (यशायाह 64:6)

यह सत्य है कि परमेश्वर की व्यवस्था में कोई भी कमी उसकी सिद्ध पवित्रता को अप्रसन्न करती है और हमें न्याय के योग्य ठहराती है, क्योंकि परमेश्वर किसी भी पाप को अनुग्रह की दृष्टि से नहीं देख सकता है (हबक्कूक 1:13; याकूब 2:10–11)।

परन्तु पुराने नियम में जो बात किसी मनुष्य को विनाश की स्थिति में ले कर आई थी (और आज भी हमें लाती है), वह तो धार्मिकता की पाप रहित सिद्धता को प्राप्त करने में विफलता नहीं थी। जो बात उन्हें विनाश की स्थिति में ले कर आई, वह थी परमेश्वर की अनुग्रहपूर्ण प्रतिज्ञाओं पर भरोसा नहीं करना, विशेष रीति से इस आशा पर कि वह एक दिन एक छुड़ाने वाले को भेजेगा जो अपने लोगों के लिए सिद्ध धार्मिकता ठहरेगा (“यहोवा हमारी धार्मिकता है,” यिर्मयाह 23:6; 33:16)। पुराने नियम के सन्त जानते थे कि वे इसी प्रकार बचाए गए हैं, और यह विश्वास आज्ञाकारिता की कुन्जी है, और यह आज्ञाकारिता इस विश्वास का प्रमाण है।


For the best experience, listen in Metacast app for iOS or Android