आओ हम मेमने को सराहें/Let Us Adore the Lamb.
Episode description
आओ हम मेमने को सराहें
Let Us Adore the Lamb.
मैं फूट-फूटकर रोने लगा, क्योंकि उस पुस्तक को खोलने या पढ़ने योग्य कोई न मिला। (प्रकाशितवाक्य 5:4)।
क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी प्रार्थनाएँ स्वर्ग की सुगन्ध हैं? जब हम प्रकाशितवाक्य 5 को पढ़ते हैं, हमें यही चित्र मिलता है। यहाँ स्वर्ग के जीवन की एक झलक है।
प्रकाशितवाक्य 5 में हम सर्वशक्तिमान परमेश्वर को सिंहासन पर हाथ में पुस्तक के साथ देखते हैं। पुस्तक पर सात मुहरें थीं। पुस्तक के खोले जाने से पहले उन सब को तोड़ा जाना था।
मैं सोचता हूँ कि पुस्तक का खोला जाना इतिहास के अन्तिम दिनों को प्रदर्शित करता है, और सात मुहरों को तोड़ा जाना उस प्रकार के इतिहास को प्रदर्शित करता है जिससे होकर हमें जाना होगा जब हम उन दिनों की ओर बढ़ेंगे।
प्रारम्भ में, यूहन्ना रोया कि वहाँ पुस्तक को खोलने और उसे पढ़ने योग्य कोई भी नहीं था (प्रकाशितवाक्य 5:4)। परन्तु तब स्वर्ग के एक प्राचीन ने कहा, “मत डरो! देख, यहूदा के कुल का वह सिंह जो दाऊद का मूल है, विजयी हुआ है, कि इस पुस्तक को और उसकी सात मुहरों को खोले” (प्रकाशितवाक्य 5:5)।
