शेयर मार्केट अपडेट | रुपया-पैसा | 16.April| 3 PM - podcast episode cover

शेयर मार्केट अपडेट | रुपया-पैसा | 16.April| 3 PM

Apr 16, 20243 min
--:--
--:--
Download Metacast podcast app
Listen to this episode in Metacast mobile app
Don't just listen to podcasts. Learn from them with transcripts, summaries, and chapters for every episode. Skim, search, and bookmark insights. Learn more

Episode description

आज यानी 16 अप्रैल 2024 को कुछ शेयर (stocks in news) एक्शन दिखाने को तैयार हैं. पॉजिटिव ट्रिगर के चलते ये शेयर आज बाजार में फोकस (Stocks to Watch) में रह सकते हैं. अगर इंट्राडे में बेहतर शेयरों की तलाश है तो इन पर नजर (Stocks in Focus) रख सकते हैं. आज की इस लिस्ट में Jio Financial Services, JSW Infrastructure, Vedanta, Ambuja Cement, Cipla, LTIMindtree, Gujarat Gas, RIL, United Breweries, ZEEL, Ramkrishna Forgings, InterGlobe Aviation, Spice Jet, VST Industries, Star Housing Finance जैसे शेयर शामिल हैं.रिलायंस ग्रुप की कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने एसेट मैनेजमेंट एंड ब्रोकिंग बिजनेस स्थापित करने के लिए ब्लैकरॉक के साथ 50:50 साझेदारी वाले एक ज्‍वॉइंट वेंचर की घोषणा की है. जियो फाइनेंशियल ने कहा कि एक मनी मैनेजमेंट कंपनी के निगमन और देश में एक ब्रोकरेज फर्म के गठन के उद्देश्य से कंपनी और ब्लैकरॉक के बीच 50:50 साझेदारी का ज्‍वॉइंट वेंचर बनाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. अमेरिकी निवेश कंपनी ब्लैकरॉक दुनिया की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट फर्म है.जेएसडब्ल्यू इन्फ्रास्ट्रक्चर ने अरुण माहेश्वरी को कंपनी के संयुक्त प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में फिर से नियुक्‍त किया है. जेएसडब्ल्यू ग्रुप कंपनी ने कहा कि उनकी नियुक्ति 18 अप्रैल 2024 से प्रभावी होगी. इसमें कहा गया है कि निदेशक मंडल ने 15 अप्रैल, 2024 को अरुण माहेश्वरी को 18 अप्रैल, 2024 से तीन साल की अवधि के लिए संयुक्त प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में फिर से नियुक्त किया है, जिसके लिए कंपनी के शेयरधारकों की मंजूरी ली जानी है. वेदांता लिमिटेड ने पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएफसी) से 11 साल के लिए 3 हजार 918 करोड़ रुपये का लोन हासिल किया है. सूत्रों की ओर से यह जानकारी आ रही है. इस फंड से वेदांता को अपनी बिजली परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने में मदद मिलेगी. जानकार सूत्रों ने बताया कि समूह की योजना वित्त वर्ष 2026-27 तक भारत में अपने बिजली कारोबार की परिचालन क्षमता को 4.8 गीगावाट तक बढ़ाने की है. अंबुजा सीमेंट्स तमिलनाडु के तूतीकोरीन में माई होम समूह की सीमेंट ‘ग्राइंडिंग’ इकाई का कुल 413 दशमलव 75 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करेगी. अडानी ग्रुप का हिस्सा अंबुजा सीमेंट्स ने बताया कि माई होम समूह की सीमेंट ‘ग्राइंडिंग’ इकाई का अधिग्रहण करने के लिए एक निश्चित समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. इकाई की क्षमता 1.5 एमटीपीए है. कंपनी वर्तमान कर्मचारियों को बनाए रखेगी जिससे इस बदलाव को सुचारु रूप से अंजाम देने में मदद मिलेगी.कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी सिप्ला हेल्थ ने भारत के इविया ब्यूटे से सौंदर्य प्रसाधन और व्यक्तिगत देखभाल व्यवसायों के डिस्‍ट्रीब्‍यूशन और मार्केटिंग बिजनेस की खरीद के लिए एक व्यापार ट्रांसफर एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए हैं. कंपनी ने कंज्‍यूमर्स के लिए ऊर्जा समाधानों के दायरे और पहुंच को व्यापक बनाने के लिए इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के साथ एक गैर-बाध्यकारी समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं. एमओयू के अनुसार, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन गुजरात गैस आउटलेट्स पर तरल ईंधन, ऑटोमोटिव स्नेहक, ग्रीस और स्‍पेशिएलिटीज प्रदान करेगा. इसके अलावा, गुजरात गैस भारतीय तेल आउटलेटों पर एक सीएनजी सुविधा और एक सीएनजी मदर सुविधा स्थापित करेगी.
For the best experience, listen in Metacast app for iOS or Android