क्रेटा या ग्रैंड विटारा, बेहतर कौन? इंजन, फीचर देखकर करें खरीदने का फैसला | रुपया-पैसा | 17.April| 7 PM - podcast episode cover

क्रेटा या ग्रैंड विटारा, बेहतर कौन? इंजन, फीचर देखकर करें खरीदने का फैसला | रुपया-पैसा | 17.April| 7 PM

Apr 17, 20243 min
--:--
--:--
Download Metacast podcast app
Listen to this episode in Metacast mobile app
Don't just listen to podcasts. Learn from them with transcripts, summaries, and chapters for every episode. Skim, search, and bookmark insights. Learn more

Episode description

मिड साइज SUV सेगमेंट में हुंडई क्रेटा सबसे अधिक बिकने वाली कार है. इस सेगमेंट बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा है. बात करें भारतीय बाजार में कदम रखने की तो कार बाजार में हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) काफी लंबे समय से उपलब्ध है. वहीं भारत में सबसे पुरानी कार निर्माता मारूति सुजुकी को मिड साइज SUV सेगमेंट में कदम रखने में काफी वक्त लग गए. कंपनी ने ग्रैंड विटारा के साथ इस सेगमेंट में दस्तक दी. कंपनी ने न सिर्फ देर से कदम रखा बल्कि मिड-साइज SUV सेगमेंट में उपलब्ध गाड़ियों से मुकाबला करने के लिए हाइब्रिड तकनीक से लैस ग्रैंड विटारा पेश की.हाल ही में अप्रैल 2023 से जनवरी 2024 के बीच बिकीं मिड साइज SUV से जुड़ी एक रिपोर्ट सामने आई थी. जिसमें बताया गया कि अप्रैल-जनवरी के दौरान कुल 1लाख 31 हजार उनचालीस क्रेटा बेचीं गई. रिपोर्ट के मुताबिक 98 हजार नौ सौ पैत्तीस सेल के साथ ग्रैंड विटारा दूसरे पायदान पर रही. अगर आप इस बीच मिड-साइज SUV खरीदने का प्लान कर रहे हैं और हुंडई क्रेटा व ग्रैंड विटारा, दोनों में किस पर दाव लगाएं इसे लेकर कनफ्यूज हैं तो इन बेस्ट सेलिंग मिड साइज SUV की खूबियों के बारे में जानकर कार खरीदने का फैसला कर सकते हैं.
For the best experience, listen in Metacast app for iOS or Android