Jansatta - रुपया-पैसा - podcast cover

Jansatta - रुपया-पैसा

Express Audiowww.spreaker.com
यूं ही नहीं कहा गया... सबसे बड़ा रुपैया। पैसा सभी बचाना चाहते हैं लेकिन बैंक-बाजार की टेढ़ी-मेढ़ी बातें और नियम आसानी से समझ नहीं आते हैं। कैसे बचाएं पैसा और कैसे बढ़ाएं पैसा। जानना है यह मनी मंत्र तो सुनिए जनसत्ता का रुपया-पैसा पॉडकास्ट।
Last refreshed:
Follow this podcast in the Metacast mobile app to refresh it and see new episodes.
Download Metacast podcast app
Podcasts are better in Metacast mobile app
Don't just listen to podcasts. Learn from them with transcripts, summaries, and chapters for every episode. Skim, search, and bookmark insights. Learn more

Episodes

आपकी असली उम्र का अंदाजा भी नहीं लगा पाएंगे लोग, इस Diet को फॉलो करने से दिखेंगे इतने जवां! | सुर्खियां | 4 Aug | 6 PM

थकान,स्ट्रेस और पानी की कमी स्किन को समय से पहले खराब कर देती है। इसकी वजह से त्वचा झुर्रियों और फाइन लाइन्स की शिकार होने लगती है। इसके अलावा कोलेजन के टूटने की वजह से चेहरे की चमक चली जाती है और कोलेजन की कमी स्किन को और खराब कर देती है।

Aug 04, 20242 min

बहनों को राखी पर देने के लिए यहां से करें साड़ी और सूट की शॉपिंग, कम दाम पर मिल जाएंगे लेटेस्ट डिजाइन | सुर्खियां | 4 Aug | 5 PM

"रक्षाबंधन आ रहा है और आप अपनी बहनों के लिए अभी से शॉपिंग कर सकते हैं। क्योंकि राखी पास आते ही बाजारों में भीड़ हो जाती है और फिर शॉपिंग करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप अभी से जो भी लेना हो वो ले लें तो अच्छा रहेगा। तो इस बार अगर आप राखी पर अपनी बहन को साड़ी-सूट देना चाह रहे हैं या कोई इंडियन वियर देना चाह रहे हैं तो आप इन जगहों से शॉपिंग कर सकते हैं। आइए जानते हैं दिल्ली-एनसीआर के इन सस्ते-शॉपिंग प्लेस(Markets to buy saree suit for rakhi gifts) के बारे में। बहनों को राखी पर देने के लिए यहां...

Aug 04, 20242 min

ड्राई और सुस्त स्किन के लिए एलोवेरा में मिलाकर लगाकर ये चीज | सुर्खियां | 4 Aug | 4 PM

थकान,स्ट्रेस और पानी की कमी स्किन को समय से पहले खराब कर देती है। इसकी वजह से त्वचा झुर्रियों और फाइन लाइन्स की शिकार होने लगती है। इसके अलावा कोलेजन के टूटने की वजह से चेहरे की चमक चली जाती है और कोलेजन की कमी स्किन को और खराब कर देती है

Aug 04, 20243 min

वेट लॉस करने वाले नाश्ते में इन 3 तरीकों से खाएं Oats, मुश्किल से 10 मिनट में तैयार हो जाएगी हर रेसिपी! | सुर्खियां | 4 Aug | 3 PM

जन घटाने के लिए अगर आप नाश्ते में हर दिन ओट्स खाकर बोर हो गए हैं तो इन रेसिपी को आजमा सकते हैं। ये बिलकुल अलग हैं और हाई फाइबर से भरपूर हैं। इसके अलावा इन्हें बनाने में आपको बहुत ज्यादा समय भी नहीं लगेगा और ये सेहत के लिए और भी फायदेमंद हो जाएगा। इसके अलावा खास बात ये है कि इन रेसिपी में आपको भारत के अलग-अलग कोने का थोड़ा-थोड़ा सा स्वाद आएगा। जैसे कि साउथ इंडियन का तो कभी खिचड़ी का। तो आइए, जानते हैं वेट लॉस के लिए ओट्स की 3 रेसिपी।

Aug 04, 20243 min

आपकी असली उम्र का अंदाजा भी नहीं लगा पाएंगे लोग, इस Diet को फॉलो करने से दिखेंगे इतने जवां! | सुर्खियां | 4 Aug | 2 PM

हर कोई अपनी उम्र से कम नजर आना चाहता है। पर एजलेस स्किन पाने के लिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट को सही करें और खासतौर पर कुछ चीजों को फॉलो करें। जैसे कि अपनी डाइट में शुगर और कार्ब्स को कम शामिल करें और फिर ज्यादा पानी पिएं

Aug 04, 20242 min

बहनों को राखी पर देने के लिए यहां से करें साड़ी और सूट की शॉपिंग, कम दाम पर मिल जाएंगे लेटेस्ट डिजाइन | सुर्खियां | 4 Aug | 1 PM

रक्षाबंधन आ रहा है और आप अपनी बहनों के लिए अभी से शॉपिंग कर सकते हैं। क्योंकि राखी पास आते ही बाजारों में भीड़ हो जाती है और फिर शॉपिंग करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप अभी से जो भी लेना हो वो ले लें तो अच्छा रहेगा।

Aug 04, 20242 min

इजरायल पर हमले का असर, खुलते ही धड़ाम हुआ शेयर मार्केट | रुपया-पैसा | 2 Aug | 7 PM

एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं। आम आदमी को महंगाई का नया झटका देते हुए सरकार ने आज (1 अगस्त 2024) से LPG Gas Cylinder महंगा कर दिया है

Aug 02, 20243 min

श्रीलंका के पास भी है तेज गेंदबाज मोहम्मद शिराज, भारत के खिलाफ किया वनडे फॉर्मेट में डेब्यू | खेल-खबर | 2 Aug | 6 PM

श्रीलंका और भारत के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आयोजन किया जा रहा है। इस सीरीज के पहले मैच में भारत के खिलाफ श्रीलंका के तेज गेंदबाज मोहम्मद शिराज ने 29 साल की उम्र में अपना वनडे डेब्यू किया।वनडे सीरीज होने से ठीक पहले श्रीलंका के दो खिलाड़ी दिलशान मधुशंका और मथिसा पथिराना चोटिल होने की वजह से टीम से बाहर हो गए थे।

Aug 02, 20242 min

इजरायल पर हमले का असर, खुलते ही धड़ाम हुआ शेयर मार्केट, Sensex 750 पॉइन्ट गिरकर 81100 पर | रुपया-पैसा | 2 Aug | 3 PM

आज (2 अगस्त) यानी सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर मार्केट भारी गिरावट के साथ खुला। कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 708 अंकों का गोता लगा गया और 81158 पर खुला। जबकि एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) भी 221 पॉइन्ट गिरकर 24789 पर खुला बता दें कि प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स पर सभी स्टॉक्स लाल रंग के निशान पर कारोबार कर रहे थे।बता दें कि जियोपॉलिटिकल टेंशन के चलते दुनियाभर के बाजारों में बड़ी गिरावट हुई है और भारतीय शेयर मार्केट पर भी इसका साफ असर देखा जा सकता है।

Aug 02, 20243 min

भारत-श्रीलंका के बीच पहला मैच, 2023 वर्ल्ड कप के बाद पहली बार वनडे खेलेंगे रोहित-विराट | खेल-खबर | 2 Aug | 1 PM

भारत-श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच शुक्रवार (2 अगस्त) को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम साल 2024 में पहली बार वनडे सीरीज खेलेगी। दिसंबर 2023 के बाद से वह कोई 50 ओवरों का मैच नहीं खेली है

Aug 02, 20243 min

स्वप्निल कुसाले ने झटका ब्रॉन्ज मेडल, शूटिंग में भारत ने रचा इतिहास | खेल-खबर | 1 Aug | 6 PM

पेरिस ओलंपिक मे भारत के स्वप्निल कुसाले ने 50 मीटर राइफल 3पोजीशन में कांस्य पदक जीता। पहली बार ओलंपिक में ऐसा हुआ है कि एक ही खेल में भारत को 3 मेडल मिले हैं। 50 मीटर राइफल 3पोजीशन में पहली बार कोई भारतीय ओलंपिक फाइनल में पहुंचा और मेडल जीता। भारतीय दल अबतक 3 मेडल जीता है। तीनों ही मेडल शूटिंग में आए हैं। तीनों ही मेडल ब्रॉन्ज हैं।

Aug 01, 20242 min

Share Market में धुंआधार कारोबार, Nifty ने रचा इतिहास, पहली बार 25000 के पार, Sensex भी 82000 के ऊपर | रुपया-पैसा | 30 JULY | 3 PM

भारत की सुबह ईरान में हमास नेता इस्माइल हानिया की हत्या की खबर से हुई , जो 7 अक्टूबर 2023 के हमलों के बाद से चल रहे इजरायल-हमास युद्ध में एक एक बड़ी भूमिका में था।हानिया की हत्या के बाद बुधवार शाम तक नई दिल्ली ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी

Aug 01, 20243 min

नीरज चोपड़ा क्या फिर से जीत पाएंगे गोल्ड मेडल? पेरिस ओलंपिक में इस दिन एक्शन में आएंगे नजर | खेल-खबर | 1 Aug | 1 PM

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत को अपने स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा से बड़ी उम्मीद है। नीरज ने टोक्यो ओलिंपक 2018 में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता था और एक बार फिर से उनसे पेरिस में भी बड़ी उम्मीद है। नीरज चोपड़ा अगर इस बार भी गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब हो जाते हैं तो वो इतिहास रच देंगे।

Aug 01, 20243 min

फर्जीवाड़ा करने वाली पूजा खेड़कर की खेल खत्म | रुपया-पैसा | 31 JULY | 7 PM

ट्रेनी IAS ऑफिसर पूजा खेडकर को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, बुधवार को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने पूजा खेडकर के बतौर ट्रेनी IAS अधिकारी चयन को रद्द कर दिया है। साथ ही उनके भविष्य में यूपीएससी की कोई भी परीक्षा देने पर रोक लगा दी है। बता दें कि पूजा खेडकर कई बार फर्जी पहचान बताकर परीक्षा देने की आरोपी हैं और मामला कोर्ट में चल रहा है। गुरुवार को इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट अहम सुनवाई भी करने वाला है।

Jul 31, 20243 min

सूर्यकुमार की शानदार कप्तानी और तेज बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब | खेल-खबर | 31 JULY | 6 PM

श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज में भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव ने की और उनकी कप्तानी में भारतीय टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा है सीरीज मेहमान टीम के नाम रही। इस सीरीज में सूर्यकुमार को उनकी शानदार कप्तानी और तेज बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।सूर्यकुमार ने इस सीरीज के 3 मैचों में 195.74 की स्ट्राइक रेट के साथ 92 रन बनाए और भारत की सीरीज जीत में बड़ी भागीदारी भी निभाई।

Jul 31, 20243 min

विकास दिव्यकीर्ति की संपत्ति कितनी है | रुपया-पैसा | 30 JULY | 3 PM

विकास दिव्यकीर्ति एक ऐसा नाम जिनकी वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर छाई रहती हैं। X यानी ट्विटर, फेसबुक (Facebook), इंस्टाग्राम (Instagram) पर आपको विकास दिव्यकीर्ति सर की ढेरों Reels और वीडियो मिल जाएंगी जिन पर लाखों में व्यूज होते हैं

Jul 31, 20243 min

सूर्यकुमार की शानदार कप्तानी और तेज बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब | खेल-खबर | 31 JULY | 1 PM

श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज में भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव ने की और उनकी कप्तानी में भारतीय टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा है सीरीज मेहमान टीम के नाम रही। इस सीरीज में सूर्यकुमार को उनकी शानदार कप्तानी और तेज बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।सूर्यकुमार ने इस सीरीज के 3 मैचों में 195.74 की स्ट्राइक रेट के साथ 92 रन बनाए और भारत की सीरीज जीत में बड़ी भागीदारी भी निभाई।

Jul 31, 20243 min

मंगलवार को ये शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे | रुपया-पैसा | 30 JULY | 3 PM

घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। हालांकि बाद में अत्यधिक उतार-चढ़ाव भरे व्यापार में स्थिर हो गए। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 46.5 अंक चढ़कर 81 हजार 402.34 अंक पर पहुंच गया

Jul 30, 20244 min

भारत बनाम श्रीलंका मैच का सीधा प्रसारण, ऐसे देखें तीसरे टी20 का लाइव टेलीकास्ट | खेल-खबर | 30 JULY | 1 PM

भारत बनाम श्रीलंका तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच 30 जुलाई को खेला जाना है। तीन मैच की T20I सीरीज में भारत 2-0 की अजेय बढ़त बना चुका है। सूर्यकुमार की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम की नजर श्रीलंका का सूपड़ा साफ करने पर होगी।दूसरी ओर, पहली बार श्रीलंका की कमान संभाल रहे चरित असालंका भी तीसरे टी20 मैच में जीत हासिल कर टीम मैनेजमेंट को भविष्य के लिए अच्छा संकेत देना चाहेंगे

Jul 30, 20243 min

सोने-चांदी के भाव में गिरावट जारी, 10 दिन में 6.6 फीसदी तक गिरे दाम, खरीदने का सुनहरा मौका! | रुपया-पैसा | 29 JULY | 7 PM

बजट 2024 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोने पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी का ऐलान किया था। और तभी से लगातार सोने के दामों में गिरावट जारी है। बात करें आज यानी 29 जुलाई 2024 को भारत में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 68,380 रुपये पर पहुंच गया। यानी एक ग्राम सोने का दाम 6838 रुपये है।

Jul 29, 20243 min

मनु भाकर-सरबजोत ने जगाई मेडल की उम्मीद, रमिता जिंदल चूकी मौका | खेल-खबर | 29 JULY | 6 PM

पेरिस ओलंपिक 2024 में आज यानी सोमवार 29 जुलाई को भारत के पास 3 पदक जीतने का मौका है। रविवार 28 जुलाई 2024 को मनु भाकर के ऐतिहासिक कांस्य पदक के बाद भारतीय निशानेबाजी दल को उम्मीद होगी कि उनके राइफल निशानेबाज रमिता जिंदल और अर्जुन बाबूता अपनी लय बरकरार रखेंगे

Jul 29, 20244 min

22 साल की मनु भाकर के पास है करोड़ों की संपत्ति, जानिए कितनी है नेटवर्थ; सरकार ने कितना पैसा किया खर्च | रुपया-पैसा | 29 JULY | 3 PM

पेरिस ओलंपिक में भारत की युवा निशानेबाज मनु भाकर ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। 22 साल की मनु छोटी उम्र से ही खेल की दुनिया में छाई हुई है। साल 2018 से वह अंतरराष्ट्रीय पर भारत के लिए मेडल जीत रही हैं।

Jul 29, 20244 min

Paris Olympics के दूसरे दिन खुला भारत का मेडल का खाता, टेबल टेनिस और तीरंदाजी में हाथ लगी निराशा | खेल-खबर | 29 JULY | 1 PM

भारत के लिए पेरिस ओलंपिक का दूसरा दिन खास साबित हुआ। भारत की निशानेबाज मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज मेडल जीता। यह भारत का पेरिस ओलंपिक में पहला मेडल था। दिन की शुरुआत शूटिंग से आए गुड न्यूज़ के साथ ही हुई जब 10 मीटर एयर राइफल महिला इवेंट्स में रमिता जिंदल ने फाइनल में जगह पक्की की।इसके बाद मनु भाकर 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में उतरी और उन्होंने देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता।

Jul 29, 20244 min

मुकेश अंबानी के साथ डिज्नीलैंड में दिखी महिला कौन हैं? पाकिस्तान से है कनेक्शन, जानें परिवार | रुपया-पैसा | 26 JULY | 7 PM

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी को हाल ही में डिज्नीलैंड पेरिस में बेटी ईशा अंबानी के साथ देखा गया। भारत और एशिया के सबसे रईस शख्स के साथ इस तस्वीर में एक और महिला दिखी जिस पर सभी की निगाहें टिक गईं। मुकेश अंबानी और ईशा अंबानी के साथ इस फोटो में पाकिस्तान की राजनेता शर्मिला फारूकी को भी पेरिस में देखा गया

Jul 26, 20244 min

संजू और शिवम का कट सकता है पत्ता, पहले मैच के लिए सूर्यकुमार की कप्तानी में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग XI | खेल-खबर | 26 JULY | 6 PM

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए रोहित शर्मा के युग का समापन हो चुका है और अब भारतीय टीम अपने नए कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुआई में खुद को साबित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है

Jul 26, 20243 min

1000 साल पुराना लंदन का Stoke Park, मुकेश अंबानी ने चुकाए थे 592 करोड़ | रुपया-पैसा | 26 JULY | 3 PM

भारत और एशिया के सबसे रईस शख्स मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी देश ही नहीं दुनियाभर में सुर्खियां बनी। रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में पानी की तरह पैसा बहाया। मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में 12 जुलाई को आयोजित इस शादी में मशहूर नेता, अभिनेता, कारोबारी, खिलाड़ी, इन्फ्लुएंसर और मीडया जगत समेत हजारों दिग्गजों ने हिस्सा लिया।

Jul 26, 20243 min

पेरिस ओलंपिक में इजरायली खिलाड़ियों पर आतंकी हमले की आशंका, तेल अवीव ने फ्रांस को ईरानी आतंकियो से चेताया | सुर्खियां | 26 JULY | 2 PM

इजरायल के विदेश मंत्री इजरायल कैट्ज ने पेरिस ओलंपिक के दौरान इजरायली खिलाड़ियों पर आतंकी हमले की आशंका जताई है। उनके मुताबिक, इजरायल के एथलीट्स ईरानी आतंकियों की साजिश का शिकार हो सकते हैं। कैट्ज ने यह जानकारी अपने फ्रांसीसी समकक्ष स्टीफन सेजॉर्न को लिखे पत्र में शेयर की। कैट्ज ने कहा कि इजरायली सरकार के पास संभावित हमले की खुफिया जानकारी है।ईरानी आतंकी हमले को अंजाम देने की फिराक में हैं

Jul 26, 20244 min

Express Adda: मैं टीम से यह नहीं कह सकता कि मुझे कप्तान बनाइए- जसप्रीत बुमराह | खेल-खबर | 26 JULY | 1 PM

जब भी टीम को विकेट की जरूरत होती है तो जसप्रीत बुमराह आगे आते हैं और उम्मीदों पर खरे उतरते हैं, लेकिन जब कप्तानी की बात आती है तो उनके नाम पर चर्चा नहीं होती। जसप्रीत बुमराह क्या टीम इंडिया की कमान संभालने चाहते हैं या नहीं, इस बाबत उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस के कार्यक्रम एक्सप्रेस अड्डा में इंडियन एक्सप्रेस समूह के कार्यकारी निदेशक अनंत गोयनका और नेशनल स्पोर्ट्स एडिटर संदीप द्विवेदी के सामने अपनी राय रखी।

Jul 26, 20243 min

Express Adda में जसप्रीत बुमराह खोलेंगे आज सारे राज! | खेल-खबर | 25 JULY | 6 PM

भारत की टी20 विश्व कप जीत के दौरान वह जसप्रीत बुमराह ही थे जिन्होंने बार-बार टीम को छोटे-मोटे संकटों से उबारा। जसप्रीत बुमराह की कहानी बताती है कि कैसे भारतीय क्रिकेट ने खुद को डेमोक्रेटाइज्ड बनाया और विश्व विजेता बना

Jul 25, 20242 min

दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट में भारत की रैंकिंग क्या? | रुपया-पैसा | 25 JULY | 7 PM

साल 2024 की Henley Passport Index आ गई है। इस लिस्ट में दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट की रैंकिंग की जाती है। इस साल सिंगापुर (Singapore) के पासपोर्ट को लिस्ट में सबसे ऊपर जगह मिली है और इसका मतलब है कि सिंगापुर का पासपोर्ट दुनिया में सबसे पावरफुल है। पावरफुल पासपोर्ट से मतलब आमतौर पर उस देश के नागरिकों को दूसरे देशों में मिलने वाली वीज़ा-फ्री एंट्री से होता है।सिंगापुर की बात करें तो फिलहाल सिंगापुर के पासपोर्ट के साथ दुनिया के 195 देशों में वीजा-फ्री यात्रा की जा सकती है। यही वजह है कि अमेरिका...

Jul 25, 20244 min
For the best experience, listen in Metacast app for iOS or Android