Jansatta - रुपया-पैसा - podcast cover

Jansatta - रुपया-पैसा

Express Audiowww.spreaker.com
यूं ही नहीं कहा गया... सबसे बड़ा रुपैया। पैसा सभी बचाना चाहते हैं लेकिन बैंक-बाजार की टेढ़ी-मेढ़ी बातें और नियम आसानी से समझ नहीं आते हैं। कैसे बचाएं पैसा और कैसे बढ़ाएं पैसा। जानना है यह मनी मंत्र तो सुनिए जनसत्ता का रुपया-पैसा पॉडकास्ट।
Last refreshed:
Follow this podcast in the Metacast mobile app to refresh it and see new episodes.
Download Metacast podcast app
Podcasts are better in Metacast mobile app
Don't just listen to podcasts. Learn from them with transcripts, summaries, and chapters for every episode. Skim, search, and bookmark insights. Learn more

Episodes

ऊपरी स्तरों से टूटा बाजार, सेंसेक्स 534 अंक गिरकर बंद, निफ्टी 22055 पर | रुपया-पैसा | 21.February| 7 PM

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में आज बिकवाली देखने को मिली है. आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स की मजबूत शुरूआत हुई, लेकिन बाद में बाजार गिरकर बंद हुए. सेंसेक्स में करीब 450 अंकों की कमजोरी देखने को मिली है तो निफ्टी भी 22050 के करीब बंद हुआ. जबकि इंट्राडे में निफ्टी 22249 के रिकॉर्ड लेवल तक पहुंच गया था. आज ट्रेडिंग में ज्यादातर सेक्टर में बिकवाली रही है. आज निफ्टी पर एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए. जबकि बैंक, आईटी, फाइनेंशियल, आटो, फार्मा...

Feb 21, 20243 min

अमेरिका से भारत में सेब का निर्यात 16 गुना बढ़ा | रुपया-पैसा | 21.February| 3 PM

अमेरिका से भारत में सेब का निर्यात पिछले साल की तुलना में 16 गुना बढ़ा है। भारत के अमेरिकी उत्पादों पर 2019 में लगाए गए 20 प्रतिशत प्रतिशोधात्मक शुल्क को हटाने का फैसला करने के बाद यह निर्यात बढ़ा है। वाशिंगटन राज्य के सेब उत्पादकों ने इस वर्ष करीब 10 लाख पेटी सेब भारत भेजे, जो पिछले वर्ष की तुलना में 16 गुना अधिक है। सिएटल बंदरगाह पर मंगलवार को इस उपलब्धि का जश्न मनाया गया। सांसद मारिया केंटवेल ने सिएटल में पत्रकारों से कहा, ‘‘ यह अमेरिका और भारत के बीच व्यापार संबंधों में एक नया मुकाम है।’’ इस...

Feb 21, 20243 min

Paytm में लगातार तीसरे दिन अपर सर्किट, QR कोड्स और साउंडबॉक्स पर क्लेरिटी के बाद स्टॉक में रैली जारी | रुपया-पैसा | 20.February| 3 PM

दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी को लेकर खबर सामने आई है। हाल ही में एक्ट्रेस ने BAFTA में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी, तभी से लेकर उनकी प्रेग्नेंसी की अटकलें लगाई जा रही हैं। कहा जा रहा है कि रणवीर सिंह और दीपिका के घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दीपिका का दूसरा ट्राइमेस्टर चल रहा है और जल्द ही वह मां बनेंगीं।द वीक की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हाल ही में दीपिका और रणवीर के करीबी ने उन्हें इस बात की जानकारी दी है। सूत्र ने कहा कि दीपिका और रणवी...

Feb 20, 20245 min

डिविडेंड देने में अव्‍वल रहे ये मिडकैप और स्‍मॉलकैप, निवेशकों को हुआ डबल बेनेफिट | रुपया-पैसा | 19.February| 7 PM

मिडकैप और स्‍मॉलकैप की बात करें तो शेयर बाजार की रिकॉर्ड रैली में इनका जमकर योगदान रहा है. बीते 1 साल की बात करें तो बीएसई मिडकैप इंडेक्‍स करीब 62 फीसदी मजबूत हुआ है तो स्‍मॉलकैप इंडेक्‍स में 64 फीसदी की तेजी आई है. इन दोनों सेग्‍मेंट में ई ऐसे शेयर हैं, जिन्‍होंने निवेशकों को 1 साल से कम समय में ही डबल या ट्रिपल या इससे भी ज्‍यादा रिटर्न दिया है. यही नहीं इन कंपनियों में आने वाली ग्रोथ का बेनेफिट डिविडेंड के रूप में भी निवेशकों को मिला है. इनके 12 महीने का डिविडेंड यील्‍ड 28 फीसदी तक रहा. यानी ...

Feb 19, 20244 min

Stock Market Live: निफ्टी ऑलटाइम हाई पर, सेंसेक्‍स 250 अंक चढ़ा | रुपया-पैसा | 19.February| 3 PM

मिले जुले ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में हल्‍की बढ्त देखने को मिल रही है. आज के कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों इंडेक्स मजबूत हुए हैं. सेंसेक्स में करीब 50 अंकों की तेजी रही है तो निफ्टी 22100 के करीब पहुंच गया है. आज ट्रेडिंग में तकरीबन ज्यादातर सेक्टर में खरीदारी देखने को मिल रही है. निफ्टी पर आईटी और रियल्‍टी इंडेक्‍स लाल निशान में हैं. जबकि बैंक, फाइनेंशियल, ऑटो, मेटल, एफएमसीजी और फार्मा इंडेक्स हरे निशान में. फिलहाल सेंसेक्स में 52 अंकों की तेजी है और यह 72...

Feb 19, 20245 min

Paytm FASTag के बैलेंस को 29 फरवरी तक करें अकाउंट में ट्रांसफर | रुपया-पैसा | 16.February| 7 PM

अगर आप ऑनलाइन पेमेंट प्‍लेटफॉर्म पेटीएम का फास्‍टैग इस्‍तेमाल कर रहे हैं तो ध्‍यान दें. 29 फरवरी के बाद से यह फास्‍टैग काम नहीं करेगा. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की टोल कलेक्‍शन यूनिट भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी लिमिटेड (IHMCL) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payment Bank) को ‘फास्टैग’ जारी करने वाले अधिकृत बैंकों की सूची से हटा दिया है. आरबीआई ने 31 जनवरी को पेटीएम की यूनिट पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को किसी भी ग्राहक खाते, प्रीपेड उत्पाद, वॉलेट व फास्टैग में 29 फरवरी 2024 के...

Feb 16, 20244 min

पेटीएम पेमेंट्स बैंक अब ‘फास्टैग’ जारी नहीं कर पाएगा | रुपया-पैसा | 16.February| 3 PM

सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टोल संग्रहण इकाई भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी लिमिटेड ने राजमार्ग उपयोगकर्ताओं को परेशानी से बचने के लिए पेटीएम पेमेंट्स बैंक के अलावा 32 अधिकृत बैंकों से ‘फास्टैग’ सेवाएं लेने की सलाह दी है। आईएचएमसीएल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए लिखा अपना ‘फास्टैग’ 32 अधिकृत बैंकों से खरीदें। इन 32 अधिकृत बैंकों में एयरटेल पेमेंट्स बैंक, इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईडीबीआई बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, ...

Feb 16, 20245 min

जापान पर मंदी का असर, नहीं रहा दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था | रुपया-पैसा | 15.February| 7 PM

जापान की अर्थव्‍यवस्‍था के लिए अच्‍छी खबर नहीं आ रही है. देश की अर्थव्‍यवस्‍था अभी सुस्‍ती के दौर में है, जिसके चलते अब जापान दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था (Economy of Japan) नहीं रह गया है. इस मामले में जर्मनी (Germany Economy) ने उसे पीछे कर दिया. जापान अब चौथे पोजिशन पर आ गया है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2023 में वह जर्मनी की अर्थव्यवस्था के आकार से पीछे रह गया है. एक्‍सपर्ट्स का कहना है कि आंकड़े इस बात को दिखाते हैं कि कैसे जापानी अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे अपनी प्रतिस्पर्धात्मकता औ...

Feb 15, 20244 min

प्रवर्तन निदेशालय ने पेटीएम बैंक के अधिकारियों से पूछताछ की | रुपया-पैसा | 15.February| 3 PM

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को किसी भी ग्राहक खाते में जमा या टॉप-अप स्वीकार करने से रोकने की आरबीआई की हालिया कार्रवाई के बाद, पेटीएम के वरिष्ठ अधिकारियों से पूछताछ की और कई दस्तावेज जमा किए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय एजेंसी विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत फिनटेक कंपनी में आरबीआई द्वारा चिह्नित कथित अनियमितताओं की औपचारिक जांच शुरू करने का निर्णय लेने से पहले दस्तावेजों की प्रारंभिक जांच कर रही है। स...

Feb 15, 20245 min

बाजार में बिकवाली, सेंसेक्‍स 550 अंक टूटा, निफ्टी 21600 के नीचे, टॉप लूजर्स में WIPRO-INFY | रुपया-पैसा | 14.February| 3 PM

घरेलू शेयर बाजार के लिए आज ग्‍लोबल संकेत बेहद कमजोर नजर आ रहे हैं. आज के कारोबार में प्रमुख एशियाई बाजारों में बिकवाली देखने को मिल रही है. वहीं इसके पहले मंगलवार को अमेरिकी बाजार भी बड़ी गिरावट पर बंद हुए थे. मंगलवार को Dow Jones Industrial में 525 अंकों की गिरावट रही और यह 38272.75 के लेवल पर बंद हुआ. NASDAQ Composite में 287 अंकों की गिरावट रही और यह 15655.60 के लेवल पर बंद हुआ. जबकि S&P 500 इंडेक्‍स 69 अंक टूटकर 4953.17 के लेवल पर बंद हुआ है. जनवरी में अमेरिका की CPI यानी महंगाई दर 3.1 फ...

Feb 14, 20245 min

सेंसेक्स 483 अंक बढ़कर बंद, निफ्टी 21750 के करीब, ICICIBANK टॉप गेनर, टॉप लूजर में M&M | रुपया-पैसा | 13.February | 7 PM

मिले जुले ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिली है. आज के कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों इंडेक्स मजबूत होकर बंद हुए हैं. सेंसेक्स में करीब 500 अंकों की तेजी रही है तो निफ्टी 21750 के करीब पहुंच गया है. कारोबार में ज्यादातर सेक्टर में तेजी रही है. आज निफ्टी पर मेटल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुआ है. जबकि निफ्टी पर बैंक, फाइनेंशियल, आईटी, आटो, एफएमसीजी, रियल्टी और फार्मा इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए हैं. फिलहाल सेंसेक्स में 483 अंकों की तेजी रही है...

Feb 13, 20245 min

सेंसेक्स 150 अंक चढ़ा, निफ्टी 21650 के पार | रुपया-पैसा | 13.February| 3 PM

मिले जुले ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल रही है. आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स मजबूत हुए हैं. सेंसेक्स 150 अंकों से ज्यादा चढ़ा है तो निफ्टी 21650 के पार निकल गया है. कारोबार में मिक्स्ड ट्रेंड है. आज निफ्टी पर आईटी, मेटल और रियल्टी इंडेक्स लाल निशान में दिख रहे हैं. जबकि निफ्टी पर बैंक, फाइनेंशियल, आटो, एफएमसीजी और फार्मा इंडेक्स हरे निशान में दिख रहे हैं. फिलहाल सेंसेक्स में 167 अंकों की तेजी है और यह 71239 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. जबकि ...

Feb 13, 20245 min

LIC: जिन निवेशकों ने दिखाया धैर्य, उसे अभी और मिलेगा रिटर्न! | रुपया-पैसा | 12.February| 7 PM

इंश्‍योरेंस सेक्‍टर की पीएसयू कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम के शेयरों में आज ऊपरी स्‍तरों से कुछ उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है. आज कंपनी का शेयर 1125 के हाई लेवल पर पहुंचा और फिर कुछ बिकवाली के बाद 1041 रुपये पर (lic stock price) नीचे आ गया. शुक्रवार को शेयर 1081 रुपये पर बंद हुआ. वैसे पिछले कुछ दिनों से एलआईसी को लेकर सेंटीमेंट मजबूत बने हुए हैं और स्‍टॉक बीते हफ्ते अपने रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था. ब्रोकरेज हाउस शेयर में अभी और तेजी देख रहे हैं. ऐसे में स्‍टॉक में गिरावट आपके लिए खरीदारी का मौक...

Feb 12, 20244 min

रुपया शुरुआती कारोबार में आठ पैसे की बढ़त के साथ चढ़ा | रुपया-पैसा | 12.February| 3 PM

विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा के कमजोर रुख के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया आठ पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.99 पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.01 प्रति डॉलर पर खुला। इसके बाद 82.99 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से आठ पैसे की बढ़त है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.07 पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.03 पर रहा। व...

Feb 12, 20246 min

पूर्व पीएम पी वी नरसिम्हा राव को मरणोपरांत भारत रत्न, जानिए ‘भारत में आर्थिक उदारीकरण के जनक’ की पूरी कहानी | रुपया-पैसा | 9.February| 7 PM

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पी वी नरसिम्हा राव और मशहूर वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ (मरणोपरांत) से सम्मानित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद ‘X’ पर पोस्ट कर यह जानकारी दी। पीएम ने एक पोस्ट में कहा कि उन्हें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा।केंद्र सरकार ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव को मरणोपरांत देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने का ऐलान किया है। नर...

Feb 09, 20244 min

ई-रुपी को लेकर बड़ा फैसला, ऑफलाइन ट्रांजेक्शन के लिए इस्तेमाल कर सकेंगे डिजिटल करेंसी | रुपया-पैसा | 8.february| 7 PM

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 8 फरवरी 2024 को सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (सीबीडीसी) पायलट परियोजना में ‘ऑफलाइन’ लेन-देन शुरूआत करने घोषणा की है. इसका मतलब है कि डिजिटल रुपये (E-Rupee) के यूजर्स लिमिटेड इंटरनेट कनेक्शन वाले क्षेत्रों में भी लेनदेन कर सकेंगे. भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मॉनेटरी पॉलिसी की घोषणा करते हुए कहा कि प्रायोगिक परियोजना के तहत इसमें कार्यक्रम आधारित अतिरिक्त उपयोग को शामिल किया जाएगा.आरबीआई ने दिसंबर, 2022 में रिटेल सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (RBI Digita...

Feb 08, 20245 min

रेपो रेट 6.50% पर बरकरार, FY25 GDP ग्रोथ 7% रहने का अनुमान | रुपया-पैसा | 8.February | 3 PM

India) ने मौजूदा वित्‍त वर्ष की 6वीं मॉनेटरी पॉलिसी में भी राहत दी है. रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने 8 फरवरी 2024 को पॉलिसी का एलान करते हुए में ब्‍याज दरों (Interest Rate) में किसी तरह का बदलाव नहीं करने की बात कही है. रेपो रेट (Repo Rate) पहले की तरह 6.50 फीसदी पर बरकरार रहेगा. यह लगातार 6वीं पॉलिसी है, जब रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है. अंतिम बार फरवरी 2023 की पॉलिसी में ब्‍याज दरों में इजाफा हुआ था. रेपो दर वह ब्याज दर है, जिसपर कमर्शियल बैंक अपनी फौरी जरूरतों को पूरा करने...

Feb 08, 20245 min

क्या 1 साल बाद होम लोन पर मिलेगी राहत, 8 फरवरी को आरबीआई करेगा एलान | रुपया-पैसा | 7.February | 7 PM

शराब घोटाले में सीएम अरविंद केजरीवाल को अब कोर्ट के सामने पेश होना ही पड़ेगा। 17 फरवरी को उन्हें पेश होने के लिए कहा गया है। असल में ईडी द्वारा ही कोर्ट में एक याचिका दायर कर कहा गया था कि सीएम केजरीवाल द्वारा जांच में सहयोग नहीं किया जा रहा है, लगातार जा रहे समन के बाद भी वे पूछताछ के लिए शामिल नहीं हो रहे। अब उसी कड़ी में अब कोर्ट ने ही 17 फरवरी को केजरीवाल को पेश होने के लिए कह दिया है। लेकिन वे पहले ही ये साफ कर चुके हैं कि किसी भी कीमत पर झुकने नहीं वाले हैं। इससे पहले भी जब-जब उन्होंने ईडी...

Feb 07, 20244 min

सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा, निफ्टी 22000 के पार, SBI-Axis Bank टॉप गेनर्स | रुपया-पैसा | 7.February | 3 PM

बेहतर ग्लोबल संकेतों के बीच शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल रही है. आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स में भारी बढ़त है. सेंसेक्स में करीब 350 अंकों की तेजी देखने को मिल रही है, तो निफ्टी 22050 के करीब पहुंच रहा है. आज के कारोबार में ज्यादातर सेक्टर में खरीदारी है. आज निफ्टी पर बैंक, फाइनेंशियल, आटो, एफएमसीजी, मेटल, फार्मा और रियल्टी इंडेक्स हरे निशान में दिख रहे हैं. सिर्फ आईटी इंडेक्स लाल निशान में है. फिलहाल सेंसेक्स में 325 अंकों की तेजी दिख रही है और यह 72511 के लेवल पर ...

Feb 07, 20244 min

चुनावी नतीजों तक निफ्टी बनाएगा नया रिकॉर्ड, फोकस में रहेंगे PSU स्‍टॉक | रुपया-पैसा | 6.February | 7 PM

देश में जनरल इलेक्‍शन को लेकर शेयर बाजार में जनरल इलेक्‍शन साइकिल में तेज उतार चढ़ाव का दौर शुरू हो गया है. हाल ही में राज्‍यों में हुए चुनावों में जिस तरह से केंद्र में सत्ताधारी पार्टी बीजेपी को जीत मिली है, उससे राजनीतिक स्थिरता का सेंटीमेंट मजबूत हुआ है, फिर भी बाजार को जनरल इलेक्‍शन को लेकर ट्रेंड और फिर नतीजों का इंतजार रहेगा. बहुत से लोग इस बात को लेकर कनफ्यूज हैं कि आम चुनावों के परिणामों तक बाजार की चाल कैसी रहेगी. अभी किन शेयरों पर दांव लगाने का सही समय है. ब्रोकरेज हाउस आईसीआईसीआई सिक...

Feb 06, 20245 min

सेंसेक्‍स 300 अंक चढ़ा, निफ्टी 21850 के पार, TCS टॉप गेनर, NTPC टॉप लूजर | रुपया-पैसा | 6.February | 3 PM

शेयर बाजार में आज भारी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है. आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स वोलेटाइल हैं, हालांकि इनमें ​हल्की बढ़त है. सेंसेक्स में करीब 90 अंकों की तेजी दिख रही है तो निफ्टी 21800 के करीब बना हुआ है. कारोबार में मिक्‍स्‍ड ट्रेंड दिख रहा है. आज निफ्टी पर बैंक, फाइनेंशियल, मेटल इंडेक्स लाल निशान में है. जबकि आईटी, आटो, एफएमसीजी, फार्मा और रियल्टी इंडेक्स हरे निशान में दिख रहे हैं. फिलहाल सेंसेक्स में 93 अंकों की तेजी है और यह 71824 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. जबकि न...

Feb 06, 20244 min

SBI के शेयरों में गिरावट, 2 फीसदी टूटकर 639 पर पहुंचा शेयर | रुपया-पैसा | 5.February | 7 PM

आज के कारोबार में देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है. आज के कारोबार में शेयर करीब 2 फीसदी टूटकर 639 रुपये तक कमजोर हुआ, जबकि शुक्रवार को नतीजों के पहले यह 649 रुपये पर बंद हुआ था. बैंक ने शनिवार को दिसंबर तिमाही के लिए अपने नतीजे जारी किए थे, जो अनुमान से कमजोर रहे. हालांकि इसके बाद भी ज्यादातर ब्रोकरेज हाउस को इस बैंकिंग शेयर पर भरोसा बना हुआ है और वे इसमें निवेश की सलाह दे रहे हैं. ब्रोकरेज का मानना है कि एसबीआई का बेस बड़ा है और आने वाले दिनों में मुन...

Feb 05, 20244 min

Paytm के बुरे दिन जारी, 3 दिन 42% टूटा स्टॉक और निवेशकों को 20490 करोड़ का नुकसान | रुपया-पैसा | 5.February | 3 PM

ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के शेयरों का बुरा दिन थम नहीं रहा है. कंपनी के शेयर में आज लगातार तीसरे दिन भारी गिरावट देखने को मिल रही है. कंपनी का शेयर 10 फीसदी टूटकर 438.50 रुपये पर आ गया है. बीते 3 कारोबारी दिन में पेटीएम के शेयर में 42 फीसदी कमजोरी आई है. बुधवार के बंद भाव के बाद से कंपनी के मार्केट में करीब 20490 करोड़ की गिरावट आई है.आज 5 फरवरी को Paytm के स्टॉक में 10 फीसदी का लोअर सर्किट है और यह 438.50 रुपये पर आ गया. इसके पहले शुक्रवार को यह 20 फीसदी...

Feb 05, 20244 min

पोस्ट बजट बाजार में रैली, सेंसेक्स 1250 अंक चढ़ा, निफ्टी 22050 के पार | रुपया-पैसा | 2.February | 3.00 PM

बजट के अगले दिन शेयर बाजार में जोरदार रैली देखने को मिल रही है. आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स मजबूत हुए हैं. सेंसेक्स में 850 अंकों से ज्यादा तेजी है तो निफ्टी 21950 के पार निकल गया है. कारोबार में हर सेक्टर में खरीदारी दिख रही है. निफ्टी पर आईटी इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा मजबूत हुआ है. बैंक, फाइनेंशियल, आटो, मेटल, फार्मा, एफएमसीजी और रियल्टी इंडेक्स भी मजबूत हुए हैं. फिलहाल सेंसेक्स में 838 अंकों की तेजी है और यह 72,483 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. जबकि निफ्टी 252 अंक बढ़कर 2...

Feb 02, 20245 min

बजट 2024 में मिडिल क्‍लास के लिए क्या तोहफा है, सुनिए यहां | रुपया-पैसा | 1.February | 7 PM

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2024 में उन मिडिल क्‍लास के लिए बड़ा एलान किया है, जिनके पास अपना घर नहीं है. निर्मला सीतारमण ने कहा है कि सरकार योग्य मिडिल क्‍लास को अपना घर खरीदने या बनाने के लिए एक हाउसिंग स्‍कीम शुरू करेगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2024-25 के अंतरिम केंद्रीय बजट में घोषणा की कि सरकार किराए के घरों में रहने वाले लोगों के साथ-साथ झुग्गी-झोपड़ियों या अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले लोगों के लिए अपना घर खरीदने या बनाने के लिए एक आवास योजना शुरू करेगी.

Feb 01, 20244 min

बजट 2024 में सरकार ने कहा, GYAN पर हमारा फोकस | रुपया-पैसा | 1.February | 3 PM

लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार का अंतिम बजट पेश किया गया. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बजट में GYAN यानी गरीब, युवा, अन्नदाता, महिलाओं पर जोर देकर कहा. हमारी सरकार का फोकस इन सभी पर है. वित्त मंत्री के बजट पेश करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में कहा, ये बजट सबका विकास करने वाला है. ये देश का निर्माण करने वाला बजट है. हमारा ये बजट सरकारी घाटे को कम करने वाला बजट है. किसानों के लिए हमेशा से सरकार बड़े फैसले लेती आई है. गरीब, युवा, किसानों और महिलाओं का इस बजट में खासकर ध्यान रखा ...

Feb 01, 20244 min

बजट से बजट तक 22% मजबूत Nifty, निवेशकों को 1968% तक रिटर्न | रुपया-पैसा | 31.January| 7 PM

1 फरवरी 2023 को बजट पेश होने वाले दिन स्टॉक मार्केट का रवैया अनिश्चिता रहा था. दिन के अंत में सेंसेक्स में हल्की तेजी रही, लेकिन निफ्टी50 हल्की गिरावट पर बंद हुआ. हालांकि इंर्आडे में सेंसेक्स 1100 अंक से अधिक उछला और 60,773.44 के टॉप लेवल तक पहुंचा. वहीं निफ्टी भी 17,970 के लेवल को पार कर गया. लेकिन बाद में मुनाफा वसूली आ गई. बजट के बाद साल 2023 में बाजार की ऐसी अनिश्चितता कई बार देखने को मिली. लेकिन इस दौरान बाजार रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाता गया. अब जब बजट 2024 पेश होने वाला है, पिछले बजट से सेंसे...

Jan 31, 20244 min

सेंसेक्‍स 250 अंक टूटा, निफ्टी 21500 के नीचे, TATAMOTORS टॉप गेनर, TITAN टॉप लूजर | रुपया-पैसा | 31.January| 3 PM

मिले जुले ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली दिख रही है. आज के कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों ही इंडेक्स में भारी गिरावट है. सेंसेक्स करीब 250 अंक टूट गया है तो निफ्टी 231450 के करीब आ गया है. आज निफ्टी पर बैंकिंग, फाइनेंशियल, आईटी और रियल्‍टी इंडेक्‍स लाल निशान में हें. जबकि फार्मा, मेटल, आटो और एफएमसीजी इंडेक्‍स हरे निशान में हैं. फिलहाल सेंसेक्स में 251 अंकों की गिरावट है और यह 70888 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. जबकि निफ्टी 48 अंक टूटकर 21,475 के लेवल पर ...

Jan 31, 20244 min

पेंशन नियमों में बदलाव, महिला कर्मचारी पति की बजाए बच्चों को कर सकेंगी नॉमिनेट | रुपया-पैसा | 30.January| 7 PM

केंद्र सरकार ने फैमिली पेंशन के नियमों में बड़ा संशोधन किया है. सरकार ने केन्द्रीय सिविल सेवा पेंशन (सीसीएस पेंशन) नियम, 2021 में संशोधन किया है, जिससे सरकारी महिला कर्मचारियों को अपने पति की जगह अपने योग्य बच्चे या बच्चों को पेंशन के लिए नॉमिनेट करने की अनुमति मिल गई है. केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि डीओपीपीडब्ल्यू ने केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) नियम, 2021 में एक संशोधन किया है. उन्होंने कहा कि संशोधन उन स्थितियों से निपटने में मददगार होगा, जहां वैवाहिक कलह के कारण तलाक ...

Jan 30, 20244 min

सेंसेक्स 200 अंक मजबूत, निफ्टी 21800 के करीब, WIPRO टॉप गेनर, BAJFINANCE टॉप लूजर | रुपया-पैसा | 30.January| 3 PM

मिले जुले ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में जोरदार खरीदारी देखने को मिल रही है. आज के कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों ही इंडेक्स में अच्छी रैली दिख रही है. सेंसेक्स करीब 200 अंक मजबूत हुआ है तो निफ्टी 21800 के करीब पहुंच गया है. आज बैंकिंग और आईटी सेक्टर में खरीदारी देखने को मिल रही है. निफ्टी पर बैंक, फाइनेंशियल, आटो, आईटी, मेटल, फार्मा और रियल्टी इंडेक्स हरे निशान में दिख रहे हैं. जबकि एफएमसीजी लाल निशान में है. फिलहाल सेंसेक्स में 181 अंकों की बढ़त है और यह 7212...

Jan 30, 20244 min
For the best experience, listen in Metacast app for iOS or Android