चाय बोर्ड ने अगले साल की पहली छमाही में बेहतर फसल के लिए उत्तर भारत में सर्दियों में चाय उत्पादक क्षेत्रों में विनिर्माण इकाइयों को बंद करने का आदेश दिया है। बोर्ड के आदेश के अनुसार दार्जिलिंग, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के सभी चाय कारखानों के लिए हरी पत्तियां तोड़ने या लेने की आखिरी तारीख 11 दिसंबर तय की गई है।
Oct 11, 2023•5 min
फ्लिपकार्ट की ‘द बिग बिलियन डे सेल’ के पहले दिन गैर-महानगरों का दबदबा रहा। पहले दिन की सेल में 60 प्रतिशत ऑर्डर गैर-महानगरों या छोटे शहरों से आए। सबसे अधिक ऑर्डर मोबाइल फोन, उपकरणों और जीवनशैली उत्पादों के लिए थे।
Oct 11, 2023•6 min
घरेलू एल्कोहल पेय उद्योग के राजस्व में वित्त वर्ष 2023-24 में 8-10 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद है। रेटिंग एजेंसी इक्रा ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी देते हुए कहा कि इसके बाजवूद कच्चे माल की लागत बढ़ने के कारण उद्योग के परिचालन मार्जिन में 0.90-1.40 प्रतिशत तक कमी हो सकती है।
Oct 10, 2023•5 min
कोयला उद्योग में 2035 तक चार लाख से अधिक खनन संबंधित नौकरियां खत्म होने की आशंका है। यानी हर दिन करीब 100 श्रमिकों की नौकरी जा सकती है। एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई। जलवायु प्रतिबद्धताओं या कोयले को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने की नीतियों के बिना भी चीन और भारत में ऐसा होने की आशंका है।
Oct 10, 2023•7 min
दिल्ली पुलिस ने हीरो मोटरकॉर्प के चेयरमैन पवन मुंजाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। नवीनतम रिपोर्टों के अनुसार, मुंजाल पर उनकी कंपनी द्वारा तैयार किए गए फर्जी बिलों पर टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाने का आरोप लगाया गया है।
Oct 09, 2023•5 min
भारत में त्योहारी सीजन भी शुरू हो चुका है और ऐसे में सोने और चांदी के दाम बढ़ाने की भी आशंका जताई जा रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत में सोने और चांदी की मांग बढ़ी है और प्रीमियम में भी तेजी से उछाल आया है।
Oct 09, 2023•6 min•Ep. 1128
आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार के वित्त को लेकर ‘कोई बड़ी समस्या’ या कोई दूसरी चिंता नहीं है। दास ने आरबीआई मुख्यालय में मौद्रिक समीक्षा के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार ने राजकोषीय मजबूती के तहत बजट में निर्धारित राजकोषीय घाटे के लक्ष्य पर कायम रहने का वादा किया है।
Oct 06, 2023•5 min•Ep. 1127
भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को कहा कि भारत दुनिया की वृद्धि का इंजन बनने को तैयार है। इसके साथ ही केंद्रीय बैंक ने चालू वित्त वर्ष के लिए देश के जीडीपी की वृद्धि के अनुमान को 6.5 प्रतिशत पर कायम रखा है।
Oct 06, 2023•6 min•Ep. 1126
टमाटर की गिरती कीमतों के चलते भारत में शाकाहारी और मांसाहारी थालियों की कीमत में सितंबर में मासिक आधार पर गिरावट आई है। बृहस्पतिवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।
Oct 05, 2023•5 min•Ep. 1125
एसबीआई ने ग्राहकों को घर तक बैंक की सुविधाएं उपलब्ध कराने को कदम उठाया। इसके तहत, बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए हल्के उपकरण पेश किए, जिनसे विभिन्न बैंक सेवाएं ली जा सकेंगी।
Oct 05, 2023•6 min•Ep. 1124
सरकार ने बुधवार को उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिये सब्सिडी 200 रुपये प्रति सिलेंडर से बढ़ाकर 300 रुपये करने की घोषणा की। सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक के बाद यह जानकारी दी।
Oct 04, 2023•6 min•Ep. 1123
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के 100 साल से अधिक पुराने पारंपरिक शिल्प बसोहली पश्मीना को जीआई का दर्जा मिला है। एक सरकारी प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
Oct 04, 2023•5 min•Ep. 1122
देश में अल्ट्रा हाई-स्पीड सेवाओं को तेजी से अपनाने के बीच 2023 में भारत में कम से कम 3.1 करोड़ उपयोगकर्ताओं के 5जी फोन लेने की उम्मीद है। एक रिपोर्ट में यह बात कही गई। एरिक्सन कंज्यूमर लैब ग्लोबल सर्वे के अनुसार, भारत में 5जी ने 4जी की तुलना में समग्र नेटवर्क संतुष्टि को 30 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है।
Oct 03, 2023•6 min•Ep. 1121
माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने कहा कि गूगल के अनुचित रणनीति का इस्तेमाल करने के कारण सर्च इंजन के रूप में उसका प्रभुत्व बढ़ा है। उन्होंने कहा कि ऐसी रणनीति के चलते ही उनकी कंपनी का प्रतिद्वंद्वी कार्यक्रम ‘बिंग’ विफल रहा।
Oct 03, 2023•6 min•Ep. 1120
उत्तराखंड ने ब्रिटेन में 3,000 करोड़ रुपये के निवेश के एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी फिलहाल ब्रिटेन की यात्रा पर हैं। एक बयान में कहा गया है कि बृहस्पतिवार को ब्रिटेन में 3,000 करोड़ रुपये के एमओयू किए गए।
Sep 29, 2023•6 min•Ep. 1118
सरकार डिजिटल इंडिया विधेयक के प्रावधानों का उल्लंघन करने पर 500 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रस्ताव कर सकती है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
Sep 28, 2023•6 min•Ep. 1116
शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी बायजू चालू वित्त वर्ष में 3,500 कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने यह जानकारी दी। कंपनी अपनी टीमों को मजबूत करने और क्षेत्रीय स्तर पर अधिक ध्यान देने पर विचार कर रही है।
Sep 27, 2023•5 min•Ep. 1115
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी के तीनों बच्चों को कोई सैलरी नहीं मिलेगी। उन्हें केवल बोर्ड और समिति की बैठकों में भाग लेने के लिए फीस का भुगतान किया जाएगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने बोर्ड में उनकी नियुक्ति के लिए शेयरधारक की मंजूरी मांगने वाले एक प्रस्ताव में यह जानकारी दी है।
Sep 27, 2023•6 min•Ep. 1114
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि नौकरी के लिये चयनित और जरूरत के अनुसार अन्य राज्यों में नियुक्त होने वाले कर्मचारियों को स्थानीय भाषा सीखनी चाहिए। इससे वे लोगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करा सकेंगे।
Sep 26, 2023•5 min•Ep. 1113
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सभी हितधारकों से स्क्रैपिंग नीति का समर्थन करने को कहा है। गडकरी ने एक हितधारक परामर्श बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यह सभी के लिए बेहतर स्थिति होगी।
Sep 26, 2023•6 min•Ep. 1112
भारत की स्टार तलवारबाज भवानी देवी ने एशियाई खेलों में महिलाओं की साबरे स्पर्धा में शानदार शुरूआत की लेकिन क्वार्टर फाइनल में चीन की याकी शाओ से 7 . 15 से हार गई । एशियाई खेलों में पहले पदक से एक जीत दूर रही ओलंपियन भवानी देवी ने क्वार्टर फाइनल के पहले चरण में अच्छी शुरूआत की ।
Sep 26, 2023•5 min•Ep. 1075
वित्तीय वर्ष 2021-22 और 2022-23 के बीच भारतीय कृषि-प्रौद्योगिकी आधारित स्टार्टअप के निवेश में 45 प्रतिशत की गिरावट आई है। इसकी मुख्य वजह वैश्विक ब्याज दरों में बढ़ोतरी और बढ़ती अनिश्चितता के बीच निवेशकों का अधिक सावधान रहना माना जा रहा है।
Sep 25, 2023•6 min•Ep. 1111
आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल की योजना भारत में अगले पांच साल में उत्पादन पांच गुना से अधिक बढ़ाकर 40 अरब अमेरिकी डॉलर करने की है। एक सरकारी सूत्र ने यह जानकारी दी।
Sep 25, 2023•6 min•Ep. 1110
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने शुक्रवार को कहा कि सरकार का लक्ष्य अगले तीन वर्षों में स्थानीय उत्पादन के जरिए देश की 70 प्रतिशत तक आईटी हार्डवेयर आवश्यकता को पूरा करना और गैर-भरोसेमंद स्रोतों से आयात पर निर्भरता कम करना है।
Sep 22, 2023•5 min•Ep. 1109
पूंजी बाजार नियामक सेबी ने बीएसई पर नकदी शेयर विकल्प खंड में गलत तरीके से कारोबार करने में शामिल होने के लिए 11 इकाइयों पर कुल 55 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। बीएसई पर नकदी शेयर विकल्प खंड में बड़े पैमाने पर गलत तरीके से कारोबार किए जाने का संज्ञान लेने के बाद नियामक ने यह फैसला सुनाया।
Sep 22, 2023•4 min•Ep. 1108
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसकी कनाडा स्थित अनुषंगी कंपनी रेसन एयरोस्पेस कॉरपोरेशन ने अपना संचालन बंद कर दिया है। मुंबई स्थित वाहन निर्माता के पास उस कंपनी में 11.18 प्रतिशत हिस्सेदारी थी, जिसने स्वैच्छिक रूप से संचालन बंद करने के लिए आवेदन किया।
Sep 21, 2023•5 min•Ep. 1107
सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली उत्पादक कंपनी एसजेवीएन लि. में सरकार की 4.92 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री पेशकश बृहस्पतिवार को संस्थागत निवेशकों द्वारा बोली लगाने के साथ शुरू हुई।
Sep 21, 2023•6 min•Ep. 1106
मेटा के संस्थापक और सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा है कि लोगों और व्यवसायों के बीच काम करने के बेहतर तरीके के रूप में ‘मैसेजिंग’ की स्वीकार्यता बढ़ रही है और भारत दुनिया में इस मामले में अगुवा है।
Sep 20, 2023•5 min•Ep. 1105
रियल एस्टेट कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल का 730 करोड़ रुपये का आईपीओ बुधवार को अभिदान के लिए खुल गया। कंपनी आईपीओ से प्राप्त राशि का इस्तेमाल मुख्य रूप से अपने कर्ज के बोझ को कम करने और कारोबार विस्तार पर करेगी।
Sep 20, 2023•6 min•Ep. 1104
भारत और कनाडा के बीच तनावपूर्ण राजनयिक संबंधों का असर दोनों देशों के बीच व्यापार तथा निवेश पर पड़ने की संभावना नहीं है क्योंकि आर्थिक संबंध व्यावसायिक विचारों से प्रेरित होते हैं। विशेषज्ञों ने यह बात कही।
Sep 19, 2023•6 min•Ep. 1103