केंद्र सरकार जनता को महंगाई से बड़ी राहत दे सकती है। केंद्र सरकार गैस सिलेंडर के दामों में बड़ी कटौती करने की तैयारी में है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मोदी सरकार रसोई गैस पर 200 रुपये की सब्सिडी की घोषणा कर सकती है।
Aug 29, 2023•5 min•Ep. 1076
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि निजी और सार्वजनिक क्षेत्र में 10 लाख से अधिक रिक्त पद राष्ट्रीय करियर सेवा (एनसीएस) पोर्टल पर उपलब्ध हैं।
Aug 29, 2023•5 min•Ep. 1075
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने सोमवार को कहा कि रिलायंस जियो की 5जी सेवाओं ने दुनिया में सबसे तेज शुरुआत की है और कंपनी इस साल दिसंबर तक इसे पूरे देश में पहुंचाने के लिए सही राह पर है।
Aug 28, 2023•5 min•Ep. 1074
अमेरिका की वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो और चीन के उनके समकक्ष वांग वेन्ताओ ने बेहतर व्यापारिक स्थितियों को लेकर सोमवार को सहमति व्यक्त की। रायमोंडो चीन के साथ देश के संबंधों को बेहतर करने के लिए बीजिंग की यात्रा पर पहुंची हैं।
Aug 28, 2023•6 min•Ep. 1073
बी-20 इंडिया के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन ने शुक्रवार को कहा कि एआई भारत में और अधिक नौकरियां पैदा करेगी क्योंकि यह कम कौशल वाले या बिना कौशल वाले लोगों को उच्च स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिये सशक्त बनाएगी।
Aug 25, 2023•6 min•Ep. 1072
सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह सभी खरीद के लिए बिल मांगने वाले ग्राहकों को प्रोत्साहित करने के लिए ‘मेरा बिल मेरा अधिकार’ पहल शुरू करेगी।
Aug 25, 2023•6 min•Ep. 1071
भारतीय रिजर्व बैंक ने इंटरनेट से वंचित या कमजोर सिग्नल वाले इलाकों में यूपीआई-लाइट वॉलेट के जरिये ऑफलाइन भुगतान की अधिकतम राशि बृहस्पतिवार को 200 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दी।
Aug 24, 2023•5 min•Ep. 1070
टीवीएस मोटर कंपनी ने भारत और विदेशों में युवा आबादी को लक्षित करते हुए अपने प्रीमियम इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर दोपहिया वाहन टीवीएस एक्स का अनावरण किया है।
Aug 24, 2023•5 min•Ep. 1069
भारत अपने ऊर्जा उत्पादन में कोयले का इस्तेमाल कम कर रहा है। देश का लक्ष्य 2030 तक 64 प्रतिशत से अधिक गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित क्षमता हासिल करने का है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
Aug 23, 2023•5 min•Ep. 1068
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत जल्दी ही पांच लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा और वह आने वाले वर्षों में पूरी दुनिया की वृद्धि का इंजन होगा।
Aug 23, 2023•5 min•Ep. 1067
उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को आरोप लगाया कि कुछ ‘‘राजनीतिक विरोधी’’ प्याज पर लगाए गए निर्यात शुल्क को लेकर ‘‘गलत तस्वीर’’ पेश कर रहे हैं। उन्होंने किसानों से चिंता न करने का आग्रह करते हुए कहा कि सरकार ने ‘बफर स्टॉक’ के लिए 2,410 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्याज की खरीद फिर शुरू कर दी है।
Aug 22, 2023•5 min•Ep. 1066
प्रत्यक्ष बिक्री उद्योग में 3.23 अरब डॉलर से ज्यादा के कारोबार के साथ भारत वैश्विक प्रत्यक्ष बिक्री रैंकिंग में 11वें स्थान पर पहुंच गया है।
Aug 22, 2023•6 min•Ep. 1065
खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने वाले ऑनलाइन मंच जोमैटो ने सोमवार को कहा कि उसने बैटरी स्मार्ट के चार्जिंग स्टेशन पर अपने ‘डिलीवरी पार्टनर’ को बैटरी-स्वैपिंग सेवा प्रदान करने के लिए उसके साथ साझेदारी की है।
Aug 21, 2023•5 min•Ep. 1064
अडानी ग्रुप का बाजार मूल्यांकन (Market Cap) छह महीने में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। शुक्रवार को इंट्राडे ट्रेडिंग में अडानी ग्रुप के निवेशकों की संपत्ति में 76,000 करोड़ रुपये से अधिक का इजाफा हुआ।
Aug 21, 2023•5 min•Ep. 1063
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) के ऑडिट में द्वारका एक्सप्रेसवे की निर्माण लागत को लेकर उठाए गए सवालों पर अपने मंत्रालय के स्तर पर समुचित प्रतिक्रिया नहीं दिए जाने को लेकर नाराजगी जताई है।
Aug 18, 2023•5 min•Ep. 1062
भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों द्वारा ‘दंडात्मक ब्याज’ को अपना राजस्व बढ़ाने के माध्यम के रूप में इस्तेमाल करने की प्रवृत्ति पर चिंता जताई है। केंद्रीय बैंक ने इस बारे में संशोधित नियम जारी किए हैं।
Aug 18, 2023•5 min•Ep. 1061
चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने देश में आर्थिक संकट के बीच धैर्य रखने का आह्वान किया और कहा कि पश्चिमी देश अपने भौतिकवाद तथा ‘‘आध्यात्मिक दिवालियापन’’ के कारण ‘‘परेशानियां बढ़ा रहे हैं।’’
Aug 17, 2023•5 min•Ep. 1060
आयकर विभाग ने पांच लाख रुपये से अधिक के वार्षिक प्रीमियम होने की स्थिति में जीवन बीमा पॉलिसी से प्राप्त आय की गणना के लिए नियम तय किए हैं।
Aug 17, 2023•5 min•Ep. 1059
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को 14,903 करोड़ रुपये के व्यय के साथ डिजिटल इंडिया परियोजना के विस्तार को मंजूरी दे दी
Aug 16, 2023•5 min•Ep. 1058
आईफोन विनिर्माता कंपनी एप्पल हैदराबाद में स्थित फॉक्सकॉन के संयंत्र में अपने वायरलेस ईयरबड्स एयरपॉड का उत्पादन शुरू करेगी। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
Aug 16, 2023•5 min•Ep. 1057
पूंजी बाजार नियामक सेबी ने सोमवार को उच्चतम न्यायालय का रुख कर अडाणी समूह द्वारा शेयरों की कीमतों में हेराफेरी करने के आरोपों की जांच पूरी करने के लिए 15 दिन का और समय देने का अनुरोध किया है।
Aug 14, 2023•5 min•Ep. 1056
अडाणी समूह की बंदरगाह कंपनी से लेखा परीक्षक के तौर पर डेलॉयट के इस्तीफा देने के बाद सोमवार को समूह के शेयरों में गिरावट आई। डेलॉयट ने इस्तीफा देने से पहले हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों की बाहर से स्वतंत्र जांच कराने की मांग की थी।
Aug 14, 2023•4 min•Ep. 1055
बैंक ऑफ बड़ौदा और केनरा बैंक समेत सार्वजनिक क्षेत्र के कई बैंकों ने कोष की सीमान्त लागत आधारित ऋण दर में 0.10 प्रतिशत तक की वृद्धि की है।
Aug 11, 2023•5 min•Ep. 1054
भारत और पेरू के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत बहाल करने पर सहमति के साथ दक्षिण अमेरिकी देश भारत को एवोकाडो, अंगूर, ब्लूबेरी और सोना का निर्यात करने की संभावनाएं तलाश रहा है।
Aug 11, 2023•6 min•Ep. 1053
भारतीय रिजर्व बैंक का रेपो दर को स्थिर रहने का फैसला व्यावहारिक और अपेक्षित है। इससे आवास और उपभोक्ता ऋण की मासिक किस्त स्थिर रहेगी। विशेषज्ञों ने बृहस्पतिवार को यह राय जाहिर की।
Aug 10, 2023•5 min•Ep. 1052
भारतीय रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष (2023-24) के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर के अनुमान को 6.5 प्रतिशत पर कायम रखा है।
Aug 10, 2023•6 min•Ep. 1051
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि वह बढ़ती कीमत पर अंकुश लगाने के लिये केंद्रीय पूल से अतिरिक्त 50 लाख टन गेहूं और 25 लाख टन चावल खुले बाजार में बेचेगी।
Aug 09, 2023•5 min•Ep. 1050
फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Zomato ने अब एक नया चार्ज वसूलना शुरू कर दिया है। जोमैटो से खाना ऑर्डर करने पर अब ग्राहकों को 2 रुपये प्लेटफॉर्म फीस के तौर पर देना होगा।
Aug 09, 2023•5 min•Ep. 1049
भारत निवेशकों, इनक्यूबेटरों और उद्यमियों के बीच सर्वोत्तम प्रथाओं और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए इस साल ब्रिक्स स्टार्टअप मंच की शुरुआत करेगा। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने यह बात कही।
Aug 08, 2023•5 min•Ep. 1048
अगर आपने इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करते वक्त फेक डिडक्शन (कटौती) और छूट दिखाई है तो आप परेशानी में पड़ सकते हैं। कई ऐसी रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं जिनमें कहा गया है कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंस सैलरीड टैक्सपेयर्स को नोटिस भेज रहा है
Aug 08, 2023•5 min•Ep. 1047