एलन मस्क ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें ट्विटर के लिए एक नया सीईओ या 'एक्स कॉर्प' मिल गया है। ट्विटर के सीईओ को अब इसी नाम से जाना जाता है। उन्होंने नये सीईओ का नाम नहीं बताया, लेकिन कहा कि वह एक महिला हैं और लगभग छह सप्ताह में काम शुरू कर देंगी।
May 12, 2023•6 min•Ep. 936
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय कंपनियां कनाडा में भविष्य में और निवेश के लिए तैयार हैं। सीआईआई की ‘भारत से कनाडा: आर्थिक प्रभाव और संपर्क’ शीर्षक वाली यह रिपोर्ट केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अपनी टोरंटो की यात्रा के दौरान जारी की।
May 11, 2023•5 min•Ep. 934
विमान सेवा देने वाली कंपनी गो फर्स्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी कौशिक खोना ने बुधवार को कहा कि एनसीएलटी का एयरलाइन की स्वैछिक दिवाला कार्यवाही याचिका स्वीकार करने का निर्णय ‘ऐतिहासिक फैसला है।’
May 10, 2023•6 min•Ep. 932
वैष्णव ने मंगलवार को ट्वीट कर इस मुलाकात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिचाई के साथ ‘इंडिया स्टैक’ और ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम पर चर्चा हुई।
May 10, 2023•5 min•Ep. 931
एयर इंडिया ने अपने पायलटों को संशोधित मुआवजा ढांचा स्वीकार करने के लिए और समय दिया है। एक सूत्र ने यह जानकारी दी। हालांकि, इस ढांचे का दो पायलट यूनियनों ने विरोध किया है।
May 09, 2023•5 min•Ep. 930
भारत को सेब निर्यात करने वाले मुख्य देशों में अमेरिका, ईरान, ब्राजील, संयुक्त अरब अमीरात, अफगानिस्तान, फ्रांस, बेल्जियम, चिली, इटली, तुर्की, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और पोलैंड शामिल हैं।
May 09, 2023•6 min•Ep. 929
एनसीएलटी ने सोमवार को विमान पट्टे पर देने वाली कंपनी की याचिका पर स्पाइसजेट को नोटिस जारी किया। याचिका में विमानन सेवा देने वाली कंपनी के खिलाफ ऋण शोधन कार्यवाही शुरू करने का आग्रह किया गया है।
May 08, 2023•6 min•Ep. 928
बयान के मुताबिक वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और कनाडा की उनकी समकक्ष मैरी एनजी सोमवार को ओटावा में छठी भारत-कनाडा मंत्रिस्तरीय वार्ता (एमडीटीआई) के लिए चर्चा की सह-अध्यक्षता करेंगी।
May 08, 2023•6 min•Ep. 927
इजराइल के विदेश मंत्री एली कोहेन की भारत यात्रा के दौरान कृषि तकनीक, ऊर्जा, पर्यटन और स्वास्थ्य सेवा पर विशेष ध्यान देने के साथ ही द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए कई सहमति पत्रों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
May 05, 2023•6 min•Ep. 925
आर्थिक संकट से गुजर रही वाडिया ग्रुप की एयरलाइन गो फर्स्ट ने अपनी सभी फ्लाइट 15 मई तक बुकिंग बंद कर की है। इसके अलावा 9 मई तक की सभी फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है।
May 04, 2023•6 min•Ep. 924
सीतारमण यहां एडीबी की 56वीं वार्षिक बैठक में भाग लेने आई हैं। भारत 1966 में गठित इस बहुपक्षीय वित्तीय एजेंसी का न केवल संस्थापक सदस्य है बल्कि चौथा सबसे बड़ा शेयरधारक भी है।
May 04, 2023•6 min•Ep. 923
गो फर्स्ट के सीईओ कौशिक खोना ने कर्मचारियों से कहा है कि प्रैट एंड व्हिटनी इंजन में बार-बार आने वाली दिक्कतों की वजह से आज एयरलाइन के समक्ष यह संकट पैदा हुआ है।
May 03, 2023•6 min•Ep. 922
खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को भरोसा जताया कि 2025 तक पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथनॉल मिश्रण का लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस कार्यक्रम को लागू करने में मक्के की फसल की प्रमुख भूमिका होगी।
May 03, 2023•6 min•Ep. 921
करीब 39 प्रतिशत भारतीय परिवार पिछले तीन साल के दौरान ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार बने हैं। इनमें से सिर्फ 24 प्रतिशत को ही उनका पैसा वापस मिल पाया है। लोकलसर्किल्स की मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।
May 02, 2023•5 min•Ep. 920
चीन में अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों को फिर से खोले जाने से वहां गतिविधियां बढ़ेंगी जिसका सकारात्मक असर पूरे महाद्वीप पर देखने को मिलेगा। फिलहाल मजबूत साबित हो रहा है, लेकिन वृद्धि सुस्त बनी हुई है।
May 02, 2023•5 min•Ep. 919
देश में बिजली खपत लगातार दूसरे महीने अप्रैल में 1.1 प्रतिशत घटकर 130.57 अरब यूनिट रही। सरकारी आंकड़ों के अनुसार एक साल पहले इसी अवधि में बिजली खपत 132.02 अरब यूनिट रही थी जो अप्रैल 2021 में 117.08 अरब यूनिट थी।
May 01, 2023•6 min•Ep. 918
बीएसई, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज, मुद्रा और ऋण बाजार सहित सभी प्रमुख वित्तीय बाजार महाराष्ट्र दिवस के मौके पर सोमवार को बंद रहेंगे।
May 01, 2023•5 min•Ep. 917
पंजाब में मंडियों में गेहूं की आवक बृहस्पतिवार को एक करोड़ टन के पार हो गई। राज्य सरकार ने एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी।
Apr 28, 2023•6 min•Ep. 916
आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस तलाशी अभियान के दौरान लगभग 16 करोड़ रुपये की नकदी और आभूषण बरामद किए गए हैं।
Apr 28, 2023•5 min•Ep. 915
वित्त मंत्रालय ऑनलाइन गेमिंग को कौशल और किस्मत के खेल की श्रेणियों में वर्गीकृत करने और अलग-अलग दर से जीएसटी लगाने पर विचार कर रहा है।
Apr 27, 2023•5 min•Ep. 914
फेसबुक की मूल कंपनी मेटा का पहली तिमाही का मुनाफा और आमदनी वॉल स्ट्रीट की उम्मीदों से ज्यादा रही है।
Apr 27, 2023•5 min•Ep. 913
दिल्ली उच्च न्यायालय ने गूगल की तीसरा पक्ष ऐप भुगतान नीति पर विचार करने संबंधी भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग को जारी निर्देश के मामले में बुधवार को आयोग और स्टार्टअप संगठनों के प्रतिनिधि निकाय एडीआईएफ से अपना पक्ष पेश करने को कहा।
Apr 26, 2023•6 min•Ep. 912
मार्च के महीने में सुरक्षा सेवाओं में कार्यरत कामगारों की जरूरत बढ़ने से कुल श्रम-बहुल रोजगार में बढ़ोतरी दर्ज की गई। एक साल पहले मार्च, 2022 में श्रम-बहुल रोजगार की संख्या 53,38,456 रही थी।
Apr 26, 2023•6 min•Ep. 911
दैनिक उपयोग की वस्तुएं बनाने वाली कंपनी नेस्ले इंडिया लिमिटेड का 31 मार्च, 2023 को खत्म तिमाही में शुद्ध लाभ 24.69 प्रतिशत बढ़कर 736.64 करोड़ रुपये रहा है।
Apr 25, 2023•6 min•Ep. 910
आरबीआई ने सोमवार को जारी विज्ञप्ति में कहा, बॉम्बे मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक पर 13 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है क्योंकि यह निर्धारित अवधि के भीतर जमाकर्ता शिक्षा और जागरूकता कोष (डीईएएफ) में पात्र राशि को स्थानांतरित करने में विफल रहा और उसे देरी से स्थानांतरित किया गया।
Apr 25, 2023•6 min•Ep. 909
एयर इंडिया ने सोमवार को कहा कि उसने एयरलाइन की डिजिटल प्रणाली के आधुनिकीकरण के लिए 20 करोड़ डॉलर का शुरुआती निवेश किया है। कंपनी ने बताया कि आधुनिकीकरण के तहत चैटजीपीटी संचालित चैटबॉट और कई अन्य पहल को अमलीजामा पहनाया जाएगा।
Apr 24, 2023•5 min•Ep. 908
चेन्नई बंदरगाह और कामराजर बंदरगाह के प्रदर्शन की समीक्षा के लिए चेन्नई पहुंचे केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सोनोवाल ने 148 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया।
Apr 24, 2023•5 min•Ep. 907
एप्पल के सीईओ टिम कुक ने भारती समूह के संस्थापक और चेयरमैन सुनील मित्तल से मुलाकात की। भारती समूह ने शुक्रवार को कहा कि दोनों कारोबारी दिग्गजों ने भारत और अफ्रीका के बाजार में मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
Apr 21, 2023•6 min•Ep. 906
भारत जितनी अधिक तरक्की करेगा, यह भारत के लिए, अमेरिका के लिए और दुनिया के लिए उतना ही बेहतर होगा।
Apr 21, 2023•6 min•Ep. 905
दुनिया की प्रमुख उपभोक्ता प्रौद्योगिकी कंपनी एप्पल का देश की राजधानी दिल्ली में दूसरा स्टोर बृहस्पतिवार से खुल गया। इस मौके पर कंपनी के सीईओ टिम कुक ने ग्राहकों का स्वागत किया।
Apr 20, 2023•6 min•Ep. 904