Jansatta - रुपया-पैसा - podcast cover

Jansatta - रुपया-पैसा

Express Audiowww.spreaker.com
यूं ही नहीं कहा गया... सबसे बड़ा रुपैया। पैसा सभी बचाना चाहते हैं लेकिन बैंक-बाजार की टेढ़ी-मेढ़ी बातें और नियम आसानी से समझ नहीं आते हैं। कैसे बचाएं पैसा और कैसे बढ़ाएं पैसा। जानना है यह मनी मंत्र तो सुनिए जनसत्ता का रुपया-पैसा पॉडकास्ट।
Last refreshed:
Follow this podcast in the Metacast mobile app to refresh it and see new episodes.
Download Metacast podcast app
Podcasts are better in Metacast mobile app
Don't just listen to podcasts. Learn from them with transcripts, summaries, and chapters for every episode. Skim, search, and bookmark insights. Learn more

Episodes

चाय उत्पादक क्षेत्रों में विनिर्माण इकाइयों को बंद करने का आदेश। रुपया-पैसा | 11.October | 7 pm

चाय बोर्ड ने अगले साल की पहली छमाही में बेहतर फसल के लिए उत्तर भारत में सर्दियों में चाय उत्पादक क्षेत्रों में विनिर्माण इकाइयों को बंद करने का आदेश दिया है। बोर्ड के आदेश के अनुसार दार्जिलिंग, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के सभी चाय कारखानों के लिए हरी पत्तियां तोड़ने या लेने की आखिरी तारीख 11 दिसंबर तय की गई है।

Oct 11, 20235 min

फ्लिपकार्ट की ‘द बिग बिलियन डे सेल’ के पहले दिन छोटे शहरों का दबदबा। रुपया-पैसा | 11.October | 3 pm

फ्लिपकार्ट की ‘द बिग बिलियन डे सेल’ के पहले दिन गैर-महानगरों का दबदबा रहा। पहले दिन की सेल में 60 प्रतिशत ऑर्डर गैर-महानगरों या छोटे शहरों से आए। सबसे अधिक ऑर्डर मोबाइल फोन, उपकरणों और जीवनशैली उत्पादों के लिए थे।

Oct 11, 20236 min

ICRA का दावा, एल्कोहल पेय उद्योग के राजस्व में हो सकती है 8-10% की वृद्धि। रुपया-पैसा | 10.October | 7 pm

घरेलू एल्कोहल पेय उद्योग के राजस्व में वित्त वर्ष 2023-24 में 8-10 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद है। रेटिंग एजेंसी इक्रा ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी देते हुए कहा कि इसके बाजवूद कच्चे माल की लागत बढ़ने के कारण उद्योग के परिचालन मार्जिन में 0.90-1.40 प्रतिशत तक कमी हो सकती है।

Oct 10, 20235 min

कोयला उद्योग में 2035 तक चार लाख से ज्यादा लोग गंवा सकते हैं अपनी नौकरी। रुपया-पैसा | 10.October | 3 pm

कोयला उद्योग में 2035 तक चार लाख से अधिक खनन संबंधित नौकरियां खत्म होने की आशंका है। यानी हर दिन करीब 100 श्रमिकों की नौकरी जा सकती है। एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई। जलवायु प्रतिबद्धताओं या कोयले को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने की नीतियों के बिना भी चीन और भारत में ऐसा होने की आशंका है।

Oct 10, 20237 min

हीरो मोटरकॉर्प के चेयरमैन पवन मुंजाल के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर। रुपया-पैसा | 09.October | 7 pm

दिल्ली पुलिस ने हीरो मोटरकॉर्प के चेयरमैन पवन मुंजाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। नवीनतम रिपोर्टों के अनुसार, मुंजाल पर उनकी कंपनी द्वारा तैयार किए गए फर्जी बिलों पर टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाने का आरोप लगाया गया है।

Oct 09, 20235 min

सोने के दाम पर पड़ेगा इजरायल-फिलिस्तीन युद्ध का असर? रुपया-पैसा | 09.October | 3 pm

भारत में त्योहारी सीजन भी शुरू हो चुका है और ऐसे में सोने और चांदी के दाम बढ़ाने की भी आशंका जताई जा रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत में सोने और चांदी की मांग बढ़ी है और प्रीमियम में भी तेजी से उछाल आया है।

Oct 09, 20236 minEp. 1128

शक्तिकांत दास का आश्वासन, “वित्त को लेकर कोई बड़ी समस्या नहीं।” रुपया-पैसा | 06.October | 7 pm

आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार के वित्त को लेकर ‘कोई बड़ी समस्या’ या कोई दूसरी चिंता नहीं है। दास ने आरबीआई मुख्यालय में मौद्रिक समीक्षा के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार ने राजकोषीय मजबूती के तहत बजट में निर्धारित राजकोषीय घाटे के लक्ष्य पर कायम रहने का वादा किया है।

Oct 06, 20235 minEp. 1127

रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करेगी आरबीआई। रुपया-पैसा | 06.October | 3 pm

भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को कहा कि भारत दुनिया की वृद्धि का इंजन बनने को तैयार है। इसके साथ ही केंद्रीय बैंक ने चालू वित्त वर्ष के लिए देश के जीडीपी की वृद्धि के अनुमान को 6.5 प्रतिशत पर कायम रखा है।

Oct 06, 20236 minEp. 1126

टमाटर के बढ़ते-घटते दाम का आपकी थाली पर कितना पड़ा प्रभाव? रुपया-पैसा | 05.October | 7 pm

टमाटर की गिरती कीमतों के चलते भारत में शाकाहारी और मांसाहारी थालियों की कीमत में सितंबर में मासिक आधार पर गिरावट आई है। बृहस्पतिवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

Oct 05, 20235 minEp. 1125

एसबीआई ग्राहकों के लिए बैंक लेकर आया गुड न्यूज। रुपया-पैसा | 05.October | 3 pm

एसबीआई ने ग्राहकों को घर तक बैंक की सुविधाएं उपलब्ध कराने को कदम उठाया। इसके तहत, बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए हल्के उपकरण पेश किए, जिनसे विभिन्न बैंक सेवाएं ली जा सकेंगी।

Oct 05, 20236 minEp. 1124

उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 600 रुपये में मिलेगा LPG सिलेंडर। रुपया-पैसा | 04.September | 7 pm

सरकार ने बुधवार को उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिये सब्सिडी 200 रुपये प्रति सिलेंडर से बढ़ाकर 300 रुपये करने की घोषणा की। सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक के बाद यह जानकारी दी।

Oct 04, 20236 minEp. 1123

जम्मू-कश्मीर की पश्मीना को मिला जीआई टैग। रुपया-पैसा | 04.October | 3 pm

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के 100 साल से अधिक पुराने पारंपरिक शिल्प बसोहली पश्मीना को जीआई का दर्जा मिला है। एक सरकारी प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Oct 04, 20235 minEp. 1122

साल 2023 में भारत में 3.1 करोड़ लोगों ने लिया 5G फोन। रुपया-पैसा | 03.October | 7 pm

देश में अल्ट्रा हाई-स्पीड सेवाओं को तेजी से अपनाने के बीच 2023 में भारत में कम से कम 3.1 करोड़ उपयोगकर्ताओं के 5जी फोन लेने की उम्मीद है। एक रिपोर्ट में यह बात कही गई। एरिक्सन कंज्यूमर लैब ग्लोबल सर्वे के अनुसार, भारत में 5जी ने 4जी की तुलना में समग्र नेटवर्क संतुष्टि को 30 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है।

Oct 03, 20236 minEp. 1121

सत्या नडेला ने बिंग को बताया गूगल से भी बद्तर। रुपया-पैसा | 03.October | 3 pm

माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने कहा कि गूगल के अनुचित रणनीति का इस्तेमाल करने के कारण सर्च इंजन के रूप में उसका प्रभुत्व बढ़ा है। उन्होंने कहा कि ऐसी रणनीति के चलते ही उनकी कंपनी का प्रतिद्वंद्वी कार्यक्रम ‘बिंग’ विफल रहा।

Oct 03, 20236 minEp. 1120

ब्रिटेन में 3,000 करोड़ रुपये निवेश कर रही है उत्तराखंड सरकार। रुपया-पैसा | 29.September | 3 pm

उत्तराखंड ने ब्रिटेन में 3,000 करोड़ रुपये के निवेश के एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी फिलहाल ब्रिटेन की यात्रा पर हैं। एक बयान में कहा गया है कि बृहस्पतिवार को ब्रिटेन में 3,000 करोड़ रुपये के एमओयू किए गए।

Sep 29, 20236 minEp. 1118

डिजिटल इंडिया विधेयक का उल्लंघन करने पर सरकार रख सकती है 500 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रस्ताव। रुपया-पैसा | 28.September | 3 pm

सरकार डिजिटल इंडिया विधेयक के प्रावधानों का उल्लंघन करने पर 500 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रस्ताव कर सकती है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

Sep 28, 20236 minEp. 1116

3,500 कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी बायजू। रुपया-पैसा | 27.September | 7 pm

शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी बायजू चालू वित्त वर्ष में 3,500 कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने यह जानकारी दी। कंपनी अपनी टीमों को मजबूत करने और क्षेत्रीय स्तर पर अधिक ध्यान देने पर विचार कर रही है।

Sep 27, 20235 minEp. 1115

मुकेश अंबानी के बच्चों को नहीं मिलेगी सैलरी। रुपया-पैसा | 27.September | 3 pm

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी के तीनों बच्चों को कोई सैलरी नहीं मिलेगी। उन्हें केवल बोर्ड और समिति की बैठकों में भाग लेने के लिए फीस का भुगतान किया जाएगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने बोर्ड में उनकी नियुक्ति के लिए शेयरधारक की मंजूरी मांगने वाले एक प्रस्ताव में यह जानकारी दी है।

Sep 27, 20236 minEp. 1114

निर्मला सीतारमण ने दी सलाह, व्यापार में बेहतर परिणाम के लिए सीखें लोकल भाषा। रुपया-पैसा | 26.September | 7 pm

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि नौकरी के लिये चयनित और जरूरत के अनुसार अन्य राज्यों में नियुक्त होने वाले कर्मचारियों को स्थानीय भाषा सीखनी चाहिए। इससे वे लोगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करा सकेंगे।

Sep 26, 20235 minEp. 1113

Vehicle Scrapping Policy: नितिन गडकरी ने हितधारकों से मांगा स्क्रैपिंग नीति में समर्थन। रुपया-पैसा | 26.September | 3 pm

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सभी हितधारकों से स्क्रैपिंग नीति का समर्थन करने को कहा है। गडकरी ने एक हितधारक परामर्श बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यह सभी के लिए बेहतर स्थिति होगी।

Sep 26, 20236 minEp. 1112

Asian Games 2023: स्टार तलवारबाज भवानी देवी ने की अच्छी शुरूआत, लेकिन क्वार्टर फाइनल में मिली हार। खेल खबर | 26.September | 1 pm

भारत की स्टार तलवारबाज भवानी देवी ने एशियाई खेलों में महिलाओं की साबरे स्पर्धा में शानदार शुरूआत की लेकिन क्वार्टर फाइनल में चीन की याकी शाओ से 7 . 15 से हार गई । एशियाई खेलों में पहले पदक से एक जीत दूर रही ओलंपियन भवानी देवी ने क्वार्टर फाइनल के पहले चरण में अच्छी शुरूआत की ।

Sep 26, 20235 minEp. 1075

भारतीय कृषि-प्रौद्योगिकी स्टार्टअप के निवेश में आई 45% की गिरावट। रुपया-पैसा | 25.September | 7 pm

वित्तीय वर्ष 2021-22 और 2022-23 के बीच भारतीय कृषि-प्रौद्योगिकी आधारित स्टार्टअप के निवेश में 45 प्रतिशत की गिरावट आई है। इसकी मुख्य वजह वैश्विक ब्याज दरों में बढ़ोतरी और बढ़ती अनिश्चितता के बीच निवेशकों का अधिक सावधान रहना माना जा रहा है।

Sep 25, 20236 minEp. 1111

अगले पांच सालों में पांच गुना बढ़ जाएगा भारत में आईफोन का उत्पादन। रुपया-पैसा | 25.September | 3 pm

आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल की योजना भारत में अगले पांच साल में उत्पादन पांच गुना से अधिक बढ़ाकर 40 अरब अमेरिकी डॉलर करने की है। एक सरकारी सूत्र ने यह जानकारी दी।

Sep 25, 20236 minEp. 1110

अगले तीन सालों में 70% आईटी हार्डवेयर का उत्पादन है भारत का लक्ष्य। रुपया-पैसा | 22.September | 7 pm

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने शुक्रवार को कहा कि सरकार का लक्ष्य अगले तीन वर्षों में स्थानीय उत्पादन के जरिए देश की 70 प्रतिशत तक आईटी हार्डवेयर आवश्यकता को पूरा करना और गैर-भरोसेमंद स्रोतों से आयात पर निर्भरता कम करना है।

Sep 22, 20235 minEp. 1109

सेबी का बड़ा एक्शन, 11 इकाइयों पर लगाया कुल 55 लाख रुपये का जुर्माना। रुपया-पैसा | 22.September | 3 pm

पूंजी बाजार नियामक सेबी ने बीएसई पर नकदी शेयर विकल्प खंड में गलत तरीके से कारोबार करने में शामिल होने के लिए 11 इकाइयों पर कुल 55 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। बीएसई पर नकदी शेयर विकल्प खंड में बड़े पैमाने पर गलत तरीके से कारोबार किए जाने का संज्ञान लेने के बाद नियामक ने यह फैसला सुनाया।

Sep 22, 20234 minEp. 1108

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कनाडा में बंद किया अपना काम। रुपया-पैसा | 21.September | 7 pm

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसकी कनाडा स्थित अनुषंगी कंपनी रेसन एयरोस्पेस कॉरपोरेशन ने अपना संचालन बंद कर दिया है। मुंबई स्थित वाहन निर्माता के पास उस कंपनी में 11.18 प्रतिशत हिस्सेदारी थी, जिसने स्वैच्छिक रूप से संचालन बंद करने के लिए आवेदन किया।

Sep 21, 20235 minEp. 1107

OFS के द्वारा SJVN में अपनी 4.92% हिस्सेदारी बेचेगी सरकार। रुपया-पैसा | 21.September | 3 pm

सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली उत्पादक कंपनी एसजेवीएन लि. में सरकार की 4.92 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री पेशकश बृहस्पतिवार को संस्थागत निवेशकों द्वारा बोली लगाने के साथ शुरू हुई।

Sep 21, 20236 minEp. 1106

मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने भारत को बताया लीडर। रुपया-पैसा | 20.September | 7 pm

मेटा के संस्थापक और सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा है कि लोगों और व्यवसायों के बीच काम करने के बेहतर तरीके के रूप में ‘मैसेजिंग’ की स्वीकार्यता बढ़ रही है और भारत दुनिया में इस मामले में अगुवा है।

Sep 20, 20235 minEp. 1105

रियल एस्टेट कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल का खुला आईपीओ। रुपया-पैसा | 20.September | 3 pm

रियल एस्टेट कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल का 730 करोड़ रुपये का आईपीओ बुधवार को अभिदान के लिए खुल गया। कंपनी आईपीओ से प्राप्त राशि का इस्तेमाल मुख्य रूप से अपने कर्ज के बोझ को कम करने और कारोबार विस्तार पर करेगी।

Sep 20, 20236 minEp. 1104

भारत-कनाडा के बिगड़ते संबंध, व्यापार तक पहुंच सकती है आंच? रुपया-पैसा | 19.September | 7 pm

भारत और कनाडा के बीच तनावपूर्ण राजनयिक संबंधों का असर दोनों देशों के बीच व्यापार तथा निवेश पर पड़ने की संभावना नहीं है क्योंकि आर्थिक संबंध व्यावसायिक विचारों से प्रेरित होते हैं। विशेषज्ञों ने यह बात कही।

Sep 19, 20236 minEp. 1103
For the best experience, listen in Metacast app for iOS or Android