jara sambhalna covid-19 - podcast episode cover

jara sambhalna covid-19

Apr 25, 202113 minSeason 1Ep. 1
--:--
--:--
Download Metacast podcast app
Listen to this episode in Metacast mobile app
Don't just listen to podcasts. Learn from them with transcripts, summaries, and chapters for every episode. Skim, search, and bookmark insights. Learn more

Episode description

#covid19#india#covid2021#covid#corona#hindirashifal

नमस्कार दोस्तों आप सभी का स्वागत है हिंदी राशिफल के मंच पर। जैसा की आप सभी जानते है की पिछले एक साल से हम सभी बहुत ही कठिन समय से गुज़र रहे है।  कोविड 19 की वजह से पिछले एक वर्ष से हम लोग अँधेरे में से अपने लिए रौशनी कि तलाश कर रहे है और बहुत कुछ हालत संभलने भी लगे थे लेकिन हम लोगों की कुछ नादानी की वजह से एक बार फिर हम अँधेरे की ओर बढ़ गए है।    इस समय हालत बहुत कठोरता से हम पर प्रहार कर रहे है।  इस एक साल के भीतर हम सबने अपने किसी को खोया है या सबका कुछ न कुछ नुकसान भी हुआ है।    परन्तु जीवन निरंतर चलते रहने का नाम है। आपका और हमारा जीवन चलता रहे उसके लिए हमें दो बातों पर गौर करना बहुत ज़रूरी है।  ये दो बाते  है -  1. अपना और अपने परिवार के स्वास्थ  का ध्यान रखना।  2. आर्थिक स्वास्थ  का ध्यान रखना।      इस एक साल के दौरान हमने इन दोनों ही चीज़ों को अपने जीवन में खोया है।  लेकिन कुछ बातों की सावधानी से हम इन दोनों ही बातों को काफी हद तक संभल सकते है।   हमारे लिए आज के इस समय में सबसे ज़रूरी है अपनी सेहत का ध्यान रखना और साथ ही  अपने परिवार को भी सुरक्षित रखना।   इसके लिए हमने इस बीमारी से बचने के लिए जो भी सुरक्षा उपाय अपनाना पड़े उसको अपनाना होगा।  क्योंकि यदि आप खुद को ज़िंदा रख पाए तभी अपने सपने और जिम्मेदारियां पूरी कर पाएंगे।  यदि आप बीमार हुए तो केवल आपकी सेहत ही नहीं, बल्कि आपकी आर्थिक सेहत भी खतरे में आ जाएगी।    ये बात सही है, कि आज किसी का रुतबा या पैसा इस बीमारी से बचे रहने की गारंटी नहीं है। परन्तु सत्य यह भी है, कि  यदि आप बीमार हुए  बीमारी का खर्चा आपको आर्थिक रूप से अनिश्चित भविष्य की ओर धकेलने के लिए पर्याप्त होगा।  इसलिए दोस्तों खुद को और अपने परिवार को इस समय जहाँ तक हो सके कोविड 19 ( covid19) की दूसरी लहर की चपेट में आने से बचाइए। क्योंकि सुरक्षा ही जीवन है।

भविष्यफल सम्बंधित जानकारी के लिये नीचे दिए गये लिंक पर क्लिक करे।  

https://www.hindirashifal.in/ 

भविष्यफल 2021 जानने लिए निम्नलिखित अपनी राशि वाले लिंक पर जाये।  

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क,  सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ, मीन  





For the best experience, listen in Metacast app for iOS or Android