Covid19 Personal Care - podcast episode cover

Covid19 Personal Care

May 23, 202113 minSeason 1Ep. 5
--:--
--:--
Download Metacast podcast app
Listen to this episode in Metacast mobile app
Don't just listen to podcasts. Learn from them with transcripts, summaries, and chapters for every episode. Skim, search, and bookmark insights. Learn more

Episode description

#india #covid19 #corona #pandimic #epidimic #hindirashifal #personalcare #skincare

नमस्कार दोस्तों,

दोस्तों कैसे है आप उम्मीद करती हूँ की आप सभी कुशल और स्वस्थ होंगे। हमारे पिछले विडिओ में हमने कोविड 19 के महिलाओं पर हुए असर के विषय में बात की थी, आज हम उसी विषय को आगे  बढ़ाते हुए बात करेंगे महिलाओं की पर्सनल केयर के बारे में।

दोस्तों जब हम महिलाओं के पर्सनल केयर की बात करते है तो जो सबसे बड़ी समस्या महिलाओं के सामने इस विषय को लेकर आयी है इस महामारी के दौर में तो वो है उनका किसी भी प्रकार का ब्यूटी ट्रीटमेंट ना ले पाना या ब्यूटी पार्लर न जा पाना।

दोस्तों  हम सभी सुन्दर दिखना चाहते है चाहे पुरुष हों या महिलाएं लेकिन जब महिलाओं की बात की जाती है तो सुन्दर दिखने का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। वैसे तो ये बात बिलकुल सही होती है, कि एक सुन्दर मन में ही सुन्दर शरीर का निर्माण करता है, लेकिन यह बात भी बिलकुल सही है।

दोस्तों की जब आप एक सुन्दर और साफ सुथरे शरीर के स्वामी होते हो तो आप के अंदर का आत्मविश्वास अत्यंत बढ़ जाता है। यही आत्मविश्वास आपके व्यवहार और कार्यक्षमता में कुशलता लाता है।

हम महिलाओं की परवरिश मे ही यह बात हमको सिखाई जाती है की एक महिला या लड़की का सुन्दर दिखना अत्यंत ज़रूरी होता है। तो अब जबकि कोविड की महामारी के कारण लगभग एक साल से ऊपर हो गया जब महिलाएं अपनी शारीरिक सुंदरता को निखारने के लिए किसी भी प्रकार का ब्यूटी ट्रीटमेंट लेने ब्यूटी पार्लर या ब्यूटी क्लीनिक नहीं जा रही है।

तो ऐसे में घर पर रहकर ही किस प्रकार वह अपने सौंदर्य को निखार सकती है। आज हम इस विषय पर बात करेंगे कि किस प्रकार से हम घर पर ही मिलने वाली चीज़ों से बहुत आसानी से और काम खर्च में अपने रूप रंग को निखार सकते है वह भी बिना अपनी त्वचा को नुकसान पहुंचाए ।

Tomato face mask, Fruit face mask, Cucumber face mask, Potato face pack, Pimple, Hairfall, Natural hair color


Music: MichaelKobrin

For the best experience, listen in Metacast app for iOS or Android