Hello Doctor - podcast cover

Hello Doctor

Aaj Tak Radiowww.aajtak.in
Hello Doctor is a Hindi podcast where we talk to specialist doctors on common health problems.

No medical jargons to scare you away! We make sure that listener gets to understand everything about symptoms, diagnosis and treatment of common health diseases and also pack a few health tips for you to take away. The listeners also get a chance to ask their questions to medical experts via social media or email. Catch up with a new episode every Tuesday.

हेलो डॉक्टर आज तक रेडियो की एक ख़ास सीरीज़ है, जिसमें हम आपकी हेल्थ से जुड़े सवाल स्पेशलिस्ट डॉक्टरों से पूछते हैं और कुछ जानकारी और कुछ टिप्स आपके लिए लेकर आते हैं. घर बैठे नामचीन डॉक्टरों की सलाह लेना चाहते हैं तो हर मंगलवार सुबह आ जाइए आज तक रेडियो पर.
Last refreshed:
Follow this podcast in the Metacast mobile app to refresh it and see new episodes.
Download Metacast podcast app
Podcasts are better in Metacast mobile app
Don't just listen to podcasts. Learn from them with transcripts, summaries, and chapters for every episode. Skim, search, and bookmark insights. Learn more

Episodes

पथरी का दर्द? हर दूसरा इंसान कर रहा है ये गलती! जानिए बचाव के तरीके : हेलो डॉक्टर

पथरी बनने की असली वजह क्या है? कौन-से लोग होते हैं ज़्यादा रिस्क में? किडनी स्टोन के लक्षण क्या होते हैं? दर्द किस जगह होता है? स्टोन का इलाज दवा से होगा या ऑपरेशन से? पानी, खानपान और घरेलू नुस्खों का क्या सच है? क्या स्टोन दोबारा भी हो सकता है? बीयर या शराब से स्टोन निकल जाता है? लोग कहते हैं पालक और टमाटर नहीं खाने चाहिए, क्या ये सही है? पानी कितना पीना चाहिए ताकि दोबारा स्टोन न बने? अगर आप या आपके किसी अपने को किडनी स्टोन की परेशानी है, तो हेलो डॉक्टर का ये एपिसोड ज़रूर देखिए यूरोलॉजिस्ट Dr. ...

Jun 24, 202528 min

'सितारे ज़मीन पर' फिल्म से आगे की सच्चाई! Down Syndrome संघर्ष का जानिए Neurologist से : हेलो डॉक्टर

डाउन सिंड्रोम क्या है? इसे एक आम आदमी कैसे समझे? क्या यह कोई बीमारी है या एक जन्मजात स्थिति? भारत में डाउन सिंड्रोम के कितने मामले सामने आते हैं? क्या इसके आंकड़े बढ़ रहे हैं? माता-पिता को कैसे पता चलता है कि उनके बच्चे को डाउन सिंड्रोम है? क्या इस स्थिति की पहचान गर्भावस्था के दौरान हो सकती है? डाउन सिंड्रोम दिमाग को कैसे प्रभावित करता है? क्या इसमें मानसिक विकास धीमा होता है? क्या ऐसे बच्चों में अन्य न्यूरोलॉजिकल समस्याएं भी होती हैं जैसे एपीलेप्सी, ऑटिज्म या हाइपरएक्टिविटी? क्या Down Syndrome...

Jun 17, 202529 min

सिरदर्द से शुरू होकर जानलेवा बन जाने वाली बीमारी! जानिए ब्रेन ट्यूमर की पूरी सच्चाई : हेलो डॉक्टर

हेलो डॉक्टर के इस एपिसोड में जानिए ब्रेन ट्यूमर के बारे में Neurosurgeon Dr. Rahul Gupta से. ब्रेन ट्यूमर क्या होता है? क्या ये एक ही तरह का होता है? क्या हम यह जान पाए हैं कि ब्रेन ट्यूमर शुरू क्यों होता है? इसका मूल कारण क्या जेनेटिक है? ब्रेन ट्यूमर और ब्रेन कैंसर में क्या फर्क है? क्या सभी ब्रेन ट्यूमर जानलेवा होते हैं? ब्रेन ट्यूमर किन लोगों को अधिक प्रभावित करता है? ब्रेन में ट्यूमर की लोकेशन कितनी निर्णायक होती है? क्या दिमाग के कुछ हिस्सों में ट्यूमर ज्यादा खतरनाक होता है? ब्रेन ट्यूमर क...

Jun 10, 202527 min

ब्लॉकेज, बायपास, स्टेंट? जानिए हार्ट अटैक और कोरोनरी आर्टरी डिज़ीज़ की सच्चाई और लक्षण : हेलो डॉक्टर

क्या हर ब्लॉकेज हार्ट अटैक का संकेत है? कोरोनरी आर्टरी डिजीज आखिर क्या होती है? क्या यह बीमारी जेनेटिक होती है या जीवनशैली से जुड़ी? इसके शुरुआती लक्षण क्या होते हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए? क्या सीने में दर्द के अलावा भी कुछ ऐसे लक्षण होते हैं जिनसे इस बीमारी का अंदेशा हो सकता है? फुल बॉडी चेकअप का मिथ क्या है? इस बीमारी का पता कैसे लगाया जाता है? कौन-कौन सी जांचें होती हैं? अगर किसी को CAD डायग्नोज़ हो जाए, तो शुरुआती इलाज क्या होता है? सर्जरी की जरूरत कब पड़ती है? बायपास सर्जरी और एं...

Jun 03, 202530 min

रोटी से बीमारी? गेहूं आपकी सेहत बिगाड़ रहा है? जानिए Celiac Disease का सच : हैलो डॉक्टर

क्या रोज़ की रोटी आपके लिए ज़हर बन चुकी है? क्या गेहूं खाने के बाद पेट फूलता है, गैस बनती है या बार-बार दस्त आते हैं? हो सकता है आपको Celiac Disease हो—एक ऐसी बीमारी जिसमें शरीर गेहूं, जौ और राई में पाए जाने वाले Gluten को सहन नहीं कर पाता. इस वीडियो में हमने बात की है एक अनुभवी गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉक्टर शुभम प्रसाद से. जाना कि क्या है Celiac Disease? इसके लक्षण क्या हैं? कैसे होती है पहचान? क्या इसका इलाज मुमकिन है? और सबसे ज़रूरी बात कि क्या रोटी, पराठा, ब्रेड और पिज़्ज़ा सब छोड़ना पड़ेगा? अ...

May 28, 202556 min

पानी की कमी से मौत? जानिए डिहाइड्रेशन के लक्षण और गर्मियों में जान बचाने वाली बातें : हेलो डॉक्टर

गर्मी अपने चरम पर है और शरीर को सबसे बड़ा खतरा है Dehydration यानी पानी की कमी से! क्या आप जानते हैं कि सिर्फ पसीना बहना ही नहीं, बल्कि सही मात्रा में इलेक्ट्रोलाइट्स न मिलना भी जान के लिए खतरा बन सकता है? डीहाइड्रेशन को हम में कैसे समझें? इसके शुरुआती लक्षण क्या होते हैं? गर्मियों में डीहाइड्रेशन कितना आम है? किन लोगों को इसका सबसे ज़्यादा ख़तरा होता है? कैसे पता चले कि डीहाइड्रेशन है? लू लगना असल में क्या है? शरीर में पानी की कमी का पता कैसे चलता है? क्या प्यास लगना ही एकमात्र संकेत है? जब शरी...

May 20, 202527 min

आंखों में सफेद पर्दा क्यों आता है? क्या मोतियाबिंद से अंधापन हो सकता है? हेलो डॉक्टर

हेलो डॉक्टर के इस एपिसोड में हम बात कर रहे हैं आपकी आंखों की.आंखें जिनसे आप इस दुनिया को देखते हैं, पहचानते हैं, मुस्कराते हैं! क्या हो जब इन आंखों पर धुंध छा जाए? जब एक दिन अखबार के हेडलाइन पढ़ते वक्त सब कुछ धुंधला लगे? हमारे साथ हैं एक अनुभवी नेत्र रोग विशेषज्ञ इकेदा लाल. जानिए आखिर मोतियाबिंद क्या है? मोबाइल से आंखों पर क्या असर पड़ता है? बुज़ुर्गों को किन लक्षणों को नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए? क्या वाकई मोतियाबिंद का ऑपरेशन इतना आसान है? काला और सफेद मोतिया में क्या अंतर है? मोतियाबिंद के ऑप...

May 13, 202536 min

High BP की असली वजह क्या है? बिना दवा BP कंट्रोल हो सकती है? : हेलो डॉक्टर

उच्च रक्तचाप यानी हाइपरटेंशन क्या होता है? इसे 'Silent Killer' क्यों कहा जाता है? सामान्य और उच्च रक्तचाप की रीडिंग क्या होती है? कौन-सी रेंज खतरे की घंटी मानी जाती है? किन कारणों से हाई ब्लड प्रेशर हो सकता है? इसमें आनुवंशिकता का क्या रोल है? क्या तनाव और नींद की कमी सीधे तौर पर ब्लड प्रेशर को प्रभावित करते हैं? युवा लोगों में हाई ब्लड प्रेशर के बढ़ते मामले क्यों सामने आ रहे हैं? क्या हाई ब्लड प्रेशर के कोई शुरुआती लक्षण होते हैं? अगर किसी को सिरदर्द, चक्कर या घबराहट हो रही हो तो क्या यह संकेत ...

May 06, 202537 min

हेयर फॉल से परेशान? जानिए परमानेंट इलाज और हेयर ट्रांसप्लांट की सच्चाई : हेलो डॉक्टर

बाल झड़ने के सामान्य कारण क्या होते हैं? क्या मौसम के बदलने से भी बाल झड़ते हैं? या ये केवल एक मिथ है? पुरुषों और महिलाओं में बाल झड़ने के कारण अलग-अलग होते हैं क्या? तनाव और नींद की कमी का बालों पर कितना असर पड़ता है? जो लोग रोज़ शैम्पू करते हैं, हेयर ड्रायर, क्या उनके बाल ज़्यादा झड़ते हैं? बाजार में मिलने वाले हेयर ऑयल, सिरम और शैम्पू कितने असरदार होते हैं? खाने-पीने की आदतें भी क्या बालों के स्वास्थ्य को प्रभावित करती हैं? बहुत से लोग विटामिन सप्लीमेंट्स लेते हैं – क्या ये बालों के लिए सही ह...

Apr 29, 202535 min

बार-बार टॉयलेट जाना, गैस और पेट दर्द? हो सकती है पेट की ये बीमारी! : हेलो डॉक्टर

हेलो डॉक्टर के इस एपिसोड में सुनिए सुनिए उस बीमारी के बारे में जो आपको बिना किसी अलार्म के टॉयलेट की ओर ले जाती है. जिसे अक्सर लोग 'गैस, एसिडिटी' कहकर टाल जाते हैं. IBS क्या होता है? और ये पेट की दूसरी बीमारियों जैसे IBD या गैस्ट्रिक प्रॉब्लम्स से कैसे अलग है? भारत में IBS कितना आम है? क्या हमारी जीवनशैली या खानपान इसकी बड़ी वजह है? IBS के सबसे आम लक्षण कौन-कौन से होते हैं? क्या IBS मानसिक तनाव से जुड़ी बीमारी है या ये शरीर में कुछ गड़बड़ी का नतीजा है? क्या कुछ खास खाने की चीज़ें IBS को ट्रिगर क...

Apr 22, 202530 min

Overthinking और Anxiety से होने वाली गड़बड़ियां! मेंटल की वो बातें जो कोई नहीं बताता : हेलो डॉक्टर

मानसिक स्वास्थ्य को लेकर सबसे बड़ी ग़लतफ़हमी क्या है जो लोग आमतौर पर रखते हैं? लोग मानसिक तनाव के शुरुआती लक्षणों को अक्सर नज़रअंदाज़ क्यों कर देते हैं? बचपन के अनुभव हमारी पर्सनैलिटी को कितना प्रभावित करते हैं? आम तनाव और एंग्जायटी में कैसे फर्क करें? क्या सोशल मीडिया वाकई में हमारी चिंता और बेचैनी बढ़ा रहा है? ऐसे कौन से underrated तरीके हैं जो चिंता या उदासी से लड़ने में मदद करते हैं? ‘Burnout’ क्या होता है, और इसके शुरुआती संकेत क्या होते हैं? जब ज़िंदगी में सब कुछ ठीक चल रहा हो, तब भी लोग ख...

Apr 15, 202533 min

तंबाकू से मौत कैसे आती है? क्या है माउथ कैंसर के लक्षण, कारण और इलाज : हेलो डॉक्टर

इस खास एपिसोड में हम बात कर रहे हैं एक ऐसी बीमारी की जो चुपचाप आती है लेकिन ज़िंदगी पूरी बदल देती है—मुंह का कैंसर. ओरल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं? कैसे तंबाकू, गुटखा और पान मसाला इसकी सबसे बड़ी वजह हैं? इलाज की संभावनाएं और समय पर जांच की अहमियत क्या है? समाज में फैले ऐसे कौन-से झूठ और भ्रम जो लोगों को गुमराह करते हैं? क्या मुंह की सफाई और ओरल हाइजीन का इससे कोई संबंध है? सर्जरी, कीमोथेरेपी और रेडिएशन में से कौन-सा इलाज ज़्यादा कारगर माना जाता है? क्या केवल नशा करने वाले ही इस बीमारी ...

Apr 08, 202539 min

आपका लिवर खतरे में है? शराब से खराब लिवर को कैसे रखें फिट? : हेलो डॉक्टर

लिवर हमारे शरीर का ऐसा यंग है जो चुपचाप हमारे शरीर के लिए दिन-रात काम करता रहता है. लिवर शरीर को डिटॉक्स करता है और पाचन क्रिया में अहम भूमिका निभाता है. लेकिन जब इसकी सेहत बिगड़ती है तो शरीर पर गंभीर असर पड़ता है. लिवर से जुड़ी बीमारियाँ जैसे फैटी लिवर, हेपेटाइटिस, सिरोसिस और लिवर फेलियर अब आम होती जा रही हैं, लेकिन लोगों में इसके लक्षण, बचाव और इलाज को लेकर जागरूकता की कमी है. लिवर की सेहत को बनाए रखने के लिए सबसे ज़रूरी चीज़ क्या है? लिवर खराब होने के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं, जिनपर लोगों ...

Apr 01, 202537 min

दुनिया की सबसे खतरनाक साइलेंट किलर बीमारी TB से कैसे खुद को रखें सुरक्षित! : हेलो डॉक्टर

सत्रहवीं शताब्दी के आसपास यूरोप की लगभग एक चौथाई आबादी को टीबी ने लील लिया. अमेरिका में उस वक्त हर सात में से एक व्यक्ति की मौत टीबी से होती थी. 1930 के दशक में भारत में टीबी की बीमारी से लगभग 20 लाख लोगों की जान गई. टीबी. दुनिया के हर देश को अपनी चपेट में लेने वाली सबसे जानलेवा और रहस्यमय बीमारी. इसके बारे में ना कोई समझ थी न ही कोई इलाज.मानव इतिहास की सबसे पुरानी बीमारी. विज्ञान की भाषा में कहें तो बैक्टीरिया से होने वाला ड्रॉपलेट इन्फेक्शन, जो संक्रमित व्यक्ति के खांसने और छींकने से फैलता है....

Mar 25, 202542 min

टॉयलेट में जलन और खून? पाइल्स से बचना है तो ये लक्षण को नजरअंदाज न करें : हेलो डॉक्टर

टॉयलेट जाने का काम तो बड़ा पर्सनल होता है लेकिन जब वहां बैठकर आंखों में आंसू आ जाएं तो समझ लीजिए कि मामला सीरियस है! बवासीर यानी पाइल्स—एक ऐसी बीमारी, जिसके बारे में लोग बात करने में शर्माते हैं लेकिन भुगतते खूब हैं. पाइल्स क्या है और इसके मुख्य प्रकार कौन-कौन से हैं? किन कारणों से पाइल्स होने की संभावना बढ़ जाती है? क्या यह समस्या अनुवांशिक हो सकती है? किन लक्षणों के आधार पर व्यक्ति को समझना चाहिए कि उसे पाइल्स हो गया है? पाइल्स के इलाज के कौन-कौन से आधुनिक और पारंपरिक तरीके उपलब्ध हैं? क्या बि...

Mar 18, 202531 min

गठिया की समस्या में Chiropractor की चट-चट कितनी कारगर?: हेलो डॉक्टर

Arthritis. सुनने में ये बीमारी बड़ी सोफिस्टिकेड लग सकती है. लेकिन आजकल ये कॉमन है. इसे गठिया के नाम से भी जाना जाता है. इसी बीमारी से खेल और बॉलीवुड के दुनिया के कई सितारे भी पीड़ित हैं. गठिया यानि Arthritis ने अपने पांव इतने पसार लिए हैं कि अब ये उम्र नहीं देखती. बच्चों, जवानों और बूढ़ों सब तक इसकी पहुंच है. लेकिन ये Arthritis बला क्या है? इसके symptoms क्या हैं? क्यों बच्चे, बूढ़े और जवान जोड़ों के दर्द से परेशान हैं? क्या इसके पीछे गलत लाइफस्टाइल है या इसके पीछे जीन्स का हाथ है या कुछ खान पान...

Mar 11, 202537 min

Gym और Diet के अलावा इस तरह से भी होता है मोटापा कम!: हेलो डॉक्टर

ज़्यादा चर्बी जमा होने के कारण अधिक वजन और मोटापे का होना एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन चुका हैं. 2035 तक, दुनिया की आधी से ज्यादा आबादी संतुलित वजन से ज्यादा हो सकती है. इस बढ़ोतरी का बड़ा हिस्सा भारत जैसे मध्यम आय वाले देशों में देखने को मिलेगा. आजतक रेडियो के हेल्थ पॉडकास्ट ‘हेलो डॉक्टर’ के इस एपिसोड में हमने बात की मोटापे यानि ओबिसिटी पर. साथ हैं डॉक्टर सुमित अग्रवाल, फरीदाबाद में मौजूद सर्वोदय हॉस्पिटल में डिपार्टमेंट ऑफ़ इंटरनल मेडिसिन के डिरेक्टर. उनसे पूछा क्यों खतरनाक है मोटापा? क्यों इस...

Mar 04, 202541 min

क्यों हो जाती है किडनी फेल? कैसे बचें? जानिए बीमारी के लक्षण और इलाज से जुड़ी सारी बातें : हेलो डॉक्टर

किडनी का असल काम क्या है? भारत में किडनी की बीमारियां कितनी आम हैं? इसके मुख्य कारण क्या हैं? किडनी फेलियर और किडनी डैमेज में क्या अंतर है? किन लक्षणों को देखकर मरीज को तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए? किडनी की सेहत जांचने के लिए कौन-कौन से टेस्ट जरूरी होते हैं? क्या किडनी की समस्याएं बिना डायलिसिस के भी मैनेज हो सकती हैं? किडनी हेल्दी रखने के लिए किन आदतों को अपनाना चाहिए? क्या कम पानी पीने और शराब पीने से किडनी खराब हो सकती है? ज्यादा पानी पीना क्या किडनी के लिए हमेशा फायदेमंद होता है? डायलि...

Feb 25, 202542 min

क्या आप धीरे-धीरे बहरे हो रहे हैं? ये ज़रूरी बातें जान लीजिए : हेलो डॉक्टर

बहरेपन के प्रमुख कारण क्या हैं? क्या बहरेपन के अलग-अलग प्रकार होते हैं? जन्मजात बहरेपन और बाद में होने वाले बहरेपन में क्या अंतर होता है? क्या कान में बार-बार इंफेक्शन होने से बहरेपन का खतरा बढ़ जाता है? तेज़ आवाज़ या हेडफोन के ज्यादा इस्तेमाल से बहरेपन का कितना खतरा है? बहरेपन के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं? किसी व्यक्ति को कैसे पता चले कि उसकी सुनने की क्षमता कम हो रही है? बच्चों और बुजुर्गों में बहरेपन के लक्षण अलग-अलग कैसे होते हैं? क्या बहरेपन का अचानक आना किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता ह...

Feb 18, 202530 min

बार-बार चीज़ें भूल रहे हैं? ये नॉर्मल है या कोई बीमारी? ठीक करने के लिए क्या टिप्स अपनाएं? : हेलो डॉक्टर

ब्रेन एजिंग क्या है और यह कब से शुरू होती है? क्या मस्तिष्क की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा किया जा सकता है? उम्र बढ़ने के साथ दिमाग में कौन-कौन से बदलाव आते हैं? याददाश्त कमजोर होने और डिमेंशिया में क्या अंतर है? अल्ज़ाइमर और ब्रेन एजिंग में क्या संबंध है? क्या दिमाग की उम्र बढ़ने का असर सोचने-समझने और निर्णय लेने की क्षमता पर भी पड़ता है? क्या ज़्यादा तनाव लेने से मस्तिष्क जल्दी बूढ़ा हो सकता है? ब्रेन एजिंग को रोकने या कम करने के लिए किन आदतों को अपनाना चाहिए? नींद और ब्रेन एजिंग के बीच क्...

Feb 11, 202542 min

ब्रेस्ट कैंसर के बारे में सारी बातें जान लीजिए, काम आएगा : हेलो डॉक्टर | World Cancer Day

स्तन कैंसर क्या है और यह महिलाओं को कैसे प्रभावित करता है? स्तन कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं जिनपर ध्यान देना चाहिए? स्तन कैंसर के मुख्य कारण क्या हैं? क्या स्तन कैंसर जेनेटिक कारणों से भी होता है? स्तन कैंसर की पहचान के लिए किन-किन टेस्ट की आवश्यकता होती है? मेमोग्राफी की जांच कितनी महत्वपूर्ण है और इसे कितनी बार करवाना चाहिए? इलाज के क्या-क्या विकल्प है? स्तन कैंसर के इलाज के दौरान और बाद में मरीज को किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है? स्तन कैंसर से जुड़े पोपुलर मिथ क्या हैं? क्या जी...

Feb 04, 202531 min

पेशाब में जलन! सावधान हो जाइए! अभी जानिए UTI के कारण, लक्षण और बचाव : हेलो डॉक्टर

UTI क्या है, और यह किस कारण होता है? UTI के सबसे आम लक्षण क्या होते हैं? क्या UTI पुरुषों और महिलाओं दोनों को समान रूप से प्रभावित करता है? महिलाओं में UTI के मामले अधिक क्यों देखे जाते हैं? UTI से बचने के लिए क्या सावधानियां रखनी चाहिए? क्या बार-बार UTI होने के कारण कोई गंभीर समस्या हो सकती है? UTI के इलाज में कौन-कौन सी दवाइयां और उपचार सबसे प्रभावी माने जाते हैं? क्या घरेलू उपायों से UTI को ठीक किया जा सकता है? क्या UTI किसी अन्य बीमारी का संकेत हो सकता है? गर्भवती महिलाओं में UTI का इलाज कैस...

Jan 28, 202525 min

Acid Reflux के किन लक्षणों को न करें इग्नोर? GERD होने पर क्या करें और क्या नहीं?: हेलो डॉक्टर

एसिड रिफ्लक्स से राहत पाने के लिए बहुत से लोग पानी की तरह पैसा बहाते हैं. लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट दावा करते हैं कि लाइफस्टाइल में आसान बदलाव और घरेलू उपायों के साथ भी इसे दूर किया जा सकता है. असल में GERD क्या है और यह कैसे होता है? सामान्य एसिडिटी और GERD में क्या अंतर है? GERD के सामान्य लक्षण क्या हैं? किस तरह के खान-पान और जीवनशैली से GERD का जोखिम बढ़ सकता है?GERD के इलाज के लिए कौन-कौन सी दवाइयाँ उपलब्ध हैं? क्या GERD के इलाज के लिए सर्जरी की आवश्यकता पड़ सकती है? GERD के मरीजों को अपने खान-प...

Jan 21, 202545 min

कोरोना जितना खतरनाक है HMPV Virus? जानिए इन्फेक्शन के लक्षण, इलाज और बचाव : हेलो डॉक्टर

चीन में नए मौसमी वायरस HMPV की पहचान ने चिंता बढ़ा दी है. भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अंतर्गत NCDC इस पर निगरानी कर रहा है. HMPV वायरस को कोविड जैसा वायरस कहा जा रहा है. असल में HMPV वायरस क्या है? यह किस तरह के संक्रमण का कारण बनता है? यह वायरस सबसे अधिक किन लोगों को प्रभावित करता है? बच्चों, बुजुर्गों, या कम इम्यूनिटी वाले लोगों को अधिक सावधान क्यों रहना चाहिए. HMPV वायरस कितना संक्रामक है? क्या HMPV वायरस के लक्षण किसी अन्य सामान्य वायरस से मिलते-जुलते हैं, जैसे फ्लू या RSV? HMPV वायरस का पत...

Jan 14, 202525 min

थायरॉइड का सबसे ज्यादा खतरा किन लोगों को है? लक्षण और इलाज जानिए : हेलो डॉक्टर

थायरॉइड ग्लैंड क्या है? यह हमारे शरीर में क्या भूमिका निभाती है? थायरॉइड से जुड़ी सबसे सामान्य समस्याएं कौन-कौन सी हैं? हाइपोथायरॉइडिज्म और हाइपरथायरॉइडिज्म में क्या अंतर है? थायरॉइड की समस्या के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं? थायरॉइड डिसऑर्डर के लिए कौन से टेस्ट किए जाते हैं? क्या थायरॉइड रोग जेनेटिक होता है? थायरॉइड की समस्याओं के लिए कौन-कौन-सी चीजें जिम्मेदार होती हैं? क्या जीवनशैली में बदलाव करके थायरॉइड की समस्याओं को रोका जा सकता है? थायरॉइड और आयोडीन का क्या संबंध है? थायरॉइड की समस्या महि...

Jan 07, 202526 min

Cluster Headaches और माइग्रेन के दर्द से चाहते हैं छुटकारा? Doctor से जान लें उपाय : हेलो डॉक्टर

माइग्रेन और साधारण सिरदर्द में क्या अंतर होता है? माइग्रेन के मुख्य लक्षण क्या हैं, और इसका निदान कैसे किया जाता है? माइग्रेन होने के प्रमुख कारण क्या हो सकते हैं? क्या माइग्रेन का आनुवांशिक पहलू भी होता है? क्या पेनकिलर लेने से माइग्रेन बढ़ जाता है? क्या माइग्रेन कभी ठीक नहीं होता? क्लस्टर सिरदर्द क्या होता है? ये माइग्रेन से कैसे होता है? सर्दियों में ब्लड प्रेशर कम क्यों होता है और इसका सिरदर्द से क्या संबंध है? क्या खानपान और जीवनशैली में बदलाव से इन समस्याओं को नियंत्रित किया जा सकता है? सार...

Dec 31, 202435 min

ठंड में बढ़ क्यों बढ़ जाता है निमोनिया का खतरा? क्या है लक्षण, इलाज और बचाव? हेलो डॉक्टर Ep. 243

निमोनिया सांस से जुड़ा एक ऐसा भयंकर रोग है जिसका सही से इलाज न होने पर इंसान की मौत हो सकती है. इस बीमारी का सबसे ज्यादा शिकार बच्चे और बूढ़े होत हैं. इसका कारण फेफड़ों में फैलने वाला इंफेक्शन होता है जो इम्युनिटी सिस्टम को कमजोर कर देता है. क्या बच्चों में निमोनिया के लिए मौसमी बदलाव जिम्मेदार होते हैं? निमोनिया के मामले अक्सर किस उम्र के बच्चों में सामने आते हैं और क्यों? क्या बच्चों में निमोनिया के लक्षणों को पहचानने में डॉक्टरों को कभी कोई कठिनाई होती है? बच्चों में निमोनिया के इलाज के दौरान...

Dec 24, 202428 min

कब्ज़ से छुटकारे के लिए सारे नुस्खे आज़मा लिए? कहीं ये दिक्कत तो नहीं : हेलो डॉक्टर

कब्ज क्या है, और यह शरीर पर कैसे असर डालता है? कब्ज होने के मुख्य कारण क्या हैं? क्या कब्ज केवल आहार और जीवनशैली से जुड़ी समस्या है, या इसके पीछे कोई गंभीर स्वास्थ्य कारण भी हो सकते हैं? कब्ज से निपटने के लिए कौन-कौन से घरेलू उपाय कारगर हो सकते हैं? कब्ज से जुड़ी किन-किन गलतफहमियों को दूर करना जरूरी है? कब्ज के इलाज के लिए बाजार में उपलब्ध चूरन और लेक्सेटिव कितने सुरक्षित हैं! क्या कब्ज के साथ पेट दर्द और गैस की समस्या भी जुड़ी होती है? तनाव और मानसिक स्वास्थ्य का कब्ज से क्या संबंध है? स्मार्टफ...

Dec 17, 202431 min

Sex Duration, Penis Size, Masturbation जैसे सारे सवालों का सॉल्यूशन : हेलो डॉक्टर Ep. 241

हेलो डॉक्टर के इस एपिसोड में सुनिए सेक्सोलॉजिस्ट डॉक्टर सारांश जैन को. सेक्सुअल हेल्थ खुशी भरे जीवन के लिए कितना ज़रूरी है? डॉक्टर सारांश ने बताया सेक्स करने से आपके एस्ट्रोजन और टेस्टोस्टेरोन के स्तर में संतुलन बना रहता है. साथ ही यह आपकी हृदय गति को बढ़ाता है जो हृदय के लिए अच्छा व्यायाम है. डॉक्टर ने बताया कि पार्टनर्स के बीच रिश्ते की मजबूती बनाए रखने में सेक्स की भूमिका अहम होती है. सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने के लिए लोग तरह-तरह नुस्खे आजमाते हैं, डॉक्टर सारांश ने बताया कि खान-पान का सेक्स लाइ...

Dec 10, 202455 min

प्रदूषण का भयंकर असर, फेफड़ों के अलावा इन अंगों को भी खराब कर रहा प्रदूषण? हेलो डॉक्टर Ep. 240

वायु प्रदूषण के चलते दुनियाभर में हर साल 81 लाख मौतें होती हैं. इनमें से 21 लाख मौतें अकेले भारत में हो जाती है. ये जानकारी स्टेट ऑफ ग्लोबल एयर की 2024 की रिपोर्ट में सामने आई थीं. ऐसे में जानते हैं कि जहरीली हवा वाकई में कितनी खतरनाक हो सकती है? वायु प्रदूषण से केवल फेफड़े या श्वसन तंत्र प्रभावित नहीं होते हैं, शरीर के दूसरे अंग भी प्रभावित होते हैं. प्रदूषण के कण इतने छोटे होते हैं कि फेफड़ों में काफी अंदर तक घुस सकते हैं और गंभीर रूप से बीमार कर सकते हैं. फेफड़े की बीमारी के कारण, लक्षण, संकेत...

Dec 03, 202427 min
For the best experience, listen in Metacast app for iOS or Android