Russia has kept the world on its toes as tensions on the Ukraine border keep escalating, with the reports of the former Soviet Union country adding more troops in preparation for an invasion any day now. The world is uncertain about President Vladimir Puntin’s endgame for this crisis – will it be an extensive round of diplomatic talks or are we headed for an unthinkable war? And at the forefront of this entire crisis, in an effort to subdue and judge the Russians, is the United States, with Pres...
Feb 17, 2022•22 min•Ep. 376
30 जनवरी की शाम स्वतंत्र पत्रकार मनदीप पूनिया को दिल्ली पुलिस गिरफ्तार करती है, करीब 12 घंटे बीत जाने के बाद तक मनदीप के परिवार, दोस्तों, साथी पत्रकारों को कोई खबर नहीं दी जाती है कि मनदीप कहां है, इस दौरान मनदीप के साथ मार-पिटाई की जाती है, उनका कैमरा, मोबाइल छीन लिया जाता है. उसे एक थाने से दूसरे थाने में घुमाया जाता है. जब मनदीप को कोर्ट में पेश करने की बारी आती है तो दिल्ली पुलिस बिना कानूनी सहायता के ही मनदीप को कोर्ट में पेश कर देती है. और इसके बाद उन्हें तिहाड़ जेल भेज दिया जाता है. लेकिन...
Feb 05, 2021•16 min•Ep. 375
26 जनवरी को किसान ट्रैक्टर रैली के हिंसक हो जाने के बाद से किसान आंदोलन को लेकर दिल्ली पुलिस सख्त हो गई. लेकिन सख्ती ऐसी कि जिसने भी देखा वो बिना कुछ कहे नहीं रह पाया. दिल्ली की सीमाओं की तुलना पाकिस्तान और चीन के बॉर्डर से होने लगी. ये सब इसलिए हुआ क्योंकि दिल्ली के बॉर्डर पर कई लेयर में बैरिकेडिंग, बैरिकेडिंग के ऊपर और बीच में कंटीली तारें, सड़कों पर सीमेंट से दबाई गईं लंबी कीलें और भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात कर दिया गया. जिस पर लोगों ने सवाल उठाए कि ये तैयारी किसी दुश्मन के लिए है या फिर...
Feb 04, 2021•18 min•Ep. 374
पिछले करीब दो महीने से किसान आंदोलन सुर्खियों में है, फिर चाहे वो नवंबर के महीने में दिल्ली की सीमाओं पर किसानों की धमक हो, या फिर गणतंत्र दिवस के मौके पर हुई हिंसा, किसान आंदोलन की चर्चा लगातार होती रही. लेकिन अब किसान आंदोलन ग्लोबल बनता नजर आ रहा है, दुनियाभर के लोग अब इस आंदोलन को अपना समर्थन दे रहे हैं और पूछ रहे हैं कि इस बार आखिर बात क्यों नहीं हो रही है? कुछ छुटपुट आवाजें भले ही विदेशों से उठ रही थीं, लेकिन हॉलीवुड पॉप स्टार रिहाना के एक ट्वीट ने किसानों के मुद्दे को ग्लोबल बनाने का काम क...
Feb 03, 2021•15 min•Ep. 373
1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट पेश किया. भारत का ये बजट ऐसे वक्त में आया है जब हम एक वैश्विक महामारी का सामना करके बाहर निकल रहे हैं, अर्थव्यवस्था नेगेटिव ग्रोथ में हैं और हम तकनीकी रूप से मंदी में हैं. दूसरी तरफ कई सारे लोगों की नौकरियां गई हैं, सैलरी कट हुआ है और कई लोग कम सैलरी पर काम करने के लिए मजबूर हैं. वहीं देश की राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का प्रदर्शन चल रहा है. तो सवाल ये है कि क्या ऐसी विपरीत परिस्थितियों में जो बजट वित्त मंत्री ने पेश किया है क्या वो...
Feb 02, 2021•13 min•Ep. 372
केंद्रीय बजट 2021 आ गया है. 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में देश का पहला पेपरलेस बजट पेश किया. बजट पेश होने के बाद कॉरपोरेट दुनिया और शेयर बाजार ने तो इस बजट को सलामी दी है लेकिन दूसरी तरफ बजट में जो तेज निजीकरण करने की योजना तय की गई है उसकी कुछ लोग आलोचना भी कर रहे हैं. बजट में सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर, हेल्थकेयर, एग्रीकल्चर पर खासा फोकस दिया है. लेकिन इसके बदले में सरकार ने एग्री इंफ्रा सेस लगा दिया है, जिसके बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ सकती हैं. कुछ लोगों का कहना है ...
Feb 01, 2021•11 min•Ep. 371
क्या आपको पता है कि मुकेश अंबानी जितना एक सेकंड में कमाते हैं, एक अनस्किल्ड वर्कर को कमाने में 3 साल लगेंगे. ऐसे ही कई दिलचस्प लेकिन सोचने पर मजबूर करने वाले आंकड़े ऑक्सफेम की इनइक्वालिटी रिपोर्ट में निकलकर आए हैं. ऑक्सफेम ने 25 जनवरी को अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि कोरोना वायरस महामारी ने भारत के बिलिनेयर्स और अनस्किल्ड वर्कर्स के बीच आय असमानताओं को बढ़ा दिया है. इसके अलावा कोरोना वायरस संकट से लेकर अब वैक्सीनेशन में भी अमीर और गरीब देशों के बीच का फर्क साफ दिखा है. आज के पॉडकास्ट में बात करेंगे ...
Jan 29, 2021•13 min•Ep. 370
आज के पॉडकास्ट में हम बात करेंगे आने वाले बजट के बारे में. केंद्रीय वित्त मंत्री 1 फरवरी को संसद में बजट भाषण पढ़ेंगी. इसी बजट भाषण सुनने के लिए सब कान लगाकर खड़े रहते हैं. शेयर बाजार से इंटरनेशनल बाजारों तक बजट का भारी रिएक्शन देखने को मिलता है. आज के पॉडकास्ट में हम आपको बताएंगे कि अलग-अलग सेक्टर्स को बजट से क्या उम्मीदें हैं और आपको सुनवाएंगे एक्सपर्ट्स की बातें. कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी के एमडी नीलेश शाह से समझेंगे कि सरकार को अपनी आमदनी और खर्चों को कैसे मैनेज करना चाहिए. इसके अला...
Jan 28, 2021•15 min•Ep. 369
करीब दो महीने से दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन पर 26 जनवरी को 'हिंसा का दाग' लग गया. दिल्ली की सड़कों पर हिंसा, उन्माद, तोड़-फोड़, लाठी-डंडे सब कुछ चलता दिखा. ये हंगाम-बवाल तो 10-12 घंटे में खत्म हो गया लेकिन अब इससे जुड़ी कई तरह की बातें सामने आ रही हैं. जैसे अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि इस आंदोलन का भविष्य क्या होने जा रहा है? दो संगठनों ने आंदोलन से अलग होने का ऐलान कर दिया है लेकिन इसमें पेच है, उसके बारे में आपको बताएंगे. साथ ही पुलिस ने कहा है कि किसानों ने धोखा किया है और ...
Jan 27, 2021•10 min•Ep. 368
26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस को पूरा देश हर साल राजपथ पर होने वाली शानदार परेड देखता है, लेकिन इस बार देश ने राजधानी दिल्ली की सड़कों पर ऐसी तस्वीरें देखीं, जिनकी कभी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी. किसानों के ट्रैक्टर मार्च ने दिल्ली की सड़कों पर उतरते ही हिंसक रूप ले लिया, कुछ प्रदर्शनकारियों ने लाल किले तक पर चढ़ाई कर दी और वहां तिरंगे की जगह दूसरा झंडा फहरा दिया. दिल्ली की बॉर्डर्स पर कृषि कानूनों के खिलाफ करीब 2 महीनों से प्रदर्शन कर रहे किसानों ने तय किया था कि वो गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल...
Jan 26, 2021•15 min•Ep. 367
आज बात करेंगे बॉम्बे हाईकोर्ट के एक अटपटे से आदेश की. आदेश में कहा गया है कि किसी नाबालिग के ब्रेस्ट को बिना ‘स्किन टू स्किन’ कॉन्टैक्ट के छूना POCSO यानि Protection of Children from Sexual Offences एक्ट के तहत सेक्सुअल असॉल्ट की श्रेणी में नहीं आएगा. हाईकोर्ट की नागपुर बेंच की जज पुष्पा गनेडीवाला ने आदेश में कहा है कि किसी भी छेड़छाड़ की घटना को यौन शोषण की श्रेणी में रखने के लिए घटना में ‘यौन इरादे से किया गया स्किन टू स्किन कॉन्टैक्ट’ होना चाहिए. इस मामले में कानून की पेचीदगियों पर बात करेंगे...
Jan 25, 2021•12 min•Ep. 366
अगर आपने कोरोना वायरस संकट शुरु होने के वक्त शेयर बाजार में 25 हजार रुपये लगाए होते तो आज वो 50 हजार रुपये हो गए होते. ये कमाल सिर्फ शेयर बाजार में ही हो सकता है. 21 जनवरी को मुंबई के शेयर बाजार सेंसेक्स ने 50 हजार का स्तर छू लिया है. 23 मार्च, 2020 को शेयर बाजार 25,900 के स्तर पर था और 10 महीने के अंदर-अंदर शेयर बाजार दो गुना हो गया है. बाजार की इस रैली ने कई लोगों के खूब पैसे बनवाए हैं. जिन लोगों ने पहले से शेयर बाजार में पैसा लगा रखा है वो तो खुशी के मारे झूम रहे हैं, लेकिन अब इस तेजी के बाद ...
Jan 22, 2021•15 min•Ep. 365
अमेरिका के इतिहास में बाइडेन-कमला युग की शुरुआत हो चुकी है. शपथ लेने के तुरंत बाद अमेरिका के नए नवेले राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पहला ट्वीट किया. बाइडेन ने अपने ट्वीट में सख्त, कड़े और अहम फैसले लेने के संकेत दिए हैं. ऑफिस में काम संभालते ही 17 कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए हैं. जो बाइडेन ने अपने कार्यकाल के पहले दिन कई अहम फैसलों पर हस्ताक्षर किए, वहीं पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कई फैसले पलट दिए. जो बाइडेन ने प्रवासियों को राहत दी...
Jan 21, 2021•11 min•Ep. 364
OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर 15 जनवरी को रिलीज हुई वेब सीरीज तांडव को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. रिलीज होने के 24 घंटे भी नहीं बीते कि ट्विटर पर वेब सीरीज को बैन करने की मांग होने लगी. आरोप लगे हैं कि वेब सीरीज के जरिए हिंदू भावनाओं को आहत किया गया है. इसके बाद सीरीज के मेकर्स के खिलाफ देश के अलग-अलग हिस्सों से कई सारी एफआईआर दर्ज हो गईं. कई सारे बीजेपी नेताओं ने भी इस वेब सीरीज के कुछ सींस को लेकर नाराजगी जाहिर की है. दूसरी तरफ मुंबई में अमेजन प्राइम के दफ्तर के बाहर और एक्टर सैफ अली खान के ख...
Jan 20, 2021•13 min•Ep. 363
टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के गाबा मैदान पर आखिरी टेस्ट मैच जीतकर इतिहास रच दिया है. साथ ही भारत ने टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम की है. ऑस्ट्रलिया ने इस सीरीज में सही गलत हर हथियार चलाया लेकिन आखिर कुछ काम न आया. किसी भारतीय खिलाड़ी को गाली सुननी पड़ी तो किसी को नस्लीय कमेंट का सामना करना पड़ा. एक के बाद एक अनुभवी खिलाड़ी चोटिल होते गए. ऑस्ट्रेलिया की धरती पर मिली ये जीत कई मायनों में बहुत बहुत खास है. भारत ने गाबा इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के पांचवें और आखिरी दिन आस्ट्रेलि...
Jan 19, 2021•21 min•Ep. 362
आज पॉडकास्ट में बात करेंगे मुनव्वर फारुकी गिरफ्तारी के मामले की. एक हंसने-हसाने वाला युवा 15 से ज्यादा दिनों से जेल में बंद है. पुलिस उसके खिलाफ सबूत तक नहीं पेश कर पाई और अदालत ने भी उसे जमानत देने से मना कर दिया है. बात करेंगे मध्य प्रदेश के स्वतंत्र पत्रकार काशिफ ककवी से और उनसे इस केस के ताजा अपडेट लेंगे. इसके अलावा क्विंट के लीगल एडिटर वकाशा सचदेव से समझेंगे कि फारुकी के केस में जमानत याचिका खारिज होना क्यों चौंकाता हो. साथ ही कॉमेडियन संजय रजौरा से समझेंगे कि क्यों आज के दौर में कॉमेडी करन...
Jan 18, 2021•14 min•Ep. 361
कोरोना वायरस संकट की वजह से हमने बीते साल काफी कुछ खोया है लेकिन कोरोना वैक्सीन आने के बाद से उम्मीद की किरण जागी है. भारत में कोरोना वैक्सीनेशन का पहला चरण 16 जनवरी से शुरू होने जा रहा है. ये दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान बनने जा रहा है. लेकिन इसी वैक्सीन को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल हैं और शंकाएं हैं. जैसे- वैक्सीन के आम लोगों तक पहुंचने की प्रक्रिया क्या होगी? कोविन एप पर कब रजिस्टर करना होगा? कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी होंगे? आपको किन नियमों का पालन करना है? क्या मार्केट से वैक्स...
Jan 15, 2021•16 min•Ep. 360
देश में पिछले कुछ दिनों से लव जिहाद के नाम पर काफी कुछ हो रहा है. लव जिहाद जैसे शब्द का बीजेपी नेताओं पर सबसे ज्यादा असर हुआ है. यहां तक कि अब बीजेपी शासित राज्यों में इसके खिलाफ कानून बनाने की होड़ लग चुकी है. बीजेपी के मुख्यमंत्री लगातार डंके की चोट पर धमकी भरे अंदाज में कानून का पाठ पढाते हुए दिखते हैं. लेकिन इसी बीच अब इंटरफेथ मैरिज को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का एक अहम फैसला आया है. इस फैसले के तहत कोर्ट ने 1954 के स्पेशल मैरिज एक्ट के एक प्रवाधान को अनिवार्य की बजाय वैकल्पिक बना दिया है. इस ...
Jan 14, 2021•18 min•Ep. 359
इस साल की सबसे बड़ी खुशखबरी है- देश के लिए 'कोरोना वैक्सीन' और इस वैक्सीन को देने की प्रक्रिया 16 जनवरी से शुरू होने वाली है. भारत कोविड-19 के खिलाफ सबसे बड़ा इम्यूनाइजेशन प्रोग्राम शुरू करने के लिए तैयार है. तो वैक्सीन दिए जाने की प्रक्रिया शुरू हो उसके पहले कई सारे सवाल है जिनके जवाब आपको जानना ही चाहिए. पहले सवाल सुनिए- वैक्सीन के आम लोगों तक पहुंचने की प्रक्रिया क्या होगी? कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी होंगे? साइट पर कैसे पहुंचेगी वैक्सीन, आपको किन नियमों का पालन करना है? इसके अलवा ये सवाल भी अहम ...
Jan 13, 2021•12 min•Ep. 358
किसान कानूनों के खिलाफ देशभर में चल रहे प्रदर्शनों के बीच सुप्रीम कोर्ट में 12 जनवरी को अहम फैसला सुनाया. देश की सबसे बड़ी अदालत ने किसान कानूनों के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए इन कानूनों के लागू होने पर रोक लगा दी है. साथ ही कानूनों पर किसानों की आपत्ति को सुलझाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने कमेटी बनाने का भी फैसला किया है. इस कमेटी और इसके सदस्यों के बारे में आगे विस्तार से चर्चा करेंगे. लेकिन अब बात उनकी करें जिनकी वजह से ये सुनवाई और फैसले हो रहे हैं, तो प्रदर्शनकारी किसानों का कहना ह...
Jan 12, 2021•10 min•Ep. 357
अगर आप भी व्हाट्सएप चलाते हैं तो ये पॉडकास्ट सुनना आपके लिए बहुत अहम है. पिछले कुछ दिनों में व्हाट्सएप यूज करते वक्त आपको एक अपडेट नोटिफिकेशन मिला होगा, जिसमें प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर मैसेज फ्लैश होता दिखा रहा है. दरअसल WhatsApp ने 5 जनवरी को अपने टर्म्स ऑफ सर्विसेज और प्राइवेसी पॉलिसी को अपडेट कर दिया है और यूजर्स को इस बदलाव के बारे में बताने के लिए इन-ऐप नोटिफिकेशन भेजना शुरू कर दिया है. नई टर्म्स और प्राइवेसी पॉलिसी 8 फरवरी 2021 से लागू होगी. लेकिन इस पॉलिसी चेंज से आपके पर्सनल डेटा पर बड़ा...
Jan 11, 2021•8 min•Ep. 356
गाय की भारतीय राजनीति में साख बढ़ती जा रही है. अब तक हम गौ संरक्षण, गौ रक्षा, गायों के लिए विशेष टैक्स जैसी बातें तो सुन चुके हैं. लेकिन अब सरकार गाय के ऊपर अलग से एक विषय ही बना दिया गया है जिसका नाम है ‘गौ विज्ञान’. सरकार इस विषय पर ‘गौ विज्ञान प्रचार प्रसार परीक्षा’ आयोजित करवाने वाली है. ये एग्जाम फ्री में होगा, ऑनलाइन होगा और ये 25 फरवरी को लिया जाएगा. आप इस एग्जाम में फेल न हों इसलिए जरूरी है कि आप ध्यान से सुनें. इस एग्जाम के लिए सरकार ने सिलेबस भी जारी किया है. आपको सब कुछ विस्तार से बता...
Jan 08, 2021•12 min•Ep. 355
अमेरिका के इतिहास का सबसे काला दिन कहे जाने वाली इस 6 जनवरी 2021 की तारीख को जो कुछ हुआ वो आप को बताएंगे. अमेरिका में वाशिंगटन डीसी की कैपिटल बिल्डिंग यानी अमेरिकी संसद में ट्रम्प के समर्थक न सिर्फ घुसे बल्कि सब कुछ तबाह कर देने पर उतारू थे. इस दौरान नेशनल गार्ड तुरंत तैनाती संभाली और उनकी प्रदर्शनकारियों के साथ हिंसक झड़प हुई. सुरक्षाकर्मियों की लाख कोशिशों के बावजूद ट्रंप समर्थक संसद के अंदर घुस गए, यहां तक कि हथियारों से लैस इन लोगों ने स्पीकर की कुर्सी तक को कब्जे में ले लिया. इस दौरान बेकाब...
Jan 07, 2021•11 min•Ep. 354
साल 2021 की शुरुआत में कोरोना वायरस वैक्सीन के अप्रूवल की खबर सुनकर राहत मिली और ऐसा लगने लगा कि जैसे-जैसे वैक्सीनेशन का काम होगा दुनिया बैक टू नॉर्मल होगी. लेकिन एक और वायरस के फैलने से फिर से चिंता बढ़ने लगी है, ये वाइरस H5N1. इस वायरस से होने वाली बीमारी को एवियन इंफ्ल्यूएंजा कहते हैं, जिसे आम तौर पर बर्ड फ्लू भी कहा जाता है. इस वायरस से अभी तक उत्तर, पश्चिम और दक्षिण भारत के कई राज्यों में हजारों की तादाद में पक्षियों की मौत हो चुकी है. डॉक्टर्स इसे एक ऐसा बर्ड फ्लू बता रहे हैं, जिसने अभी तक...
Jan 06, 2021•14 min•Ep. 353
मध्य प्रदेश के तीन इलाकों से हिंसा की खबरें सामने आईं. ये इलाके ज्यादातर वो हैं, जहां मुस्लिम आबादी रहती है. लेकिन सवाल ये है कि आखिर हिंसा की चिंगारी को कैसे और किसने हवा देने का काम किया. उज्जैन के मुस्लिम बहुल इलाके बेगम बाग में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कुछ कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली और इलाके के लोगों का आरोप है कि उन्होंने आपत्तिजनक नारे लगाए और अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया. जिसके बाद पत्थरबाजी शुरू हुई और इसने हिंसक झड़प का रूप ले लिया. लेकिन इस घटना को राज्य सरकार ने जिस तरीके से लिया ...
Jan 05, 2021•13 min•Ep. 352
पिछले साल की सबसे बड़ी खबर रही है कोरोनावायरस. हेल्थ केयर से लेकर इकनॉमी तक कोविड-19 ने हमारे सिस्टम को हिलाकर रख दिया. लेकिन अब साल 2021 की शुरुआत उम्मीदभरी खबर के साथ हो रही है. नए साल के शुरुआती दिनों मे ही हमें वो खबर सुनने को मिल गई जिसका हम कई महीनों से इंतजार कर रहे थे. ये खबर है भारत में वैक्सीन के इस्तेमाल की मंजूरी. अब भारत में दो वैक्सीन के इस्तेमाल को ग्रीन सिग्नल मिल गया है. ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने Covishield और Covaxin वैक्सीन के लिमिटेड इमरजेंसी यूज की मंजूरी का ऐ...
Jan 04, 2021•9 min•Ep. 351
आफत भरा साल 2020 जाने वाला है और नए साल 2021 को लोग नई उम्मीदों के साथ गले लगाने वाले हैं. हम भी उम्मीद करते हैं कि जो दर्दनाक घटनाएं और मंजर आपने इस साल देखे हैं, वो अगले साल या फिर कभी भी देखने को न मिलें. जब कोरोनावायरस के संक्रमण का खतरा ज्यादा था, और भारत में लॉकडाउन इस तरह लगाया गया कि इसे दुनिया का सबसे सख्त लॉकडाउन कहा जाने लगा. तब कई न्यूज रिपोर्टर्स अपनी जान की परवाह न करते हुए आप तक खबरें पहुंचाते रहे. पूरे भारत में अगर लॉकडाउन से होने वाली परेशानियां झूझते हुए प्रवासी मजदूरों की बेबस...
Dec 30, 2020•19 min•Ep. 350
2020 में कोरोना वायरस के अलावा भी काफी कुछ ऐसा हुआ, जिसे आने वाले कई सालों तक याद रखा जाएगा. इंडियन जुडिशियरी में इस साल कई ऐसे चीजें हुईं, जिन्हें लेकर आगे जरूर चर्चा होगी. फिर चाहे वो प्रशांत भूषण के दो ट्वीट्स को लेकर कंटेंप्ट ऑफ कोर्ट वाला मामला हो या फिर ऐसे मामले जिन पर कोर्ट ने उस तरह से काम नहीं किया, जैसी उम्मीद थी. कई मामलों में हाईकोर्ट के फैसले सुप्रीम कोर्ट के फैसलों से बेहतर दिखे और दोनों के किसी भी केस को समझने के तरीकों में फर्क नजर आया. कई जरूरी मामलों पर देरी से सुनवाई हुई और क...
Dec 29, 2020•30 min•Ep. 349
नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड के सितारे गर्दिश में हैं. खतरा किसी और से नहीं बल्कि अपनी ही सहयोगी पार्टी बीजेपी से है. अरुणाचल प्रदेश से पार्टी को एक बड़ा झटका लगा. अरुणाचल में पार्टी के 7 विधायक थे, जिनमें से 6 विधायकों ने अब बीजेपी का हाथ थाम लिया है. इससे पहले बिहार विधान सभा चुनाव के दौरान भी बीजेपी और JDU के बीच तनाव की सुगबुगाहट तो थी ही लेकिन अब अरुणाचल में दल बदलू विधायकों ने इस 'डूम्ड अलायन्स' के भविष्य पर दोबारा सवाल खड़े कर दिए हैं वो सवाल क्या है? उन्हें एक-एक करके आज पॉडकास्...
Dec 28, 2020•16 min•Ep. 348
साल 2020 एक ऐसा साल रहा जिसमें दुनियाभर में तमाम तरह के उतार-चढ़ाव देखे गए. अचानक से दौड़ती भागती दुनिया जैसे कुछ महीनों के लिए थम सी गई थी. अर्थव्यवस्था से लेकर तमाम चीजों के पहिए जाम हो गए. जब लॉकडाउन के बाद फिर से चीजें शुरू हुईं तो काफी कुछ बदल चुका था. वर्क फ्रॉम होम से लेकर सोशल डिस्टेंसिंग, फेस मास्क जैसी चीजें न्यू नॉर्मल बन गईं. अब सभी लोग कोरोना महामारी के बीच जीना सीख चुके हैं और ऐसे ही सब कुछ चल रहा है. भारत की अगर बात करें तो इस साल कोरोना महामारी के अलावा भी बहुत कुछ हुआ. जिसे याद ...
Dec 24, 2020•16 min•Ep. 347